Sunday, July 5, 2026 2:09 am

उप मुख्यमंत्री साव ने छात्राओं को स्वच्छता की दिलाई शपथ, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का लिया जायजा

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल में स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने शहर के स्वच्छता कर्मियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित शिविर का भी जायजा लिया। श्री साव ने कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को किट भी वितरित किए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, जिला प्रशासन और रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे भी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान ने पिछले दस वर्षों में जन आंदोलन का रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत मिशन के आह्वान के बाद देश में स्वच्छता के प्रति काफी जागरूकता आई है। इससे हमारा परिवेश स्वच्छ और सुंदर होने के साथ ही बीमारियों में भी कमी आ रही है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि स्वच्छता परंपरागत रूप से हमारे स्वभाव और संस्कार में रहा है। विगत 17 सितम्बर से प्रारंभ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर साफ-सफाई के बारे में लोगों को जागरूक करने और जन भागीदारी बढ़ाने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के कार्यों से जोड?े आज प्रदेशभर के 1800 स्कूलों, 105 कॉलेजों तथा 45 आईटीआई व इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब पांच लाख लोगों को शपथ दिलाई जा रही है। श्री साव ने आज कार्यक्रम स्थल में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में अपनी चेस्ट की स्क्रीनिंग के साथ शुगर और बीपी की भी जांच कराई। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा, सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद सीमा कंदोई और सुडा के सीईओ शशांक पाण्डेय भी कार्यक्रम में मौजूद थे। सफाई मित्रों के सम्मान, उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनका मनोबल बढ़ाने स्वच्छता ही सेवापखवाड़ा के दौरान राज्य के सभी शहरों में 250 से अधिक सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से 30 हजार सफाई मित्रों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट और स्वास्थ्य शिविर में जांच, उपचार व नि:शुल्क दवाई के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली कनेक्शन, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम जनधन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, नल कनेक्शन, श्रमिक कल्याण तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जैसी योजनाओं का लाभ इन शिविरों के माध्यम से सफाई मित्रों तक पहुंचाया जा रहा है। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में आज 1964 सफाई मित्र लाभान्वित रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल परिसर से लगे बूढ़ा तालाब में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में आज 1964 सफाई मित्र व उनके परिजन लाभान्वित हुए। शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 880 और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 818 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श, उपचार व दवाईयां उपलब्ध कराई गईं। 120 लोगों के राशन कार्ड का नवीनीकरण और 18 परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाए गए। 58 श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाने के साथ ही 27 सफाई मित्रों को बीमा योजना, 14 सफाई मित्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना और दस सफाई मित्रों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान किया गया। recent visitors 53

गुजरात में ट्रेन पलटने की साजिश, लूट की नीयत से पटरी के बीच रखा था लोहे का टुकड़ा, 2 अरेस्ट

बोटाद गुजरात के बोटाद में ट्रेन को पलटने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। बोटाद में 25 सितंबर को कुंडली गांव के पास रेलवे ट्रैक के बीच लोहे का टुकड़ा रखा गया था जिससे पैसेंजर ट्रेन टकरा गई थी। पुलिस ने इसके पीछे बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश की आशंका जताई थी। अब पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की नीयत से इस लोहे के बोल्डर (रेल पटरी का टुकड़ा) को लगाया गया था। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बोटाद एसपी किशोर बलोलिया ने बताया कि 25 सितंबर को कुंडली गांव के पास रेलवे ट्रैक के बीच लोहे का टुकड़ा रखकर पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी। यह बेहद गंभीर घटना थी। बोटाद जिला पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, एटीएस और केंद्र की विभिन्न एजेंसियों ने इस घटना की जांच की। घटना को अंजाम देने के आरोप में दो लोगों रमेश और जयेश को गिरफ्तार किया गया है। बोटाद एसपी किशोर बलोलिया ने बताया कि आरोपियों ने ट्रेन को पटरी से उतारने के बाद यात्रियों के पैसे और अन्य सामान लूटने की साजिश रची थी। मामले की जांच जारी है। बता दें कि बोटाद जिले के रानपुर पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रही ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन (19210) तड़के करीब तीन बजे पटरी पर रखे चार फुट लंबे लोहे के टुकड़े से टकरा गई थी। लोहे की पटरी के इस टुकड़े से टकराने के बाद पैसेंजर ट्रेन घंटों रुकी रही थी। यह घटना बोटाद से 12 किलोमीटर दूर कुंडली गांव से आगे हुई थी। बोटाद एसपी किशोर बलोलिया ने बताया कि बताया कि इन आरोपियों को घटनास्थल के समीप के गांव अड़ोव से पकड़ा है। आरोपियों की मंशा थी कि जब ट्रेन के डिब्बे डिरेल होकर पास के खेतों में गिर जाएं तो वे लूटपाट की घटना को अंजाम दे सकें। आरोपी घटनास्थल के पास भटकते रहते थे। ये पुलिस जांच को गुमराह करना चाहते थे। इन्होंने डिमार्केशन के लिए लगाए गए पटरी के टुकड़े को पास से ही उखाड़ कर पटरी के बीच में प्लांट किया था। आरोपियों से सघन पूछताछ जारी है। recent visitors 51

