हरियाणा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों पर बात करते हुए भाजपा की जीत के प्रति पूरा भरोसा व्यक्त किया

पंचकूला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवरात्रि के अवसर पर पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में आए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों पर बात करते हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के प्रति पूरा भरोसा व्यक्त किया। नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज मेरा परम सौभाग्य है कि मैं और हमारे पार्टी के अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए मां मनसा देवी के चरणों में आज हाजिरी लगाने के लिए आए हैं। मैं नवरात्रों के महापर्व पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व हमारी संस्कृति के साथ संस्कारों के साथ जुड़े हुए हैं। मैं सभी के लिए मंगल कामना और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं।” उन्होंने प्रदेशवासियों से 100 प्रतिशत मतदान करने की भी अपील की और कहा, “ज्यादा से ज़्यादा संख्या में घरों से निकल कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें। ऐसा मैं प्रदेश के लोगों से प्रार्थना करता हूं। हरियाणा में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आकर के लोगों के बीच में इंटरेक्शन किया है प्रदेश का आज एक पॉजिटिव माहौल बना है। लोग पीएम नरेंद्र मोदी के तत्वाधान में प्रदेश को तीव्र गति से विकास की नई ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के लिए तैयार हैं। हमने अपने सरकार के विजन को प्रदेश के लोगों के सामने रखा है जिसे जनता ने स्वीकार भी किया है। हमें पूर्ण विश्वास है भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बना रही है।” उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में जो लोगों के हित में, जो प्रदेश के हित में जितने भी कदम उठाए हैं, वह कदम प्रदेश की मजबूती को, प्रदेश को ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के उठाए हैं। लोगों को उनका जबरदस्त लाभ मिला है। हरियाणा पिछले 10 वर्षों के अंदर विकसित हरियाणा बना है। आने वाले समय के अंदर हमने यह संकल्प लिया है कि हरियाणा को तीव्र गति से विकास की और ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी। जो भी सुविधाएं लोग प्रदेश के लोगों को चाहिए या उनकी तरफ से जो सुझाव आएंगे, उन सुझावों के ऊपर काम करते हुए हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सैनी ने अशोक तंवर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कहा, “अशोक तंवर कई पार्टियों में रहे हैं। उन्होंने सभी पार्टियों का स्वाद चखा है। उन्होंने कुछ सोचा होगा, ठीक सोचा होगा। परंतु प्रदेश के लोग जानते हैं सभी पार्टियों स्वाद उन्होंने चखा है।” उन्होंने कहा, “हमने पिछले 10 वर्षों के अंदर बड़े निर्णय लिए हैं। आज हरियाणा के 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज खड़े हुए हैं। 8 तारीख के बाद जो शेष बच्चे हैं वह भी खड़े हो जाएंगे। तेजी से काम चल रहा है। 22 जिलों में पिछले दस वर्षों में हर बीस किलोमीटर के ऊपर बेटियों के लिए कॉलेज खड़ा हुआ है। चाहे यूनिवर्सिटी बनाने की बात हो, चाहे हरियाणा के अंदर आईटीआई बनाने की बात हो, हमने पिछले दिनों फैसला लिया की हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो अपने किसान की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रहा है। यह हमारे लिए एक संकल्प है कि हम हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोज़गार देने का काम करेंगे।” इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी में फूट और दलितों के प्रति संकीर्ण मानसिकता की बात की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आकर लोगों के हाथ मिलाने की जो कोशिश की है, वह भी नाकाम है। लोगों के सिर्फ हाथ मिले हैं, लेकिन दिल नहीं मिले हैं। कांग्रेस ने दलित समाज को अपमानित करने का काम किया है और यह पार्टी की परपंरा रही है क्योंकि ऐसा करना इनके डीएनए में है।   recent visitors 64

प्रदेश की सीमा से लगते दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी काम करने वाले प्रदेश के मतदाताओं को छुट्टी का भुगतान करना होगा

फरीदाबाद निर्वाचन आयोग की तरफ से शनिवार पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालय, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का भुगतान किया जाएगा। कोई भी विभाग किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटेगा। प्रदेश की सीमा से लगते दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी काम करने वाले प्रदेश के मतदाताओं को छुट्टी का भुगतान करना होगा। क्या है जन प्रतिनिधि अधिनियम धारा 135बी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार जन प्रतिनिधि अधिनियम धारा 135बी के तहत सभी फैक्ट्रियों, प्राइवेट व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों आदि में भी इस दिन काम करने वाले कामगारों के लिए छुट्टी का भुगतान करना होगा। ताकि कामगार अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। उन्होंने पात्र मतदाताओं से पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने का आह्वान किया है। सभी औद्योगिक संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी उन्होंने बताया कि चुनाव के दिन जिला की सीमा से लगते दिल्ली में स्थित उद्योगों को भी वहां कार्यरत जिला फरीदाबाद के कर्मचारियों, जिनका जिला की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं, को भी सह वेतन अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में श्रम विभाग के अधिकारियों की तरफ से सभी औद्योगिक संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। recent visitors 51

