Wednesday, July 8, 2026 7:27 am

वॉशरूम में हिडेन कैमरा से हो रही थी रिकॉर्डिंग, डरा देगी बेंगलुरु के फेमस कॉफी आउटलेट की घटना

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेंगलुरु के बीईएल रोड स्थित थर्ड वेव नाम के कॉफी शॉप में जो हुआ, उससे हर कोई हैरत में है। यहां महिलाओं के शौचालय के कूड़ेदान में मोबाइल फोन छिपाकर गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड की जा रही थी। कॉफी हाउस में पहुंचे एक लड़की की नजर इस छिपे हुए कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद मामला खुला। यह घटना शनिवार को हुई, जब आरोपी कर्मचारी ने शौचालय में करीब दो घंटे तक अपने फोन से रिकॉर्डिंग की। घटना के दौरान कॉफी शॉप में मौजूद एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर विवरण साझा किया। डस्टबिन में ऐसे छिपाया था फोन सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग फंक्शन चालू करके शौचालय के कूड़ेदान में फोन छिपा हुआ था। उसने बताया, ' फोन फ्लाइट मोड पर था ताकि कोई आवाज न आए, और इसे डस्टबिन बैग में सावधानी से छिपाया गया था जिसमें एक छेद किया गया था ताकि केवल कैमरा ही दिखाई दे। जल्दी ही पता चला कि फोन वहां काम करने वाले पुरुषों में से एक का था। पुलिस को बुलाया गया और … कार्रवाई की जा रही है।' फीमेल ग्राहक की पड़ी नजर तो हुई हैरान फीमेल कस्टमर ने कहा कि यह देखना भयानक था। मैं अब से जिस भी शौचालय का उपयोग करूंगी, वहां सतर्क रहूंगी, चाहे वह कैफे या रेस्तरां कितना ही फेमस क्यों न हो। मैं आप सभी से भी ऐसा करने का अनुरोध करती हूं। कॉफी शॉप से आई क्या सफाई कॉफी शॉप के प्रबंधन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमारे ग्राहकों की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता है। कॉफी शॉप की नीति सख्त है और बीईएल रोड स्टोर में संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया है, साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।' कॉफी शॉप पर पहुंचने पर, पुलिस ने आरोपों की पुष्टि की, कर्मचारी को गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी भद्रावती का निवासी है और कुछ समय से कॉफी शॉप में काम कर रहा था। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या उसने पहले भी इसी तरह के वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। recent visitors 106

जॉन अब्राहम ने गुटखा प्रमोट करने वाले एक्टर्स से कहा, आप मौत बेच रहे हैं

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने गुटखा और पान मसाला का विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं पर कटाक्ष किया है। अब तक कई बड़े कलाकार पान मसाला और गुटखा का विज्ञापन कर चुके हैं। ये ऐड अक्षय कुमार ने भी किया था, जिसके बाद विवाद हुआ था और अक्षय ने माफी मांगी थी। अब जॉन ने ऐसे विज्ञापनों पर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म इंडस्ट्री में पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने पर अपने साथी कलाकारों से नाराजगी जताई है। कई अभिनेताओं को पान मसाला का प्रचार करने के लिए ट्रोल किया गया और बाद में उन्होंने कहा कि वे विज्ञापन नहीं करेंगे। अजय देवगन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ पान मसाले का विज्ञापन करते हैं, जबकि अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन ने ट्रोल होने के बाद ऐसे विज्ञापनों से हाथ खींच लिया है। जॉन अब्राहम इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'वेदा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने पान मसाला के विज्ञापन पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विज्ञापन करते हैं वे मौत बेच रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इस तरह के विज्ञापन कभी नहीं करेंगे। जॉन अब्राहम ने कहा, ''मैं तभी एक आदर्श व्यक्ति हूं अगर मैं अपना जीवन ईमानदारी से जीऊं और जो कहता हूं उस पर अमल करूं। लेकिन अगर मैं लोगों को एक अलग व्यक्ति दिखाता हूं और फिर एक अलग व्यक्ति की तरह व्यवहार करता हूं, तो लोग किसी बिंदु पर इसे पहचान लेंगे। जो लोग फिटनेस के बारे में बात करते हैं वे केवल पान मसाला को बढ़ावा देते हैं। जॉन ने कहा, मैं अपने सभी कलाकार दोस्तों से प्यार करता हूं और मैं उनमें से किसी का भी अपमान नहीं कर रहा हूं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं अपने बारे में बात कर रहा हूं। मैं मौत को कभी नहीं बेचूंगा। क्या आप जानते हैं कि पान मसाला इंडस्ट्री का सालाना टर्नओवर 45 हजार करोड़ रुपये है? इसका मतलब है कि सरकार भी इस उद्योग का समर्थन कर रही है और इसीलिए यह अवैध नहीं है। लेकिन तुम मौत बेचते हो। तुम कैसे जी सकते हो? पान मसाला और गुटखा ब्रांड का प्रचार करने के लिए अभिनेता अजय देवगन और अक्षय कुमार की आलोचना की गई। इसके बाद अक्षय ने इस विज्ञापन से अपना नाम वापस ले लिया और फैंस से माफी मांगी।     recent visitors 92

