Wednesday, July 8, 2026 12:23 pm

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. वेणुगोपाल के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन एवं दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. पी. वेणुगोपाल के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संदेश में कहा है कि स्व. डॉ. वेणुगोपाल ने हजारों सर्जरी कर लोगों के अमूल्य जीवन की रक्षा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।   recent visitors 54

सात पुलिसकर्मी निलंबित, राजस्थान-अलवर में साइबर सेल ने अपनी ही एसपी की कर डाली जासूसी

अलवर. भिवाड़ी में पुलिस की साइबर सेल अपनी ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) की   जासूसी कर रही थी और तंत्र भी पुलिस का ही इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले का खुलासा होने पर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने साइबर सेल के इंचार्ज सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें सब इंस्पेक्टर श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल भीम, रोहिताश, सतीश, राहुल, दीपक शामिल हैं। पता चला है कि साइबर सेल का इंचार्ज श्रवण जोशी ही एसपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवा रहा था। यह काम कब से हो रहा था, इसकी जानकारी तो फिलहाल नही मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि दस से अधिक बार एसपी की लोकेशन निकाली गई और लोकेशन लेने के लिए जिस नंबर का इस्तेमाल किया जाता था, उसकी चेटिंग को भी डिलीट कर दिया गया। यह लोकेशन केवल शनिवार और रविवार की ही निकाली जा रही थी। इसका उद्देश्य एसपी को बिना बताए छुट्टी करने का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस तर्क को खारिज कर रही है। बहरहाल पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है और इसकी जांच एससी-एसटी सेल के डीएसपी को दी गई है। प्रदेश के पुलिस महकमे में यह अपनी तरह का पहला मामला है और इसलिए सब चुप्पी साधे हुए हैं। एसपी की जासूसी का असली मकसद और इसमें शामिल अन्य चेहरों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। वैसे शक की सुई श्रवण जोशी पर ही टिकी है। इस मामले की सूचना मिलते ही आईजी अजय पाल लाम्बा भी कल शाम भिवाड़ी पहुंच गए हैं और उन्होंने जासूसी करने वालों को एसपी ऑफिस बुलाकर बात भी की है। आज वे अधिकारियों की बैठक भी लेंगे, जिसमें इस प्रकरण पर और चर्चा की जाएगी। recent visitors 91

हरियाणा में शानदार जीत कीम मनेन्द्रगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनायी खुशियाँ

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत व लगातार तीन बार विजयी होने की हेट्रिक बनाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक मे जमकर खुशियाँ मनायी और आतिशबाजी की तथा भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार की हरियाणा में दस वर्षों के किये गये कार्यों की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार की योजनाओं, जनहित के कार्यों व सफलतम सरकार के कामकाज पर विजय की मुहर लगायी है और भाजपा को हरियाणा में निरंतर तीन बार विजयी होने की हेट्रिक दिलायी है। लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता-जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विश्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है।  इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। वंही जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है, विश्व-पटल पर अपनी प्रखर भूमिका का निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। आलोक जायसवाल, विनोद गुप्ता, गुरुचरण सिंह कालरा, अजमुदिन अंसारी, जमील शाह, धर्मेंद्र पटवा, राहुल सिंह, संजय गुप्ता, अपूर्वकर , जयंती यादव, सुश्री कोमल पटेल, जलील शाह, जनार्दन केवट, हीरालाल रजक, विजय पाठक, रामधुन जायसवाल, प्रमोद बंसल, आलोक जायसवाल, श्याम बिहारी रैकवार, राम मनोहर शाह, उमाशंकर पासी, किशन शाह, आकाश दुआ, हरित शर्मा, रमेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, श्री अग्रवाल, संगम सेन, मुन्ना लाल जायसवाल ने भाजपा की जीत के जश्न में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। recent visitors 64