बैंकिंग वित्तीय और बीमा के क्षेत्र में रोजगार की संभावना पर महंत कॉलेज में कार्यशाला

रायपुर महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के आई क्यू ऐ सी , इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल और कॉमर्स संकाय के संयुक्त तत्वाधान आज कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया इसमें विशेषज्ञ के तौर पर बजाज फाइनेंस के मुख्य प्रशिक्षक श्री हेमंत रहेजा शामिल हुए और उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में रोजगार की संभावना पर युवा विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारियां दी और बताया कि कैसे वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है। आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी, आई क्यू ऐ सी समन्वयक डॉ प्रेम चंद्राकार, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ शांतनु पाल, प्रो. सुधीर जैन सहित सभी संकाय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। आयोजन के दौरान बजाज फाइनेंस के  मुख्य प्रशिक्षक हेमंत रहेजा ने कहा कि युवा विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने एवं भविष्य को सुरक्षित करने की चुनौती शिक्षक के साथ रहती है इसीलिए महाविद्यालय में अब इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वैल्यू एडिट कोर्स अप्लाई जा किए जा रहे हैं ताकि अध्ययन अध्यापन समाप्त होने के साथ ही छात्र-छात्राएं रोजगार प्राप्त कर पाए इसमें बैंकिंग सेक्टर एक प्रमुख स्रोत है जहां रोजगार की असीम संभावनाएं हैं इन संभावनाओं को जानते हुए तैयार होना चाहिए उनके द्वारा कार्यशाला में यह बताया गया कि विद्यार्थी किस तरह जिम्मेदार बनना सीखे उसे जिम्मेदारी को कैसे पूरा करें या फिर स्वयं किस तरह से रोजगार प्राप्त करने के योग्य हो सकते हैं के सुझाव दिए गए हेमंत रहेजा का कहना था की विद्यार्थी में अच्छी संचार स्किल विशेषज्ञ निर्णय लेने की क्षमता आत्मविश्वास आदि मौजूद हो तो जल्द ही करियर के तरफ बड़ा जा सकता है उन्होंने लर्नर से अर्नर  कैसे बन जा सकता है पर बुनियादी जानकारी दी गई यह सत्र काफी महत्वपूर्ण रहा छात्र-छात्रा ने सवाल जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी वैल्यू एडेड कोर्स के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी और बताया कि महाविद्यालय में पढने वाले विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख बनाया जा सके इस दिशा में महाविद्यालय सतत प्रयास करता है उसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था आने वाले दिनों में इस तरह के और आयोजन होंगे ताकि छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सके। recent visitors 61

बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक, मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने 2 लुटपाट की वारदातों को अंजाम एक ही तरीके से दिया

लुधियाना थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके में लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने 2 लुटपाट की वारदातों को अंजाम एक ही तरीके से दिया है। लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर मिनी रोज गार्डन के निकट एक महिला से सोने की चूड़ियां लूट ली वहीं समराला चौंक के निकट एक व्यक्ति से लैपटाप ओर नकदी छीन ली। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करने के अलावा कोई अन्य कार्य नही किया है। पहले मामले में सीता देवी निवासी किदवई नगर ने बताया कि गत दिवस वह अपनी सहेलियों के साथ मिनी रोज गार्डन सैर करने के लिए जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर उन्हें घेर लिया। उसकी 2 सहेलियां लुटेरों को देख भाग खड़ी हुई, जबकि लुटेरों ने तेजधार हथियार नोक पर उससे सोने की चूड़ियां छीन ली और फरार हो गए। दूसरे मामले में राजेश कुमार निवासी गांव दकोहा, रामा मंडी जालंधर ने बताया कि गत दिवस रात्रि वह बस के इंतजार में समराला चौंक खड़ा था। इस दौरान वह पेशाब करने के लिए सड़क किनारे गया तो 3 लुटेरों ने उसकी गर्दन पर दातर रखकर उससे बैग छीन लिया। बैग में लैपटाप पर्स ओर नकदी थी। लुटेरें उसे धमकाते हुए फरार हो गए। पर्स में एटीएम, क्रेडिट कार्ड व आईडी कार्ड थे। मिनी रोज गार्डन के निकट महिला से हुई लुट के मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी अमृतपाल शर्मा ने केस दर्ज करने के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं किया है। जब इस संबधी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जबकि चौंकी धर्मपुरा इंचार्ज लखबीर सिंह का कहना है कि समराला चौंक के निकट लूटपाट करने वाले 3 लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल की है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। recent visitors 61

विनोद चमोली ने कहा- मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत के साथ-साथ 200 सीटें भी बढ़ाई गई

