Wednesday, July 8, 2026 8:10 am

योगीराज को 12वीं AKKA वर्ल्ड कन्नड़ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए अमेरिका जाना था, वीजा देने से किया इनकार

नई दिल्ली अयोध्या के राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। इसके लिए अमेरिका ने कोई ठोस वजह भी नहीं बताई है। योगीराज को 12वीं AKKA वर्ल्ड कन्नड़ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए अमेरिका जाना था। यह कॉन्फ्रेंस 30 अगस्त से एक सितंबर के बीच वर्जीनिया के रिचमंड कन्वेंशन सेंटर में होनी थी। अरुण योगीराज के परिवार ने वीजा नहीं दिए जाने को लेकर निराशा जताई है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि अरुण की पत्नी विजेता पहले भी अमेरिका जा चुकी हैं और ऐसे में अरुण को वीजा देने से इनकार करना काफी अप्रत्याशित है। मूर्तिकार अरुण ने अमेरिका के लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। अरुण योगीराज ने भी अमेरिका द्वारा वीजा देने से इनकार किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुझे कोई वजह नहीं मालूम, लेकिन हमने वीजा संबंधित सभी डॉक्युमेंट्स को जमा कर दिया था। बता दें कि AKKA वर्ल्ड कन्नड़ कॉन्फ्रेंस को सालभर में दो बार आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अमेरिका समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में रहने वाले समुदाय के सदस्यों को एक जगह लाना है। राम मंदिर के लिए बनाई थी रामलला की मूर्ति इस साल की शुरुआत में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति स्थापित की गई है। इसे अरुण योगीराज ने बनाया है। यूं तो अरुण योगीराज की कई पीढ़ियां मूर्तियां बनाने का काम करती रही हैं, लेकिन रामलला की मूर्ति बनाकर अरुण देश-दुनिया में काफी लोकप्रिय हो गए। रामलला की मूर्ति के बारे में अरुण ने कहा था कि जब मूर्ति बनाई गई थी, तब वह अलग दिखती थी, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान ने अलग रूप ले लिया। मैं खुद भगवान की उस मूर्ति को नहीं पहचान सका, जिसे मैंने ही सात महीने तक बनाया। गर्भगृह में जाते ही मूर्ति बदल गई। यह ईश्वरीय चमत्कार है या कुछ और। मूर्ति बनाने के लिए ट्रस्ट ने बताई थीं चार चीजें अरुण योगीराज को जब रामलला की मूर्ति बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, तब उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने चार चीजें बताई थीं, जोकि रामलला की मूर्ति को बनाए जाने के बारे में थीं। ट्रस्ट ने कहा था कि इसमें मुस्कुराता हुआ चेहरा, पांच साल के बच्चे जैसा स्वरूप, युवराज जैसा चेहरा और दिव्य दृष्टि शामिल होनी चाहिए। इसी सलाह पर चलते हुए अरुण योगीराज ने सात महीने में काफी मेहनत से रामलला की मूर्ति तैयार की थी। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की गई थी। पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम लोग मंदिर में मौजूद थे। इसके अलावा, देश-दुनिया के लाखों-करोड़ों लोगों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखा था। recent visitors 153

कैलाश खेर के साथ लोगों ने मिलाए सुर से सुर, छत्तीसगढ़-रायपुर में जोहार तिरंगा कार्यक्रम

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जोहार तिरंगा कार्यक्रम में लोग झूम उठे। मशहूर गायक कैलाश खेर ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् और जान है हमारी है तिरंगा गीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित लोगों ने देशभक्ति भाव से सुर से सुर मिलाया। संस्कृति विभाग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोहार तिरंगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में तिरंगा सप्ताह मना रहे हैं, जो 9 अगस्त से शुरू हो चुका है और देश के स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा। इसी कड़ी में इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का यह गरिमामय आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में तिरंगा सप्ताह के दौरान देशभर और छत्तीसगढ़ में देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय, अशासकीय संस्थानों, और गाँव-गाँव के स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला जैसे अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीयता किसी भी देश के प्राण और उसकी आत्मा होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश वासियों से आजादी के जश्न के लिए स्वतंत्रता सप्ताह मनाए और हर घर तिरंगा की अपील की है। उन्होंने कहा कि  हमें देशभक्ति के उत्साह के साथ तिरंगा सप्ताह और स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। recent visitors 130

