Wednesday, July 8, 2026 11:14 am

मनेंद्रगढ़ के गरबा नाइट्स धूम में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़ में तीन दिवसीय गरबा एंड डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग गरबा एंड डांडिया नाइट्स में पहुंचे। इस गरबा नाइट्स में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और भारत की सांस्कृतिक धरोहर का बखान किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गरबा नाइट्स में स्वागत एक विशेष अंदाज में किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत पारंपरिक गरबा नृत्य करते हुए किया गया। इस दौरान बच्चों ने लाल गुलाब का फूल स्वास्थ्य मंत्री को भेंट किया, जिसे पाकर मंत्री भावुक हो उठे। उन्होंने छात्रों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की और इस आयोजन को सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने गरबा नाइट्स के आयोजन को शानदार बताते हुए आयोजकों को बधाई दी। भारत एक ऐसा देश है, जो 365 दिनों में 365 तरह की खुशियां मनाता है। हमारी संस्कृति और परंपराएं हमें हर अवसर पर आनंदित होने का अवसर देती हैं। गरबा कार्यक्रम में स्थानीय जनता के साथ दूर-दूर से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जहां केवी पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों ने अपनी अद्भुत गरबा प्रस्तुति से न केवल दर्शकों का मन मोहा, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों की संजीव और मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश के दौरान लोगों से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होने वाले लाइव आर्केस्ट्रा और गरबा महोत्सव में शामिल होने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार करते हैं। recent visitors 67

प्रदेश में गरबा कार्यक्रमों में पहचान बदलकर मुस्लिम युवाओं के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है

 इंदौर  इंदौर शहर में नवरात्री के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में पहचान बदलकर मुस्लिम युवाओं के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। देवास के एक मुस्लिम युवक को टीजीएल गरबा में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने पकड़ा तो उसके मोबाइल से लव जिहाद के मामले का भी खुलासा हो गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मंगलवार को लाभगंगा परिसर में आयोजित टीजीएल गरबा में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नाम बदलकर युवतियों को निशाना बनाने के मकसद से पहुंचने वाले मुस्लिम युवकों की धरपकड़ के लिए सक्रिय थे। इस दौरान गरबा कर रही युवतियों से भीड़ में शामिल होकर छेड़छाड़ करते और वीडियो बनाते हुए एक संदिग्ध पकड़ा गया। उसने पहले अपना नाम पंकज बताया, कार्यकर्ताओं ने पंडाल के बाहर लाकर सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपना असली नाम वसीम नागौरी निवासी बताया। युवक का कहना था कि वह यहां (गरबा) आना नहीं चाहता था, चार-पांच हिंदू दोस्त उसे दबाव बनाकर ले आए। हालांकि, जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसकी पोल खुल गई। मोबाइल में अभिव्यक्ति और टीजीएल गरबा में भाग लेने आई कई युवतियों के फोटो और वीडियो मिले। अभिव्यक्ति में उसके युवतियों के साथ गरबा खेलने के दौरान खिंचे गए फोटो भी मिले। व्हाट्सएप चैटिंग देखने पर कई युवतियों से अश्लील चैटिंग मिली। एक युवती को मैसेज कर वह संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल भी कर रहा था। संबंध नहीं बनाने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियां भी मिली। इसके बाद हिंदू जागरण मंच की टीम ने अच्छी खातिरदारी कर लव जिहादी को लसूड़िया पुलिस के हवाले कर दिया और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल, मानसिंह राजावत, कपिल कौशल, तपन भोजराज आदी मौजूद थे। पुलिस मोबाइल की जांच के साथ युवक से पूछताछ कर रही है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। उसकी शिकार बनी युवतियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। recent visitors 63

अनंतनाग में आतंकियों की कायराना करतूत, सेना के जवान की अपहरण के बाद की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी शव मिला

