Friday, July 10, 2026 9:29 am

अल्पकालीन कृषि ऋण का दिया जा रहा लाभ, छत्तीसगढ़-किसानों को मिले 6199 करोड़ रूपए

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 6199 करोड़ 42 लाख रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 5 हजार 880 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए थे। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था। वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इससे किसानों को प्रारंभिक जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि भी हो रही है। recent visitors 80

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित तिरंगा महारैली को माननीय मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आयोजित तिरंगा महारैली को माननीय मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी रैली में पुलिसकर्मी, छात्र/छात्राएं, नगर रक्षा समिति एवं आमजन समेत लगभग 1500 लोग हुए सम्मिलित भोपाल           "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत कमिश्नर कार्यालय प्रांगण में आयोजित ’’ वाहन तिरंगा रैली एवं पैदल तिरंगा रैली’’ को माननीय मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने आज दोपहर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर  माननीय मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने रैली में उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं आमजनों को  संबोधित करते हुए कहा कि हम सब संकल्पित हों कि भारत माँ की शान और स्वाभिमान पर कभी आँच नहीं आने देंगे। हमें अपने देश की रक्षा करने की प्रेरणा देने वाला यह अद्भुत कार्यक्रम है। मध्यप्रदेश पुलिस का गौरवशाली इतिहास है। हमें अपने इरादों को आगे बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता। देश की एकता और अखण्डता को कम नहीं होने देंगे। हर घर तिरंगा अभियान को 15 अगस्त तक निरंतर जारी रखना है एवं सभी को अपने-अपने घरों में भी तिरंगा फहराना है।            इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, एसीएस होम श्री एसएन मिश्रा, एडीजी लॉ & ऑर्डर श्री जयदीप प्रसाद, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी. अति. पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव, समस्त पुलिस उपायुक्त एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, मीडिया साथी एवं आमजन मौजूद रहे।            रैली में लगभग 300 बाइक शामिल थी, जिसमें प्रत्येक बाईक पर 2 पुलिसकर्मी बैठे हुए थे, जो कमिश्नर कार्यालय से राजभवन होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेत घाट, वीआईपी रोड होते हुए लालघाटी चौराहे से वापस वीआईपी रोड, रेत घाट, कमला पार्क, रविन्द्र भवन के सामने से होते हुए राजभवन होते हुए वापस कमिश्नर कार्यालय पर समाप्त हुई।           इसी तरह पैदल तिरंगा रैली कमिश्नर कार्यालय से प्रारंभ हो कर राजभवन तिराहे के सामने से होते हुए रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल चौराहा होते हुए वापस राजभवन तिराहा होते हुए कमिश्नर कार्यालय पर समाप्त हुई, जिसमें पुलिसकर्मी, सामुदायिक पुलिसिंग इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थी, स्कूली छात्र/छात्राएं, नगर रक्षा समिति, शक्ति समिति के सदस्य, एनसीसी के विद्यार्थी, स्वयं सेवी संगठन के सदस्य सहित लगभग 1500 लोग सम्मिलित हुए। recent visitors 73

कमांडर जनरल सिर्स्की ने कहा यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क में बड़े हिस्से पर कब्जा करते हुए क्षेत्र में अहम बढ़त हासिल की

