Tuesday, July 7, 2026 9:23 am

उद्योगपति डॉ. नितिन वर्मा के सेंट्रल ग्रुप का शुभारंभ भोपाल में सफलतापूर्वक किया

भोपाल मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित उद्योगपति डॉ. नितिन वर्मा के सेंट्रल ग्रुप का शुभारंभ दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को भोपाल शहर में सफलतापूर्वक हुआ। सेंट्रल ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD), डॉ. नितिन वर्मा एवं उनकी टीम के इस ग्रुप के अंतर्गत हेल्थ केयर सेक्टर, फार्मास्यूटिकल सेक्टर, एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सेक्टर, मीडिया सेक्टर, स्पोर्ट्स सेक्टर, तथा इंश्योरेंस के साथ-साथ विभिन्न सेक्टर्स भी सम्मिलित है। सेंट्रल ग्रुप की जानकारी देते हुए डॉ. वर्मा ने यह बताया कि इस ग्रुप की शुरुआत 2015 में गुजरात से हुई, जिसका विस्तार उन्होंने दिल्ली एवं मध्यप्रदेश में भी किया है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने यह बताया है कि हेल्थ केयर सेक्टर में, सेंट्रल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटलस, फार्मास्यूटिकल सेक्टर में, सर्कल-एन (CIRCLE-N) फार्मेसी, एजुकेशन सेक्टर में, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स सेक्टर में एस्पायर स्पोर्ट्स (ASPIRE SPORTS), इंश्योरेंस सेक्टर में कोटक हेल्थ एंड लाइफ इंश्योरेंस, मीडिया सेक्टर में, दैनिक राज्यरानी खबर जैसे स्टार्टअप शामिल हैं। recent visitors 131

दो बच्चे लापता, छत्तीसगढ़-सक्ती में नहर में पलटी पिकअप, 20 लोग थे सवार

सक्ती. सक्ती जिले में बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार पिकअप वैन बड़ी नहर में जा गिरी है। पिकअप वाहन में 2 बच्चों सहित 20 लोग सवार थे। जिसमें से सभी को बाहर निकाला गया है। वहीं छह वर्ष के  दो मासूम बच्चे नहर के तेज बहाव में लापता हो गए हैं। यह घटना नगरदा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, आज बुधवार की रात करीबन 9 बजे के आस-पास ग्राम बैलाचुआ के ग्रामीण एक पिकअप में 2 बच्चे सहित 20 लोग सवार होकर जस गीत गाने के लिए दूसरे गांव सलीहा भाठा दुर्गा पंडाल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसने पिकअप वाहन को मोहगांव की बड़ी नहर में जा गिरा। हादसे की जाकारी ग्रामीणों को होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तहत से नहर से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। नहर से जेसीबी के सहायता से पिकअप वाहन को बाहर निकाला जा रहा है। 18 लोगों को सुरक्षित नहर से बाहर निकले गए हैं। वहीं दो मासूम बच्चे इंद्र 6 वर्ष और अशोक जायसवाल 6 वर्ष लापता है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। recent visitors 74

पुलिस पर फायरिंग और विस्फोट में रहा शामिल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है। हत्या, फायरिंग व विस्फोट की घटनाओं में शामिल दो लाख रुपये का ईनामी पीएलजीए प्लाटून नम्बर 9 का सदस्य गिरफ्तार किया गया हैं। उस पर बासागुड़ा थाना में सात स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना व कोबरा 210 की संयुक्त पार्टी पुसबाका व गगनपल्ली के बीच जंगल से जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत प्लाटून नम्बर 9 के नक्सली सदस्य मड़कम शंकर उर्फ शंकरैया पिता हिरमा उर्फ हिड़मा उम्र 35 निवासी गगनपल्ली को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सली पर छग शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 2 लाख रुपये का ईनाम घोषित हैं। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध बासागुड़ा थाना में 7 स्थाई वारंट लंबित है। बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं। इन घटनाओं में रहा शामिल 9 नवम्बर 2012 को सारकेगुड़ा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, 13 जनवरी 2016 को तर्रेम के छात्र बासागुड़ा छात्रावास में रहकर अध्यनरत थे, जो मोटर सायकल से बासागुड़ा जा रहे थे। नक्सलियों के द्वारा प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। 27 अप्रैल 2016 को चुटवाही और गुंडम के जंगल मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल, 24 जनवरी 2018 को आउटपल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 7 नवम्बर 2018 को एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर तर्रेम बुड़गीचेरु के बीच पुलिया के पास आईईडी लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 27 फरवरी 2020 को मंडीमरका व तर्रेम के बीच जंगल मे पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल व 22 सितंबर 2020 को पुतकेल के ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल रहा। recent visitors 72

