रतना टाटा के निधन पर फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा के निधन पर फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रंदाजलि दी है। भारत मे दिग्गटज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन की खबर आने के बाद से देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग रतन टाटा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी है। संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट कर रतन टाटा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, भारत ने आज एक सच्चा दूरदर्शी खो दिया है. वह सत्यनिष्ठा और करुणा के प्रतीक थे जिनका योगदान बिजनेस से परे था, जिसने अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित किया।उनकी आत्मा को शांति मिले। सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर रतन टाटा को नम आखों से श्रद्धांजलि दी है। सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, मिस्टर रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख हुआ। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, अपनी दयालुता से आपने लाखों लोगों के जीवन को छुआ। आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया उसके प्रति आपके जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी सर। अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, दुनिया एक दूरदर्शी के निधन पर शोक मनाती है। रतन टाटा की विरासत पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी. भारत और उससे परे उनका योगदान अतुलनीय है। हम अत्यंत आभारी हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले सर। अक्षय कुमार ने एक्स अकाउंट पर लिखा, दुनिया उस व्यक्ति को अलविदा कह रही है जिसने सिर्फ एक साम्राज्य से कहीं ज्यादा का निर्माण किया. रतन टाटा के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया. दयालुता, नवीनता और नेतृत्व की उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. रेस्ट इन पीस, एक सच्चे लीजेंड. ॐ शांति। सुष्मिता सेन अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि क्या शानदार इंसान थे. आर आई पी सर। करण जौहर ने लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मिस्टर रतन टाटा, पूरी दुनिया आपका विजन और आपकी विरासत को आप मिस करेगी। रोहित शेट्टी ने प्रणाम इमोजी के साथ लिखा है कि रियल हीरो, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता उन जिंदगियों से मापी जाती है, जिन्हें हम छूते हैं। उनकी प्रेरणा और हमें दयालुता के साथ नेतृत्व करना सिखाने के लिए आभारी हूं। सच्ची विरासतें उन पर बनती हैं, जो हम पीछे छोड़ते हैं… हर चीज के लिए धन्यवाद, सर। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिवंगत रतन टाटा की एक तस्वीर साझा की और लिखा, रतन टाटा की दुखद खबर से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अपने हर काम के माध्यम से अखंडता और गरिमा के मूल्यों को बरकरार रखा और वास्तव में भारत के एक प्रतीक और ताज थे। आरआईपी सर, आपने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है। रतन टाटा की करीबी दोस्त रहीं सिमी ग्रेवाल ने लिखा, 'वो कहते हैं कि तुम चले गए। तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है…बहुत ही मुश्किल। अलविदा मेरे दोस्त।' तारा सुतारिया ने लिखा, रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। ग्रेट लीडर और सबका दिल जीतने वाले ह्यूमन बींग को अलविदा। रितेश देशमुख एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, असा माणूस पुन्हा होणे नाही. यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मिस्टर रतन टाटा जी अब नहीं रहे. परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं. रेस्ट इन ग्लोरी सर। बोमन इरानी ने लिखा, उद्योग से लेकर, परोपकार, शान-शौकत, मानवता और जानवरों के लिए उनका प्रेम। उन्होंने देश में बड़ा योगदान दिया है। उनके जाने के बाद भी वह सबके लिए इंडिया के हमेशा सर्वश्रेष्ठ नागरिक रहेंगे। वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। एस एस राजामौली ने लिखा, 'महापुरुष जन्म लेते हैं और हमेशा जीवित रहते हैं। टाटा उत्पाद का उपयोग किए बिना एक दिन की कल्पना करना कठिन है… रतन टाटा की विरासत रोजमर्रा की जिंदगी में समाहित है। अगर कोई पंचभूतों के साथ समय की कसौटी पर खरा उतर सकता है, तो आप हैं। भारत के लिए आपने जो कुछ भी किया है और अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। उसके लिए आपका धन्यवाद सर। आपने एक ऐसी छाप छोड़ी है जो पीढ़ियों तक याद रहेगी। आपको सलाम… आपका प्रशंसक… जय हिंद।' वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'आईआइपी, रतन टाटा सर।' रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'भारत का सबसे मूल्यवान व्यक्ति जिनके मूल्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आपकी ईमानदारी और विनम्रता से कई लोगों प्रेरणा मिली है। कभी दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रह #रतन टाटा जी ने जो जीवन जिया, वह हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।' श्रद्धा कपूर ने लिखा, “सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता का मापदंड उन लोगों के जीवन से है, जिन्हें हम छूते हैं। उनकी प्रेरणा और दयालुता के साथ आगे बढ़ने की कला ने हमें बहुत कुछ सिखाया और इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। सच्ची विरासतें उस पर बनती हैं, जो हम पीछे छोड़ते हैं… हर चीज के लिए धन्यवाद, सर।” राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर टाटा को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने देश पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने पोस्ट किया, 'नेतृत्व, परोपकार और नैतिकता के प्रतीक!! उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत ने आज एक दिग्गज को खो दिया है। #आरआईपीरतनटाटाटा। कमल हासन एक्स पर रतन टाटा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए एक नोट शेयर है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'रतन टाटा जी मेरे निजी हीरो थे, जिनके जैसा बनने की मैंने पूरी जिंदगी कोशिश की है। एक राष्ट्रीय खजाना जिसका राष्ट्र निर्माण में योगदान आधुनिक भारत की कहानी में हमेशा के लिए अंकित रहेगा. उनकी असली समृद्धि भौतिक संपदा में नहीं बल्कि उनकी नैतिकता, ईमानदारी, विनम्रता और देशभक्ति में निहित थी। चिरंजीवी ने एक्स पर रतन टाटा की थ्रोबैक … Read more