मां की हत्या कर बेटा खा गया अंग-अंग मामले में HC ने नहीं की रहम, कहा- ये नरभक्षण केस, सजा-ए-मौत बरकरार

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपनी ही मां की हत्या कर उसके अंग खाने के मामले में एक अपराधी को दी गई मौत की सजा बरकरार रखते हुए कहा कि यह नरभक्षण का मामला है। सुनील कुचकोरवी नाम के अपराधी को कोल्हापुर की जिला अदालत ने 2017 में मां की जघन्य हत्या करने और उसके अंगों को कथित तौर पर खाने के मामले में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी और कहा था कि यह नरभक्षण का मामला है। इस सजा के खिलाफ कुचकोरवी ने हाई कोर्ट में अपील की थी। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने फैसला सुनाया कि यह मामला 'दुर्लभतम में से दुर्लभतम' है, जिसमें दोषी के सुधार की कोई संभावना नहीं है। इसलिए उसकी मौत की सजा कम नहीं की जा सकती है। अदालती कार्यवाही के दौरान सात साल पहले हुए अपराध की खौफनाक कहानी भी कोर्टरूम में सुनाई गई, जिसमें बताया गया कि दोषी करार दिए गए कुचकोरवी ने न केवल अपनी 63 वर्षीय मां यल्लामा रामा कुचकोरवी की हत्या की, बल्कि उसने मां की लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसके मस्तिष्क, हृदय, यकृत, गुर्दे और आंतों सहित कई अंगों को पकाकर खाया था। कथित तौर पर दोषी को तब पकड़ा गया था, जब वह मां की लाश से दिल निकालकर उसे पकाने की तैयारी कर रहा था। अभियोजन पक्ष ने बताया कि जब सुनील कुचकोरवी की मां ने शराब खरीदने के लिए उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था, तब उसने मां की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी थी। मां की नृशंस हत्या और खौफनाक तरीके से लाश को टुकड़े-टुकड़े कर अंग खाने की कहानी जानकर हाई कोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दुर्लभतम श्रेणी में आता है। पीठ ने कहा कि दोषी ने न केवल अपनी मां की हत्या की है बल्कि उसके अंगों को पकाकर खाया भी है, जो जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। हाई कोर्ट ने कहा कि अपराधी की प्रवृतियों को देखते हुए नहीं लगता कि उसमें सुधार के कोई लक्षण हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर इसकी मौत की सजा कम कर आजीवन कारावास में तब्दील की जाती है, तब भी वह इसी तरह के अपराध कर सकता है। लॉ ट्रेंड की रिपोर्ट के मुताबिक, खंडपीठ ने दो-टूक लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस अपराधी को आजीवन कारावास की सजा दी जाती है तो यह जेल के अंदर भी इसी तरह का अपराध कर सकता है। फिलहाल कुचकोरवी पुणे की यरवदा जेल में बंद है। उसे वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था। recent visitors 63

हितग्राहियों को मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास की सौंपी चाबी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सूरजपुर में आयोजित सियान सम्मान समारोह में जिले के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों से एक-एक हितग्राहियों को आवास की चाभी सौंपकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों अपने पक्के आवास की चाबी पाकर हितग्राहियों के चेहरे चमक गए। अपने आवास की चाबी पाकर प्रतापपुर, प्रेमनगर एवं ओडगी के हितग्राही क्रमश: श्री देवशरण, श्री वीरसाय एवं श्री बृजलाल ने खुशी जताते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास हमारे लिए बहुत सार्थक सिद्ध हो रहा है, अब हमारे पास अपना पक्का मकान है। हमारा निवास क्षेत्र हाथियों के विचरण से प्रभावित होने के कारण मन के एक कोने में हमेशा चिंता बनी ही रहती थी, जो अब पूरी तरह खत्म हो गई है। भैयाथान, रामानुजनगर एवं सुरजपुर के हितग्राही श्री संतोष कुमार, श्रीमती सुखमनिया एवं श्री बरातू ने बताया कि हर वर्ष दीवार में सीलन, छानी ठीक करने, घर में पानी टपकने जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ता था जो अब दूर हो गई है। घर में होने वाली परेशानियां दूर होने से आर्थिक बचत हो रही है, जिसका उपयोग बच्चो की पढ़ाई-लिखाई, घर का राशन व अन्य कार्यों में कर पा रहे हैं। हितग्राहियों ने बताया कि यह योजना बहुत अच्छी है कि इसका पैसा सीधे हमारे खाते में आता है, किसी बिचौलिए या राशि नहीं मिलने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। राशि पाकर केवल हमें निश्चित स्तर तक का काम कराना होता है। हम माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का बड़े सम्मानपूर्वक पीएम आवास योजना जैसी सुंदर योजना लागू करने के लिए आभार व्यक्त करते है। जिले में अब तक 35254 हितग्राहियों के ऐसे सपने पूरे हो चुके हैं7 जो इन आवासों को पूर्ण कराकर इसमें रह रहें हैं। इनके खातों में 505 करोड़ रुपय भेजी का चुकी है। साथ ही विगत 10 दिन पहले 20000 से अधिक के आवास के हितग्राहियों को अपने आवास की निर्माण शुरू करने के लिए लगभग 80 करोड़ से अधिक की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित कर आवास निर्माण शुरू किया जा रहा है7 शेष 7000 हितग्राहियों के भी स्वीकृति करने का कार्य जोरों से जारी है। आवास प्राप्त होने का आधार एसईसीसी 2011 एवम् आवास प्लस 2018 की सूची है, इन दोनों सूचियों में यदि जिन पात्र हितग्राहियों के नाम छूट गए हैं उन्हें जल्द ही आवास प्लस 2024 के माध्यम से आवास के लिए जोड़े जाएंगे। recent visitors 50