मॉस्को  यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल ऑलेक्जेंडर सिर्स्की ने कहा है कि उनकी सेना ने रूस के कुर्स्क में बड़े हिस्से पर कब्जा करते हुए क्षेत्र में अहम बढ़त हासिल की है। सिर्स्की का दावा है कि यूक्रेनी सेना का कुर्स्क में 1,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर नियंत्रण हो गया है। जनरल सिर्स्की के बयान को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के टेलीग्राम चैनल पर साझा किया गया है। कुर्स्क में ऑपरेशन शुरू करने के बाद इस संबंध में यूक्रेन की सेना और सरकार की ओर से ये पहली सार्वजनिक स्वीकृति है। इसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद रूसी जमीन पर सबसे बड़ा कब्जा कहा जा रहा है। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना का आक्रमण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूसी धरती पर सबसे बड़ा हमला था। यह घटनाक्रम मॉस्को के सैन्य नेतृत्व के लिए एक गंभीर शर्मिंदगी का सबब बन रही है। इसके लिए रूस की सेना और सरकार को युद्ध से निपटने के लिए बढ़ती आंतरिक आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। 28 रूसी बस्तियों पर यूक्रेन का कब्जा कुर्स्क गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि यूक्रेनी सेना 40 किलोमीटर के मोर्चे पर 12 किलोमीटर तक क्षेत्र में घुस आई है। कीव की सेना ने 28 रूसी बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। स्मिरनोव के मुताबिक, इस हमले में 12 नागरिक मारे गए हैं और 121 घायल हुए हैं। वहीं करीब एक लाख 21 हजार लोगों को घरों से भागना पड़ा है। रूसी सेना अभी भी आश्चर्यजनक यूक्रेनी हमले से जूझ रही है और एक सप्ताह की लड़ाई के बाद भी कोई प्रभावी जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाई है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि यूक्रेन स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश में लगा है।पुतिन ने घुसपैठ पर अपनी टिप्पणी में सुझाव दिया कि यूक्रेन के इस हमले का उद्देश्य संभावित शांति वार्ता में अपना पक्ष मजबूत करना था। उन्होंने कीव पर रूस पर प्रभुत्व हासिल करने के लिए अपने पश्चिमी आकाओं की मदद से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये अन्य क्षेत्रों में रूसी सेना की प्रगति को धीमा करने का प्रयास है। रूसी अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि यूक्रेन की घुसपैठ का उद्देश्य अपने पश्चिमी सहयोगियों को यह दिखाना है कि वह अभी भी बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चला सकता है, भले ही दोनों पक्षों पर बातचीत पर विचार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बन रहा हो।   recent visitors 93

सरकार बांग्ला देश में हिंदुओ की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करे

भोपाल   भारत सरकार बांग्ला देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करके बांग्ला देश में रह रहे हिंदुओ की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करे. उक्त माँग सकल हिंदू समाज ने उद्धवदास मेहता आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक बालेन्द्र सिंह कुशवाह के कहीं .. विरोध प्रदर्स्गण कर्फ़्यू माता मंदिर पीर गेट पर किया इस दौरान  साध्वी रंजना जी की भी उपस्थिति रही .इस दौरस्न सकल हिंदू समाज के अनेक वक़्ताओ ने सभा को संबोधित किया कार्यक्रम संयोजक मुकेश गुप्ता ने बताया की पड़ोसी देश बांग्ला देश में हिंदूओ तथा हिंदू मंदिरों की सुरक्षा हेतु माननीय राष्ट्रपति को कलेक्टर भोपाल के को  ज्ञापन दिया विरोध प्रदर्शन में हिंदू समाज से साध्वी रंजना ज्योति , दीपक मेहता ,वर्मा वैभव सिसोदिया, के एल साहू , नीलेश श्रीवास्तव हरिओम ठाकुर,दुर्गेश यादव ,  रज्जु रायकवार, नंदकिशोर चंदेल, मथुरा प्रसाद राजपूत उपस्थित थे recent visitors 56