पेरिस ओलंपिक में क्रिकेटर के बेटे ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए

पेरिस नॉर्वे के कार्स्टन वारहोल्म पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए हैं। 28 साल के वारहोल्म 400 मीटर हर्डल्स इवेंट में हिस्सा लेते हैं। 2021 में उन्होंने इस इवेंट के 29 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा था। फिर तोक्यो ओलंपिक में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। उसके बाद 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया। लेकिन पेरिस ओलंपिक में कार्स्टन वारहोल्म को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। क्रिकेटर के बेटे ने जीता गोल्ड वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विंस्टन बेंजामिन के बेटे राय बेंजामिन ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वह अमेरिका की तरफ से ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल में कार्स्टन वारहोल्म को पछाड़कर गोल्ड मेडल जीता है। 2019 और 2023 में जब वारहोल्म ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था तो राय बेंजामिन सिल्वर और ब्रॉन्ज जीत सके थे। तोक्यो ओलंपिक में भी बेंजामिन दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल ही जीत सके। सेमीफाइनल में आगे थे वारहोल्म हीट राउंड में कार्स्टन वारहोल्म और राय बेंजामिन अलग अलग ग्रुप में थे। दोनों टॉप पर रहे लेकिन वारहोल्म ने कम समय लिया। सेमीफाइनल की रेस में भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन फाइनल में बेंजामिन ने 46.46 सेकंड में रेस पूरी करते हुए गोल्ड जीता। वारहोल्म ने 47.06 सेकंड में रेस पूरी की। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में 45.94 सेकंड में रेस जीतकर वर्ल्ड और ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। ब्राजीन के एलिसन डॉस सैंटोस ने तोक्यो और पेरिस दोनों जगह ब्रॉन्ज जीता। राय बेंजामिन का तीसरा ओलंपिक गोल्ड राय बेंजामिन के पिता विंस्टन बेंजामिन ने 1986 से 1995 के बीच वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। तेज गेंदबाज विंस्टन ने 21 टेस्ट और 85 वनडे खेले थे। इसमें उनके नाम 161 विकेट हैं। राय बेंजामिन का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। करियर की शुरुआत में वह एंटीगुआ और बारबुडा का प्रतिनिधित्व करते थे। पेरिस ओलंपिक में 400 मीटर हर्डल्स के साथ ही राय ने 4×400 मीटर रिले में भी गोल्ड जीता। इस इवेंट में वह तोक्यो ओलंपिक में भी गोल्ड मेडलिस्ट थे। recent visitors 108

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नाले के पास युवती का शव मिलने से हड़कंप

बीजापुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के कन्हाईगुडा नाले के पास से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस युवती के मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि नयापारा शिविर में रह रही युवती सरस्वती कड़ियामि उम्र 30 रोजाना रोपाई करने अपने खेत जाया करती थी। सुबह भी वह अपने खेत रोपाई के लिए गई थी। लेकिन दोपहर तक वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद युवती के पिता व भाई ने थाना आकर इस बात की सूचना दी। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद टीम रवाना की गई। आसपास खोजबीन करने के बाद पुलिस को युवती का शव कन्हाई गुडा नाला के पास फंसा हुआ मिला। पुलिस ने वहां से शव बरामद कर लिया है। देर शाम होने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शव जिला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है। टीआई शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटकर जांच कर रही है। recent visitors 98

CM ने सैनेटरी पैड के लिए छात्राओं के खातों में ट्रांसफर किये 57 करोड़, इस योजना को शुरू करने वाला MP देश का पहला राज्य

