Sunday, July 5, 2026 3:24 am

जीआरपी थाना के सामने ही बदमाशों ने गोली दागी, युवक हुआ घायल

Miscreants opened fire in front of GRP police station, youth injured

Miscreants opened fire in front of GRP police station, youth injured कटनी ! कटनी में भदोही उप्र निवासी अरुण कुमार दुबे अपनी मां को छोड़ने गया था और कटनी स्टेशन आकर घर जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। गुरुवार की रात को कटनी स्टेशन के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जीआरपी थाना के सामने ही बदमाशों ने गोली दागी, जो अरुण कुमार दुबे को लगी। गोली चलते ही दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुराने विवाद पर एक युवक पर गोली चलाईघटना में पुराने विवाद पर एक युवक पर गोली चलाई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात 11.30 बजे के लगभग वह नाश्ता करने के लिए स्टेशन के बाहर निकला। जैसे ही वह जीआरपी थाना के पास पहुंचा पीछे गोली चलने की आवाज आई और गोली उसके कमर के पास आकर लगी। यात्री मौके पर गिरा। गोली चलते ही दहशत फैल गई। रात को मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गयालोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और घायल से भी पूछताछ की। यात्री की हालत गंभीर होने के चलते उसे रात को मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी बोले- गोली चलाने वाले तीन लोग थेकोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि गोली चलाने वाले तीन लोग थे, जिसमें तरुण जाटव, रितेश निषाद, विष्णु निषाद शामिल थे। जिन्होंने बैलट घाट निवासी ओम गोस्वामी पिता रंजन गोस्वामी के ऊपर पुराने विवाद पर कट्टे से फायर किया था और युवक हट गया तो गोली यात्री को जाकर लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश कर रही है। recent visitors 305

इंदौर में प्रशासन ने कांग्रेस के किसान न्याय यात्रा को घुसने से रोका

Administration stopped Congress' Kisan Nyay Yatra from entering Indore

Administration stopped Congress’ Kisan Nyay Yatra from entering Indore मध्य प्रदेश में सोयाबीन के भाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जमकर राजनीतिक रस्साकशी चल रही है. इसी के चलते आज (शुक्रवार, 20 सितंबर) पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस आंदोलन कर रही है. सोयाबीन के दाम बढ़ाने को लेकर इंदौर में भी किसान न्याय यात्रा निकाली गई. इसे लेकर आंशिक रूप से अनुमति को रद्द कर दिया गया. शहर के बीच ट्रैक्टर यात्रा निकालने पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कांग्रेस के आंदोलन को लेकर पुलिस विभाग के माध्यम से अनुमतियां जारी की गई थी. कांग्रेस नेताओं को स्पष्ट रूप से निर्देश दे दिए गए थे कि वे सांकेतिक रूप से कलेक्टर कार्यालय आ सकते हैं, लेकिन उन्हें शहर के बीच से ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय आने की अनुमति नहीं है. इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा था. बढ़ जाती है दुर्घटना की आशंका- कलेक्टरकांग्रेस नेताओं का कहना था कि वे ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में पहुंचेगे. इसे लेकर पुलिस महकमे ने अनुमति नहीं दी. इंदौर में पुलिस कमिश्नरी लागू है, इसलिए इस प्रकार की अनुमति को लेकर पुलिस विभाग के पास अधिकार है. कलेक्टर आशीष सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि शहर में इतनी संख्या में ट्रैक्टर लेकर प्रवेश करने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी. इसके अलावा यातायात व्यवस्था भी बाधित होगी है. इसी के चलते अनुमति नहीं दी गई है सोयाबीन के भाव को लेकर निकली जा रही है यात्रासोयाबीन के भाव को लेकर इंदौर में किसान न्याय यात्रा निकाली गई. इसका नेतृत्व कांग्रेस नेताओं ने किया. कांग्रेस नेता चाहते थे कि यह यात्रा शहर के बीच ट्रैक्टर के माध्यम से निकले. recent visitors 177