ATM कार्ड बदलकर करते थे ठगी, छत्तीसगढ़-बालोद में तीन शातिर ठग गिरफ्तार

बालोद. कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड को बदलकर लाखों की ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से 142 नग एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल, एक स्वाइप मशीन सहित 25 हजार रुपये नगदी रकम बरामद की है। तीनों आरोपी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। दरअसल, तीनों आरोपी लोगों की मदद करने के बहाने से एटीएम कार्ड को बदलकर अपने पास रख लेते थे। और दूसरे एटीएम कार्ड को थमा देते थे। एटीएम कार्ड रखकर पैसे निकाल लेते थे – लोगों के एटीएम कार्ड को अपने पास रखकर उसमें से पैसे निकाल लेते थे। तीनों आरोपी बालोद सहित कवर्धा, सुकमा राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग बेमेतरा सहित अन्य जिलों में भी इसी तरह से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। – देवांश सिंह राठौर, एसडीओपी Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

युवा मानसिक एवं शारीरिक रूप से रहें स्वस्थ नशा के सेवन से बचें अपनी ऊर्जा का सही जगह करें उपयोग : एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा

सिंगरोली  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विंध्यनगर सेवा केंद्र पर बड़े धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया सभी युवाओं ने अपने-अपने दिए सुझाव अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी के सिंगरौली सेवाकेंद्र में बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम मुख्य रूप से मुख्य अतिथि एडिशनल एस पी शिवकुमार जी ने कहा की जब हम शासन द्वारा बनाए गए नियमो का ईमानदारी से पालन करेंगे तभी हम मूल्यवान युवा कहलाएंगे साथ ही सभा में बैठे जो युवा नशा  मुक्त थे उनकी भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए माउंट आबू का अनुभव भी साझा करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए साधुवाद दिए . साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में पधारी युवा प्रभाग की भोपाल जोन सयोंजिका राजयोगिनी रेखा दीदी ने ब्रह्माकुमारी के युवा प्रभाग की सेवाओं के बारे अवगत कराते हुए युवाओं को अपनी शक्ति को पहचानने और शक्ति को सही दिशा में लगाने के लिए संकल्पित कराया, नैतिक मूल्यों के विषय पर वर्कशॉप कराके सभी ग्रुप लीडर्स का अनुभव भी साझा कराया गया .  सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी शोभा दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराते हुए परमात्म शक्तियों का अनुभव कराया एवम ,सभी को राजयोग कोर्स करने का अनुरोध किया युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी ने सभी को युवा दिवस की शुभकामनाएं दी रामकुमार गुप्ता जी (भाजपा मंडल अध्यक्ष पोरसा मुरैना)ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाना अर्थात युवाओं को अपनी समाज के प्रति ,स्वयं के प्रति ,परिवार के के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेवारी को निभाना है! निस्वार्थ भाव से सेवा करना सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़कर क्षेत्र के लिए एवं देश हित में समाज सेवा के रूप में कार्य करना ईर्षा नफरत को दूर करना लोगो को नशे से दूर रखने के लिए उनको प्रेरित करना. मनोज सिंह जी (पावर इन में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने सभी को स्वस्थ रहने की टिप्स बताए बी के लीला बहन ने कुशल मंच का संचालन करते हुए सभी को सामाजिक जिम्मेदारियों को सम्हालने के लिए प्रतिज्ञा करवाई स्वागत नृत्य प्रिया बहन ने किया साथ ही पृथ्वी बहन ने बहुत ही सुंदर स्वरचित कविता सुनाई कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए अलग अलग संस्थानों से दो सेकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे बी के मंजू बहन अंजू बहन, सविता बहन, पिंकी बहन , प्रियका बहन , सरिता बहन भी उपस्थित रहे Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को होगा रिलीज

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज होगा। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, 'इमरजेंसी' पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। कंगना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म इमरजेंसी का पोस्टर साझा करते हुए, कैप्शन के साथ ट्रेलर रिलीज़ की तारीख की घोषणा की। उन्होंने लिखा, लोकतांत्रिक भारतीय इतिहास के सबसे काले दौर और सत्ता की लालसा को देखें जिसने देश को लगभग जलाकर राख कर दिया!इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज़ होगा।भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय की विस्फोटक गाथा #इमरजेंसी 06 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

