iPhone से कॉलिंग के लिए Wi-Fi Calling ऐसे करें एनेबल

  नेटवर्क में समस्या होने की वजह से कई बार कॉल करने में दिक्कत आती है. कई बार इमरजेंसी कॉल करने की जरूरत पड़ती है लेकिन खराब नेटवर्क की वजह से ऐसा हो नहीं पाता है. नेटवर्क ना होने की स्थिती में कॉल करना पॉसिबिल ही नहीं हो पाता है. हालांकि एक ऑप्शन आपके पास है. अब टेलीकॉम कंपनियां Wi-Fi calling फीचर देने लगी है. इस फीचर से मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी Wi-Fi के जरिए कॉल किया जा सकता है. कई मोबाइल में Wi-Fi calling फीचर इनबिल्ट दिया जाता है लेकिन उसे इनेबल करना पड़ता है. अगर आप iPhone यूजर है तो आप के फोन में Wi-Fi calling फीचर इनबिल्ट रहता है. इस फीचर से Wi-Fi की मदद से ही आप ऑडियो कॉल, वीडियो कॉल और iMessage टेक्सट कर सकते हैं. ये फीचर वहां काफी उपयोगी साबित होता है जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है या काफी कम है. इस फीचर को आपके iPhone में इनेबल करना का तरीका यहां हम बता रहे हैं.          Wi-Fi calling फीचर को iPhone पर इनेबल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे. इसके लिए सबसे पहले आप अपने iPhone की सेटिंग को ओपन कर लें. सेटिंग में phone (या cellular) सेटिंग में जाकर Wi-Fi calling पर टैप करें. Wi-Fi Calling on This iPhone टॉगल को ऑन कर दें.           टॉगल ऑन होते ही आपको एक मैसेज दिखेगा. इस मैसेज में कहा जाएगा कि Wi-Fi को इनेबल करते ही इस बात की जानकारी आपके कैरियर तक पहुंच जाएगी. इनेबल बटन को टैप करके इसे कन्फर्म कर लें. Wi-Fi Calling फीचर इनेबल हो गया है इसको चेक करने के लिए Wi-Fi के साथ अपने फोन के कैरियर को आईफोन में सर्च करें. इस फीचर के इनेबल होते ही आप अपने आईफोन से बिना किसी नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं. इसके लिए बस आपका फोन Wi-Fi से कनेक्ट रहना चाहिए. ये मेक श्योर करना जरूरी है कि आपके नेटवर्क प्रोवाइडर WiFi Calling का सपोर्ट दे रहा है या नहीं. इसके लिए आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर के कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं. recent visitors 97

महाकाल लोक परिसर में उर्दू की किताब बैग में लेकर घूम रही थी महिला, बैग से निकले कई आधार कार्ड

उज्जैन  महाकाल लोक में तैनात सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला को जब पकड़ने की कोशिश की गई, तब वह भागने का प्रयास करने लगी। सुरक्षा एजेंसी ने उसे महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, महिला की तलाशी ली गई तो उसके झोले से उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेज और 5 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। आधार कार्ड में अलग-अलग नाम महिला के पास जो आधार कार्ड मिले हैं, उस पर मुस्लिमों के नाम हैं। सभी पर अलग-अलग नाम दर्ज हैं। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि सुरक्षा गार्डों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़कर महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। महिला से अभी पूछताछ की जा रही रही है। मंजू परमार बता रही है नाम महाकाल लोक से पकड़ी गई महिला अपना नाम मंजू परमार बता रही है। झोले से जो आधार कार्ड मिला है, उसमें उसका नाम रुखसार लिखा है। वहीं, मंजू परमार के नाम से जो आधार कार्ड मिला है, उससे महिला के चेहरे का मिलान नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि झोले से कुल पांच आधार कार्ड मिले हैं, सबकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों लश्कर ए तैयबा ने बीकानेर हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन प्रभारी को पत्र लिखकर महाकालेश्वर मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी। उसी के बाद से यह चर्चा जोरों पर थी कि यहां कोई संदिग्ध व्यक्ति हमला कर सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान सतर्क हैं। साथ ही महाकाल मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड भी चारों ओर पैनी नजर रखे हुए हैं। recent visitors 93

