Wednesday, July 8, 2026 4:04 am

विदेशी कंपनीया अब भारत में लाएगी आईपीओ! निवेशकों को मिल सकता है सुनहरा मौका, पढ़ें यह खबर

मुंबई भारतीय बाजार की बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए कई विदेशी कंपनियां अपनी लोकल यूनिट का आईपीओ भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। दरअसल दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई पहले ही अपनी भारतीय इकाई का आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट जमा कर चुकी है। वहीं अब कोका-कोला भी इस सूची में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह निवेशकों के लिए एक खुशी की बात हो सकती है। बोटलिंग इन्वेस्टमेंट्स ग्रुप (BIG) का बंद होना: दरअसल कोका-कोला कंपनी ने रविवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। जिसमें कंपनी ने जानकारी दी कि वह बोटलिंग इन्वेस्टमेंट्स ग्रुप (BIG) को बंद कर रही है। वहीं ईटी की रिपोर्ट की माने तो, कोका-कोला के इंटरनेशनल डेवलपमेंट प्रेसिडेंट हेनरिक ब्राउन ने एक इंटरनल नोट में कहा कि 30 जून से BIG का कॉरपोरेट ऑफिस बंद हो जाएगा। इस बड़े फैसले का कोका-कोला के वैश्विक कारोबार पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि BIG के तहत ही कंपनी पूरी दुनिया में बोटलिंग बिजनेस चलाती है। भारतीय बिजनेस पर भी होगा विशेष प्रभाव: वहीं कोका-कोला द्वारा लिए जा रहे इस बड़े कदम का असर भारत के व्यापर पर भी दिखाई देगा। दरअसल देश में कोका-कोला की पूर्ण स्वामित्व वाली बोटलिंग कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (HCCB) को BIG के जरिए ही नियंत्रित किया जाता है। जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में कंपनी द्वारा अपने इंटरनल नोट में भारतीय बिजनेस का विशेष उल्लेख भी किया गया है। दरअसल ब्राउन का कहना है कि “अब भारत, नेपाल और श्रीलंका का बिजनेस सीधे कोका-कोला के इंटरनल बोर्ड की निगरानी में रहेगा।” हालांकि पहले खबरें आई थीं कि कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज की कुछ हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी ने कथित तौर पर भारत के चार प्रमुख कॉरपोरेट घरानों से संपर्क साधा है। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि कंपनी की मूल्यांकन का अंदाजा कोका-कोला, हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज का आईपीओ लाने से पहले उसकी कुछ हिस्सेदारी बेचकर लगाने का विचार कर रही है। recent visitors 91

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से किया संबोधित, कहा-देश भर में आक्रोश है, कोलकाता रेप कांड पर की इशारा

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत का संकल्प दोहराया तो वहीं भारत की चिंताओं को भी रेखांकित किया। महिला सम्मान की बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने इशारों में ही कोलकाता में एक डॉक्टर के रेप और मर्डर पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘माताओं और बहनों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके खिलाफ देश में आक्रोश है। इसे सभी राज्यों को गंभीरता से लेना होगा। ऐसे मामलों में जल्दी से जांच हो और राक्षसी कृत्य करने वालों को कड़ी सजा हो। महिलाओं पर जब बलात्कार और अत्याचार की खबरें आती हैं तो वह छाई रहती है। लेकिन जब दोषियों को सजा होती है तो वह खबर कोने में पड़ी रहती है। ऐसी खबरों को प्रमुखता देनी चाहिए ताकि अपराधियों में डर पैदा हो।’ पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमें विकसित भारत बनना है तो महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी के बिना ऐसा करना संभव नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि आज आतंकियों के मन में डर पैदा हुआ है। उन्होंने कहा, कभी आतंकवादी मारकर चले जाते थे। अब देश की सेना एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करती है। इससे देश के युवा गर्व से भर जाते हैं। सरकारी मशीनरी जब देश के सपने पूरे करने में जुट जाती है और नागरिक भी जनांदोलन के तौर पर जुड़ जाते हैं तो लक्ष्य हासिल होकर रहते हैं।' ऐसा माहौल बन गया था कि जो है, उसमें गुजारा कर लो उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल बन गया था कि जो है, उसमें गुजारा कर लो। कहते थे कि अब कुछ होने वाला नहीं है। हमने उस माहौल को बदला है। कई लोग कहते थे कि भविष्य के लिए क्यों कुछ करें, हम आज का देखें। लेकिन देश का नागरिक ऐसा नहीं चाहता। वह सुधारों का इंतजार करता रहा। हमें जिम्मेदारी मिली तो फिर हमने सुधारों को जमीन पर उतारा। मैं देशवासियों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि हम सुधारों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। हमारी प्रक्रिया किसी मजबूरी में नहीं बल्कि मजबूती के लिए है। recent visitors 92

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर में सुबह हल्‍के बादल छाए हुए, कई जगह जमकर बरसेंगे बादल