 श्रीनगर दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के शांगस और कोकरनाग में आतंकियों ने कथित तौर पर जंगल में गश्त कर रहे टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े दो जवानों को अगवा कर लिया। इनमें से एक जवान किसी तरह जख्मी हालत में आतंकियों की चंगुल से बच पाने में सफल हो सका। वहीं एक अन्य जवान की आतंकियों ने हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रादेशिक सेना के जवान हिलाल अहमद भट का शव अनंतनाग के उत्रासू इलाके में सांगलान वन क्षेत्र से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि शव को चिकित्सीय औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जवान की पहचान हिलाल अहमद के तौर पर की गई है. पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि जवान को कई गोलियां मारी गई हैं. शरीर पर चाकू से कटने के कोई निशान नहीं है. इससे पहले सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि अनंतनाग में सेना के एक जवान को आतंकियों ने अगवा कर लिया है. टेरिटोरियल आर्मी की 161 यूनिट के एक जवान को आतंकियों ने अगवा कर लिया था. बता दें कि शुरुआत में दो जवानों के अपहरण की खबर थी. खबर थी कि अनंतनाग के वनक्षेत्र से दो जवानों को अगवा किया गया है. हालांकि, एक जवान को गोली लगी थी लेकिन इसके बावजूद वह आतंकियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल रहा था. इससे पहले भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने कोरनाग में अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आठ अक्टूबर को संयुक्त आतंकवाद रोधी ऑपरेशन शुरू किया था. यह ऑपरेशन रातभर चला, जिसमें सेना का एक जवान लापता था. इन जवानों को अनंतनाग के कोनरनाग में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक ज्वॉइंट एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान अगवा किया गया था. अधिकारी का कहना है कि घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है. बता दें लापता सैनिकों को ढूंढने के लिए इलाके में भारी तलाशी अभियान चलाया गया था. यह घटना जम्मू कश्मीर में आठ अक्तूबर को हुई काउंटिंग के दिन हुआ था. इससे पहले अगस्त महीने में अनंतनाग में ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे जबकि तीन घायल हुए थे.   recent visitors 74

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी विश्व डाक दिवस की बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था "भारतीय डाक विभाग" के समस्त कर्मियों को विश्व डाक दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि आज भारतीय डाक सेवाएं संचार का माध्यम बनने के साथ ई-कॉमर्स, बैंकिंग सुविधा एवं डिजिटल इंडिया जैसी अनेक सरकारी योजनाओं को नागरिकों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के निकट लाकर देश के विकास में अपना योगदान दे रही है।   recent visitors 48

पति को छुड़ाने ऐंठे लाखों रूपये, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर महिला से किया दुष्कर्म

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के कवर्धा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी मुस्लिम युवक ने अपने आप को हिंदू बताकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में है। उसके पति को जेल से छुड़ाने के लिए तीन लाख रुपए भी ऐंठ लिए है। इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी आरोपी का नाम साहिल खान है,उसने राजू सिंह के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, दुष्कर्म समेत कई धारा में केस दर्ज कर लिया है। 6 माह पहले कवर्धा के एक चाय की टपरी में पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी। पीड़िता ने उसे भगा दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई व घर आया। पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी। आरोपी ने फिर जज को रुपए देने के नाम पर 6 माह में 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान फिर उसके घर आया और तंत्र- मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने मना कर दिया। बाद में फिर आया और दबाव बनाने लगा कि मैं उसे छुड़वा लूंगा और शारीरिक संबंध बनाया। तकरीबन 4-5 बार उसने संबंध बनाया। तब भी पीड़िता के पति की रिहाई नहीं हुई। इसके बाद थाना रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जो कि कवर्धा में काम करता था। recent visitors 62

सीएम यादव ने कश्मीर में सांबा सीट पर प्रचार किया था, जिस पर बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया ने की जीत दर्ज

