करंट से हाथियों की मौत पर जारी की है गाइड लाइन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वन विभाग का शपथ पत्र

बिलासपुर. हाथियों की बिजली करंट से हो रही मौत को लेकर दूसरी बार दायर की गई जनहित याचिका पर वन विभाग ने हाईकोर्ट में शपथपत्र दिया है। इसमें कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी अब भारत सरकार द्वारा हाथियों को बिजली करंट से बचाने के लिए कार्य करेगी। इसके लिए बिजली कंपनी ने निर्देश भी जारी किये हैं। सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने याचिका निराकृत करते हुए निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का शब्दतः और मूल भावना में पालन किया जाये। रायपुर के नितिन सिंघवी ने इस मुद्दे पर जनहित याचिका दायर की थी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की वर्ष 2016 की गाइडलाइंस के अनुसार हाथी जैसे वन्य प्राणियों को बिजली करंट से बचाने के लिए हाथी की सूंड जहां तक जा सकती है, उससे ऊंचाई तक विद्युत लाइन रखनी है। गौरतलब है कि पीछे के पांव पर खड़े होने पर और सूंड ऊपर उठाने पर एक व्यस्क हाथी की लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। विद्युत लाइन की ऊंचाई 20 फीट करने के साथ और भी कई कार्य गाइडलाइंस के अनुसार बिजली कंपनी हाथियों के मूवमेंट वाले वन क्षेत्र में विद्युत लाइन की ऊंचाई 20 फीट करने और विद्युत तारों को कवर्ड कंडक्टर में बदलने या अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए कार्य करेगी। कंपनी समय-समय पर झुकी हुई बिजली की लाइनों और बिजली के खंभों को ठीक करने के साथ 3 से 4 मीटर तक बारबेट वायर लगाएगी ताकि वन्य प्राणी सुरक्षित रहें। हाथी विचरण क्षेत्र में बिजली कंपनी जंगली जानवरों के शिकार के लिए फैलाए जाने वाले स्थान एवं फसलों और घरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए घेरे में करंट, अस्थाई पंप और अवैध विद्युत कनेक्शन की जांच करेगी। प्रोटेक्टेड एरिया अर्थात नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व, अभयारण्य, एलिफेंट कॉरिडोर में वन विभाग के साथ वर्ष में दो बार संयुक्त सर्वे किया जाएगा। अपर वन मुख्य सचिव एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की बैठक 26 जून 2024 को अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग, विद्युत वितरण कंपनी और वन विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि हाथियों को बिजली करंट से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। बैठक में निर्देश दिए गए कि ऊर्जा विभाग बिजली के 11 केवी, 33 केवी लाइन एवं एलटी लाइन के झुके हुए तारों को कसने का काम, तार की ऊंचाई बढ़ाने का काम तथा वन क्षेत्र, हाथी रहवास, हाथी विचरण क्षेत्र में भूमिगत बिजली की लाइन बिछाने अथवा इंसुलेटेड केबल लगाने का कार्य करेंगे। इसके बाद प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यप्राणी) द्वारा सितम्बर में ली गई बैठक में बिजली कंपनी ने बताया कि पंप कनेक्शन के लिए केबल कार्य लगाने का कार्य जारी है। recent visitors 91

05 और 06 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राजधानी रायपुर में आगामी 05 और 06 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल होने का भारतीय सेना के ब्रिगेडियर श्री अमन आनंद और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आमंत्रण दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे। recent visitors 45

दबने से चालक की मौत और सात गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में बारूद से भरा वाहन पलटा

कोरबा. गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग कर वापस लौट रहा बारूद से भरा एक्सप्लोसिव वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद कई लोग वाहन में ही दबे हुए थे और चीख-पुकार मचा रहे थे, जिन्हें राहगीरों की मदद बाहर निकाला गया और अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए बारूद से ब्लाटिंग किया जाता है। वाहन में सवार होकर खदान में ब्लास्टिंग कर के वापस लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। बारूद खाली कर लौटते वक्त खदान में स्लाइड होने से ये घटना घटी है। वहीं, बारूद से भरा वाहन स्पेशल ब्लास्ट कंपनी का नाम है। मृतक गोरेलाल पटेल रलिया निवासी है, जो वाहन का चालक था। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि एसईसीएल ने मौत की सूचना दी है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में घटी है, इसकी जांच की जा रही है। कुछ घंटे पहले एसईसीएल के गेवरा खदान में एक डंपर 80 फिट नीचे में खदान में गिर गया था। चालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था, उसकी हालत बेहद गंभीर है और रेफर किया गया है। वहीं, एक दिन पहले ही ड्रिल मशीन के खोदाई के दौरान आग लग गई, जहां करोड़ों की मशीन जलकर खाक हो गया था। गेवरा एसईसीएल प्रबंधन ने फोन कर जानकारी दी कि घटना घटी है। वहीं, चालक की मौत हुई है। आगे की जानकारी ली जा रही है। recent visitors 65

