Wednesday, July 8, 2026 2:49 am

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने , वीरता पदकों का वितरण

भोपाल मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 अगस्त को स्‍थानीय लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सुसज्जित रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परेड का निरीक्षण किया। साथ में डीजीपी सुधीर सक्सेना रहे। परेड के बाद हर्ष फायर किया गया। समारोह में वीरता पदकों का वितरण किया गया। राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को वीरता पदक दिया गया। अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री ने मप्र की विकास यात्रा का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार प्रधानमंत्री के अनुसार चार मिशन पर कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्‍य गरीबों का विकास और युवाओं को रोजगार है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिको को दी गई राशि और इंदौर उज्‍जैन मेट्रो का भी उल्‍लेख अपने संबोधन में किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अगले पांच वर्ष में मप्र का बजट दो गुना किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें     मप्र में भी एक नवंबर से युवा शक्ति, गरीब कल्‍याण, किसान कल्‍याण और नारी सशक्तिकरण मिशन लागू किया जा रहा है।     मप्र सरकार का लक्ष्‍य है कि प्रशासन जनोन्‍मुखी हो। नागरिक विकाासऔर सामाजिक सद्भाव में साझेदार बने।     गरीबों के कल्‍याण की योजनाएं राज्‍य के अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचे। इस तरह की व्‍यवस्‍था बनाने के लिए मप्र सरकार कटिबद्ध है।     मप्र का बजट अगले 5 वर्ष में दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इस दिशा में सरकार काम भी कर रही है।     मध्‍य प्रदेश केंद्र सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में निरंतर विकास लक्ष्‍य हासिल करने वाले तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्‍य में शामिल है।     केंद्र सरकार ने अपने आर्थिक सर्वेक्षण में इंदौर शहर के बायो सीएनजी संयंत्र का उल्‍लेख किया है।     मध्‍य प्रदेश सरकार ने नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए कृतसंकल्‍प है।     मध्‍य प्रदेश कानून व्‍यस्‍था की स्थिति बेहतर बनाने के लिए 627 पुलिस थानों की सीमाओं को फ‍िर से तय किया गया है।     मध्‍य प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 60 से ज्‍यादा औद्योगिक इकाइयां लगाई जा रही हैं। इनके माध्‍यम से 17 हजार से अधि‍क युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध हो सकेंगे।     खजुराहो में देश का पहला पारंपरिक कला गुरुकुल आरंभ किया जाएगा।     राज्‍य के श्रमिकों को ई स्‍कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।     तकनीकी श‍िक्षा को प्रोत्‍साहन के लिए प्रदेश में डिजिटल विवि आरंभ किए जाएंगे।     पशु आहार योजना पर 250 करोड़ रुपये की राशि‍ खर्च की जाएगी।     प्रदेश में पांच हजार किमी लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। सड़कों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर किया गया। जिलों में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री और कलेक्टर मुख्य अतिथि रहे और उन्‍होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। भोपाल में मुख्‍य समारोह में पुलिस और होमगार्ड के जवानों का सम्‍मान भी किया गया। सहायक पुलिस आयुक्‍त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने मुख्‍य परेड की अगुवाई की। रस्‍मी परेड में पुलिस बैंड सहित 17 टुकड़‍ियां शाम‍िल हुई । मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राज्य सभा सदस्य अशोक सिंह भी उपस्थित रहे।   recent visitors 68

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फहराया राष्‍ट्रध्वज, मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर मनाया

इंदौर शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर मनाया गया। इसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर और परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 14 दल परेड में शाम‍िल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। इसके अनुसार राज्य स्तर, जिला, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम हुए। जिला स्तर पर भी विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। समस्त देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। जिलेवार सूची सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दी गई थी। इसके अनुसार इंदौर में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया। पुलिस, होमगार्ड्स, एसएएफ, एनसीसी इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। जनपद और पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम हुए। मन में तिरंगा, दिल में तिरंगा आओ लगाएं हर घर तिरंगा !!! आजादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा आरंभ किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आज अपने निवास पर भारत की आन, बान, शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया। संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त दीपक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले संभागायुक्त ने रेसीडेंसी क्लब पर ध्वजारोहण किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। recent visitors 87

उच्च न्यायालय ने मीडिया घरानों को सांसद रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक सामग्री वाले वीडियो हटाने का निर्देश दिया