बीजेपी सरकार से अच्छे रिश्तों से ही जम्मू-कश्मीर को फायदा: उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव जीतते ही उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पहली ही कैबिनेट बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने वाला प्रस्ताव पारित किया जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरकार गठन के बाद पहली बैठक में मंत्रिमंडल, राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए केंद्र पर दबाव डालने के वास्ते एक प्रस्ताव पारित करेगा। इसके बाद सरकार इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री के पास भेजेगी। जम्मू-कश्मीर चुनाव में पूर्व राज्य का दर्जा बहाली मुद्दा सबसे बड़ा था। एनसी-कांग्रेस के घोषणापत्र में भी इसका वादा किया गया था। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दिल्ली के विपरीत जम्मू-कश्मीर में सरकार सुचारू रूप से काम कर पाएगी। उन्होंने कहा, 'हमारे और दिल्ली के बीच एक फर्क है। दिल्ली कभी एक राज्य नहीं रहा। किसी ने दिल्ली को राज्य का दर्जा देने का वादा नहीं किया। जम्मू-कश्मीर 2019 से पहले राज्य था। हमसे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों ने राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया, जिन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में तीन कदम उठाए जाएंगे – परिसीमन, चुनाव और फिर राज्य का दर्जा।' केंद्र के प्रति उमर का रुख नरम उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'परिसीमन हो गया, अब चुनाव भी हो गए हैं। इसलिए केवल राज्य का दर्जा देना बाकी है जिसे जल्द ही बहाल किया जाना चाहिए।' यह पूछे जाने पर कि जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र के बीच समन्वय कितना जरूरी है, इस पर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली से टकराव लेकर कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। एनसी नेता ने कहा, 'पहले सरकार बनने दीजिए। यह सवाल मुख्यमंत्री से पूछा जाना चाहिए। नयी दिल्ली के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध होने चाहिए। मेरी उन्हें (मुख्यमंत्री) सलाह होगी कि हम केंद्र के साथ टकराव करके किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं कर सकते।' 'केंद्र से अच्छे रिश्ते जम्मू-कश्मीर के लिए फायदेमंद' अब्दुल्ला ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि हम भाजपा की राजनीति स्वीकार करेंगे या भाजपा हमारी राजनीति स्वीकार करेगी। हम भाजपा का विरोध करते रहेंगे लेकिन केंद्र का विरोध करना हमारी मजबूरी नहीं है।' उन्होंने कहा, 'केंद्र के साथ अच्छे रिश्ते रखना जम्मू-कश्मीर और उसके लोगों के लिए फायदेमंद होगा। लोगों ने टकराव के लिए वोट नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने इसलिए वोट दिया है क्योंकि वे रोजगार चाहते हैं, वे विकास चाहते हैं, वे राज्य का दर्जा बहाल कराना चाहते हैं, वे बिजली तथा अन्य समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं और नयी दिल्ली से टकराव करके इनका समाधान नहीं निकलेगा।' विधायक दल की बैठक आज अब्दुल्ला ने कहा कि एनसी सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए गुरुवार को विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है। इसके बाद गठबंधन के सहयोगियों की बैठक होगी जिसमें गठबंधन का नेता चुना जाएगा और फिर हम सरकार गठन का दावा जताने के लिए राज भवन जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिन में नई सरकार बन जाएगी। पीडीपी से गठबंधन पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला? यह पूछने पर कि क्या पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) गठबंधन सरकार का हिस्सा होगी, इस पर एनसी नेता ने कहा कि अभी तक इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, 'पीडीपी ने हमसे या हमने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। इस चुनाव के नतीजों को देखते हुए मुझे लगता है कि कुछ अंदरुनी चर्चा चल रही होगी। मुझे लगता है कि चुनावी नतीजे उनके लिए झटका हैं। recent visitors 88

