राष्ट्रगान गूंजे घर घर पर लगे तिरंगे हों…

( अमिताभ पाण्डेय ) भोपाल। आकाशवाणी भोपाल द्वारा आज़ादी की अमृत महोत्सव और "हर घर तिरंगा अभियान " के अंतर्गत "शब्दांजलि" कार्यक्रम की प्रथम कड़ी का आयोजन किया गया. देशभक्ति रचनाओं की प्रस्तुति के इस कार्यक्रम में आकाशवाणी भोपाल के उप महानिदेशक अभियांत्रिकी  यशवंत चिवण्डे , उप निदेशक अभियांत्रिकी  ए एच हाशमी ,  कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट , कार्यक्रम अधिकारी अनामिका चक्रवर्ती सहित आकाशवाणी भोपाल के अधिकारीगण और सुधि साहित्यकार मौजूद थे ।  आमंत्रित कवि में शामिल थे सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि चौधरी मदन मोहन समर , उर्दू के वरिष्ठ शायर अंजुम बाराबंकी , वीर रस व ओजपूर्ण कवि  धर्मेन्द्र सोलंकी और युवा कवयित्री शिवांगी शर्मा । कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट ने अपने स्वागत वक्तव्य में शब्द सुमनों द्वारा सभी उपस्थितों का स्वागत किया  और शब्दांजलि कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा सदन के समक्ष रखी। तत्पश्चात सूत्रधार  धर्मेंद्र सिंह सोलंकी सहित सभी कवियों ने अपनी ओजपूर्ण कविताओं से माहौल को देशभक्ति की भावना से भर दिया. चौधरी मदनमोहन समर ने अपनी ओजपूर्ण आवाज़ में पढ़ा "चांद तिरंगा जय भारत – सम्मान तिरंगा जय भारत , घर घर का मान तिरंगा है  अभिमान तिरंगा जय भारत" वीररस से परिपूर्ण इस कविता को खूब सराहना मिली. संवेदना के कवि धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा "स्वतंत्रता एक पर्व नहीं , धर्म हमारा है , इसकी खातिर मर मिट जाना कर्म हमारा है"  इस कविता पर आपने खूब तालियाँ बटोरी. युवा कवियित्री ने शिवांगी शर्मा ने कविता पढ़ी "मन के पाप पुण्य की गठरी धोने को, अविरल बहती भारत में मां गंगा है" देशप्रेम से ओतप्रोत इस कविता को सभी ने सरहा. उर्दू के सशक्त हस्ताक्षर और जाने माने शायर  अंजुम बाराबंकी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग़ज़ल पढ़ी "खुशबुओं का पयाम लाए हैं , फूल जैसा क़लाम लाए हैं, हम स्वाधीनता दिवस पर आज , ज़िंदगी का सलाम लाए हैं" अंजुम ने जैसे जैसे शेर पढ़ते गए पूरा हॉल तालियो और वाह वाह की अव्वज़ से गूंज उठा. वीर रस से ओत- प्रोत गीत , ग़ज़ल और शायरियों से उपस्थित दर्शकों को भी देश भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया । इसके बाद उप निदेशक अभियांत्रिकी ए एच हाशमी ने सभी कवियों शायरों और अधिकारियों सहित सुधी श्रोताओं का आकाशवाणी की ओर से आभार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवियित्री और आकाशवाणी में महिलाओं के कार्यक्रम की प्रस्तोता शशि बंसल ने किया. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

रक्षामंत्री ने दी बधाई, राजस्थान-जैसलमेर के पोखरण में मानव पोर्टेबल मिसाइल का फील्ड परीक्षण

जैसलमेर. स्थान के जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित मानव-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफलतापूर्वक फील्ड परीक्षण किया। इसके बाद सेना के शस्त्रागार में इसे शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस हथियार प्रणाली को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने डिजाइन और विकसित किया है। पूर्ण रूप से स्वदेश में विकसित मानव-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल के सफलतापूर्वक फील्ड परीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि समग्र प्रणाली में एमपीएटीजीएम, लांचर, लक्ष्य प्राप्ति उपकरण और एक अग्नि नियंत्रण इकाई शामिल है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इन सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना की सराहना की है और इसे उन्नत प्रौद्योगिकी-आधारित रक्षा प्रणाली के विकास में आत्मनिर्भरता हासिल करने की तरफ महत्वपूर्ण कदम बताया है। पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ परीक्षण रक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रौद्योगिकी को श्रेष्ठता के साथ साबित करने के उद्देश्य से एमपीएटीजी हथियार प्रणाली का कई बार विभिन्न उड़ान विन्यासों में मूल्यांकन किया गया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि 13 अप्रैल को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वारहेड उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। मिसाइल प्रदर्शन और वारहेड प्रदर्शन उल्लेखनीय पाए जाने के बाद डुएल मोड कार्यक्षमता टैंक युद्ध के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ प्रौद्योगिकी विकास और सफल प्रदर्शन संपन्न हो गया है। यह प्रणाली अब भारतीय सेना में शामिल होने की दिशा में अंतिम उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों के लिए तैयार है। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी. कामत ने परीक्षणों से जुड़ी टीमों को बधाई दी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 121