रोहित शर्मा ने एक बार फिर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है, रैंकिंग में जलवा

नई दिल्ली आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने ही साथी बल्लेबाज शुभमन गिल को पीछे छोड़कर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा ने एक बार फिर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। वे इस समय दूसरे स्थान पर हैं और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नंबर वन बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा अपने करियर में कभी भी नंबर वन बल्लेबाज नहीं बने हैं, लेकिन आने वाले समय में रोहित शर्मा के पास नंबर वन की कुर्सी हासिल करने का मौका है। हिटमैन के नाम से फेमस रोहित शर्मा के खाते में इस समय 765 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं, जबकि बाबर आजम 824 प्वॉइंट्स के साथ नंबर एक पर विराजमान हैं। हालांकि, रोहित शर्मा ने उनसे भी ज्यादा अंक अपने करियर में हासिल किए हैं। वे 882 अंक पाकर भी दूसरे स्थान पर थे, क्योंकि उस समय विराट कोहली अपने पीक पर थे और वे 909 प्वॉइंट्स तक पहुंच गए थे और लंबे समय तक नंबर वन बल्लेबाज रहे थे। इस समय नंबर तीन की कुर्सी पर शुभमन गिल विराजमान हैं। गिल के खाते में 763 प्वॉइंट हैं, जबकि 746 अंकों के साथ विराट चौथे पायदान पर हैं। आपको बता दें, 37 साल की उम्र में रोहित शर्मा भारत के लिए मौजूदा समय में आईसीसी की वनडे और टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनकी रैंकिंग नंबर 6 है। रोहित शर्मा ने पिछले कुछ साल में अपने खेल को एक अलग आयाम दिया है। वे अपने विकेट की परवाह नहीं करते और टीम के लिए तेज गति से रन बनाते हैं। विराट कोहली टीम को संभालने का काम करते हैं। रोहित शर्मा का आक्रामक रवैया टीम के लिए फायदे का सौदा भी साबित हुआ है, लेकिन मध्य क्रम इस समय लड़खड़ाता नजर आ रहा है। recent visitors 88

लव जिहाद : 2018 में अब्दुर्रहमान बेटी को गाजियाबाद ले आया और धोखा देने की नीयत से धर्म परिवर्तन करने का ढोंग रचा की शादी