किसान के बेटे ने नीट परीक्षा में 720 अंक मे 648 अंक प्राप्त 28293 आल इंडिया रैंक प्राप्त की, गांव वालों ने जमकर किया स्वागत

मीरजापुर जनपद मीरजापुर के छानबे क्षेत्र गांव लेहडीया निवासी राम उजागिर मौर्य का बेटा रोहित मौर्य ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र व माता पिता का नाम रोशन किया है। छात्र ने नीट परीक्षा में 720 अंक मे 648 अंक प्राप्त 28293 आल इंडिया रैंक प्राप्त किया है। छात्र का चयन राजकीय मेडिकल कालेज चंदौली में एमबीबीएस के लिए हुआ है। छात्र की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा नर्सरी यूकेजी से कक्षा तीन तक आइडियल पब्लिक स्कूल विजयपुर से हुई इसके बाद कक्षा चार से सात तक अंबिका देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंवारी कला व कक्षा आठ से हाईस्कूल तक एसएन पब्लिक स्कूल मीरजापुर कक्षा ग्याहर व इंटरमीडिएट की पढाई एमटीएस पब्लिक स्कूल से परीक्षा उत्तीर्ण कर नीट की तैयारी के लिए वर्ष 2023 मे कोटा राजस्थान से कर रहा था कि द्वितीय प्रयास में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र को राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। छात्र के पिता रामउजागिर मौर्य एलएलबी कर व्यवसाय सम्राट मिष्ठान की दुकान चला रहे है माता पुष्पा देवी गृहणी का कार्य कर रही है छात्र दो भाई एक बहन में बडा है। बेटे का चयन एमबीबीएस में होने पर खुशी का माहौल है परिवार के लोग एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मना रहे है।   recent visitors 100

रेलवे के लिए खोदी मिट्टी और बन गया सबसे बड़ा सरोवर

रायपुर कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक काम, दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से धमतरी के बीच ब्राडगेज रेलवेलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए रेलवे को मिट्टी और मुरूम की जरूरत थी। यह बात जिला प्रशासन तक पहुँची तो उन्होंने धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी से ही मिट्टी और मुरूम उपलब्ध कराने की पहल की। गाँव के मुरा तालाब में उस वक्त मनेरगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित था। इस गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 31 हजार का बजट रखा गया था। जिला प्रशासन ने रेलवे बोर्ड और कन्हारपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्ता कर मुरा तालाब से ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए आवश्यतानुसार मिट्टी और मुरूम निकालने का एग्रीमेंट कराया। पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है। मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी। जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। 108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा। recent visitors 75

स्वच्छता सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य विषय नहीं, सशक्त और समृद्ध समाज की नींव है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छता के प्रति दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। देशव्यापी स्वच्छता अभियान ने उनके इस विचार को नई ऊर्जा प्रदान की है। स्वच्छता सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त और समृद्ध समाज की नींव है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गांधीजी का मानना था कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसका पालन करना समाज के उत्थान की दिशा में पहला कदम है। आज हमें गांधीजी के सपनों को साकार करने के लिए स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। स्वच्छता अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की सफाई का विशेष ध्यान रखें और इस आंदोलन को और भी सशक्त बनाएं। जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी गांधीजी के स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो सकेगा। गांधीजी के आदर्शों से प्रेरणा लें महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को सत्य, अहिंसा और सादगी जैसे आदर्शों पर आधारित किया। उनके त्याग, दृढ़ता और नैतिक नेतृत्व ने पूरे विश्व को प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जनता से अपील की कि वे गांधीजी के सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाएं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। recent visitors 60