आंगनवाड़ी केंद्र की टपक रही छत, छत्तीसगढ़-बालोद में दरकती दीवारों के बीच पढ़ाई

बालोद. बालोद जिले के ग्राम बोहारडीह में आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले नैनिहालों को दरकती दीवारों के बीच शिक्षा ग्रहण करना पड़ रहा है। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 का भवन जर्जर हो गया है और भवन की छत से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इसलिए मजबूरी वस बच्चों की कक्षाएं कला मंच में लगाई जा रही हैं। पिछले 15 दिन से कला मंच में आंगनवाड़ी का संचालन किया जा रहा है। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि खुले में हैं तो बच्चों के यहां वहां जाने का डर लगा रहता है। कला मंच के आसपास जो घर बने हुए हैं, वहां की छत भी जर्जर है और बीच में तो छत गिर भी गई थी, लेकिन उस समय कक्षा संचालित नहीं थी। आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन कला मंच में किए जाने के मामले में गांव के सरपंच दीपक ठाकुर ने कहा कि वे मजबूर हैं, इसलिए उन्हें कला मंच में आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कला मंच में संचालन करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। वह लगातार शासन और प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के पास प्रस्ताव और आवेदन भेज-भेजकर थक गए हैं। बावजूद इसके किसी तरह का कोई परिणाम नहीं मिला है। उन्हें बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है, इसलिए आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन खुले मंच में करना पड़ रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तामेश्वरी साहू ने बताया कि कक्षाएं संचालित तो हो रही हैं, लेकिन बच्चों को शौचालय जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। यहां पर केवल एक ही कमरा है और सामने मंच बना हुआ है। मंच में कक्षाएं लगती हैं। अंदर भोजन बनता है, लेकिन नया भवन कब मिल पायेगा। इसको लेकर भी कुछ नहीं कहा जा सकता। गांव में जो वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है, उसी के तहत हम कला मंच में आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन कर रहे हैं। बच्चों की देखरेख थोड़ी ज्यादा करना पड़ती है, क्योंकि खुला मंच है बच्चे चंचल मन के होते हैं और कहीं भी आ जा सकते हैं। नहीं मिली राशि तो लेंगे जनसहयोग सरपंच ने बताया कि अगर शासन प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के लिए राशि नहीं दी जाती है तो आने वाले समय में जन सहयोग या फिर पंचायत के पैसे से वाटर प्रूफिंग का काम कराया जाएगा, ताकि आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन सुचारु रूप से हो सके। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले एक ठेकेदार द्वारा यहां पर टाइल्स लगाया गया था, लेकिन पानी छत से टपक रहा है औक कभी भी छात्र गिर सकती है, इसलिए आंगनवाड़ी केंद्र का दूसरी जगह संचालन किया जा रहा है। जल्दी हो व्यवस्था ग्रामीण नागरिक राजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि आंगनवाड़ी शिक्षा का प्रथम अध्याय होता है और इस अध्याय में बच्चों को समुचित व्यवस्था मिलनी चाहिए। लगातार ग्रामीण भी आंगनवाड़ी केंद्र को नया बनवाने या फिर इसे सुधारने की मांग कर रहे हैं। यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं होती है तो हमें भी आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, क्योंकि बात हमारे गांव के छोटे-छोटे नैनिहालों का है। recent visitors 104

स्‍वतंत्रता दिवस की परेड में भी शामिल होंगी विभिन्‍न बलों की 17 टुकड़ियां

हर्षोल्‍लास व धूमधाम के साथ मनाई जाएगी स्‍वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ पुलिस महानिदेशक  सुधीर सक्‍सेना की मौजूदगी में हुई स्‍वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल स्‍वतंत्रता दिवस की परेड में भी शामिल होंगी विभिन्‍न बलों की 17 टुकड़ियां भोपाल भारतीय स्‍वाधीनता की 77वीं वर्षगांठ हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्‍वतंत्रता दिवस का मुख्‍य समारोह मुख्‍यमंत्री मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में 15 अगस्‍त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्‍सेना की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां लाल परेड ग्राउंड में हुई। डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्‍सेना, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक साजिद फरीद शापू,  पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर भोपाल सुकिरण गुप्ता एवं नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक हीरा लाल यादव ने प्र‍तीक स्‍वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण, राष्‍ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्‍पन्‍न हुआ। अभ्‍यास परेड में पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने भाग लिया फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्‍व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्‍त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट सोनू कुर्मी ने निभाई। संयुक्‍त अभ्‍यास परेड में पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें उत्‍तर प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्‍त्र बल (उत्‍तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्‍त टुकड़ी, विशेष सशस्‍त्र बल (दक्षिणी जोन), हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग (महिला), शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एन.सी.सी. सीनियर डिविजन/एयर विंग/नेवल विंग(बॉयज संयुक्‍त टुकड़ी), एन.सी.सी.सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग(गर्ल्‍स संयुक्‍त टुकड़ी), गाइड गर्ल्‍स, स्‍काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्‍वारोही दल शामिल है। मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास प्रतीक स्‍वरूप संदेश वाचन के बाद राष्ट्रपति पदक प्राप्त 69 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास किया। अंत में परेड कमाण्डर और परेड में शामिल सभी दलों के प्लाटून कमाण्डरों ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय देने का अभ्यास भी किया। अभ्यास के दौरान स्टेडियम में नागरिकों के आने-जाने व सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई। इस अवसर पर पु‍लिस मुख्‍यालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन व भोपाल पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे। recent visitors 68