भोपाल आज रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 लाख से अधिक छात्राओं के खातों में सैनिटरी पैड के लिए 57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए. इसके साथ ही मध्य प्रदेश अब पहला राज्य बन गया है, जहां छात्राओं के खातों में सैनिटरी पैड के लिए पैसे ट्रांसफर किए गए हैं. भोपाल के रवीन्द्र भवन में छात्रओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, हमारी 1 बेटी 10 पुत्रों के बराबर है। उनके सशक्तिकरण के लिए हम अनेक योजनाएं चला रह हैं। लोकसभा-विधानसभा में भी 33% आरक्षण देने जा रहे हैं। ताकि, बेटियां सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनें। सीएम ने कहा, 9 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में साढ़े 4 करोड़ बहनें हैं। इनमें 1.39 करोड़ लाड़ली बहनें हैं। महिलाओं और छात्राओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। सीएम ने उन्हें मिठाई खिलाई और उपहार दिए।   मेधावी छात्राएं सम्मानित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान मेरिट लिस्ट में शामिल छात्राओं, एनसीसी, NSS, खेल प्रतियोगिताओं में देश दुनिया में नाम रोशन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी उनका मनोबल बढ़ाया। 19 लाख से अधिक छात्रों के खाते में भेजे 300-330 रुपए मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक में 7वीं और 9वीं क्लास के 19 लाख से अधिक छात्राओं के खाते में 300-300 रुपए ट्रांसफर किए. आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन 19 तारीख को है, लेकिन हमने अभियान चलाया है 1 करोड़ 39 लाख तो लाड़ली बहन है, 9 करोड़ के प्रदेश में 4.50 करोड़ तो बहनें हैं. मध्य प्रदेश सीएम ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने मेरिट लिस्ट में आने वाली छात्राओं, एनसीसी, NSS, खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम को स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी संबोधित किया. सीएम के भाषण के मुख्य बिंदु     12 महीनों में सावन का पर्व खास माना जाता है। न हमारे राज्य में ज्यादा तूफान आता है न सूखा पड़ता है।     देश का दिल मध्यप्रदेश इन सबसे आबाद है। इसमे बेटियों का बड़ा योगदान है। रक्षाबंधन पर आपको सम्मनित किया गया हौ।     रानी दुर्गावती को पाठ्यक्रम में लाने वाले हैं। दुर्गावती ने 51 लड़ाई लड़ी सब जीतीं। झांसी की रानी के अलावा मध्यप्रदेश की दो वीरांगना रानियां रहीं। अकबर की सेना को 3-3 बार दुर्गावती ने धूल चटाई। मांडव में बाज बहादुर का बड़ा नाम था। बाज बहादुर की कब्र रानी दुर्गावती ने खोदने का काम किया। 51वां युद्ध जब रानी लड़ रही थीं।     ये समझने की बात है कि तकनीक को समय के हिसाब से धारण करना चाहिए। उस दौर में आखिरी युद्ध मे जब तोप के आक्रमण हुए उन्हें लगा कि मैं युद्ध नहीं जीत पाऊंगी तो एक तीर से आंख निकल गई फिर भी बहादुरी से युद्ध लड़ी और सैनिक से कहा मैं दुश्मन के हाथ नहीं आऊंगी मेरी गर्दन काट दे। सैनिक के हाथ कांपने लगे तो कतार से खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली।     अहिल्या बाई की वीरता और सामाजिक कार्यों की गाथाएं सब जानते हैं। आज भी बनारस में गंगा जी के सामने विश्वनाथ मंदिर में रामेश्वरम से समुद्र जल चढ़वाने की व्यवस्था अहिल्याबाई के शासन में होती थी।     दुर्भाग्य से हमारे पाठ्यक्रम में पढ़ाई केवल सिलेबस तक सीमित रखते हैं सीता गीता केवल नाम रखने के लिए नहीं उनके जीवन को धारण करने की जरूरत है। PS सुखवीर सिंह बोले-     उच्च शिक्षा विभाग के पीएस सुखवीर सिंह ने छात्राओं में उड़ान भरने की शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा, मुख्यमंत्री व्यवहारिक व्यक्ति हैं। उनकी सोच है कि शिक्षा के साथ बच्चों में कौशल विकास हो। सीएम राइज स्कूल की तर्ज पर हर जिले में एक्सीलेंस कॉलेंज शुरू किए हैं। जो गुणवत्ता का केंद्र बनेंगे।     पीएस ने कहा, मुख्यमंत्री जब उच्च शिक्षा मंत्री थे, तब MP उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना। ग्रॉस एनरोलमेंट रेट में हम 50 पॉइंट आगे हैं। समीपवर्ती राज्यों में महाराष्ट्र ही है, जो हमसे थोड़ा आगे है। शेष राज्य पीछे हैं। छात्राओं में उड़ान भरने की शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत में उच्च शिक्षा विभाग के पीएस सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री व्यवहारिक व्यक्ति हैं। उनकी हमेशा यह सोच रहती है कि बच्चों का शिक्षा के साथ कौशल विकास हो। छात्राओं में उड़ान भरने की शक्ति होती है। स्कूल शिक्षा में सीएम राइज स्कूल खुल रहे हैं। उसी तरह हर जिले में पीएम कॉलेंजे ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है। ये गुणवत्ता का केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि जब सीएम उच्च शिक्षा मंत्री थे तब एमपी अग्रणी राज्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दर्ज हुआ था। ग्रॉस एनरोलमेंट रेट से हम 50 पॉइंट आगे हैं। एमपी के समीपवर्ती राज्यों में GER से आगे हैं अकेला महाराष्ट्र थोड़ा सा आगे है। सीएम ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया मेरिट लिस्ट में आने वाली छात्राओं, एनसीसी, NSS, खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी संबोधित किया। recent visitors 70