रक्षाबंधन पर 90 साल बाद अद्भुत संयोग, भद्रा काल में नहीं बांधे राखी; रक्षा बंधन पर 5 घंटे का विशेष मूहर्त

 ज्योतिषाचार्य  ने बताया कि वैसे तो सावन का पूरा महीना ही विशेष होता है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का खास महत्व होता है। खासकर अंतिम सावन सोमवार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जो लोग किसी कारण सावन में किसी सोमवार का व्रत नहीं रख पाते, वो अंतिम सावन सोमवार का व्रत जरूर रखते है। इस वर्ष सावन की शुरुआत शिवजी के प्रिय वार सोमवार के दिन से हुई है और इसकी समाप्ति भी सोमवार के दिन ही होगी। यानी सावन माह के पहले दिन पहला सावन सोमवार व्रत रखा गया और अंतिम दिन ही आखिरी सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा, जोकि 19 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन भी होगा। सावन के अंतिम या पांचवे सोमवार पर 19 अगस्त 2024 को सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रावण नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन सभी योगों को बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं सावन के आखिरी दिन ही सोमवार पड़ने से इसकी महत्ता काफी बढ़ जाती है। ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 90 साल बाद बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन चार अद्भुत संयोग बन रहे है। वैदिक पंचांग के अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है।  रक्षासूत्र की डोर भाई बहन के रिश्ते को अटूट बना सकती है। इस बार रक्षाबंधन के दिन ग्रहों का ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है। करीब 90 साल बाद रक्षाबंधन के दिन 4 शुभ महासंयोग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रो का यह अद्भुत संयोग भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन चार अद्भुत संयोग बन रहे है। वैदिक पंचांग के अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सावन का अंतिम सोमवार भी है। ऐसे में यह दिन बेहद शुभ साबित होगा। रात 8 बजकर 40 मिनट तक रहेगा ये दो योग। 19 अगस्त को सुबह से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्यों में सिद्धियां प्राप्त होती है। ऐसे में इस समय में रक्षासूत्र बांधा जाए तो भाइयों पर आने वाली सभी बालाएं दूर होंगी और उन्हें आरोग्य होने का का वरदान भी मिलेगा,परंतु भद्रा रहने के कारण राखी नही बांध सकते हैं। इस समय तक रहेगा पाताल लोक का भद्रा  वैदिक पंचांग के अनुसार 18 अगस्त को रात 2 बजकर 21 मिनट से भद्रा कि शुरूआत हो रही है जो अगले दिन 19 अगस्त को 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह भद्रा पाताल लोक का भद्रा होगा। भद्रा काल में रक्षा सूत्र बांधने शुभ नहीं माना जाता है, ऐसे में 19 अगस्त को दोपहर में 1 बजकर 32 मिनट के बाद रक्षासूत्र बांधा जाएगा। राखी बांधने का शुभ समय अनुसंधान केन्द्र के ज्योतिषाचार्य के अनुसार 19 अगस्त सोमवार को 1.33 दोपहर से शाम 7 बजे तक विशेष मूहर्त 5 घंटे तक रहेगा इसके अलावा 1 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 25 मिनट तक रक्षासूत्र बांधने का शुभ समय है। इस समय में रक्षासूत्र बांधने से भाइयों को दीर्घायु के आशीर्वाद के साथ ऐश्वर्य और सौभाग्य का वरदान भी मिलेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

मुरैना में तालाब फूटा, 20 गांवों पर खतरा, 135 साल पुराने तालाब का पानी कई गांवों में घुसा

मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाका स्थित कुछ गांवों में मंगलवार सुबह लोगों की नींद सूरज की किरण नहीं बल्कि चारों ओर बह रहे पानी से खुली. यहां का प्राचीन तोंगा तालाब की दीवार सुबह-सुबह अचानक फूट गई, जिससे करीब 4 गांवों में तेजी से पानी आ गया. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस, सबलगढ़ प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल, नहर का एक हिस्सा तोड़कर पानी को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है. मुरैना में फूटा तालाब मुरैना में करीब 135 साल पुराने टोंगा तालाब की दीवार मंगलवार सुबह फूट गई. दीवार फूटने से तेज प्रेशर के साथ पानी बहा और  कुतघान का पुरा, कौरी का पुरा, पंचमुखी हनुमान मंदिर का एरिया और पासौन गांव में भर गया. तेज पानी आने के कारण गांव में लोगों के घरों में पानी भर गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. 135 साल पुराने इस तालाब में सोमवार शाम करीब 4 बजे मिट्टी बहने से छेद हुआ था, जो मंगलवार सुबह 5 बजे तक 15 इंच तक बढ़ गया। तालाब की भराव क्षमता 1.93 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) है। तालाब फूटने की सूचना मिलते ही सबलगढ़ विधायक सरला रावत, कलेक्टर अंकित अस्थाना, एसडीएम वीरेंद्र कटारे, सबलगढ़ थाना प्रभारी सोहनपाल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मेंटनेस का जिम्मा जल संसाधन विभाग का, जून में किया था इंस्पेक्शन कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि टोंगा तालाब के मेंटेनेंस और इंस्पेक्शन का जिम्मा जल संसाधन विभाग (WRD) के पास है। आखिरी बार इंस्पेक्शन बारिश के पहले जून में किया गया था। इस बारे में पूरी जानकारी उनके अधिकारी ही दे पाएंगे। चूहों के बिल की वजह से हादसा, पानी निकलने का सुरक्षित रास्ता बनाया वहीं, WRD के चीफ एक्जीक्यूटिव इंजीनियर दिनेश रत्नाकर ने कहा, 'सोमवार दोपहर 12 बजे ही तालाब का निरीक्षण किया गया था। ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे तालाब के फूटने की आशंका हो। चूहों के बिल बनाने की वजह से हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने इससे पहले ऐसी कोई भी शिकायत नहीं की थी। प्रभावित गांवों के किसी भी मकान में पानी नहीं भरा है। जनहानि-पशुहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल तालाब से पानी निकलने का सुरक्षित रास्ता बना दिया गया है। हालात कंट्रोल में हैं।' देर शाम से होने लगा था रिसाव जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को टोंगा तालाब की दीवार में होल हो गया था. इस कारण पानी का रिसाव होने लगा था. इस बात की जानकारी जैसे ही  सबलगढ़ प्रशासन और जल संसाधन विभाग को मिली तो अधिकारी रात में पहुंचे और दीवार को सही करने की कोशिश की गई. लेकिन पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण पानी का रिसाव रात भर होता रहा. पानी को किया जा रहा डायवर्ट सुबह दीवार टूटने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पास में बह रही एक नहर का थोड़ा-सा हिस्सा तोड़कर तालाब से निकल रहे पानी को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है.  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IISER का 11वें दीक्षांत समारोह में 442 स्टूडेंट्स को बांटी डिग्री, CM मोहन ने बढ़ाया मनोबल 