भोपाल हरियाणा (Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024) और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम साफ तौर पर सामने आ चुके हैं. एक ओर जहां जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir Election Results 2024) में नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है. वहीं हरियाणा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएगी. इन सबके बीच आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने हरियाणा व जम्मू और कश्मीर में जहां-जहां प्रचार और सभाएं की थीं वहां का हाल क्या रहा. हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 6 सीटों पर डॉ. मोहन यादव प्रचार करने गए थे। इनमें से 5 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यानी सीएम मोहन के कैम्पेन का सक्सेस रेट 83 फीसदी रहा है। जम्मू में एक सीट पर गए, वो बीजेपी ने जीती सीएम डॉ. मोहन यादव जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार में सिर्फ सांबा विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए पहुंचे थे। सांबा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया ने 30309 वोटों से जीत दर्ज की है। निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र सिंह निकटतम प्रतिद्वंदी रहे। कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण देव सिंह चौथे नंबर पर रहे। हरियाणा में एक सीट हारे, 4 जीते सीएम मोहन यादव ने हरियाणा की 5 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया। सीएम दादरी, भिवानी, भवानी खेरा, झज्जर और तोषम विधानसभा सीटों पर प्रचार करने गए थे। झज्जर सीट छोड़ बीजेपी के बाकी 4 सीटों पर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। बीजेपी ने एमपी के नेताओं को प्रचार में नहीं भेजा बीजेपी के एक सीनियर पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी में इस बार के चुनाव में यह तय हुआ है कि जिस राज्य में चुनाव है। उसके पड़ोसी राज्यों के ही कार्यकर्ताओं, नेताओं को चुनाव प्रचार में भेजा जाए। दूर के राज्यों में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को स्थानीय प्रत्याशियों और चुनावी राज्य की डिमांड के आधार पर सभाओं के लिए भेजा जाए। इस वजह से इस बार के चुनाव में मध्यप्रदेश से हरियाणा और जम्मू कश्मीर के प्रचार में कार्यकर्ताओं को नहीं भेजा गया। हरियाणा की सीटों कितने कारगर रहे CM मोहन सीएम मोहन यादव ने हरियाणा चुनाव के दौरान दादरी में सुनील सतपाल सांगवान, भिवानी में घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा में कपूर सिंह, झज्जर में कप्तान बिरधाना और तोशाम में बीजेपी उम्मीदवार श्रुति चौधरी के पक्ष में प्रचार किया था. दादरी विधानसभा सीट : इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार को 65 हजार 568 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा सांगवान को 63 हजार 611 मत मिले. इस तरह ये सीट बीजेपी ने 1957 वोटों से अपने नाम कर ली है.   बवानी खेड़ा विधानसभा सीट : इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार कपूर सिंह को 80 हजार 77 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल को 58 हजार 298 मत मिले. इस तरह ये सीट बीजेपी ने 21779 वोटों के अंतर से अपने नाम कर ली है.   झज्जर विधानसभा सीट : इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार को 52 हजार 790 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल को 66 हजार 345 मत मिले. इस तरह ये सीट कांग्रेस ने 13 हजार 555 वोटों से अपने नाम कर ली है.   तोशाम विधानसभा सीट : इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार श्रुति चौधरी को 76 हजार 414 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी को 62 हजार 157 मत मिले. इस तरह ये सीट बीजेपी ने 14257 वोटों के अंतर से अपने नाम कर ली है.   जम्मू कश्मीर में यहां की थी सभा सीएम डॉ मोहन यादव ने जम्मू कश्मीर चुनाव के दौरान सांबा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलािथया के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था. यहां बीजेपी को 43 हजार 182 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस के रविंदर सिंह को 12 हजार 873 वोट मिले इस तरह BJP ने 30 हजार 309 वोटों से बाजी मार ली है. recent visitors 118

बिहार और झारखंड का ठग गिरोह पकड़ा, छत्तीसगढ़-बालौदा बाजार पुलिस को मिली सफलता

बालौदा बाजार. बालौदा बाजार भाटापारा जिले में लगातार हो रही ठगी मामले में जिला पुलिस को मिली सफलता बिहार, झारखंड के ठग गिरोह के लोग पुलिस की गिरफ्त में, भारी मात्रा में चांदी के जेवर व नगदी भी किया जप्त, छत्तीसगढ़ का नक्शा देखकर ग्रामीण क्षेत्र को बनाते थे ठगी का शिकार, पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देना व सोना चांदी चमकाने के बहाने चोरी  और ठगी को देते थे अंजाम,जिला साइबर टीम ,सवीलांस टीम जिले के अलग थानों से टीम गठित कर पकड़ा गया ठगो को। जिला बलौदा बाजार भाटापारा के अलग-अलग थानों में लगातार ठगी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी, जिला पुलिस ने  जिला साइबर टीम ,सवीलांस टीम जिले के अलग थानों से टीम गठित कर कुछ संदेहों पर नजर रखा गया जब उनका पीछा करते टीम खरसिया पहुंची तो भारी मात्रा में डेरा बनाकर ठग वहां रह रहे थे पुलिस में सभी को बलोदा बाजार थाना लेकर आए तथा प्रार्थियों से पहचान करवा रहे हैं जिसमें कुछ लोगों की पहचान ठगी करने में हो चुकी है तथा कुछ अन्य जिलो से भी ठगी के मामले वाले प्रार्थियों को बुलाया जा रहा है, जिसमें पहचान के बाद अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। जब इस संबंध में जिला बलौदा बाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, ठग गोरोहा छत्तीसगढ़ का नक्शा लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को अपना निशाना बनाते थे, पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देना जैसे कार्य तथा सोना चांदी चमकाने के आड़ में ठगी तथा चोरी जैसे कार्य को अंजाम दिया जाता था, जिले के पुलिस टीम ने कुछ संदेही लोगों पर नजर रखी तथा उनका पीछा किया गया पीछा करते तथा उनके मोबाइल का लोकेशन के जरिए  खरसिया पहुंची जहां सभी डेरा बनाकर घटना को आजम देकर रहा करते थे। recent visitors 90