ग्लोइंग स्किन के लिए फिटकरी और बेसन का उपयोग कैसे करें

फिटकरी के बारे में तो आपने सुना ही होगा, एक ओर जहां पुरुष इसका इस्तेमाल करते हैं वहीं कई घरेलु नुस्खों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि ये एक फिटकरी स्किन से जुड़ी कई परेशानियां ठीक करने में कमाल की है। लेकिन इसका उपयोग कैसे करें? आपके इसी प्रश्न का उत्तर आज हम आपको इस लेख में बताए गए हैं। आज हम आपको फिटकरी से एक ऐसा फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो आपके चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के साथ साफ और निखरी त्वचा देने में मदद करेगा। तो फिर आइये जानते हैं इन नुस्खों को तैयार करने का तरीका। चेहरे के लिए फिटकरी के फायदे फिटकरी के फायदे त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किया जाने वाला एक ऐसा उत्पाद है, जिसमें एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो त्वचा को साफ करके उसे स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। ये हमारे चेहरे से कील-मुंहों को कम करने, त्वचा को टाइट कर फिन लियोन्स को दिखाने और रंगत निखारने में मदद करता है। आप इस मछली फिटकरी का कैसे उपयोग कर सकते हैं, आइए जानते हैं। फिटकरी फेस पैक कैसे बनायें? फिटकरी पाउडर- 1 वर्जिन बेसन- 2 ऑर्गेनिक गुलाब जल- 4 पीस कच्चा दूध- जरूरी नोट- इस फैक्ट्री का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें क्योंकि जरूरी नहीं है आपकी और हमारी त्वचा एक सी हो। फिटकरी फेस पैक बनाने का तरीका सबसे पहले एक कटोरी लें और इसमें बेसन, आधा हिस्सा फिटकरी और गुलाब जलकैलेरी और गुडमैल से मिक्स कर लें। इसके बाद कटोरी में कच्चा दूध मिक्स करें और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अब इस तैयार पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक आराम के लिए निकलें। पूरा होने के बाद चेहरा धो लें और फिर देखें कि कैसे आपके चेहरे पर निखार आ गया है और त्वचा मुलायम हो गई है। आप सप्ताह में 1-2 बार इस औषधि का प्रयोग कर सकते हैं। इन बातों का खास ध्यान रखें कि फिटकरी से जुड़ी कई बातें आपको एक बार जरूर इस्तेमाल करनी चाहिए- इस बात का खास ध्यान रखें कि फिटकरी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सप्ताह में 2 बार ही इसका इस्तेमाल करें। यदि आपको कोई त्वचा रोग है तो फिटकरी का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। अगर आपको भी किसी तरह की त्वचा मिलती है तो सबसे पहले त्वचा विशेषज्ञ को बताएं recent visitors 78