भोपाल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहीं। यहां वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। साथ ही 442 शोधार्थियों को डिग्री आवंटित किया। दीक्षांत समारोह की खास बात ये रही की छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए भारतीय परिधान कुर्ता पैजामा, साड़ी और सलवार सूट को डिग्री लेने के लिए अनिवार्य किया गया था। संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य स्टाफ आज भारतीय परिधान में आईसर आए। केंद्रीय वित्त के संबोधन के मुख्य बिंदु     भारत में चीन के विद्यार्थी पढ़ने आ रहे हैं। इस संस्थान ने 8 पेटेंट रजिस्टर्ड कराए हैं। ये जानकर मुझे आश्चर्य हुआ। समाज को आपके ज्ञान का फायदा तब मिलेगा जब आप मिले हुए ज्ञान को समाज में बांटेंगे।     केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डिग्री हासिल करने वाले छात्रों, शोधार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में बहुत से छात्र केरल और बंगाल के हैं। सीएम ने कहा- हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा- हम सब जानते हैं नॉलेज के आधार पर हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। इलेक्ट्रिकल समय आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है जिसमें तीन ट्रिपल आईटी है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में 6 ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना कर रहे हैं। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की स्थापना की है। बच्चों में विज्ञान के कारण के नवीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। आईआईटी इंदौर के माध्यम से इंजीनियरिंग सैटेलाइट कैंपस की नई स्थापना की है। CM मोहन यादव बोले-     दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, हम सब जानते हैं कि ज्ञान के आधार पर हमारी भूमिका अहम होने वाली है। इलेक्ट्रिकल समय आया है। मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है, जहां तीन ट्रिपल आईटी हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।     मप्र में हम 6 ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित करने जा रहे हैं। सभी जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज खोले हैं। बच्चों में विज्ञान लिए नवीन कार्यक्रम शुरू किए हैं। आईआईटी इंदौर की मदद से इंजीनियरिंग सैटेलाइट कैंपस  की स्थापना की है।   IISER के डायरेक्टर प्रोफेसर गोवर्धन दास ने संस्थान की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की। दास ने कहा संस्थान में 37% फीमेल स्टूडेंट्स हैं। संस्थान के 3 हजार से ज्यादा रिसर्च पेपर पब्लिश हुए हैं। समारोह में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। निर्मला सीतारमण के हाथों उपाधि दी जा रही है। सब संकल्प लें कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

सिंधिया बने कांवड़िया, ‘हर-हर महादेव’ के नारों के बीच कांवड़ लेकर पैदल चले

गुना सावन के माह में कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमवार को कांवड़ उठाकर करीब आधा किलोमीटर पैदल चले, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा कीं. फोटो शेयर कर मंत्री सिंधिया ने लिखा, "आज सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर गुना में आयोजित कांवड़ यात्रा समापन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भोलेनाथ हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें, यही प्रार्थना है." लोगों ने लगाए 'हर-हर महादेव' के नारे ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है. सिंधिया के पोस्ट पर हर-हर महादेव लिखकर यूजर उनके इस कार्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा में तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह यहां पर कांवड़ यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए. यहां भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे. एक छोटी सी बच्ची से कांवड़ लेकर सिंधिया ने खुद अपने कंधे पर रख लिया. वह कांवड़ लेकर आधा किलोमीटर पैदल चले. यात्रा ते बाद कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री सिंधिया इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया. कांवड़ यात्रा के समापन समारोह के अलावा सिंधिया अपनी लोकसभा में आयोजित अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए. बता दें, गुना से लोकसभा सीट जीतने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां होने वाले सभी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम चाहे राजनीतिक हो या फिर धार्मिक. ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़ाव करने के लिए उन्होंने तीनों जिले में कार्यालय खोल दिए हैं. साथ ही, इनका उद्घाटन कर जनता के लिए खोल दिया है. 19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार सावन के महीने में 2 अगस्त को देशभर में कांवड़ मेला का समापन हुआ. जब सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में विधि-पूर्वक पूजा पाठ कर शिवलिंग का अभिषेक किया. 19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है. आधा किमी तक पैदल चले बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी, अशोकनगर के दौरे पर हैं। सावन के चौथे सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सावन के चौथे सोमवार के दिन बड़ी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए नंगे पैर और कंधे पर कांवड़ लेकर वे लगभग आधा किलोमीटर से अधिक पैदल चले। इस दौरान सिंधिया के पीछे वाहनों का काफिला और प्रशासन चला रहा। सिंधिया ने कांवड़ियों के साथ बम बम भोले के नारे भी लगाए। तीन दिवसीय सिंधिया का दौरा- ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा से चुनाव जीतने के बाद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कोई सामाजिक कार्यक्रम हो, राजनीतिक हो, प्रशासनिक बैठक या जनसुनवाई हो, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहज तरीके से जनता से मुलाकात कर रहे हैं। वे जनता के बीच सीधे जुड़ने के लिए लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों में अपने जनसंपर्क कार्यालय भी खोल दिए हैं, जिनका उद्घाटन भी कर दिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 151