Friday, July 10, 2026 11:41 am

कन्‍नौज और अयोध्‍या दुष्‍कर्म पर बीजेपी ने सपा को घेरा, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा अपराधियों का संरक्षण सपा करती रही

लखनऊ  कन्‍नौज के पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कारनामों को लेकर यूपी से लेकर दिल्‍ली की सियासत गर्माई हुई है। पुलिस ने नवाब सिंह को एक दिन पहले 15 साल की लड़की से दुष्‍कर्म के प्रयास में अरेस्‍ट किया है। एक तरफ जहां सपा ने नवाब सिंह यादव से पल्‍ला झाड़ लिया है, वहीं बीजेपी ने सपा पर जोरदार हमला बोला है। दिल्‍ली में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्‍ता सुधांशु त्रिवेदी ने मशहूर शायर अदम गोंडवी की शायरी सुनाकर समाजवादी पार्टी और अपराध का नाता बता दिया। मंगलवार को सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- 'समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही अपराध है। सब जानते हैं कि यूपी में जब जब समाजवादियों की सरकार रही, अपराध सबसे ज्‍यादा उसी समय हुए। एक पुराने समाजवादी और शायर हुआ करते थे अदम गोंडवी। समाजवादी पार्टी में आए हुए आपराधिक तत्‍वों के हौंसले बुलंद होने पर दुखी होकर लिखा था- काजू भुना है प्‍लेट में। व्हिस्की गिलास में। उतरा है रामराज विधायक निवास में। पक्‍के समाजवादी हैं तस्‍कर हों या डकैत। कितना असर है खादी के उजले लिबास में। एक समाजवादी नेता के दिल का दर्द आज के समाजवादी पार्टी के असली राजनीतिक डीएनए को बताने के लिए काफी है।' 'अपराधियों को संरक्षण देती है समाजवादी पार्टी' बीजेपी प्रवक्‍ता ने कहा- 'अयोध्‍या में हम सबने देखा कि समाजवादी पार्टी के एक नेता मोइद खान पर किसी प्रकार से एक नाबालिग के साथ बलात्‍कार का आरोप लगा। संवेदनशीलता तो छोडि़ए, इस मुद्दे पर किस निर्लज्‍जता के साथ राजनीति की गई, ये हम सबने देखा। इसके बाद कन्‍नौज में सपा से ही जुड़े एक नेता के ऊपर नाबालिग लड़की के साथ रेप के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। अपराध के प्रति संवेदनशीलता एक गंभीर विषय है। कन्‍नौज के इस प्रकरण के ऊपर सपा की एक महिला नेता ने बड़ा असंवेदनशील बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि लड़की जब 15 साल की ही थी तो वह किस प्रकार की नौकरी पाने के लिए नेता के पास गई थी। यह समाजवादी पार्टी की असली फितरत है। यह उनकी अपराधियों को संरक्षण देने की सोच को दर्शाता है।' मुलायम, अखिलेश और राहुल पर किया प्रहार बीजेपी प्रवक्‍ता ने बगैर नाम लिए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी पर भी प्रहार किया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- 'उत्‍तर प्रदेश में एक दौर में सपा के नेता ने कहा था कि लड़के हैं। लड़कों से गलती हो जाया करती है। आज मैं यह कहना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो नेता खुद को यूपी के लड़के बताते थे, उनके साथ के लोग गलत काम कर रहे हैं। जबसे इन दो लड़कों की ताकत बढ़ी है, तबसे अपराधियों की हिम्‍मत भी उसी अनुपात में बढ़ी है। दुख की बात ये है कि इस तरह के विषय में अपराधी की जाति और धर्म नहीं देखना चाहिए।' recent visitors 80