पीएम विद्यालय मनेरी में शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह

पीएम विद्यालय मनेरी में शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह बेफिक्री से आते हैं विद्यालय शिक्षक, हो रही है विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित मंडला आदिम जाति एवं जनजाति कार्य विभाग मंडला में एक चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गई है, सूत्रों  की   जानकारी अनुसार  विकास खंड निवास अंतर्गत पीएम विद्यालय मनेरी में शिक्षक और प्राचार्य अक्सर विद्यालय नही आते हैं। उनकी नदारती के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। प्राचार्य बीपी दुबे की लगातार अनुपस्थिति ने न केवल विद्यालय के कार्यप्रणाली को बाधित किया है, बल्कि शिक्षा के मानक को भी गिरा दिया है। प्राचार्य की अनुपस्थिति और शिक्षकों की बेफिक्री- मनेरी संकुल के प्रभारी प्राचार्य बीपी दुबे अक्सर विद्यालय से गायब रहते हैं। ना तो वे मनेरी आते हैं और ना ही अपने मूल विद्यालय, हायर सेकेंडरी गडरा में। उनकी अनुपस्थिति का परिणाम यह है कि अन्य शिक्षक भी अनुशासनहीनता का परिचय देते हुए मनमर्जी से छुट्टियां लेते हैं और बाद में उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर देते हैं। ऐसे में, पीएम विद्यालय में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा का सवाल उठता है। पीएम क्रियाकलापों का अभाव- सरकार द्वारा पीएम विद्यालयों के लिए भेजे गए फंड का उचित उपयोग नहीं हो रहा है। मनेरी में पीएम के तहत अपेक्षित गतिविधियों जैसे स्वच्छ रूम, लाइब्रेरी, काउंसलिंग कक्ष, वोकेशनल लैब, स्पोर्ट्स रूम, और शैक्षणिक भ्रमण का कोई क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि विद्यालय का पीएम बोर्ड भी नहीं लगा है, जिससे स्पष्ट होता है कि विभागीय अधिकारियों की मॉनिटरिंग कितनी लापरवाह है। विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ता असर- प्राचार्य की अनुपस्थिति और विद्यालय के सही निरीक्षण का न होना विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा संकट बन गया है। गरीब और मासूम विद्यार्थी शिक्षा की गुणवत्ता से अनभिज्ञ हैं। उनके माता-पिता जो आशा के साथ अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं, क्या वे जानते हैं कि शिक्षक उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतर रहे हैं? यह सवाल आज की आवश्यकता है। यदि नियमित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक लिया जाए, तो शिक्षक आंदोलन पर उतर आते हैं, लेकिन क्या उन्होंने कभी यह सोचा है कि वे विद्यार्थियों को किस प्रकार की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं? कार्रवाई की आवश्यकता- यह स्पष्ट है कि प्राचार्य की नदारती और शिक्षकों की लापरवाही के कारण शिक्षा की गुणवत्ता गिरती जा रही है। विभाग को इस स्थिति का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और शिक्षकों तथा अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। क्या अब समय नहीं आ गया है कि शिक्षक अपनी उपयोगिता और जिम्मेदारी को समझें? क्या यह उचित नहीं होगा कि विभाग शिक्षकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करे और उनके कर्तव्यों को सख्ती से लागू करे?      मनेरी संकुल के पीएम विद्यालय में जो स्थिति उत्पन्न हुई है, वह न केवल विद्यार्थियों के भविष्य के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह सरकार की शिक्षा नीतियों पर भी सवाल उठाता है। अब समय आ गया है कि सभी संबंधित पक्ष मिलकर इस समस्या का समाधान करें और सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले, जो उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसरित कर सके। सरकार और विभाग को अपने दावों को वास्तविकता में बदलने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।        जन चर्चा है कि कलेक्टर मंडला पीएम विद्यालयों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। विगत दिवस कलेक्टर मंडला ने पीएम केंद्रीय विद्यालय मंडला का अवलोकन किया था तथा आवश्यक निर्देश भी दिए थे। चूंकि मनेरी जिला मंडला के अंतिम छोर पर स्थित है। जिस कारण अधिकारियों का यहां आना जाना कम ही होता है। पर देर सबेर कलेक्टर महोदय विद्यालय का निरीक्षण जरूर करेंगे तब हकीकत सामने आएगी। उसके बाद देखना है कि दोषी अधिकारी- कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती है और बच्चों के हित में क्या कदम उठाए जाते हैं। इनका कहना है – मनेरी संकुल प्राचार्य हमेशा अधिकांश छुट्टी मे रहते है कभी कभार स्कूल आते हैं,साथ ही स्कूल के लिए अपने  कर्तव्य का पालन नही कर रहे जिससे पीएम दर्जा प्राप्त विद्यालय आज लापरवाही की सुर्खियों मे है, और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्रीय लोगों की मांग है यहां दूसरे प्राचार्य की नियुक्ति की जाये। नारायण धुमकेती सरपंच ग्राम पंचायत मनेरी, जनपद पंचायत निवास recent visitors 59

आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, राजस्थान-अलवर में खेत की विवादित डोल पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

अलवर. जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के गांव डोटाना में कल रात खेत पर डोल के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। इसमें करीब आधा दर्जन महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार तिजारा के डोटाना गांव निवासी शेर मोहम्मद और उसके पुत्र का परिवार के मुनफेद, गफ्फार, इलियास, अब्बास और शाहिद समेत करीब आधा दर्जन लोगों के साथ जमीन की डोल को लेकर विवाद हो गया था। शेर मोहम्मद के परिवार ने पुलिस थाने में इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस समय तो किसी तरह मामला शांत करा दिया लेकिन उसके कुछ देर बाद रात करीब 10 बजे दोनों पक्ष आपस में फिर से भिड़ गए। जिसमें राहिल, साहुनी, शेर मोहम्मद और खुशिमन घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के मुनफेद और गफ्फार भी लाठी फरसी चलने से गंभीर घायल हो गए। बाद में राहील और मुनफेद को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार तिजारा अस्पताल में किया जा रहा है। यह झगड़ा जिस जमीन की डोल को लेकर हुआ उस पर दोनों पक्ष अपना हक जता रहे हैं और इसी के चलते कल लाठी-फरसे चल गए। recent visitors 77

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजनांतर्गत भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय द्वारा योजना के कार्यान्वयन के लिए उपयुक्त रणनीति और नीति तैयार करने, योजना की निगरानी और सभी स्तरों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्य संचालन समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण, प्रमुख सचिव, समाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, वित्त, संचालक पंचायती राज, महानिदेशक/संचालक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी), अपर/संयुक्त संचालक पंचायती राज संचालनालय, समिति अध्यक्ष के अनुमोदन से दो विशेष आमंत्रित व्यक्ति समिति में सदस्य होंगे। अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास समिति में सदस्य सचिव होंगे।   recent visitors 42