Friday, July 10, 2026 12:40 pm

कपड़े नहीं कर्म का लेखा बदल देते हैं भगवान शिव पंमोहितरामजी

भोपाल/सीहोर संसार में एकमात्र देव ऐसे है महादेव जो कर्म की रेखा को बदल देते हैं भाग को बदल देते हैं संसार में कोई देवी ऐसा नहीं जो आपका भाग बदल सके भगवान ब्रह्मा विधाता भी कर्म के लेखे को नहीं बदल सकते भगवान शिव की कृपा जिस पर हो जाती है बहुत जोर से कुबेर बन जाता है श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम सीहोर पर चल रही श्री केदारेश्वर शिव महापुराण कथा के दौरान कथा व्यास परम गौभक्त भक्त पंडित मोहितरामजी पाठक ने व्यक्त किया आगे कथा में वर्णन करते हुए कहा भगवान शिव पर चढ़ाया गया एक अक्षत का दान भी भगवान कोटी गुना बनाकर भक्त को लौटते हैं इसलिए भगवान शिव को देव नहीं महादेव कहा जाता है देवराज प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा की पापी से पापी व्यक्ति भी शिव कथा के प्रभाव से शिवलोक को जाता है इसलिए हर प्राणी को शिव कथा को श्रवण करके अपना जीवन धन्य बनाना चाहिए आयोजन करता मातृशक्ति महिला मंडल ने समस्त नगर वासी क्षेत्र वासियों से कथा में पदार्थ का धर्म लाभ लेने का आग्रह किया recent visitors 62

दुर्गादास जी की जयंती अनूपपुर में मनाई गई

अनूपपुर दुर्गादास राठौर सामुदायिक भवन सामतपुर में, वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया, उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दशरथ प्रसाद राठौर जी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री रामखेलावन राठौर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मोहन सिंह राठौर, जिला महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरालाल राठौर, पूर्व सचिव श्री जनक राठौर, रामकुमार राठौर जी शिक्षक, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री रामकुमार राठौर जी व सामाज के वरिष्ठ जन श्री डोमारी राठौर बस्ती, गेंदालाल राठौर,रूपशाय राठौर सियाराम राठौर रामस्वरूप राठौर, गणेश राठौर शिक्षक, राठौर सामाज सामतपुर इकाई के अध्यक्ष श्री हेमराज राठौर के साथ साथ सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया recent visitors 53

मंत्री राकेश सिंह बोले रिंग रोड निर्माण को लेकर प्रत्येक माह NHI अधिकारीयों साथ बैठक और मॉनिटरिंग करूंगा

जबलपुर शहर प्रदेश में तेज बारिश के चलते सड़कों की खराब हालत को लेकर आए दिन मीडिया में खबरें आ रही हैं। ख़राब सड़कों की हालत को लेकर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने लोक निर्माण विभाग और एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। राकेश सिंह ने बताया की जिस प्रकार से मीडिया में सड़कों को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उन सड़कों पर कार्य हो रहा था, अभी सड़क पूर्णतः बनी नहीं है। भारी बारिश को लेकर हुई समस्या मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भारी बारिश के चलते इन सर्विस रोड पर कुछ समस्या हुई हैं। अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। बारिश थमने के बाद सभी सर्विस सड़कें कम्प्लीट कर ली जाएंगी। प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की दूसरी रिंग रोड निर्माण जबलपुर में चल रहा है। इसके निर्माण को लेकर राकेश सिंह ने कहा कि रिंग रोड के निर्माण कार्य के लिए पांच पैकेज हैं। इसमें से 4 के कॉन्ट्रेक्ट हो चुके हैं। रिंग रोड को लेकर NHI और कांट्रेक्टर के साथ बैठक थी। बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ बनाएंगे सड़क मंत्री ने कहा कि 'मीडिया रिपोर्ट में जिस तरह सड़कों को लेकर आ रहा है। उसके लिए अधिकारियों को कहा गया है कि क्वालिटी के साथ किसी भी प्रकार का समझौता NHI नहीं करने वाला। सड़क का निर्माण स्पेसिफिकेशन के अनुसार ही होगा। NHI के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। अभी इश्यू आया है, वो सर्विस रोड को लेकर आया है। सर्विस के डिजाइन आमतौर पर हैवी ट्रैफिक के लिए नहीं होता है। अभी जो हैवी रैन आई है, उससे उन सड़कों पर फर्क आया है। सर्विस रोड को ज्यादा बेहतर स्फेसिफिकेशन के साथ बनाया जाएगा। 'हर महीने करुंगा मॉनिटरिंग' उन्होंने कहा कि 'रिंग रोड का जो फेस वन का कार्य चल रहा है, उसमें बारिश के कारण कहीं-कहीं कठिनाईयां हैं। किसी तरह का समझौता निर्माण कार्य को लेकर नहीं होगा। रिंग रोड निर्माण को लेकर प्रत्येक माह NHI अधिकारीयों साथ बैठक कर उसकी मॉनिटरिंग करूंगा।' recent visitors 56