रायपुर स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर में सुबह हल्‍के बादल छाए हुए हैं। रायपुर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ध्‍वजारोहण से पहले मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि रायपुर में मौसम के सामान्‍य बने रहने की संभावना है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग में बारिश की गतिविधि बनी रहेगी तथा इस क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। बुधवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक वर्षा पटना (जिला कोरिया) में 5 सेमी बारिश हुई। बतादें कि छत्‍तीसगढ़ में एक जून से लेकर 13 अगस्त तक 801.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से नौ प्रतिशत ज्यादा है।बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और रायपुर सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बादल छाए रहने व बारिश के चलते मौसम में भी ठंडकता बनी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी अगस्त का आधा महीना बाकी बचा है और इन पंद्रह दिनों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, रांची और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर 4.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है। recent visitors 70

गलतियां करने से पड़ सकते हैं दिक्कत में, 15 अगस्त को पतंग उड़ाने वाले दें ख़ास ध्यान

नई दिल्ली. ये सिर्फ तारीख नहीं बल्कि भारतवासियों के लिए बेहद खास दिन है क्योंकि इस दिन 1947 में हम आजाद हुए थे। इस दिन को पूरा देश पूरे उत्साह के साथ मनाता है। देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं। यही नहीं लोग भी अपने घरों पर, दफ्तरों में, स्कूल-कॉलेज में, सोसायटी आदि में ध्वजारोहण करते हैं। इसके अलावा इस दिन बच्चों से लेकर बड़े लोग तक पतंग भी उड़ाते हैं और इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन जरा ठहरिए अगर आप भी 15 अगस्त के दिन पतंग उड़ाने वाले हैं तो पहले आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो ये आपको दिक्कत दे सकती हैं। :::::::::::::::::——————–न करें ये गलतियां———–::::::::::::::::::::::::: मांझे का ध्यान रखें जब हम पतंग उड़ाते हैं तो सोचते हैं कि हम सबकी पतंग काटे और कोई हमारी पतंग न काट पाए। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह के मांझे का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग तो कांच वाला मांझा तक ले आते हैं। ऐसी गलती आप बिलकुल न करें। ऐसे मांझे के इस्तेमाल से पतंग उड़ाने वाले शख्स की उंगलियां कट सकती हैं। यही नहीं कई तरह की घटनाएं सामने आती हैं जिनमें सड़क पर जाने वाले लोगों के गर्दन पर भी इस मांझे की वजह से कट जाता है जिससे मौत तक हो सकती है। इसलिए कांच वाले मांझे का इस्तेमाल न करें। बच्चों के साथ रहें – 15 अगस्त के दिन अगर आप पतंग उड़ाते हैं तो अपने बच्चों का ध्यान रखें। दरअसल, बच्चे अकेले ही छतों पर पतंग उड़ाने चले जाते हैं। ऐसे में कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं जिनमें बच्चों के छतों से गिरने की बात सामने आती है। इसलिए घर के बड़े लोगों को बच्चों के साथ ही रहना चाहिए और उनका ध्यान रखना चाहिए। आप चाहें तो पतंग उड़ाने के लिए अपने बच्चों को छत की जगह किसी खुली जगह जैसे- पार्क आदि ले जा सकते हैं। पक्षियों का ध्यान रखें – पतंग उड़ाने के दौरान आपको पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आपके मांझे की वजह से कई पक्षियों की गर्दन, पैर आदि कट जाते हैं तो कई पक्षियों की मौत भी हो जाती है। इसलिए पतंग उड़ाते समय ये सुनिश्चित करें कि आपकी वजह से पक्षियों को परेशानी न हो। recent visitors 81

भगवान महाकाल के साथ मनाया स्‍वतंत्रता का जश्‍न, भस्‍म आरती में दिखा, अर्पित किए तीन रंग के वस्‍त्र

उज्‍जैन ज्‍योतिर्लिंग महाकालेश्‍वर मंदिर में भी भस्‍म आरती के दौरान स्‍वतंत्रता दिवस का जश्‍न मनाया गया। इस दौरान भगवान महाकाल को तीन रंगों के वस्‍त्र अर्पित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्‍या में भक्‍त मौजूद थे।भगवान महाकाल की भस्‍म आरती में शामि‍ल होने के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगना आरंभ हो गई थी। सुबह स्‍नान और अभिषेक के साथ भस्‍मारती की गई। भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। कल रात से ही महाकाल मंदिर पर आकर्षक रोशनी भी की गई है। मंदिर तीन रंगों की रोशनी से रोशन हो रहा है। महाकाल मंदिर के श‍िखर पर भी राष्‍ट्रध्‍वज लगाया गया। पंडितों ने जैसे ही सुबह महाकाल मंदिर के कपाट खोले भक्‍त दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद विशेष पूजा और आरती की गई। महाकाल मंदिर के पुजारियों के अनुसार सभी पर्व और राष्‍ट्रीय त्‍योहार महाकाल मंदिर में भी पूरे उत्‍साह के साथ मनाए जाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने दर्शनों के विशेष इंतजाम किए हैं। recent visitors 111

रायपुर में CM विष्‍णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीl मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। मुख्‍य समारोह में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत किए गए। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह राजनांदगांव, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दुर्ग, मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा, मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज, मंत्रीटंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद भोजराज नाग कांकेर में, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। विधायक पुन्नु लाल मोहले मुुंगेली, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, अमर अग्रवाल कबीरधाम, अजय चंद्राकर धमतरी, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर, विक्रम उसेंडी बीजापुर, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जबकि विधायक रेणुका सिंह कोरिया में औरलता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया। recent visitors 92