राम जानकी खाकी मंदिर के महंत गोपाल दास त्यागी के देव लोक गमन पर हुआ भंडारा

राम जानकी खाकी मंदिर के महंत गोपाल दास त्यागी के देव लोक गमन पर हुआ भंडारा सभी साधु संतो की उपस्तिथि में महंत गोपाल दास त्यागी के शिष्य रामदास त्यागी को बनाया खाकी मंदिर का पुजारी  बैरसिया  राम जानकी खाकी मंदिर बैरसिया के महंत गोपाल दास त्यागी का 31जुलाई को देव लोक गमन हो गया था।महंत गोपाल दास त्यागी के परम शिष्य राम दास त्यागी ने उन्हें मुख आग्नि देने के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन सहित सम्पूर्ण कार्य किया। विश्वहिंदू परिषद सहित नगर के लोगो के सहयोग से 12जुलाई को विशाल भंडारे का कार्यक्रम रखा गया।भंडारे कार्यक्रम में रंगाई मंदिर के कई साधु संत सहित बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।महंत गोपाल दास त्यागी को जगह उनके शिष्य राम दास त्यागी को बनाया मंदिर का पुजारी विश्वहिंदू परिषद बंजरग दल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं नगर के लोगो की उपस्तिथि में साधु संतो ने महंत गोपाल दास त्यागी के परम शिष्य राम दास त्यागी को समस्त जुम्मेदारिया सौपते हुए राम जानकी खाकी मंदिर बैरसिया का पुजारी बनाते हुए पकड़ी बधवाई गई।आज के बाद खाकी मंदिर का पूरा उत्तर दायित्व रामदास त्यागी का रहेगा।उल्लेखनीय है कि खाकी मंदिर के महंत गोपाल दास त्यागी ने धर्म की अलख जगाने के साथ विश्वहिंदू परिषद के माध्यम से हिन्दू धर्म की पताका फहराने का काम भी किया हे। महंत गोपाल दास त्यागी विश्वहिंदू परिषद में मठ मंदिर प्रभुख सहित कई दायित्व पर रहकर हिंदू जागरण का काम किया हे। भंडारे में विश्वहिंदू परिषद के मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री सुरेन्द्  सिंह चौहान विभाग प्रमुख राजेश साहू जिलाध्यक्ष झनक सिंह राजपूत उपाध्यक्ष उदय सिंह दांगी महामंत्री जितेन्द्र मीणा सहित विश्वहिंदू परिषद के समस्त प्रखंड के दायित्व वान कार्यकर्ता सहित नगर के लोगो का सराहनीय कार्य रहा। recent visitors 58

मध्य प्रदेश में RSS नेताओं की लिखी किताब पढ़ेंगे छात्र, कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- जाएंगे कोर्ट

भोपल मध्य प्रदेश के कॉलेजों में नई किताबें खरीदे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ये किताबें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के लिए ये किताबें खरीदी जाएंगी् ये किताबें पाठ्यक्रम का हिस्सा ना होकर छात्रों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी में रखी जाएंगी. इनमें से कुछ किताबें आरएसएस नेताओं द्वारा लिखी गई हैं. इनमें आरएसएस से जुड़े सुरेश सोनी, अतुल कोठारी की किताबें भी शामिल की गई हैं. आरएसएस की किताबों को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. एमपी के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने इस विवाद पर कहा कि कांग्रेस की छाती पर हमेशा से आरएसएस के नाम से सांप लोटने लगते है. कांग्रेस ने वामपंथी इतिहासकारों के साथ मिलकर अपने हिसाब से शिक्षा दी. नई शिक्षा नीति के ज़रिये हमारी सरकार भारतीय परंपरा के बारे में पढ़ाएगी तो दिक्कत क्या है? बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरेंद्र शुक्ला ने सरकारी और निजी सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को 88 पुस्तकों का सेट खरीदने का निर्देश दिया है. इन पुस्तकों में प्रमुख आरएसएस नेताओं जैसे सुरेश सोनी, दीनानाथ बत्रा, डी अतुल कोठारी, देवेन्द्र राव देशमुख, और संदीप वासलेकर की किताबें शामिल हैं. सभी लेखक आरएसएस की शैक्षिक शाखा विद्या भारती से जुड़े हैं। विभाग ने कॉलेजों को यह जल्द से जल्द इन किताबों को खरीदने के लिए कहा है. बता दें कि 88 पुस्तकों की इस सूची ने विशेष रूप से विद्या भारती के पूर्व महासचिव दीनानाथ बत्रा की लिखी 14 किताबों पर विवाद ज्यादा है. बत्रा पहले भी 11वीं कक्षा की हिंदी की किताब से क्रांतिकारी पंजाबी कवि 'पाश' की कविता को हटाने की मांग को लेकर चर्चा में आ चुके हैं.   recent visitors 68