Independence Day पर विशेष आमंत्रित अतिथि होंगी मुरैना की 2 ‘ड्रोन दीदियां’, लाल किले के समारोह का बनेंगी हिस्सा

 चंबल दिल्ली के लाल किले पर हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न जोर-शोर से मनाया जाएगा. हर बार की तरह इस बार का जश्न भी कुछ खास होगा. इस साल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की दो 'ड्रोन दीदियों' सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. इससे उत्साहित स्व-सहायता समूह की दोनों 'ड्रोन दीदियां' प्रधानमंत्री समूह संवाद में अवसर मिलने पर आजीविका मिशन को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा करेंगी. जिले के लिये यह गौरव का विषय है कि सामान्य घरेलू ग्रामीण महिला से 'ड्रोन दीदी' बनने का विकल्प चुनने वाली दोनों महिलाएं लाल किले पर राष्ट्रीय आयोजन मे शामिल होंगी. ड्रोन के जरिए कमा रहीं 20 हजार दोनों महिलाओं ने ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग ली और अब किसानों के लिए कम लागत वाली तरल खाद का खेतों में छिड़काव कर हर महीने 15 से 20 हजार रुपये कमा रही हैं. कभी आर्थिक तंगी के कारण परिवार चलाने के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं का जीवन स्तर आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद बदल गया है. मिशन के स्व-सहायता समूह से जुड़ कर गांव में सिलाई का काम करने वाली दोनों महिलाओं का जोश और जुनून इसी बात से साफ है कि ड्रोन उड़ाना सीखने के लिए वे फूलपुर, प्रयागराज और एमआईटीएस ग्वालियर तक पहुंच गईं. सरकार ने दिया 15 लाख रुपये का ड्रोन सरकार द्वारा दिए गए लगभग 15 लाख रुपये के ड्रोन से वे अपना रोजगार चला रही हैं और किसानों की खाद की लागत कम करने में मददगार बन रही हैं. दोनों महिलाओं ने अब तक कई एकड़ भूमि में ड्रोन से नेनो यूरिया का छिड़काव किया है. अब क्षेत्र में इन महिलाओं की पहचान 'ड्रोन दीदी' के रूप में होती है. किसान महिला सुनीता शर्मा ने बताया कि वे लगातार अपनी खेती के अलावा अलग-अलग गांव में ड्रोन के जरिए खेतों में कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। वे अपने खेतों के अलावा आसपास के गांव में भी ड्रोन के जरिए कीटनाशक दावों का छिड़काव करती हैं। ड्रोन के जरिए स्व-सहायता समूह की आय बढ़ाने का इनोवेशन करने वाली किसान महिला सुनीता शर्मा को अब 15 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। सुनीता शर्मा ने बताया है कि  चंबल में कभी बहन बेटियों को घर से बाहर नहीं भेजते थे लेकिन आज यहां की बेटियां ड्रोन पायलट बन गई हैं और लाल किले से पीएम मोदी द्वारा भी सम्मानित हो रही हैं। यहां की बेटियां अलग-अलग क्षेत्र में पूरे देश में नाम रोशन कर रही हैं। यह काफी गर्व और फक्र की बात है। चंबल की किसान महिला सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी ने कभी नहीं सोचा होगा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होंगी, लेकिन उन्होंने अपनी लगन और हुनर के जरिए यह कर दिखाया है। recent visitors 84

कोलकाता डॉक्टर रेप केस में HC का प्रिंसिपल पर आदेश, ‘वह बहुत ताकतवर है, छुट्टी पर भेजिए’