छह जुआरियों से मिले 10 लाख रुपए, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पार्षद के घर में पकड़ा जुआ फड़

राजनांदगांव. राजनांदगांव के बसंतपुर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी के पास पार्षद के घर पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पार्षद राजेश उर्फ चम्पू गुप्ता और एक अन्य आरोपी फरार, जुआ के फाड़ से 10 लाख 5 हजार 500 रुपए नगद सहित तास की पत्ती जप्त,बसंतपुर पुलिस ने घर में की छापामार कार्रवाई। राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्षद के घर में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे थे जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस ने कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी कार्रवाई की। वार्ड नंबर 41 के पार्षद राजेश गुप्ता के घर जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर बसंतपुर पुलिस ने निर्दलीय पार्षद के घर दबिश दी। पुलिस ने 10 लाख 5 हजार 500 रुपये सहित तास की पत्ती की बरामद की है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पार्षद राजेश गुप्ता और एक अन्य आरोपी फरार है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

एलन मस्क ने कहा अमेरिका के लिए यह जरुरी है ट्रम्प 2024 का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतें

वाशिंगटन  प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क ने कहा है कि अमेरिका के लिए यह जरुरी है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2024 का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतें।मस्क ने  ट्रम्प साथ लाइव बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है, वास्तव में यह जरूरी है कि आप देश की भलाई के लिए यह चुनाव जीतें।" उन्होंने कहा, "यह मेरी निजी राय है।"सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से आधिकारिक प्रसारण के दौरान  ट्रंप के साथ  की बातचीत को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के 2024 अभियान टीम ने कहा है कि मस्क अपने मंच का उपयोग करके अमेरिका में लोकतंत्र को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा सामूहिक निर्वासन करेंगे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति एलन मस्क के बीच एक्स पर हुई बातचीत में आव्रजन नीतियों की बहस के बीच बड़ी घोषणा कर दी। मौजूदा राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से 78 वर्षीय उम्मीदवार ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा सामूहिक निर्वासन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य व्यवस्था को बहाल करना और यह सुनिश्चित करना है कि आव्रजन कानूनों को पूरी तरह से लागू किया जाए। सामूहिक निर्वासन को ट्रंप ने क्यों बताया जरूरी? ट्रंप ने कहा कि सामूहिक निर्वासन उस चीज का जवाब है, जिसे वह बड़े पैमाने पर अवैध आव्रजन कहते हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए आव्रजन कानूनों का सख्त प्रवर्तन महत्वपूर्ण है और देश को अपनी सीमाओं और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की आवश्यकता है। संभावना जताई जा रही है कि उनका यह अभियान इस चुनाव में जीत के बाद अमेरिका में दिखाई देगा। प्रवासियों को कहा आतंकवादी ट्रंप ने मस्क से बातचीत के दौरान अमेरिका में रोजगार को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि वह चाहतें हैं कि अमेरिका में लोग जागे और अपनी पसंद की नौकरी करें। इसके अलावा उन्होंने अवैध प्रवासियों को "कट्टरपंथी" और "छिपे हुए आतंकवादी" करार दिया और उन्हें तुरंत हटाने का वादा किया है। इसके अलावा ट्रंप ने 5 नवंबर, 2024 को होने वाले आगामी चुनावों में निष्पक्ष आचरण की उम्मीद भी जताई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 57

शिक्षक संघ कर रहे फरमान का विरोध, राजस्थान के स्कूलों में मोबाइल नहीं होगा बैन

जयपुर. राजस्थान के सरकारी स्कूलों मोबाइल फोन ले जाने पर बैन नहीं होगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में स्पष्टिकरण मंगलवार को जारी कर दिया जाएगा। डिजिटल शिक्षा की अनिवार्यता को देखते हुए यह निर्णय किया गया है कि शिक्षक स्कूलों में मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि कक्षा लेते वक्त मोबाइल की घंटी बजने से शिक्षा बाधित होती है। इसे देखते हुए कक्षा में पढ़ाते वक्त शिक्षकों को मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखना होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बयान दिया था कि, "अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन किया जाएगा, क्योंकि स्कूलों में टीचर पूरे दिन मोबाइल पर शेयर मार्केट और ना जाने क्या-क्या देखते रहते हैं।" इसके बाद एक जुलाई से शिक्षकों के स्कूलों में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई थी। दिलावर के मुताबिक इससे टीचर बार-बार अपना मोबाइल फोन चेक करने की जगह पढ़ाने पर फोकस करेंगे।मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि शिक्षा विभाग पिछले आदेशों को लागू करने का प्रयास कर रहा है और स्कूलों में माहौल सुधारने के भी प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि कोई भी शिक्षक प्रार्थना के बहाने स्कूल छोड़कर न जाये। उन्होंने कहा, ‘स्कूल के अंदर कोई भी शिक्षक नहीं ले जाएगा। अगर वे गलती से भी ले जाते हैं तो उन्हें इसे प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में राशन देने गई मां से बढ़ा विवाद, सनकी बेटे ने चचेरे भाई और मां को रॉड से मारा

जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल में सनकी बेटे ने खाना देने आई मां और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में भाई की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल मां ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि 12 अगस्त को नकटी सेमरा गांव में राइस मिल के पीछे में रिक्की दास पिता रतन दास 39 साल पिछले तीन साल से एक सीट वाले मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे करीबन आठ साल पहले उसे छोड़कर चले गए थे। आरोपी पहले राजधानी बस में कंडक्टरी का काम भी करता था। जिसे वह लगभग 12 साल पहले ही छोड़ दिया था। कोई काम नहीं करने के कारण घर वालों से अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी, बच्चे, माँ सबने आरोपी रिक्की दास को अकेले छोड़ दिया था, जिससे वह डिप्रेशन में रहने लगा और  मानसिक रूप से तनाव में हो गया था। उसकी मां ने भी उसे नकटी सेमरा के घर में छोड़ दिया था। आर्थिक तंगी होने से हमेशा ही गुस्सा में रहता था। आरोपी को अक्सर उसकी मां ही राशन देने जाती थी। 12 अगस्त को भी आरोपी रिक्की दास की मां चप्ला दास 60 वर्ष निवासी हाटकचोरा अपने बहन के बेटे देवानंदा हीरा 30 वर्ष निवासी मलकानगिरी के साथ आरोपी को राशन देने के लिए गई थी। करीब चार बजे आरोपी ने खाना देने आई मां को पुरानी बातों पर खुन्नस निकालते हुए विवाद करने लगा। उसी दौरान साथ में खड़ा चचेरा भाई देवानंदा द्वारा लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कहने पर आरोपी ने उसे लोहे के मोटे पाइप से देवानंदा को सिर पर वार कर हत्या कर दिया। अपनी मां को भी जान से मारने की नियत से उसके भी सिर पर वार किया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए धारा 103.1, 238 BNS मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

इंदौर के विमल और विनय अपार्टमेंट हुए खतरनाक घोषित, निगम तोड़ेगी

 इंदौर पचास साल पहले इंदौर मेें अपार्टमेंट कल्चर नहीं आया था। तब पार्क रोड पर शहर की पहली छह और सात मंजिला हाईराइज बिल्डिंग विनय-विमल बनी थी। इतने वर्षों में अब यह बूढ़े अपार्टमेंट खतरनाक घोषित हो चुके है। फ्लैट की गैलरियों के प्लास्टर उखड़ चुके हैै। पिलर में से सरिए झांकने लगे है और कई जगह दरारों में उगे पेड़ों की जड़ों ने बिल्डिंग को खतरनाक कर दिया है। नगर निगम ने फ्लैटधारकों को बिल्डिंग खाली करने के नोटिस थमाए हैै। रहवासियों का कहना है कि बिल्डिंग मजबूूत है बस मरम्मत की जरुरत है। रहवासी नए सिरे से प्लाॅटों का संयुक्तिकरण कर बिल्डिंग का निर्माण करना चाहते हैै। इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेेश विभाग में आवेदन भी दिया गया है। विमल अपार्टमेंट में 56 फ्लैट हैै,जबकि विनय अपार्टमेंट में 36 फ्लैट हैै। इसकेे अलावा तल मंजिल पर दो दुकाने हैै। दो प्लाॅटों पर इसका निर्माण वर्ष 1974 को किया गया था। अब काफी सस्ते में यहां फ्लैट बिके थे। अब कई फ्लैट मालिक यहां से दूसरी जगह चले गए और फ्लैट किराए पर दे दिए। इस बिल्डिंग के पाइप खराब होने के कारण रिसव भी काफी होता हैै, हालांकि फ्लैट के भीतरी हिस्से में लोगों ने मरम्मत करा रखी है, लेकिन बिल्डिंग का बाहरी हिस्सा जर्जर नजर आ रहा है। रहवासी जयेश व्यास ने कहा कि नगर निगम के अफसरों ने सिर्फ बाहरी हिस्सा देख खतरनाक घोषित किया है, जबकि बिल्डिंग मजबूत है। हम जीएआईटीएस के विशेषज्ञों से इसकी जांच कराएंगे। विधायक महेंद्र हार्डिया को भी हमने बुलाया था। रहवासी नए सिरे से निर्माण के लिए तैयार है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65