मवेशियों को चराने गई महिला की मौत, छत्तीसगढ़-सुकमा में आईईडी ब्लास्ट

सुकमा. सुकमा जिले में एक बार फिर से नक्सलियों के लगाए गए आईईडी का शिकार एक ग्रामीण को होना पड़ा। यहां आईडी की चपेट में आकर एक महिला की मौके पर मौत हो गई। मामला थाना किष्टाराम के ग्राम डब्बामरका का है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम डब्बामरका की महिला कवासी सुक्की (27) की नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के कारण मौत हुई। महिला रोजमर्रा की तरह गाय चराने अपने गांव से निकली थी। इसी दौरान आईईडी पर पैर पड़ने से ये हादसा हुआ। दो दिन ही नक्सली संगठन ने बीजापुर में आईईडी की चपेट में आकर बच्ची की मौत के मामले पर माफीनाम जारी किया था और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही थी। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इस मामले पर कहा कि नक्सलियों द्वारा मनमाने तौर पर जगह-जगह लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर निर्दोष ग्रामीणों की मौत के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मामले में नक्सलियों के खिलाफ अपराध थाना किष्टाराम में पंजीबद्ध किया जा रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। recent visitors 78

प्रदेश में फिर बादलों ने डाला डेरा, श्योपुर, मुरैना सहित 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

भोपाल  मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कही तेज तो कही माध्यम बारिश का दौर जारी है। एक बार फिर बदले मौसम के मिजाज के चलते प्रदेश के 8 जिलों में तेज़ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जारी पूर्वानुमान के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने मंगलवार को 8 जिलों में भारी बारिश के आसार जताए हैं. आईएमडी ने आज श्योपुर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, कटनी, उमरिया, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वही अभी तक सीजन की 72 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी तक 23.1 इंच बारिश होना चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 27 इंच ही पानी गिरा है। 16 अगस्त के बाद फिर एक्टिव होगा सिस्टम मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 अगस्त के बाद फिर सिस्टम एक्टिव होगा और मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में तेज बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को प्रदेश के नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में तेज बारिश हो सकती है, जबकि इंदौर-भोपाल में हल्की से माध्यम बारिश का अनुमान है। इसी तरह 15 और 16 अगस्त को इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. जबकि 16 अगस्त के बाद सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके बाद तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के सभी डैम छलके अच्छी बारिश के कारण प्रदेश के सभी डैम भर गए हैं। अधिकांश डैम में 80 प्रतिशत से अधिक पानी आ चुका है, जिससे कई डैम के गेट खोलने पड़े। कोलार (Kolar), बाणसागर (Ban Sagar), कुंडालिया (Kundaliya), बरगी (Bargi), इंदिरा सागर (Indira Sagar), ओंकारेश्वर (Omkareshwar), कलियासोत (Kaliyasot), भदभदा (Bhadbhada), केरवा (Kerwa) डैम के गेट अगस्त में कई बार खोलने पड़े। मंगलवार को भी इन डैम में पानी की आवक जारी रही। जबलपुर, भोपाल-नर्मदापुरम संभाग में सबसे ज्यादा बारिश अब तक हुई बारिश में जबलपुर (Jabalpur), भोपाल (Bhopal) और नर्मदापुरम (Narmadapuram) संभाग सबसे आगे हैं। जबलपुर (Jabalpur) संभाग के मंडला (Mandla) जिले में बारिश का आंकड़ा 40 इंच से अधिक है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सिवनी (Seoni), नर्मदापुरम (Narmadapuram), रायसेन (Raisen), श्योपुर (Shivpuri), छिंदवाड़ा (Chhindwara), डिंडौरी (Dindori), सागर (Sagar), राजगढ़ (Rajgarh) और बालाघाट (Balaghat) शामिल हैं। भोपाल (Bhopal) में 32 इंच से अधिक पानी गिर चुका है, जो सामान्य बारिश का करीब 88% है। भोपाल समेत 20 जिलों में हुई बारिश मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से सोमवार को प्रदेश में बारिश का दौर बना रहा। भोपाल में पूरे दिन हल्की बारिश हुई। इंदौर, उज्जैन समेत 20 जिलों में भी पानी गिरा।   recent visitors 76

