अयोध्या राम मंदिर शिखर निर्माण का कार्य शुरू, 161 फीट ऊंचाई तक का यह शिखर अगले चार महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा

अयोध्या शारदीय नवरात्र के अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद शुरू कर दिया गया है। 161 फीट ऊंचाई तक का यह शिखर अगले चार महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही, मंदिर परिसर में सप्त ऋषियों के मंदिरों का निर्माण भी इसी अवधि में किया जाएगा। राम लला की मूर्ति के साथ-साथ नर्मदा नदी से मंगाए गए पांच शिवलिंगों में से एक को मंदिर परिसर में बन रहे भव्य शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यह शिव मंदिर राम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे के ईशान कोण (उत्तरी पूर्वी कोने) पर बनाया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के महासचिव चंपत राय ने कहा, “राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय शिखर बनकर तैयार नहीं हुआ था, क्योंकि उस समय मंदिर का ग्राउंड फ्लोर ही तैयार था। अब जब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, तब अभिजीत मुहूर्त में शिखर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दर्शनार्थियों को केवल रामलला के दर्शन ही नहीं, बल्कि भगवान शिव के भव्य मंदिर में भी दर्शन का लाभ मिलेगा। “नर्मदा से आए पांच शिवलिंगों में से तीन का चयन किया गया है, और इन्हीं में से किसी एक को शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद विवाद के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, मार्च 2020 में टेंट से निकालकर राम लला को अस्थायी मंदिर में स्थानांतरित किया गया था, क्योंकि उस स्थान पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण होना था। भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के पहले राम भक्त यहीं दर्शन पूजन करते थे। वहां पर वर्तमान समय में हनुमान जी की एक प्रतिमा विराजमान है। अब इस स्थान को भी सुरक्षित और दर्शनीय स्थान में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्थान जागृत रहे इसके लिए यहां नियमित पूजन आरती और भोग राग की व्यवस्था होगी। राम भक्त यहां दर्शन पूजन भी कर सकेंगे। राम मंदिर के परकोटे के भीतर सप्त ऋषियों के मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है, और हम 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना बना रहे हैं।   recent visitors 158

JJP-ASP पार्टी के अंबाला सिटी से प्रत्याशी पारुल नागपाल पर किया गया हमला , चलती गाड़ी के तोड़े शीशे

अंबाला हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच JJP-ASP पार्टी के अंबाला सिटी से प्रत्याशी पारुल नागपाल पर हमला किया गया है। वारदात के समय हमलावरों ने पारुल की गाड़ी के शीशे तक तोड़ दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रत्याशी पारुल नागपाल के शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरु कर दी है।  गौरतलब है कि जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी पारुल नागपाल पर उस समय हुआ, जब वह कल  3 अक्टूबर वीरवार को  इस्माइलपुर में थे। पारुल नागपाल ने पुलिस को बताया कि चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद जब वह अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तब गांव के बाहर सुनसान रास्ते पर 2 बाइक खड़ी थीं। बाइक पर 4 युवक सवार थे और सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पारुल नागपाल का कहना है कि हमलावरों के पास बैट और तलवारें थीं। पारुल ने पुलिस को बताया कि जब उनकी गाड़ी को आरोपियों ने देखा तो पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर जाने पर उन्होंने बैट से गाड़ी पर हमला कर शीशा तोड़ दिया। आरोपियों ने तलवार से गाड़ी के अंदर हमला करने की कोशिश की थीं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।  recent visitors 98

शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा के साथ तस्वीर शेयर की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी मीरा के साथ तस्वीर शेयर की हैं। शाहिद कपूर इस साल सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। शाहिद अब 'फर्जी 2' की तैयारी में जुट गए हैं। शाहिद कपूर ने अब हाल ही में अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ एक सेल्फी फोटो शेयर की है। इस फोटो में शाहिद ने मीरा को अपनी रियल लाइफ प्रीति बताया है। इस फोटो में शाहिद और मीरा दोनों खूबसूरत वादियों के बीच एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस फोटो पर कैप्शन दिया, कबीर अपनी असली प्रीति के साथ। शाहिद की इस फोटो को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। recent visitors 143

कुटेसर में असामाजिक तत्व ग्रामीणों को दे रहे चुनौती, शिकायत पर एक सपड़ाया, गया जेल

रायपुर ग्राम कुटेसर में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बीते साल ग्रामीणों की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना के सक्रियता के चलते वे दुबक गये थे पर बीते कुछ दिनों से वे बेखौफ हो चले हैं। ग्रामण सभा व पंचायत की समझाइश तथा मुनादी व रैली के बाद भी  ग्रामीणों को चुनौती देते हुये इनमें से अधिकांश शराब बेच रहे हैं। ग्रामवासियों  की बैठक के बाद सहमति से ग्राम पंचायत ने नवरात्रि पर्व के पहले दिन थाना प्रभारी सचिन सिंह को ज्ञापन सौंप ग्राम को असामाजिक गतिविधियों से निजात दिलाने का आग्रह किया है। शिकायत के तुरंत बाद सक्रिय हुये अमला ने एक विध्नसंतोषी तत्व 42 वर्षीय रमेश जांगड़े सपड़ में आ गया जिसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही कर कार्यपालन दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम कुकरा के 45 वर्षीय जोहनलाल साहू व 20 वर्षीय गजेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गयी है। पुलिसिया दबिश की भनक लगते ही शेष फरार हो गये जिनकी तलाश पुलिस वालों को है। recent visitors 51

पानीपत जिले में पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी, महिला ने PGI में तोड़ा दम