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक

नहीं रहे भारत के रतन” उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारत के महान उद्योगपति, परोपकारी व्यक्तित्व, रतन टाटा के निधन की खबर सम्पूर्ण देश के लिए अत्यंत दुःखद है। टाटा ने अपने असाधारण नेतृत्व और समर्पण से न केवल भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। उनका निधन देश के औद्योगिक जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रतन टाटा का जीवन और उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।   recent visitors 69

सनावद के जंगलों में मिली औरंगाबाद के लापता बिल्डर की लाश,ड्राइवर को 15 लाख लेकर ओंकारेश्वर बुलाया था

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। मामला सनावद थाना क्षेत्र का है। शव महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लापता बिल्डर का बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना के आधार पर इसे हत्या बताया है। खरगोन के एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सनावद थाना क्षेत्र के दौड़वा बिंजलवाड़ा मार्ग पर आज अधजली हालत में एक व्यक्ति का शव मिला। कंकाल बन चुका यह शव करीब 10 दिन पुराना है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए खंडवा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव को कुछ जानवरों के खाये जाने के भी निशान मिले हैं। महाराष्ट्र के बिल्डर के रूप में हुई पहचान एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिल्डर किशोर लोकरे (40 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के एमआईडीसी वलूज पुलिस थाने में 3 अक्टूबर को किशोर लोकरे की गुमशुदगी कायम हुई थी। उन्होंने बताया कि आज इसी थाना क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने खरगोन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी। मोबाइल ट्रैकिंग में खंडवा मिली थी लोकेशन उन्होंने बताया कि किशोर अपने काम के सिलसिले में 17 सितंबर को मुंबई गया था। उसके बाद वह औरंगाबाद नहीं लौटते हुए भुसावल आ गया था। उसने अपने ड्राइवर के माध्यम से राशि मंगाई और उसके बाद वह मप्र के ओंकारेश्वर दर्शन हेतु आया था। महाराष्ट्र पुलिस को उसकी अन्तिम लोकेशन 27 सितंबर को खंडवा जिले के देशगांव क्षेत्र में मिली थी, इसके बाद उसका मोबाइल बंद पाया गया।ॉ उन्होने प्रारंभिक तौर पर विवेचना के आधार पर बताया कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोर को गड़ा धन ढूंढने का शौक था। recent visitors 123