छात्राओं को बांटी साइकिलें, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के स्कूल पहुंचे विधायक किरण देव

जगदलपुर. जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 परिसर, हाई स्कूल पंडरीपानी, महारानी लक्ष्मीबाई परिसर, पनारापारा,केवरा मुंडा, भैरमगंज, जगतु माहरा विद्यालय परिसर (बस्तर हाई स्कूल), हाटकचौरा  में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने छात्राओं को 326 साइकिल वितरण की। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना। किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है, श्री देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में 41,पंडरीपानी 47 ,महारानी लक्ष्मी बाई 151 ,पनारापारा 13, भैरमगंज 09, जगतु माहरा (बस्तर हाई स्कूल )08, हाटकचौरा 28 ,केवरामुड़ां 27 साइकिल का वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ,जिला अध्यक्ष भाजपा रूप सिंह मंडावी , एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,आलोक अवस्थी ,नरसिह राव, विद्यासरण तिवारी ,पार्षद निर्मलपाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, कमलेश पाठक ,मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,राजेश श्रीवास्तव, आरेंद्र आर्य, योगेश ठाकुर , प्रकाश झा ,योगेश शुक्ला, राकेश तिवारी कमल पटवा, लक्ष्मण झा, गोविंद ईनाणी, डीईओ बलिराम बघेल, बीईओ मानसिंह  भारद्वाज, प्राचार्यगण  एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। recent visitors 108

इजरायल ने हिजबुल्लाह के मिसाइल प्रोजेक्ट चीफ महमूद यूसुफ अनीसी को बनाया निशाना

तेल अवीव इजरायल का लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हवाई और जमीनी कार्रवाई जारी है. इजरायली रक्षा बलों ने हिज्बुल्लाह की मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट के चीफ एक्सपर्ट महमूद यूसुफ अनीसी को मार गिराने का दावा किया है. इजरायली सेना ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर बेरूत में यह ऑपरेशन चलाया था. आईडीएफ के मुताबिक महमूद यूसुफ अनीसी के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में व्यापक अनुभव था. वह हिज्बुल्लाह के वेपन प्रोडक्शन चेन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति था. इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, 'महमूद यूसुफ अनीसी ने 15 वर्षों से अधिक समय तक हिज्जबुल्लाह के लिए रणनीतिक हथियारों के विकास पर सक्रिय रूप से काम किया. वह टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हिज्जबुल्लाह के प्रमुख विशेषज्ञों में से एक बन गया और अपने अनुभव का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार निर्माण में करने लगा.' इस बीच खबर है कि इजरायल ने हसन नसरल्लाह का उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन को भी निशाना बनाया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायल ने बेरूत में एक हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारी हाशिम सफीद्दीन  को निशाना बनाया, जिसे ईरान समर्थित मिलिशिया समूह का अगला चीफ माना जा रहा है. हालांकि, आईडीएफ या हिज्बुल्लाह की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.  रिपोर्ट के मुताबिक संभवतः सफीद्दीन एक बंकर में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा था, तभी गुरुवार आधी रात को इजरायल ने बेरूत पर भीषण हवाई हमले किए. इजरायल द्वारा नसरल्लाह को मारने के बाद से यह क्षेत्र में सबसे भारी बमबारी में से एक थी. समाचार आउटलेट एक्सियोस ने लेबनानी मीडिया के हवाले से कहा, ताजा इजरायली हमला नसरल्लाह की हत्या से कहीं बड़ा था. हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है. हाशिम सफीद्दीन हिज्बुल्लाह के राजनीतिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समूह की जिहाद परिषद का सदस्य है. जिहाद परिषद ही हिज्बुल्लाह के सैन्य अभियानों का प्रबंधन करता है. अमेरिका ने सफीद्दीन को 2017 में आतंकवादी घोषित किया था. हसन नसरल्लाह के ममेरे भाई हाशिम सफीद्दीन को आमतौर पर हिज्बुल्लाह में 'नंबर दो' माना जाता है, और उसके ईरानी शासन के साथ भी घनिष्ठ संबंध हैं.   recent visitors 70