पानीपत पानीपत जिले में पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं राहगीरों ने मां-बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा उपचाराधीन है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक महिला और आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाबरपुर का रहने वाला है। वह होटल में वेटर का काम करता है। 2 अक्टूबर को वह पेप्सी पुल के पास था। तभी उसने देखा कि महिला अपने बच्चे के साथ पेप्सी पुल जीटी रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया। recent visitors 118

विधानसभा चुनाव: ईवीएम में 1031 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा कल, प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

चंडीगढ़ पांच साल के बाद वोट देकर अपनी सरकार चुनने की जिस घड़ी का इंतजार हरियाणा की जनता को था, वह आ गई है और शनिवार को विधानसभा चुनाव का मतदान है जिसमें 1031 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार कुल 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है और मतदान के लिए 20,632 पोलिंग बूथ बनाएं गए है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं उम्मीदवार अग्रवाल ने बताया कि 2,03,54,350 मतदाताओं में 1,07,75,957 पुरूष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता है। 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता है। इसी प्रकार, 1,49,142 दिव्यांग मतदाता है। जिसमें से 93,545 पुरुष व 55,591 महिला व छह थडर् जेंडर मतदाता है। उन्होंने बताया 85 वर्ष से अधिक आयु के 2,31,093 मतदाता हैं। जिसमें से 89,940 पुरुष व 1,41,153 महिला मतदाता है। इसके अलावा, 100 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 8,821 है। जिसमें से 3,283 पुरुष व 5,538 महिला मतदाता है। इसके अतिरिक्त, 1,09,217 सर्विस मतदाता है। जिसमें से 1,04,426 पुरुष व 4791 महिला मतदाता है। प्रत्याशियों में 930 पुरूष व 101 महिलाएं उम्मीदवार चुनाव लड रही है। कई सीटों पर चुनाव बहुकोणीय होने की संभावना कुल 1031 उम्मीदवारों में से 464 निर्दलीय उम्मीदवार है। चुनाव बहुकोणीय है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल काँग्रेस के अलावा चुनावी मैदान में जननायक जनता पाटर्ी-आजाद समाज पार्टी, गठबंधन, इंडियन नैशनल लोकदल-बहुजन समाज पाटर्ी गठजोड़ और आम आदमी पार्टी भी हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और काँग्रेस में माना जा रहा है। जहां भाजपा‘नॉन-स्टॉप हरियाणा'व‘भरोसा दिलसे, भाजपा फिर से'के नारे के साथ हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही है, वहीं काँग्रेस ‘भाजपा जा रही है, काँग्रेस आ रही है' और ‘हाथ बदलेगा हालात' के नारों के साथ सत्ता में वापसी का दावा कर रही है। अन्य दल भी ‘किंगमैकर' बनने से लेकर अपने बूते सरकार बनाने तक के दावे कर रहे हैं। छोटे दलों, रिश्तेदारों के एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने से लेकर बागियों सहित बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में होने से राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ने की संभावनाओं के कारण कई सीटों पर मुकाबला कड़ा व रोचक हो गया है। वीआईपी सीटों पर सभी की रहेंगी निगाहें जिन सीटों पर लोगों की नजर रहेगी उनमें कुरुक्षेत्र जिले की लाड़वा (मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहाँ से प्रत्याशी हैं), सोनीपत जिले की गढ़ी सांपला किलोई (पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा प्रत्याशी हैं) जींद जिले की उचाना कलाँ (पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला यहाँ से प्रत्याशी हैं) और जुलाना (काँग्रेस ने पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिया है), हिसार (यहाँ अमीरतम महिला प्रत्याशी सावित्री जिंदल भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ रही हैं जबकि उनके पुत्र नवीन जिंदल लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीतकर सांसद बने हैं), सिरसा जिले की डबवाली जहां चौटाला कुनबे से तीन सदस्य – काँग्रेस के अमित सिहाग, भाजपा से इनेलो गए आदित्य चौटाला और जजपा से दिग्विजय चौटाला आपस में भिड़ रहे हैं), एलानाबाद 2019 के विधानसभा चुनाव में यह एकमात्र सीट थी, जिस पर इनेलो को जीत हासिल हुई थी। अभय सिंह चौटाला ने किसान आंदोलन में दिया था इस्तीफा किसान आंदोलन के समर्थन में अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दिया था और फिर उपचुनाव में जीते थे), भिवानी जिले की तोशाम (हाल ही में अपनी माँ किरण चौधरी के साथ काँग्रेस छोड़कर भाजपा में गई बंसीलाल परिवार की श्रुति चौधरी का मुकाबला उनके चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी से है) और अंबाला शहर और अंबाला छावनी (शहर से जहां पूर्व मंत्री निर्मल सिंह काँग्रेस प्रत्याशी हैं, उनकी बेटी चित्र सरवारा छावनी से काँग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को टक्कर दे रही हैं) आदि हैं।   recent visitors 56

मुख्यमंत्री को वनमंत्री ने अबूझमाड़ का शुद्ध देशी घी भेंट किया

रायपुर शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के पहुंचविहीन कस्तुरमेटा गाँव के एक आदिवासी परिवार द्वारा घर में निर्मित शुद्ध देशी घी भेंट स्वरूप प्रदान किया। श्री कश्यप हाल ही में इस गांव के दौरे पर गए थे। यह गांव पहले माओवादी आतंक से प्रभावित रहा है। मुख्यमंत्री को वनमंत्री श्री कश्यप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में, नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्र कस्तुरमेटा में पहली बार पहुंच कर आमजनों की समस्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया। नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों में 18 से अधिक पुलिस कैंप स्थापित किया गया है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वन मंत्री ने अपने भ्रमण के दौरान कस्तुरमेटा के लोगों को भरोसा दिलाया कि नारायणपुर से कस्तुरमेटा तक नियमित रूप से बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र सहित सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटकना नही पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। recent visitors 53