कोच और कप्तान ने निडर होकर खेलने का लाइसेंस दिया : नितीश

नई दिल्ली  बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में यहां अर्धशतक जमाते हुए हरफनमौला नीतिश रेड्डी के साथ 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखने वाले रिंकू सिंह ने कहा कि उन्हें कोच और कप्तान ने अपनी नैसर्गिक बल्लेबाजी करने की छूट दी है। भारत ने बुधवार को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 221 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया। इस जीत से भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। रिंकू ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कोच और कप्तान ने किसी भी तरह की परिस्थिति में मुझे अपना नैसर्गिक खेल खेलने के साथ अपने मजबूत पक्ष पर बने रहने की सलाह दी है। ’’ रिंकू जब क्रीज पर आये तब टीम मुश्किल में थी लेकिन उनकी और रेड्डी की जोड़ी ने शुरुआत की कुछ गेंदों पर संभल कर खेलने के बाद आक्रामक रूख अपनाया। रिंकू ने कहा कि इस पिच पर पारी की शुरुआत में बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैच शुरू हुआ तो गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के आउट इसी वजह से आउट हुए। जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो रेड्डी ने कहा कि गेंद थोड़ी फंस कर आ रही है और हमें उसी मुताबिक खेल चाहये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाद में जब पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो गयी तो हम बड़ी साझेदारी बनाने के साथ कमजोर गेंदों के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के बारे में बात कर रहे थे।’’ रिंकू ने कहा कि रेड्डी के फ्री हिट (नौवें ओवर मे महमुदुल्लाह के खिलाफ) पर छक्का मारने के बाद मैच का रुख हमारी ओर मुड़ने लगा। उन्होंने कहा, ‘‘रेड्डी के फ्री हिट पर लगाये छक्के के बाद से मैच पर हमारी पकड़ मजबूत होती चली गयी। हमने इसके बाद वाले ओवर (रिशाद हुसैन के खिलाफ) में चार छक्के (तीन छक्के और एक चौका) लगाये।’’ रिंकू का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह तीसरा अर्धशतक है लेकिन इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने अपना पिछला अर्धशतक इस साल 17 जनवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया था। इस दौरान ज्यादातर मैचों शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें हालांकि बल्लेबाजी के सीमित मौके ही मिले। उन्होंने कहा, ‘‘मै जिस क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आता हूं वहां मुझे अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जब भी पहले बल्लेबाजी आती है तो यही कोशिश होती है कि शुरुआत दौड़कर रन बनाउ। जब आखिरी के दो-तीन ओवरों में बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो टीम के लिए तेजी से रन बनाने के लिए चौके छक्के लगाने की योजना होती है।’’ इस खब्बू बल्लेबाज कहा, ‘‘सबसे पहले टीम है और टीम जिस हिसाब से खेल रही थी, मेरी बल्लेबाजी आने से पहले ही मैच खत्म हो जा रहे थे। मेरी बल्लेबाजी से ज्यादा जरूरी यह है कि हमारी टीम जीत रही है।’’ इस मौके पर बांग्लादेश के लिए गेंद से प्रभावित करने वाले तस्कीन ने कहा टीम की हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। अपने चार ओवर में महज 18 रन देकर दो विकेट लेने वाले तस्कीन ने कहा, ‘‘हम जानते थे कि दिल्ली में बड़े स्कोर वाला मैच होगा। यहां बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियां थी लेकिन पिछले मैच की तरह इस मुकाबले में भी हमारे बल्लेबाजों ने निराश किया।  एक टीम के तौर पर हम अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं खेल सके। ’’ उन्होंने रेड्डी और रिंकू की साझेदारी की सराहना करते हुए कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने शानदार साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर तक ले गये। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हमारे बल्लेबाजों ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे जिससे हम लय नहीं हासिल कर सके। ’’ इस टी20 श्रृंखला का तीसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जायेगा। कोच और कप्तान ने निडर होकर खेलने का लाइसेंस दिया : नितीश  बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे ही टी20 मैच में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने वाले उभरते हुए भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने टीम को निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस देने का श्रेय दिया। आंध्र के 21 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश ने 34 गेंद में 74 रन की पारी खेलकर भारत को नौ विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की। बाद में उन्होंने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से 23 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे बांग्लादेश नौ विकेट पर 135 रन ही बना सका और भारत ने तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल की। नितीश ने मैच के बाद कहा, ‘‘भारत का प्रतिनिधित्व करके बहुत अच्छा लगता है। इस पल पर बहुत गर्व महसूस होता है। हर चीज के लिए आभारी हूं। मुझे कप्तान और कोच को श्रेय देना चाहिए। उन्होंने मुझे निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस दिया।’’ नितीश को लिटन दास से शुरुआत में दो जीवनदान मिले लेकिन महमूदुल्लाह की नोबॉल की बदौलत फ्री हिट पर छक्का लगाने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत में समय लिया लेकिन उस नोबॉल के बाद सब कुछ मेरे पक्ष में हो गया। भारतीय टीम के लिए खेलना बहुत अच्छा लगता है। मैं इसी तरह खेलना चाहता हूं। ऐसे अच्छे प्रदर्शन को दोहराना चाहता हूं।’’ भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्ले के भीतर 41 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इससे उन्हें अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को परखने में मदद मिली। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं ऐसी स्थिति चाहता था, अपने बल्लेबाजों (पांच, छह, सात नंबर) को ऐसी स्थिति में देखना चाहता था।’’ रिंकू सिंह (53) और नितीश के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन दोनों के लिए खुश हूं। उन्होंने बिल्कुल वैसी ही बल्लेबाजी की जैसी मैं चाहता था। संदेश साफ है- नेट्स और फ्रेंचाइजी में जो करते हैं, वही करें। बस जर्सी बदली है, बाकी सब वही है।’’       recent visitors 64