कई वीरों के बलिदान से लंबे संघर्ष के बाद हम सनातनी स्वतंत्रता दिवस का पर्व मना रहे है- विष्णु खत्री

बैरसिया  आज हमारी यह तिरंगा यात्रा आज़ादी दिलाने वाले उन शहीदों, स्वतंत्रता सैनानियों और बलिदानियों को स्मरण करने के लिए है। यह आज़ादी हमें किसी की दया से नहीं मिली है, बल्कि कई वीरों के बलिदान के बाद मिली है। यह बात बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने भाजपा की ओर से मंगलवार को आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन के दौरान तिरंगा यात्रियों को संबोधित करते समय कही। उन्होंने कहा कि 1947 को जब देश आजाद हुआ तो लंबे संघर्ष के बाद हुआ है। कभी मुगलों की दास्तां, कभी अंग्रेजों की दास्तां, कभी पुर्तगालो का आंतक, ऐसे अनेक आक्रांताओं के आक्रमण इस भारत भूमि पर हुए। उसके बाद कई वीरों के बलिदान के बाद आज़ाद हुआ है। उन्होंने कहा कहना है एक बात देश के पहरेदारों से संभल कर रहना अपने घर में छुपे गद्दारों से। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्वशक्ति बनकर सामने आएगा। हमारे देश के अंदर छुपे कुछ गद्दार नहीं चाहते कि हम विश्वशक्ति बने। वह नहीं चाहते थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, क्योंकि नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत विकसित भारत बने। उन्होंने कहा कि 1951 के जनगणना में हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसंख्या प्रतिशत देखिये और आज का प्रतिशत देखिए। वहाँ पर लगातार हमारे बंधु कम हो रहे है। इसका मुख्य कारण वहां हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग हमारे देश की स्वदेशी कंपनी पर आरोप लगा रही है, क्योंकि आज देश के स्वदेशी कंपनियों का काम बढ़ गया है। कांग्रेस सरकार में विदेशी कंपनियों का भारत पर कब्जा था। भोपाल में ही जिस कंपनी की गैस लीक हुई थी। वह विदेशी कंपनी थी। तिरंगा यात्रा में जिले के सभी सातों मंडलों से कार्यकर्ता बैरसिया यात्रा लेकर पहुंचे। यहाँ पर कृषि उपज मंडी परिसर में यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई, जिला महामंत्री कुबेर सिंह गुर्जर एवं यात्रा प्रभारी कुबेर सिंह जाट सहित अनेक लोग मौजूद रहे। recent visitors 58

एएसपी-संयुक्त कलेक्टर ने सलामी गारद का किया निरीक्षण

  अनूपपुर 15 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर मंगलवार को शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर के प्रांगण में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतिम पूर्वाभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी एवं संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने सलामी गारद का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुसरिता नायक, होमगार्ड कमान्डेन्ट जे पी उईके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सबसे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने पहुंचकर प्लाटून की सलामी ली। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि का आगमन मंच पर हुआ। उन्होंने ध्वजारोहण किया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां फुल ड्रेस में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्रांगण अनूपपुर पहुंची। परेड कमाण्डर के रूप में सूबेदार विनोद दुबे, सेकण्ड इन कमाण्डर के रूप में उप निरीक्षक सुमित कौशिक ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.), जिला पुलिस बल (पुरुष/महिला) व जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर/जूनियर, शा. मॉडल उ.मा. विद्यालय, शा. उ.मा. विद्यालय, शा. बालक उ.मा. विद्यालय, सरस्वती उ.मा.वि., भारत ज्योति हायर सेकेण्डरी विद्यालय, शा. कन्या उ.मा.वि. तथा महिला बाल विकास विभाग के शौर्या दल ने भाग लिया। रिहर्सल कार्यक्रम में शा. मॉडल उ.मा.वि. अनूपपुर, मेगा माइंड स्कूल अनूपपुर, बाल भारती स्‍कूल जैतहरी, शा. कन्या उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, शा. कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर, शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। recent visitors 56