गाजियाबाद गाजियाबाद में मेरठ के युवक द्वारा खुद के धर्मांतरण का ढोंग रचकर हिंदू युवती से शादी करने और बाद में बच्चे का सुन्नत कराकर अपने धर्म के हिसाब से नाम रखने का नाम रखने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया है। उड़ीसा के भुवनेश्वर की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बेटी को अब्दुर्रहमान नाम के व्यक्ति द्वारा लव जिहाद में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी बेटी नोएडा सेक्टर-71 में रहती थी। वहां उसका संपर्क अब्दुर्रहमान नाम के व्यक्ति से हुआ। उसने लव जिहाद में बेटी को फंसा लिया। वर्ष 2018 में अब्दुर्रहमान उनकी बेटी को गाजियाबाद ले आया और धोखा देने की नीयत से अपना धर्म परिवर्तन करने का ढोंग रचा। उसने आर्य समाज मंदिर तथा हिंदू महासभा के जरिए एक ही दिन में अपना धर्म परिवर्तन किया और उनकी बेटी से शादी करके पंजीकरण करा दिया। जबकि हिंदू विशेष विवाह अधिनियम के तहत अगर दो धर्म के युवक युवती के बीच विवाह होता है तो उसमें दोनों के माता-पिता को सूचित करना अनिवार्य है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। महिला का कहना है कि उन्होंने और उनके पति ने बेटी को धोखे में रखकर फर्जी शादी करने के संबंध में गाजियाबाद में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगाकर केस खत्म कर दिया। बेटे का इस्लाम धर्म के तहत सुन्नत कराया महिला का कहना है कि उनकी बेटी ने वर्ष 2021 में बेटे को जन्म दिया। अब्दुर्रहमान ने धर्म परिवर्तन करने के बावजूद बेटे का इस्लाम धर्म के मुताबिक सुन्नत कराया और उसका नाम अली रखा। इससे अब्दुर्रहमान किसी साजिश पता चलती है महिला के मुताबिक अब्दुर्रहमान और उनकी बेटी अब मेरठ में रह रहे हैं। वह वहां पर अपने सारे धार्मिक रीति-रिवाज इस्लाम धर्म के तहत कर रहा है। झांसे में न आने पर जलाकर बना दिया था अपंग महिला का कहना है कि उनकी बेटी पढ़ने में बहुत होशियार और अत्यधिक सुंदर है। अब्दुर्रहमान ने शुरुआत में उसे जाल में फंसने की कोशिश की, लेकिन वह उसके झांसे में नहीं आई। जिसके चलते 17 नवंबर 2017 को अब्दुर्रहमान ने बेटी को उसी के फ्लैट में जला डाला। घटना के चार दिन बाद सूचना मिलने पर उन्होंने बेटी को दिल्ली में भर्ती कराया। उनकी बेटी 28 फीसदी जल गई थी। बेटी ने पुलिस को बयान दिया था कि बेहोश करने के बाद उसे जलाया गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब्दुर्रहमान ने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी बेटी किसी और से शादी न कर सके। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस महिला का कहना है कि उनकी बेटी को अब्दुर्रहमान ने लव जिहाद में फंसाया हुआ है। महिला का आरोप है कि उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थक हार कर मुख्यमंत्री से गुहार लगानी पड़ी, तब जाकर केस दर्ज हुआ। डीसीपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर शाहजहांपुर मोहल्ला रंगरेजन मवाना मेरठ निवासी अब्दुर्रहमान के खिलाफ धोखाधड़ी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 101

हिंदुओं को सुरक्षा का भरोसा दिया था और कहा था कि आप हमें कुछ समय दें, फिर भी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, रात में फूंका घर

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा अब भी थमी नहीं है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया था और वहां हिंदू समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं को सुरक्षा का भरोसा दिया था और कहा था कि आप हमें कुछ समय दें। उसके बाद ही कोई राय बनाएं। हालांकि उनका यह भरोसा काम नहीं आया और मंगलवार की रात को ही रंगपुर संभाग के ठाकुरगांव जिले में हिंदू समुदाय के एक घर को उपद्रवियों ने निशाना बनाया। कट्टरपंथियों ने ठाकुरगांव जिले के फरबरी मंदिरपाड़ा गांव में कालेश्वर बर्मन के घर में आग लगा दी। घर में लगी आग को देखते हुए मौके पर लोग जमा हो गए और किसी तरह आग को काबू पाया गया। घर में मौजूद सभी लोग किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, लेकिन घर को बड़ा नुकसान पहुंचा है। यह गांव अकचा यूनियन परिषद के तहत आता है, जिसके चेयरमैन सुब्रत कुमार बर्मन ने कहा कि अज्ञात लोगों ने यह आग लगाई। वहीं ठाकुरगांव पुलिस थाने के इंचार्ज फिरोज वाहिद ने कहा, 'पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।' अब तक मिली जानकारी के अनुसार कालेश्वर बर्मन का कोई राजनीतिक कनेक्शन भी नहीं है। दरअसल कट्टरपंथियों का कहना था कि वे हिंदुओं को निशाना नहीं बना रहे हैं बल्कि अवामी लीग से जुड़े नेताओं को ही टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में बिना किसी राजनीतिक कनेक्शन वाले कालेश्वर बर्मन के घर में भी आगजनी करना सवाल खड़े करता है। इसके अलावा मुस्लिम बहुसंख्यक देश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। बता दें कि भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में हिंदुओं ने बांग्लादेश में होने वाली हिंसा का विरोध किया है। कुछ दिन पहले भी ठाकुरगांव जिले के ही निंबारी कामरपाड़ा जिले में भी हिंदू परिवार के एक घर को फूंक दिया गया था। उस घटना में परिवार किसी तरह बच निकला था, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गया था। अनंत बर्मन के घर में आग लगा दी गई थी और इससे पूरे गांव में दहशत है। फरबरी गांव के रहने वाले रेबिन रॉय ने कहा कि शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद जो हिंसा फैली है, उससे हिंदू समुदाय में खौफ है। वे डर के साये में रह रहे हैं और किसी भी समय हमले का खौफ सता रहा है। recent visitors 75