नई दिल्ली  दिल्ली उच्च न्यायालय ने राज्यसभा सदस्य वी विजय साई रेड्डी के खिलाफ मानहानि वाले वीडियो और पोस्ट हटाने तथा उनके ‘यूआरएल‘ ब्लॉक करने के निर्देश मीडिया घरानों को दिए हैं। उच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश में कहा कि यदि मीडिया संस्थान 10 दिनों के भीतर ‘यूआरएल’ नहीं हटाते हैं तो संसद सदस्य सोशल मीडिया मंच गूगल, मेटा और एक्स आदि से संपर्क करने और अनुरोध करने के लिए स्वतंत्र होंगे, जिन्हें 36 घंटे के भीतर ‘यूआरएल’ हटाना होगा। अपनी टिप्पणी में उच्च न्यायालय ने अफवाहें फैलने पर नाराजगी व्यक्त की खासतौर पर तब जब इससे किसी महिला की गरिमा और किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा के प्रभावित होने की आशंका हो। न्यायमूर्ति विकास महाजन ने कहा, ‘‘ऐसे बयानों के अध्ययन से यह भी पता चलता है कि उनमें से अधिकतर अफवाहों पर आधारित हैं…।’’ उच्च न्यायालय ने प्रतिवादी मीडिया घरानों और सोशल मीडिया मंचों को समन जारी कर 30 दिनों के भीतर अपने लिखित बयान दाखिल करने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। रेड्डी ने अपने वाद में मीडिया घरानों के खिलाफ इस आधार पर क्षतिपूर्ति, स्थायी और अनिवार्य रोक की मांग की है कि उन्होंने कई सोशल मीडिया मंच पर उनके खिलाफ कथित रूप से झूठे, अपमानजनक, निंदनीय, अवैध और मानहानिकारक बयान दिए हैं। वाईएसआर कांग्रेस सांसद की ओर से अधिवक्ता अमित अग्रवाल, साहिल रवीन और राहुल कुकरेजा पेश हुए और उन्होंने दलील दी कि वादी एक प्रमुख सार्वजनिक हस्ती है जो वर्तमान में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं तथा आम जनता के बीच उनकी बेदाग छवि है। कार्यवाही के दौरान एक मीडिया घराने के वकील ने दलील दी कि जब समाचार चैनल किसी संवाददाता सम्मेलन का सीधा प्रसारण कर रहा हो तो उसके खिलाफ मानहानि का कोई आरोप नहीं लगाया जा सकता और निजता के अधिकार तथा प्रेस की स्वतंत्रता के बीच संतुलन कायम किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया उसका मानना है कि वादी के वकील की दलीलों में दम है कि कथित वीडियो और पोस्ट में मानहानिकारक और अपमानजनक आरोप तथा आक्षेप हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं।     recent visitors 100

भोपल यातायात पुलिस ने 6 महीने में 4 करोड़ 30 लाख के चालान

भोपाल  मध्य प्रदेश में पिछले डेढ़ साल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 24 लाख लोगों ने पुलिस को करीब 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भरा है। हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन सवार यातायात नियमों का सबसे बड़ा उल्लंघनकर्ता रहे, जिनमें से 15 लाख ने 1 जनवरी, 2023 से 30 जून, 2024 तक राज्य में 44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि, अगर आपको लगता है कि जुर्माने के रूप में भारी रकम वसूलने से सड़कें सुरक्षित हो गई हैं, तो आप गलत हैं। 2023 में, सड़कों पर औसतन 37 मौतें प्रतिदिन हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा 4,890 दोपहिया वाहन चालकों की जान चली गई, क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। ओवर स्पीडिंग से बढ़ी दुर्घटनाएं अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं के लिए ओवर-स्पीडिंग जिम्मेदार है। पिछले साल राज्य में ओवर-स्पीडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कुल 10,360 लोगों की मौत हुई। पुलिस ने 2023 में ओवर-स्पीडिंग के लिए 56,366 वाहनों को दंडित किया और उनसे 2 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की। इस साल जून तक ओवर-स्पीडिंग के लिए 9,040 चालान जारी किए गए और 90 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। 2023 में 1,812 सड़क दुर्घटनाओं में मौतें कार चालकों द्वारा सीट बेल्ट न पहनने के कारण हुईं। उसी वर्ष, पुलिस ने सीट बेल्ट न पहनने के लिए 1.72 लाख चालकों को दंडित किया और उनसे जुर्माने के रूप में 8.66 करोड़ रुपये की राशि वसूल की। शराब पीकर ना चलाएं वाहन सड़क दुर्घटनाओं का एक और कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना भी है। 2023 में 11,968 शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाया गया और उनसे 2.33 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। इस साल जून तक पुलिस ने 3,630 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया और उनसे 46.27 लाख रुपये वसूले। रेड लाइट जंप करने से भी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। 2023 में 73,152 वाहन चालकों पर रेड लाइट जंप करने पर जुर्माना लगाया गया और पुलिस ने 3.70 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला। इन बातों से बचें एडीजी, पीटीआरआई, अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल, तेज गति से वाहन चलाने, नशे में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से सड़क दुर्घटनाएं और मौतें कम होंगी। 2023 में 55,327 सड़क दुर्घटनाओं में 13,798 लोगों की जान गई। recent visitors 84