जिला बदर आदतन अपराधी संतोष पटेल कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर            पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शान्ति पूर्ण मनाये जाने हेतु लगातार असामाजिक तत्वो एवं आदतन अपराधियो की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही की जा रही है।  बुधवार की रात्रि आदतन अपराधियो की चेकिंग के दौरान टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं महेन्द्र राठौर के द्वारा जिला बदर आदतन आरोपी संतोष पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र करीब 30 साल निवासी वार्ड न. 09 अनूपपुर को शंकर मंदिर तिराहा के पास जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर बिना अनुमति नगर में घूमते पाये जाने पर पकड़ा जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 446/24 धारा 223 बी.एन.एस. एवं धारा 14  म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।              उल्लेखनीय है कि जिला बदर आरोपी संतोष पटेल निवासी अनूपपुर के विरूद्ध बलात्कार, महिला से अश्लील छेड़खानी, मारपीट, अड़ीबाजी, वसूली एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण  थाना कोतवाली अनूपपुर में  दर्ज है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जो माननीय  न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्र. 30/ जिला बदर /2022 में दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को संतोष पटेल निवासी अनूपपुर को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1 धारा – 5 की कंडिका (क), (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत जिला अनूपपुर की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा से लगे हुए म.प्र. राज्य के जिला शहडोल, उमरिया एवं डिण्डौरी चुतर्दिक राजस्व सीमाओ से एक वर्ष के कालावधि के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है। जो उक्त आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपी संतोष पटेल को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। recent visitors 54

नायब सिंह सैनी का ही मुख्यमंत्री बनना तय, बनेगा एक दलित डेप्युटी सीएम

नई दिल्ली  हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की। पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सैनी और उनकी पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात है। सरकार बनाने को लेकर दशहरे के बाद बात होगी। मुख्यमंत्री और शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर तभी बात होगी। उधर, सैनी ने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे और विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। इसके बाद संसदीय बोर्ड फैसला लेगा कि कौन सीएम होगा। क्या बनेगा दलित डेप्युटी सीएम? नायब सिंह सैनी का ही मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। बीजेपी ने चुनाव सैनी को ही सामने रखकर लड़ा था। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। मंगलवार को हरियाणा जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था तब भी खट्टर और सैनी का जिक्र किया था। चर्चा चल रही है कि बीजेपी हरियाणा में डेप्युटी सीएम भी बना सकती है। बीजेपी सर्कल में यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी दो डिप्टी सीएम बना सकती है और एक डेप्युटी सीएम दलित समाज से होगा। 2019 में दुष्यंत चौटाला का बनाना पड़ा था डेप्युटी सीएम 2014 में जब पहली बार बीजेपी हरियाणा में सत्ता में आई थी तब कोई डेप्युटी सीएम नहीं बनाया था। 2019 में जब जेजीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई तब जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को डेप्युटी सीएम बनाया था। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हो सकते हैं। पिछली सरकार के 8 मंत्री चुनाव हार चुके हैं। 3 मंत्रियों को इस बार टिकट ही नहीं मिला था और दो मंत्री चुनाव नहीं जीत पाए। पीएम से मिले सैनी नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने सैनी को बीजेपी की जीत के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और अहम होने जा रही है। सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मिला और विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और अहम होने जा रही है।’ नायब सैनी ने जीत का श्रेय़ पीएम मोदी की नीतियों को दिया प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सैनी ने पार्टी की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव विश्लेषकों ने भले ही कांग्रेस के चुनाव जीतने की संभावनाओं का दावा किया हो लेकिन उन्होंने हमेशा जोर दिया कि लोग बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण उस पर भरोसा करेंगे। EVM पर कांग्रेस की ओर से संदेह जताए जाने के मसले पर उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी झूठ का बवंडर खड़ा कर रही है। recent visitors 73

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ हुआ लामबंद

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ हुआ लामबंद जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन डिंडोरी शहपुरा किसानों के हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करवाने के लिए शासन-प्रशासन तक आवाज बनने का कार्य भारतीय किसान संघ डिंडोरी करती है । इन दिनों शक्ति की उपासना में सभी लोग लगे हुए है, वहीं विघुत विभाग शहपुरा भी अघोषित बिजली करने में लगी है । यहा तक की ग्रामीण क्षेत्रों मे 10 घंटे तक लगातार बिज़ली बंद होने से ग्रामीण किसान परेशान होते है  l विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को विजली व्यवस्था को लेकर चिंता भी नहीं है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठानी पड रही है । बिजली विभाग के इस मनमानी रवैये के विरोध में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार शहपुरा को ज्ञापन सौंपा गया है । वहीं दूसरी ओर बजाग तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीगहन में 1 वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है, ग्राम खारीडीह में 6 माह से ट्रांसफार्मर खराब है तथा करंजिया उप तहसील में राजस्व प्रकरण लंबित है इन समस्याओं के जल्द निराकरण करवाए जाने के लिए बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव ने नायब तहसीलदार करंजिया को ज्ञापन सौंपा  है । ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील कार्यालय मंत्री संत कुमार सहित किसान बंधु उपस्थित रहे recent visitors 47