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 साल की डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में हाई कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। अदालत ने मंगलवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को छुट्टी पर जाने को कहा है। बेंच ने कहा कि आप बहुत ताकतवर हैं और आपके रहते हुए निष्पक्ष जांच हो पाना मुश्किल होगा। डॉ. घोष ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कुछ ही घंटों के अंदर उन्हें कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बना दिया गया था। इसे लेकर भी हाई कोर्ट ने सवाल उठाया है। अदालत ने इस मामले में केस डायरी भी तलब की है। कोर्ट ने कहा कि यह गंभीर मामला है कि प्रिंसिपल ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था और उन्हें 12 घंटे के अंदर ही दूसरी नियुक्ति दे दी गई। बेंच ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के तौर पर वह सभी डॉक्टरों के गार्जियन थे। यदि वही पीड़िता के प्रति सद्भाव नहीं दिखाते हैं तो फिर कौन ऐसा करेगा? अब उन्हें कहीं काम नहीं करना चाहिए बल्कि अपने घर पर रहना चाहिए। इस बीच मृतका डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की गई थी। यह हत्याकांड और रेप 9 अगस्त को सुबह 3 से 5 बजे के करीब हुआ था। डॉक्टर का शव जो पाया गया था, उसमें दिखा था कि पैर, हाथों की उंगलियों, पेट, प्राइवेट पार्ट्स समेत अन्य कई हिस्सों में गहरी चोट थी और खून बह रहा था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीड़िता का आरोपी ने मुंह दबा रखा था और उनके सिर को लगातार फर्श पर पटका गया था। इस हत्याकांड ने पूरे बंगाल को हिलाकर रख दिया है और सीएम ममता बनर्जी खुद बैकफुट पर हैं। यही वजह थी कि वह सोमवार को पीड़िता के आवास पर पहुंचीं और कहा कि पुलिस को हम रविवार तक का वक्त देते हैं, लेकिन तब तक जांच पूरी नहीं हुई तो फिर केस सीबीआई को ट्रांसफर कर देंगे। recent visitors 59

अवमानना मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को SC से राहत, केस बंद

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने योगगुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ अवमानना का केस बंद कर दिया है। रामदेव और बालकृष्ण ने लिखित में माफी मांगी और कहा कि आगे से गुमराह करने वाले विज्ञापनों और पतंजलि के उत्पादों को लेकर भ्रामक दावे नहीं किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना ​​नोटिस पर 14 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने उन 14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है, जिनके निर्माण लाइसेंस उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने अप्रैल में निलंबित कर दिए थे। कंपनी ने जस्टिस हिमा कोहली और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया था कि उसने 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर को इन उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है। इसी के बाद बेंच ने पतंजलि आयुर्वेद से एक एफिडेविट फाइल करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि हलफनामा दायर करके बताना होगा कि विज्ञापन हटाने के लिए सोशल मीडिया मंचों से किए गए अनुरोध पर अमल किया गया है और इन 14 उत्पादों के विज्ञापन वापस ले लिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें पतंजलि पर कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया गया है। उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने न्यायालय को बताया था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के निर्माण लाइसेंस को ‘तत्काल प्रभाव से निलंबित’ कर दिया गया है। recent visitors 117

मुख्यमंत्री ने भैंसदेही को दी 100 बेड के सिविल अस्पताल की सौगात, 51 फीट की राखी बांध किया स्वागत

बैतूल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैतूल के भैंसदेही में आदिवासी संस्कृति का अध्ययन केंद्र खोलने की घोषणा की है। यहां सरकारी कालेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू के नाम से किए जाने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने भैंसदेही या भीमपुर में 100 बेड के सिविल अस्पताल खोले जाने की भी घोषणा की है। 'कांग्रेस को सिर्फ वोट की चिंता' बैतूल के भैंसदेही में आयोजित लाडली बहना के आभार सह उपहार कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर कहा कि इसकी कांग्रेस ने चिंता नहीं की, उन्हें गाजा की चिंता है। इस आक्रमण पर किसी कांग्रेसी ने एक शब्द नहीं कहा। उन्हें सिर्फ वोट की चिंता है। हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सरकार उन्होंने कहा कि सरकार हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए होती है, इसलिए जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बहनों को रुपए देने का लोग विरोध करते हैं, लेकिन यह कभी बंद नहीं होगा। तुम्हारी पार्टी बंद हो जाएगी, लेकिन योजनाएं बंद नहीं होगीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पीएम मोदी की नीतियों का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिससे अमेरिका, रूस, जापान, चीन जैसे देश अपनी समस्या का समाधान कराना चाहते हैं। वे इसके लिए पीएम मोदी को याद करते हैं। 51 फीट की राखी बांध किया स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को महिलाओं ने 51 फीट की राखी बांधी। भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह ने लाडली बहना योजना में छूट गई महिलाओं के लिए पोर्टल खुलवाने की मांग की। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उड़के ने केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक योगेश पंडाग्रे, मुल्ताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर परिषद अध्यक्ष मौजूद थे। recent visitors 73