बिग बॉस 18: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने शो में उपस्थिति के लिए माफी मांगी और स्पष्टीकरण दिया

'बिग 18' के प्रीमियर पर अमेरिका के अनिरुद्ध महाराज को देखकर लोग काफी हैरान हो गए। इसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें खूब आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं। अनिरुद्ध महाराजचार्य के फैन फॉलोइंग हैं, लेकिन उन्हें इस शो में देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है। जबकि उन्होंने खुद सबसे पहले इस शो को गुड-बुरा कहा था। आख़िरकार, इस शो में आने के लिए उन्हें अपने संस्कारों से माफ़ी मांग ली है। याद दिला दें कि इससे पहले अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा था कि उन्हें 'बिग बॉस 18' का ऑफर आया था, लेकिन करोड़ों का ये ऑफर उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने सबसे पहले 'बिग बॉस' की आलोचना करते हुए कहा था कि वो कभी भी ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनेंगे, इसके लिए उन्हें पैसे का ऑफर ही क्यों न दिया जाए। लेकिन प्रीमियर पर उन्हें देखकर जब लोग नाराज और निराश होने लगे तो अब वे अपने आदर्श से छुट्टी ले लेंगे। कहा- ये बेटा, तेरा भाई, तेरा दास.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अनिरुद्ध कहते दिख रहे हैं, 'अगर मेरे उस बिग बॉस में जाने से अगर किसी सनातनी का दिल दुखा है तो ये बेटा, आपका भाई, आपका दास। सभी सनातनियों से क्षमाप्रार्थी है। आप अवश्य क्षमा करें, क्योंकि मेरा उद्देश्य तो सनातन का प्रचार करना है।' उन्होंने कहा, 'मैं बिग बॉस में नहीं गया, उसका हिसा नहीं रहा' , मैं बिग बॉस में नहीं गया… बिग बॉस के जो अंदर जाने वाले मेहमान हैं 18, मैं उसका नहीं रहा। मैं केवल अतिथि के रूप में आशीर्वाद देता हूं। उस अतिथि के रूप में पर्यटक ने वहां मुझे भगवत गीता के बारे में बताया।' अनिरुद्धाचार्य बोले- मैं वहां अच्छी बातें करता था। अनिरुद्ध इस वीडियो के अंत में कह रहे हैं, 'मैं वहां अच्छी बातें करता हूं। अगर मेरे वहां गीता देने से, अगर भगवत गीता का प्रचार करने से…जितने लोग वहां आए सबने राधे-राधे कहा से, अगर मेरे द्वारा गीता देने से, अगर किसी की आस्था प्रभावित हुई है, मेरे कोई सनातनी नहीं हुए मेरे बिग बॉस जाने से…चुंकी मैं बार-बार फिर कह दूं कि मैं बिग बॉस नहीं गया, गेस्ट बना। फिर भी किसी की भावना नापसंद है तो बार-बार, करोड़ों बार ये दास क्षमाप्रार्थी है। आप निश्चिंत रहिए, जब तक ये शांति रहेगी न…तब तक निरंतरता की ही बात होगी।' अनिरुद्धाचार्य ने कहा था- हमारे संस्कारों से मैच नहीं कर रहा था याद दिला दें कि शो में जाने से पहले जब अनिरुद्धाचार्य महाराज के नाम की चर्चा चल रही थी तो उन्होंने शो में जाने से पहले साफ शब्दों में कहा था। उन्होंने कहा था, 'हम इंसान से देवता बने कि इंसान से और कुत्ता-बिली बने, जानवर बने। देवता की श्रेणी हो वहां तो हम., हम ऊपर की तरफ क्यों., हम टूटे की तरफ क्यों? लोग तो अभी जान रहे हैं, कौन नहीं जान रहे हैं, उसके बाद थोड़ा जानेंगे।' उन्होंने आगे ये भी कहा, 'वो बस ही मुझे पॉप अप-यूनिफाइड चाहते हैं, वो हमें क्या लोकप्रिय कहेंगे, हम जाएंगे तो वो पॉप अप-यूनिक हो जाएंगे, इसलिए तो वो हमें कॉल कर रहे हैं।' इसलिए हम वहां नहीं जा रहे, वो हमारे संस्कारों से मैच नहीं कर रहे।' recent visitors 146

