रायपुर
गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खादी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से खादी वस्त्र खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी, जो 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में की.
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीद को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इंद्रदेव इस बार खुश नजर आ रहे हैं और प्रदेश में अच्छी वर्षा हुई है. धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है. सीएम ने कहा कि धान खरीदी को लेकर जल्द ही एक बैठक की जाएगी, जिसमें सभी संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने पत्नी के लिए खरीदी साड़ी
मुख्यमंत्री साय ने खादी ग्राम उद्योग प्रदर्शनी का दौरा करते हुए अपनी पत्नी के लिए एक साड़ी भी खरीदी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक खादी का उपयोग करें. सीएम साय ने खादी के वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए 25% सब्सिडी की भी घोषणा की है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