PM नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया

नई दिल्ली भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को लगातार 11वीं बार संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को सेना के बलिदान और साहस का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि पहले यहां आतंकवादी मारकर चले जाते थे, लेकिन अब सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। साल 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद भारतीय थल सेना और वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी। पीएम मोदी ने कहा, 'यही देश है, जो कभी आतंकी हमें मारकर चले जाते थे। जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है, तो देश के नौजवानों का सीना ऊंचा हो जाता है, तन जाता है। गर्व से भर जाता है। यहीं बातें हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों का मन गर्व से भरा हुआ है। आत्मविश्वास से भरा हुआ है।' पीएम ने लाल किले की प्रचीर से कोरोनावायरस महामारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'हम कैसे भूल सकते हैं कोरोना का वो संकटकाल, विश्व में सबसे तेज गति से करोड़ों लोगों को टीकाककरण का काम इसी देश में हुआ।' PM नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 'विकसित भारत' का विषय उनके संबोधन में प्रमुखता से छाया रह सकता है। माना जा रहा है कि वह अपने संबोधन में बांग्लादेश में संकट की स्थिति, विशेष रूप से अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाए जाने का उल्लेख भी कर सकते हैं। recent visitors 87

IIT इंदौर के बनाए अनोखे जूते से बिजली बनाएंगे सैनिक, इनसे डिवाइस होंगे चार्ज

 इंदौर  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी इंदौर) ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए विशेष प्रकार के जूते विकसित किए हैं, जो पहनकर पैदल चलने पर ऊर्जा पैदा करेंगे। सैनिक इनसे इलेक्ट्रानिक डिवाइस चार्ज कर सकेंगे। ये जूते ट्राइबो-इलेक्ट्रिक नैनोजनरेटर (टीईएनजी) तकनीक पर आधारित हैं। इन्हें आईआईटी इंदौर के संकाय सदस्य प्रोफेसर आईए पलानी के मार्गदर्शन में विकसित किया गया। संस्थान ने ऐसे दस जोड़ी जूते रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को सौंपे हैं, ताकि इन्हें सैनिकों के काम में आने लायक बनाने की अगली प्रक्रिया शुरू की जा सके। जूतों में लगा होगा जीपीएस यह जूते बिजली पैदा करने के साथ ही जीपीएस के माध्यम से उस स्थान का भी पता लगा सकेंगे, जहां इन्हें पहनने वाला सैनिक खड़ा होगा। इन जूतों को बनाने के लिए आईआईटी इंदौर में महीनों से शोधकार्य चल रहा था। सैनिकों को ध्यान में रख किए गए तैयार विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों पर काम करते हुए अंतत: यह जूते ट्राइबो-इलेक्ट्रिक नैनोजनरेटर (टीईएनजी) आधारित करते हुए तैयार किए गए। यह जूते उन सैनिकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो दूरदराज के इलाकों में तैनात रहते हैं। इससे वे सभी तरह के इलेक्ट्रानिक डिवाइस चार्ज कर सकेंगे। खिलाड़ी, बुजुर्गों के भी आ सकेंगे काम शोधकर्ता प्रोफेसर पलानी ने कहा कि इन जूतों में टीईएनजी प्रणाली बिजली उत्पादन करने के लिए उन्नत ट्राइबो-जोड़े, फ्लोरिनेटेड एथिलीन प्रोपलीन और एल्यूमिनियम का उपयोग करती है। इसका उपयोग वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और पर्वतारोहियों को ट्रैक करने के लिए किया जा सकेगा। इससे इनकी लोकेशन पता की जा सकेगी। recent visitors 105