देश की युवा शक्ति भविष्य के भारत के ध्वजवाहक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश आत्मविश्वास के साथ निरंतर बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश की युवा शक्ति भविष्य के भारत के ध्वजवाहक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का 5वां वार्षिक दीक्षांत समारोह सम्पन्न भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। मात्र पाठ्यक्रम तक सीमित रहने वालों को शिक्षक कहा जा सकता है, परंतु जो विद्यार्थी के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देते हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक गुरु का संबोधन प्राप्त होता है। विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक वातावरण, सुविधा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं, इसलिये प्रदेश के विश्वविद्यालय के कुलपति को कुलगुरु का संबोधन प्रदान किया गया है, जो भारतीय परंपरा के अनुकूल है। शैक्षणिक संस्थाओं का उत्साह से भरपूर वातावरण और दीक्षांत समारोह की गरिमा विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास का संचार करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोठरीकलां जिला सीहोर में वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में महिला छात्रावास ब्लॉक-2 एवं पुरूष छात्रावास ब्लॉक-6 का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का प्लेसमेंट सुनिश्चित है। यहाँ भोपाल सहित अमरावती, वेल्लोर, तमिलनाडु के विश्वविद्यालय भारतीय युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के अनुरूप है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के जननायक प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में भारत की साख को स्थापित किया है। उनका स्वयं का नीर क्षीर जीवन देश को समर्पित है, वे एक-एक पल देश के विकास और जन-कल्याण के लिए सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री मोदी, अद्यतन तकनीक का उपयोग करते हुए देश की युवा पीढ़ी को वैश्विक मानकों के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम बनाने के लक्ष्य को समर्पित हैं। उनकी मंशा और भावना के अनुरूप वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज विदेशी विद्यार्थी भी हमारी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन के लिए आ रहे हैं। देश की युवा शक्ति भविष्य के भारत की ध्वज वाहक है। भारत में वैज्ञानिक सोच और ज्ञान परंपरा प्राचीन काल से ही पर्याप्त संपन्न रही है, इसके पर्याप्त उदाहरण हमारे प्राचीन ग्रंथो में मिलते हैं। कोविड काल की कठिन परिस्थितियों से संघर्ष में भारत ने अपनी सामर्थ्य और बौद्धिक क्षमता से संपूर्ण विश्व को परिचित कराया। जी-20, आसियान आदि सभी मंचों पर भारत ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था 2014 में विश्व में 11वें स्थान पर थी, जो अब चौथे स्थान पर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अगले 5 साल में भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों का आहृवान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही दीक्षा अर्थात सबको जोड़कर चलते हुए, अपने परिवार-समाज और देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए आगे बढ़े। यह सौभाग्य की बात है कि संस्थान में अध्यनरत देश के अलग-अलग भागों के विद्यार्थियों का मध्यप्रदेश से संबंध जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीष और शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंग वस्त्रम पहना कर स्वागत किया गया। उन्होंने एक पौधा भी लगाया। दीक्षांत समारोह के प्रारंभ में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की स्थापना, संचालित अकादमी गतिविधियों , विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विस्तार योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक सुदेश राय, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, वीआईटी. समूह के संस्थापक सह चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन तथा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के प्रेसिडेंट डॉ. रवि पी गांधी सहित वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।   recent visitors 89

मंत्री सिंह सागर जिले के जालंधर गांव में स्कूल उन्नयन कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते है। इस वजह से शिक्षक का दायित्व चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिये दीर्घ कालीन योजना बनाकर क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश में विश्वस्तरीय सर्वसुविधायुक्त स्कूल के रूप में सीएम राईज और पीएमस्कूल प्रारंभ किये गये है। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह गुरूवार को सागर जिले के ग्राम जालंधर में स्कूल उन्नयन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने घोषणा कर बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से यहां पर हायर सेकण्डरी स्कूल की शुरूआत होगी। कार्यक्रम को सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वहां अपने क्षेत्र की शाला व्यवस्था पर लगातार नजर रखें। उन्होंने शालाओं में छात्रों और शिक्षकों के कड़े अनुशासन पर जोर दिया। मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को सुविधाजनक रूप से जोड़ने के लिये जल्द ही ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू की जा रही है।   recent visitors 48