दमोह स्टेशन से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का ट्रैक कंप्लीट, 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर थर्ड लाइन का किया निरीक्षण

 दमोह दमोह स्टेशन से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का ट्रैक कंप्लीट हो गया है। इसलिए बुधवार को यहां पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर थर्ड लाइन का निरीक्षण अधिकारियों ने किया। जल्द ही इस ट्रेक पर आवागमन शुरू होगा। जबलपुर रेल मंडल के एडीआरएम और रेलवे के सुरक्षा आयुक्त ने तीसरी रेलवे लाइन का निरीक्षण कर लिया है। दमोह से असलाना के बीच ट्रैक सही मिला है, लेकिन सागर रूट पर पथरिया से असलना के बीच में सुनार नदी और कटनी रूट पर घटेरा, बांदकपुर के बीच व्यारमा नदी पर पुल न बनने की वजह से तीसरी लाइन पूरी तरह से कंपलीट नहीं हो पाई है। हालांकि सुरक्षा आयुक्त से स्वीकृति पत्र जारी होने के बाद इस पर आवागमन चालू हो पाएगा। दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि असलाना से दमोह के बीच में रेल संरक्षा आयुक्त ने 120 किमी की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ाई। इसमें कहीं पर कोई खामी नहीं मिली, लेकिन सुनार नदी पर पुल न बनने की वजह से कुछ समय लग सकता है। इसी तरह की स्थिति घटेरा के पास व्यारमा नदी पर पुल न बनने की समस्या है। यहां पर भी काम चल रहा है। जल्द ही पूरा होने के बाद रेलवे ट्रैक फ्री हो जाएगा। बता दें तीसरी रेल लाइन विस्तारीकरण का यह बहुत बड़ा काम है इससे जहां रेल सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ ही छोटे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पिछले दिनों मलैया मिल फाटक से असलाना स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए 52 यात्री ट्रेनों को बंद करना पड़ा था। अब जबकि तीसरी लाइन का काम पूरा हो गया है तो इस ट्रेक पर ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी और यात्रियों को एक ही समय पर दो यात्री ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। recent visitors 70

संजय राउत पर भोपाल क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज, लाड़ली बहना योजना पर दिया था बयान

 भोपाल राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने संबंधी अपराध दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत जिला उपाध्याक्ष भाजपा महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने की थी। सुषमा चौहान ने शिकायत में बताया कि एक्स पर एक वीडियो शिवसेना नेता संजय राउत का पोस्ट किया गया है। साथ ही राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रसारित किया। इसमें मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए बोला गया है। राउत ने कहा है कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, वहां लाड़ली बहना योजना चलाई और वह बंद हो गई है तो महाराष्ट्र में भी बंद हो जाएगी। इस तरीके की झूठी अफवाह फैलाकर संजय राउत बहनों में लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना के प्रति झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं। संजय राउत ने अपने राजनैतिक लाभ के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की छवि धूमिल हो। इस शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिवसेना नेता राउत के बयान पर सीएम ने दिया बड़ा बयान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब से हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। लगातार हर महीने, निश्चित समय पर बहनों को पैसे देने का काम किया है। हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ प्रदेश की हितग्राही लाड़ली के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है, जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है, लेकिन हार के डर से शिवसेना (यूबीटी) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। recent visitors 62