मालवा निमाड़ में तेज बारिश की कमी सोयाबीन की फसल पर असर पड़ रहा

मालवा-निमाड़  देश में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादन करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है। राज्य में अधिकांश सोयाबीन मालवा-निमाड़ में उपजता है, किंतु इस बार सोयाबीन संकट में है। कई दिनों से क्षेत्र में तेज बारिश नहीं हुई है। इससे फसलों में इल्लियों और कीट का प्रकोप हो गया है। एक तरफ तेज बारिश न होना संकट का कारण है, वहीं रिमझिम वर्षा भी दिक्कत पैदा कर रही है। रिमझिम के कारण नमी किसानों का कहना है कि रिमझिम बारिश की वजह से फसलों पर हर समय नमी बनी रहती है। इस कारण किसान अभी खेतों में कीटनाशक का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। बताया जाता है कि यह कीटनाशक पत्तियों से धुलकर जमीन पर गिर जाता है। जानिए मालवा-निमाड़ में किस जिले में सोयाबीन की क्या है स्थिति     झाबुआ जिले में 1 लाख 89 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल की बोवनी की गई है। रिमझिम बारिश व मौसम में नमी बने रहने से सोयाबीन के साथ कपास, मूंगफली, उड़द जैसी फसलों में छेदक इल्लियों का प्रकोप है। इससे बचने के लिए किसान दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं।     खरगोन जिले में इस साल 80 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की बोवनी हुई है। किसान श्यामसिंह पंवार का कहना है कि जल्द ही वर्षा नहीं रुकी तो फसल खराब हो जाएगी।     देवास जिले में सोयाबीन फसल का रकबा लगभग 3.45 लाख हेक्टेयर है। तेज वर्षा के अभाव, सतत रिमझिम का दौर चलने से इल्ली व अन्य कीट का असर फसल पर पड़ रहा है।     बागली के उन्नत किसान मुकेश गुप्ता के अनुसार इस सीजन में इल्ली व अन्य कीटों को पनपने के लिए अनुकूल मौसम अधिक दिनों तक मिला है। अब नियंत्रण के सिर्फ दो ही उपाय हैं या तो तेज बारिश का दौर चले या फिर कुछ दिन धूप खिले और बचे किसान इस खुले मौसम में कीटनाशक का छिड़काव कर लें।     सहायक संचालक कृषि लोकेश गंगराड़े का कहना है कि समय पर कीटनाशक छिड़काव नहीं हो पाने से इल्लियों का प्रकोप फसलों में है, लेकिन चिंताजनक स्थिति सामने नहीं आई है। कृषि विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर फसलों की स्थिति पर नजर रख रही हैं। -लोकेश गंगराड़े, सहायक संचालक कृषि तने को पहुंचाते हैं नुकसान धार जिले में सोयाबीन फसल पर तना मक्खी, गर्डर बीटल और व्हाइट ग्रब यानी गोबर के कीड़े का प्रकोप है। कृषि विज्ञानी डाॅ. जीएस गाठिया ने बताया कि तना मक्खी से लेकर गर्डर बीटल व अन्य कीटों का अपना जीवन चक्र होता है। जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के प्रथम सप्ताह में अंडों से इल्ली निकालने का दौर शुरू होता है और ये इल्लियां फसल को नष्ट करती हैं। जिले में करीब 3 लाख 10 हेक्टेयर में बोई गई सोयाबीन की फसल पर असर पड़ रहा है। अधिकांश कीट ऐसे हैं जो तने को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे सोयाबीन के उत्पादन में गिरावट की स्थिति बनती है।     लगातार नमी व बादल छाए रहने से इल्लियों का प्रकोप फसलों में बढ़ जाता है। कृषि वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव घूमकर फसलों का निरीक्षण कर रही है। साथ ही किसानों को दवा छिड़काव के बारे में जानकारी दी जा रही है।-नगीन रावत, कृषि उपसंचालक, झाबुआ शाजापुर जिले में यह है हाल शाजापुर जिले में इस साल दो लाख 70 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की बोवनी हुई है। बारिश की कमी के चलते के पौधों की बढ़वार तो हो रही है लेकिन छेदक इल्लियों व अन्य कीटो के कारण फसल प्रभावित हो रही है। किसान हेमराज, राजाराम वर्मा का कहना है कि छेदक इल्लियों के कारण फसल खराब हो रही है। तेज बारिश नहीं हुई तो फसल खराब हो जाएगी। निगरानी सहित फसल बचाने के सुझाव कृषि विज्ञानी डाॅ. जीआर अम्बावतिया ने बताया कि अंचल के किसानों को निगरानी सहित फसल बचाने के सुझाव दे रहे हैं। इल्लियों के नियंत्रण के उपाय- तेज बारिश हो या तेज धूप खिले, किसान कीटनाशक का छिड़काव समय पर करें। खंडवा जिले में दो लाख 10 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में सोयाबीन की बोवनी की गई है। छेदक इल्लियों से बचाव के लिए किसान दवा का छिड़काव कर रहे हैं। उप संचालक कृषि कैलाश वास्कले का कहना है कि जिले में फसलों की स्थिति ठीक है। बारिश से फूल पर सोयाबीन के परगना धुलने से फलियां कम बैठने का संभावना है।   recent visitors 96