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बधाई दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कोलार रोड पर तिरंगा यात्रा में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में हमारे पुलिसकर्मियों को अभी तक इतने पदक नहीं मिले थे, जितने इस वर्ष मिले हैं। इस बात की प्रसन्नता है कि हमारे सभी विभाग अपनी कार्य दक्षता और दायित्व के साथ कर रहे हैं। वीरता, शौर्य और बहादुरी के लिए इतने पदक मिलना पुलिस और सरकार के लिए भी गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर हुई पदकों की घोषणा में मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक तथा वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पदकों का वितरण अगले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह अर्थात 15 अगस्त 2025 को किया जाएगा।   recent visitors 78

आरोपी को सुनाई मृत्युदंड की सजा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में चरित्र शक में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या

बिलासपुर. चरित्र शंका पर पत्नी समेत तीन बच्चों की हत्या करने वाले उमेंद्र केवट को जिला न्यायालय ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। दोषी ने बीते दो जनवरी को रात में पत्नी एवं तीनों बच्चों की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में रहने वाले उमेंद्र केवट की शादी 2017 में सुक्रिता केवट से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे पुत्री खुशी (5 वर्ष), लिसा (3 वर्ष) और पुत्र पवन (18 माह) थे। आरोपी उमेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन मारपीट झगड़ा भी बात करता था। 02 जनवरी 2024 को प्रार्थी सुमन केवट को सुबह 3:30 बजे मोबाइल फोन से पता चला कि उसके बहनोई उमेंद्र केवट द्वारा चरित्र शंका की बात को लेकर सुक्रिता केवट तथा उसके बच्चे खुशी केवट, दिशा केवट और पवन केवट की हत्या कर दी गई है। तब उसने अपने परिवार वालों के साथ आरोपी के घर जाकर देखा, तो गांव वालों की भीड़ थी। घर के अंदर जाकर देखा तो आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में शौचालय के पीछे बहन सुक्रिता केवट औंधे मुंह गिरी पड़ी थी, उसके मुंह और गले पर चोट का निशान था। घर के अंदर जहां उसके जीजा एवं दीदी अपने बच्चों के साथ रहते थे, वहां अंदर बेड के किनारे भांजी खुशी बुरी हालत में तथा लिसा केवट और बेड के बीच में भांजा पवन चित हालत में मृत पड़े हुए थे। उनके गले में किसी रस्सी जैसी वस्तु से गला दबाए जाने का स्पष्ट निशान दिख रहा था। पुलिस ने न्यायालय के समक्ष चालान प्रस्तुत किया, जिस पर दशम अपर सत्र न्यायाधीश अविनाश के. त्रिपाठी ने त्वरित सुनवाई कर मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए उमेंद्र को उसके अपराध के लिए मरते दम तक लटकाए जाते हुए मृत्युदण्ड देने का आदेश पारित किया। recent visitors 86