देहरादून उत्तराखंड की धामी सरकार के कार्यकाल में दो नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार की आस जगी है। मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत के साथ-साथ 200 सीटें भी बढ़ाई गई हैं। सरकार के इस फैसले से छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश में युवा चिकित्सकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने दावा किया कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल सीटों के बढ़ने से प्रदेश को युवा चिकित्सक मिलेंगे, जिससे चिकित्सकों की कमी में सुधार होगा। पत्रकारों से बात करते हुए शुक्रवार को चमोली ने कहा कि देश भर में यह टारगेट लिया गया है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जब हम मेडिकल सीटें बढ़ा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि अधिक डॉक्टर उपलब्ध होंगे। वर्तमान में स्वास्थ्य क्षेत्र में जो समस्याएं आ रही हैं, उनकी मुख्य वजह यह है कि हमारे पास पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं। यदि मेडिकल कॉलेजों से अधिक डॉक्टर निकलेंगे, तो यह समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से जो चिकित्सकों की कमी की समस्या थी, उसे दूर करने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में युवा चिकित्सक चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर लोगों के जीवन में सुधार लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हेल्थ सेक्टर में बड़े स्तर पर काम हो रहा है और यह हमारे प्रदेश के लिए एक वरदान साबित होगा। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और बढ़ती मेडिकल सीटों के साथ, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।   recent visitors 65

एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए नोएडा एक्सप्रेस वे का सर्वे सीआरआरआई करेगी

नोएडा नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हुए एक्सीडेंट को देखते हुए अब इसका सर्वे केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) से करवाया जाएगा। क्योंकि इस एक्सप्रेसवे पर बने हुए पक्के निर्माण को सर्विस लेन पर शिफ्ट किया जाना है, जो इतना आसान काम नहीं है। इसीलिए पहले उनका सर्वे करवा कर उसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर क्रैश बैरियर के अंदर विज्ञापन के 12, आईटीएमएस के 8, साइनेज के 21 पोल मौजूद हैं। 13 स्ट्रक्चर एफओबी के हैं और 19-20 पब्लिक टॉयलेट व यूरिनल भी मौजूद हैं। इन सभी को क्रैश बैरियर से बाहर सर्विस लेन की तरफ शिफ्ट किया जाना है। प्राधिकरण इस योजना में सलाहकार एजेंसी के रूप में सीआरआरआई को शामिल करने जा रहा है। इसके लिए सीआरआरआई को पत्र भेजा जा रहा है। सीआरआरआई पूरे एक्सप्रेस वे का दोबारा से सर्वे करेगी। एक्सप्रेस वे के सुरक्षा मानकों को देखेगी और दुर्घटना के मुख्य कारण और लूप होल तलाशेगी। इसके बाद उनको शिफ्ट करने का पूरा प्लान प्राधिकरण को देगी। बीते 14 अगस्त को यहां आईटीएमएस के पोल से एक कार के टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्राधिकरण के इंजीनियरों ने इसका सर्वे किया था। इस सर्वे में सामने आया था कि यहां क्रैश बैरियर के अंदर लगे पोल एक्सीडेंट के कारण है। इसे शिफ्ट किया जाए। 24.5 किमी लंबे नोएडा एक्सप्रेस वे सिटी सर्विलांस सिस्टम के अंडर आता है। इस एक्सप्रेस की निगरानी के लिए यहां आईटीएमएस के तहत कैमरे लगाए है। इन कैमरों को पोल पर लगाया गया है। पोल क्रैश बैरियर के अंदर यानी एक्सप्रेस वे की ओर लगे है। इसका कुछ हिस्सा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास भी है। ऐसे में नोएडा वाहन चालकों के लिए इस एक्सप्रेस वे को सुरक्षित बनाता चाहता है। सेफ्टी पाइंट को लेकर मंथन किया गया। अब इसका पूरा प्लान सीआरआरआई करेगी।   recent visitors 73

विधायक मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को नशा छोडने एवं मोबाइल का उपयोग कम से कम करने का किया अनुरोध

रायपुर। बाल आश्रम परिसर में श्रीमती पी.जी. डागा कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय विद्यालय, बाल आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में विधायक पुरन्दर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में खेल मैदान का भूमिपूजन हुआ। खेल मैदान में जिम, बॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस आदि खेलने खेल मैदान का निर्माण होगा इस कार्य हेतु पुरन्दर मिश्रा ने स्वेच्छानुदान से 11 लाख रुपए देने की घोषण की। अपने उद्बोधन में श्री मिश्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा छोडने का प्रचार प्रसार करने एवं मोबाइल का उपयोग कम से कम करने का अनुरोध किया। जो आपके परिसर में खेल मैदान तैयार होगा उसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी, देवीचन्द श्रीश्रीमाल, गोकुल दास डागा, नरेश गुप्ता, सुरेश शुक्ला, गोवर्धन दास डागा, राजकिशोर नत्यानी, दीपक दुबे, पी.आर. गोलछा, मदन लाल तालेड़ा, आरके गुप्ता, हरिवल्लभ अग्रवाल, रूपचंद श्रीश्रीमाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती संगिता घई, विद्यालय के प्राचार्य पीडी दीवान, श्रीमती हेमलता रेड्डी के साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यालय के प्राध्यापक, संस्थाओं के कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्राए उपस्थित थी। यह जानकारी डॉ. संगीता घई ने दी। recent visitors 63