भोपाल युवक ने पुलिस की गाड़ी पर बैठकर पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किये, अपने किए पर माफी माँगता नजर आया

भोपल  राजधानी भोपाल में गुंडे बदमाश तो पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे है वही युवा भी पुलिस को गालियां देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर रहे है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक पुलिस की गाड़ी पर बैठकर पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, वीडियो में पुलिस को गालियां देता यह युवक हत्थे चढ़ते ही कान पकड़ कर उठक बैठक लगाने लगा और अपने किए पर माफी माँगता नजर आया। 19 साल के युवक की करतूत 19 साल के इस युवक की करतूत देखकर लोग हैरान रह गए, वीडियो वायरल होते ही खुद पुलिस अधिकारी भी इस युवक की हरकत पर चौंक गए, युवक ने पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर यह वीडियो बनाया और बेहद गंदे शब्दों का पुलिस के लिए इस्तेमाल किया, इसके बाद युवक ने खुद ही इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से वायरल किया। पुलिस की गिरफ्त में वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने छानबीन के बाद अंबेडकर नगर के रहने वाले 19 साल के आदित्य को हिरासत मे लिया, कमला नगर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद युवक को पुलिस थाने लाया गया। जहां उसकी सारी हेकड़ी कुछ ही देर में उतर गई और वह घुटनों के बल बैठकर माफी मांगने लगा, आदित्य ने बताया की उसने मजाक मजाक में यह वीडियो बनाया, हालांकि पुलिस के सामने उसने अब दुबारा ऐसी हरकत न करने की कसं भी खाई। फिलहाल आदित्य के खिलाफ पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है। recent visitors 88

‘ पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि की छह घंटे में भाजपा से छुट्टी, पार्टी ने गंभीर तथ्य छुपाने का दिया हवाला

पंचकूला आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री रहे संदीप वाल्मीकि के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के छह घंटे बाद ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। आरोप है कि संदीप ने खुद पर लगे गंभीर आरोपों से संबंधित तथ्य छुपाए और पार्टी को गुमराह किया। उन्हें शनिवार शाम ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में शामिल कराया था। आपत्तिजनक सीडी हुआ था वायरल जानकारी के मुताबिक, संदीप वाल्मीकि के खिलाफ एक आपत्तिजनक सीडी सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस बात का पता चलने पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने संदीप को पार्टी से निष्कासित कर दिया। संदीप मूल रूप से सरग्थल सोनीपत के रहने वाले हैं। इस कार्रवाई से छह घंटे पहले पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री सैनी की उपस्थिति में संदीप के अलावा आम आदमी पार्टी से ही डा. बुध प्रताप तपोभूमि महाबोधि पीठ रोहतक और रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने भी भाजपा का दामन थामा। recent visitors 91