गिरफ्तारी का परिजनों ने दिया धरना, राजस्थान-बीकानेर में जमीन विवाद में युवक की हत्या

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव कर रहे दो युवकों के गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद मामले को लेकर युवक के परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। दरअसल बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में दो पक्षों में कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों का समझौता करवाने के लिए लिए ग्रामीणों ने गांव के करणी माता मंदिर पर पंचायत बुलवाई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग पहले से हथियारों से लैस होकर आए थे। उन्होंने धारदार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोहनलाल, शिवकुमार शांतिलाल, शंकर खुडिया, भागीरथ दो तीन अन्य ने बजरंग कुम्हार को घेरकर धारदार हथियारों हमला बोल दिया। इस हमले में बजरंग कुम्हार को बचाने आए सीताराम, राहुल के भी हमलावरों ने वार किए। इस हमले में बजरंग कुम्हार की मौके पर मौत हो गई। मृतक बजरंग के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होना था। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा नेता अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। बोबरवाल ने बताया हत्या में संलिप्त आरोपियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106

पीएम सूर्य घर योजना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा

भोपाल पीएम सूर्य घर योजना शुरू होने के बाद से लोग सोलर पैनल लगवाने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। फरवरी में शुरू हुई इस योजना के बाद महज छह महीने में प्रदेश के 15 हजार 142 लोग पैनल लगवा चुके हैं। इनमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा है। इनमें भोपाल में सबसे ज्यादा 2500 घरों पर पैनल से बिजली बन रही है। अब उपभोक्ता इसे महंगी बिजली के विकल्प की तौर पर भी अपना रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह सिलसिला जारी रहा तो कुछ ही महीनों में प्रदेश में सूरज से 40 मेगावट से अधिक बिजली बनना शुरू हो जाएगी। योजना के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन आवेदक पीएम सूर्य योजना की वेबसाइट या फिर एमपीसीजेड डाट इन, उपाय एप, वॉट्सएप चेटबाट या मुफ्त नंबर 1912 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। किसान लगवा रहे बड़े पैनल किसान भी खेतों में बड़े-बड़े सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसके लिए ऊर्जा विकास निगम से कुसुम योजना के तहत अनुबंध किया जा रहा है। इन पैनल से बनने वाली बिजली को कंपनियां खरीदेंगी और किसानों को यूनिट के हिसाब से राशि दी जाएगी। किसान और कंपनी के बीच 25 वर्ष का अनुबंध किया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक हजार 456 स्थान चिह्नित किए हैं। इनके लगने से करीब तीन हजार 345 मेगावाट सोलर एनर्जी बन सकती है। मध्यप्रदेश में लगाए गए सोलर पैनल     कंपनी – सोलर पैनल     मध्य क्षेत्र – 9000     पश्चिम क्षेत्र – 4216     पूर्व क्षेत्र – 1926     कुल – 15142 सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे     फरवरी में शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर मिलने वाली सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे हैं। छह महीने में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नौ हजार लोगों को इससे जोड़ा है, जबकि प्रदेशभर में 15 हजार लोग पैनल लगवा चुके हैं। – मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ नोडल एवं प्रकाशन अधिकारी, ऊर्जा विभाग   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

प्रधानमंत्री ने वर्चुअली रूप से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि की अंतरित

शहडोल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली रूप से कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसानो को खेती करने के लिए  ऋण भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान कृषि को व्यापारिक रूप से लाभ का धंधा बनाए। उन्होंने कहा कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 6-6 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है, जिससे किसान नई तकनीकों की फसल लगा सके और खेती को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, यदि किसान खेती न करे तो जीवन यापन करना संभव नही है। उन्होंने कहा की एग्रीकल्चर के विद्यार्थी, किसानों को अच्छी पैदावार वाली फसलों, कम भूमि में अधिक पैदावार की फैसले जैसे अन्य कृषि कार्य के लिए जानकारी दे।          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के तहत 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 20 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने  मध्यप्रदेश के 𝟖𝟏 लाख से अधिक किसानो के लिए 𝟏𝟔𝟖𝟐.𝟗 करोड़ रुपए की राशि एवं शहडोल जिले के 112116 किसानों के लिए 22.42 करोड़ रुपए की राशि वर्चुअली रूप से अंतरित की।         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम को कलेक्टर डॉ.केदार सिंह, उप संचालक कृषि आर पी झरिया, किसान व एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस तुलसी महाविद्यालय में “मैं हूं अभिमन्यु” कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर   शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस तुलसी महाविद्यालय में "मैं हूं अभिमन्यु" विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं को महिलाओ और बालिकाओ के खिलाफ हो रहे अपराधो, घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं बालिकाओ के लिए समाज में सुरक्षित वातावरण निर्मित किये जाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।                 जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, प्राचार्य श्री जे.के. सन्त, डाक्टर सतेन्द्र सिहं चौहान व्याख्याता, संजीव द्विवेदी, महिला सहायक उपनिरीक्षक हुरूननिशा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं, शेख रसीद, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे के द्वारा उपस्थित छात्र एवं छात्राओ को  मैं हूं अभिमन्यु संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंग भेद जैसी सामाजिक बुराईयो के खिलाफ जागरूक किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार युद्ध क्षेत्र में अभिमन्यु ने कौरवो का चक्रव्यू तोड़ा था उसी प्रकार आज के पुरूष वर्ग को भी सभ्य समाज के निर्माण हेतु रूढीवादी धारणाओ एवं पुर्वाग्रहों के चक्रव्यू को तोड़ते हुए महिलाओ के विकास एवं सह अस्तिव का सहभागी बनना आवश्यक है। आधुनिकता के वर्तमान परिवेश में नशा, ड्रग्स, पोर्नोग्राफी, सामाजिक दबाव के चक्रव्यू में उलझकर युवा अपराध की गिरफ्त में आकर अपना कैरियर एवं जीवन बर्बाद कर रहे। सकारात्मक सामाजिक भविष्य के निर्माण के लिए बालको को जागरूक करने हेतु इस अभिमन्यु अभियान के बारे में बताया गया जिसमें यह नारा दिया गया है कि आओ अलख जगाये, लड़को को सिखाये, समाज को बेहतर बनायें । महिलाओं से संबंधित अपराधो की रोकथाम हेतु समाज के ही पुरूषों को अभिमन्यु बनकर इन सामाजिक बुराईयो और अपराधों के चक्रव्यू को तोड़ना होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