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रतन टाटा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रतन टाटा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि रतन टाटा के निधन से देश ने एक दूरदर्शी उद्योगपति और एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है। राज्यपाल पटेल ने शोक संदेश में कहा है कि टाटा एक महान उद्योगपति और समाजसेवी थे। उनका निधन भारतीय उद्योग जगत और समाज के लिए बड़ी क्षति है। टाटा ने भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। राज्यपाल पटेल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिजन, मित्रों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।   recent visitors 48

नक्सलियों का छोड़ो या अंजाम भुगतने को रहो तैयार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के आईजी का अल्टीमेटम

जगदलपुर. तीन और चार अक्तूबर को दंतेवाड़ा के साथ ही नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, इन सभी मारे गए नक्सलियों पर 2 करोड़ 15 लाख का इनाम था, नक्सलियों की बटालियन नंबर 6 की पूरी टीम इस हमले में खत्म हो गई, इस घटना के बाद बस्तर रेंज आईजी ने नक्सलियों के अन्य नक्सलियों से अपील की है कि नक्सलियों का साथ छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ जाओ, नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बता दे कि बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए नक्सलियों की एक बड़ी टीम को सफाया करने की बात कहते हुए अन्य नक्सलियों से इस बात की अपील की है कि अभी भी समय है अगर अच्छी जिंदगी जीना है तो नक्सलियों का साथ छोड़ दो और समाज के मुख्यधारा में आकर जुड़ जाओ, नही तो जिस तरह से नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा से लगे ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम नेंदूर – थुलथुली में हुए मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे, वही आने वाले दिनों में और नक्सलियों के खिलाफ अन्य अभियान चलाया जाएगा। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा बताया गया कि नेंदूर – थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 2 करोड़ 15 लाख के ईनामी 29 नक्सलियों की पूरी शिनाख्त कार्यवाही हुई है। बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी. के द्वारा बताया गया कि इस मुठभेड में 01 डीकेएसजेडसी, 01 सीवायपीसी कमांडर, 03 डीवीसीएम, 14 पीएलजीए कंपनी नंबर 06 सदस्य, 02 डीकेएसजेडसी गार्ड, 06 एरिया कमिटी सदस्य तथा 02 एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि शेष  02 नक्सलियों की शिनाख्त कार्यवाही जारी है। ये है 29 नक्सलियों की लिस्ट —- पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय व पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि पहचान किए जा चुके 29 नक्सलियों के नाम इस प्रकार है:– 1. नीति उर्फ उर्मिला 45 वर्ष पद (एसजेडसीएम) पूर्व बस्तर डिविजन इंचार्ज सचिव (25 लाख ईनामी) निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, 2. नंदू मण्डावी पद -CYPC- कंपनी नंबर 06 कमाण्डर (10 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर 3. सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद डीव्हीसीएम आमदई एरिया कमेटी (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर 4. मीना नेताम 44 वर्ष पद  डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर 5.महेश पद -डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा  6. अर्जुन उर्फ रंजीत 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी)ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छग 7.  सुन्दर उर्फ कमलू पद – (पी.पी.सी.एम.) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 8.बुधराम मड़काम पद  (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर 9.  मोहन मण्डावी पद  (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 10.  बसंती पति साकेत 30 वर्ष पद – (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्या (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छग 11. जगनी कोर्राम 36 वर्ष  पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर (छग) 12. अनिल पद पार्टी सदस्य, पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 13. दशमति पोयाम पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या  (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छग) 14. मासे उर्फ शकीला पिता स्व. बुडता 26 वर्ष पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर (छग) 15. साबन उर्फ लोकेष पोयाम पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 6 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा (छग) 16. सोमरू मंडावी पिता बलधर मंडावी 24 वर्ष पद पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्य (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छग) 17.मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा  पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर   18. नाम- मनोज उर्फ संपोर मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम ताड़नार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर 19.  नाम – सोमे पति टुगे उर्फ मानसिंग उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छ0ग0 20. नाम – जनीला उर्फ बुधरी उम्र – 40 वर्ष पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव छग 21. नाम- मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला   कोंडागांव 22. नाम – रामदेर पद -एसीएम बयनार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव 23. नाम – सुक्कु यादव उम्र – 34 वर्ष पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर 24. नाम – सुकलू उर्फ विजय उर्फ पण्डरू कोर्राम पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर 25. नाम – सोनू कोर्राम पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी)निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर 26.नाम – जमली उम्र – 36 वर्ष पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्या (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर 27. नाम – सोहन उर्फ रोहन पदम  पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 28. नाम – फुलो उर्फ सुंदरी उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – आमदई एरिया पार्टी सदस्या ( 2 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना33 वर्ष भैरमगढ़, जिला बीजापुर छ0ग0 29. नाम- फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष  पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या (ईनामी 02 लाख) निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज … Read more