सामाजिक कार्यकर्ताओं को मीडिया की ताकत जरूरी

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रचार विभाग की कार्यशाला संपन्न कार्यकर्ताओं ने सीखे मीडिया को सकारात्मक प्रयोग करने के गुर सामाजिक कार्यकर्ताओं को मीडिया की ताकत जरूरी भोपाल आज 11 अगस्त को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रचार विभाग की कार्यशाला भोपाल में संगठन के कार्यालय पर संपन्न हुई। चार सत्रों में संपन्न इस प्रचार कार्यशाला में 10 प्रांतों से चयनित प्रांतीय दायित्ववान कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। प्रथम उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख माननीय अशोक त्रिवेदी, केंद्रीय प्रचार टोली सदस्य सर्वेश मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ, वरिष्ठ और प्रख्यात पत्रकार विजय मनोहर तिवारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव ने मंच को गौरवान्वित किया। इस सत्र में अखिलेश श्रीवास्तव ने अपने विचारों के प्रचार को महत्व देने का विषय रखा, उन्होंने बिना विचलित हुए यह कार्य करने का भी आग्रह किया। विजय मनोहर तिवारी ने उन बिंदुओं पर बड़ी सूक्ष्मता से प्रकाश डाला जहां पर प्रचार की आवश्यकता होती है किंतु प्रचार करने से चूक होती है। उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत से परिचित करवाया ओर सभी को ध्यान दिलाया। और बताया कि इस माध्यम से अपने विषय को उठाने में निपुणता की आवश्यकता को भी ध्यान में रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्राहक विषय की जानकारी वा किए जाने वाले कार्यों को किस प्रकार उठाना चाहिए, यह भी बताया। उनके उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख अशोक त्रिवेदी और केंद्रीय प्रचार टोली के सदस्य सर्वेश मिश्रा ने मीडिया और प्रचार के विभिन्न साधनों का प्रयोग करने की तकनीकी की जानकारी दी और प्रयोगात्मक ढंग से विषय वस्तु तैयार करने का भी प्रशिक्षण दिया। तृतीय सत्र में कंटेंट क्रिएशन और वीडियो फोटोग्राफ में संशोधन का प्रशिक्षण दिया गया। सभी का कार्यकर्ताओं ने प्रयोग के तौर पर कुछ कंटेंट तैयार किया और कार्यशाला में सभी के सामने प्रस्तुत भी किया। चतुर्थ और समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियां और मीडिया को परस्पर एक दूसरे का पूरक होने के संबंध में राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस का मार्गदर्शन मिला। दिनकर सबनीस ने स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान संगठन द्वारा उठाए गए पांच विषयों पर मीडिया और प्रचार तंत्र का बेहतर उपयोग करने का सुझाव दिया, साथ ही परिवार और सामाजिक संस्थाओं के स्वरूप को सुधारने के लिए प्रयास करने पर भी बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतत सजग रहने और तात्कालिक युक्तियुक्त प्रतिउत्तर तथा सामाजिक सरोकारों से संबंधित विषयों पर मीडिया की उपयोगिता बनाए रखने का परामर्श दिया। मध्यभारत प्रांत की ओर से निलेश श्रीवास्तव, रवि शर्मा और सुनील धनगर ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सुरेन्द्र रघुवंशी ने आत्मीय भाव से आभार व्यक्त किया। recent visitors 91