मंत्री रावत ने कन्या पूजन को बताया हमारी संस्कृति, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर तीर्थ में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन

अजमेर. अजमेर जिले के तीर्थ नगरी पुष्कर के माहेश्वरी भवन में आज दुर्वांकुश एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्व सनातन हिंदू समाज की ओर से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सर्व समाज की देवी स्वरूपा 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया, साथ ही नन्हें बालकों को भैरव मानते हुए उनका भी पूजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत, नगर परिषद के सभापति कमल पाठक, अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, कार्यालय मंत्री मधुसूदन मालू, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पूर्व ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाशनाथ दाधीच और पंडित सत्यनारायण शास्त्री सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पहले 2100 कन्याओं और भैरव का पूजन किया गया। इसके बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिये गये। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण पर 22 जनवरी को आयोजित श्रीराम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुष्कर उपखंड में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त विधार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कन्याएं माता रानी का स्वरूप धारण कर कार्यक्रम मे पहुंची। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शानदार आयोजन के लिये आयोजकों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया। रावत ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति का प्रतीक है और इससे सामाजिक सदभाव बढ़ता है। फाउंडेशन की निदेशिका निर्मल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर मजबूत बनाना था। फाउंडेशन के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि सामजिक समरसता बनाने और हमारे पुराणों में कन्याओं को जो उच्च स्थान दिया गया है, उसका एहसास कराने के लिये फाउंडेशन की और से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संयोजिका पुष्पा पाराशर ने बताया कि सकल हिंदू समाज बंधुओं ने सपत्नीक सामूहिक रूप से कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इस मौके पर नन्हें बालकों को भैरव के रूप में भी पूजन किया जायेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 155

महिला से एटीएम फ्रॉड कर 1.20 लाख निकाले, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में सहकारी बैंक का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

कोंडागांव. विश्रामपुरी थाना पुलिस ने जिला सहकारी बैंक के सुरक्षा गार्ड कैलाश प्रधान को एटीएम कार्ड धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला खाता धारक के एटीएम कार्ड का उपयोग कर उसके खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। महिला दयाबती नेताम ने शिकायत की कि 29 अगस्त से चार सितंबर 2024 के बीच उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने लगातार 20-20 हजार रुपये निकाले। जांच के बाद पता चला कि सुरक्षा गार्ड ने महिला को गलत एटीएम कार्ड दिया और उसका पिन चुराकर पैसे निकाले। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन एटीएम कार्ड, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया, जिनकी कुल कीमत 1.58 लाख रुपये है। आरोपी ने धोखाधड़ी से प्राप्त पैसों से एक मोटरसाइकिल भी खरीदी थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64

17 अक्टूबर को रनवे का रखरखाव कार्य मुंबई हवाई अड्डे पर शुरू होगा

मुंबई महाराष्ट्र के मुंबई में मानसून के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) की व्यापक रनवे रखरखाव योजना के तहत क्रॉस रनवे-आरडब्ल्यूवाई 09/27 और 14/32 आगामी 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक को अस्थायी तौर पर बंद रहेंगे। हवाई अड्डे पर रनवे को अस्थायी तौर पर बंद रखना मानसून के बाद उसकी मरम्मत और रखरखाव योजना के मद्देनजर किया गया है। सीएसएमआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, “इस नियोजित बंद का प्राथमिक उद्देश्य आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों को पूरा करना है जो यह सुनिश्चित करेगा कि हवाई अड्डे की अवसंरचना वैश्विक मानकों को पूरा करती है। मानसून के बाद रनवे रखरखाव का यह वार्षिक कार्य परिशुद्धता और सावधानीपूर्वक की गई गतिविधियों का हिस्सा है, जो परिचालन निरंतरता और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करता है, इस प्रकार हवाई अड्डे के संचालन के मूल में यात्रि सुरक्षा पहले वाले दृष्टिकोण को अपनाता है।” मानसून के बाद रनवे का निर्बाध संचालन और सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख हितधारकों के सहयोग से उड़ान कार्यक्रम को पहले ही समन्वित किया जा चुका है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66