जहरीला धुआं फैला, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में एसिड से भरा टैंकर पलटा, चालक फरार

पेंड्रा. पेंड्रा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे आसपास एसिड का गैस फैल रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पेंड्रा पुलिस की टीम पहुच गई है। वहीं, टैंकर पलटने के बाद से टैंकर के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए है। फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जहां पर आज तड़के हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया है। जानकारी के अनुसार, यह टैंकर झारखंड के रहला से चलकर मध्यप्रदेश के इंदौर जाने को निकाला था और पेंड्रा के पास दुर्गा पुजा के पंडाल लगे होने के कारण सही रास्ता समझ नहीं आने के चलते टैंकर चालक टैंकर को पेंड्रा से नवागांव जाने वाले सड़क पर ले गया। टेंकर की रफ्तार तेज होने के चलते सड़क के मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई है। वही पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले टैंकर में मौजूद चालक परिचालक फरार हो गए है। फिलहाल टैंकर में मोजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव जारी है, जो आसपास के गड्ढे में भर गया है। recent visitors 72

इजरायल ने एयर स्ट्राइक कर हिज्बुल्लाह की पूरी कमर तोड़ी, अब तक 11 टॉप कमांडर ढेर हो चुके

तेल अवीव इजरायल ने लगातार एयर स्ट्राइक कर हिज्बुल्लाह की पूरी कमर तोड़ दी है. हसन नसरल्लाह, हाशिम सफीद्दीन और फौद शुक्र सहित अब तक हिज्बुल्लाह के 11 टॉप कमांडर ढेर हो चुके हैं. इजरायल के इन हमलों ने हिज्बुल्लाह के दूसरे लड़ाकों का मनोबल भी तोड़कर रख दिया है. इस बीच अब लड़ाकों की उम्मीदें हिज्बुल्लाह के तीन टॉप कमांडर्स पर टिकी हुई हैं. ये टॉप कमांडर अभी कहां हैं और इनकी आगे की प्लानिंग क्या है, ये किसी को नहीं पता है. इन तीन कमांडर्स के नाम हैं. नईम कासिम, तलाल हामिह और अबु अली रिदा. नईम कासिम शेख नईम कासिम को 1991 में तब हिज्बुल्लाह के जनरल सेक्रेट्री अब्बास अल-मुसावी ने डिप्टी लीडर नियुक्त किया था. बता दें कि अगले ही साल अल मुसावी के काफिले को 1992 में इजरायली अपाचे हेलिकॉप्टर ने निशाना बनाया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद नसरल्लाह ने कमान संभाली, लेकिन नईम कासिम अपनी भूमिका में बने रहे. पिछले साल कासिम ने इजरायल के साथ तनाव पर विदेशी मीडिया को इंटरव्यू भी दिया था. तलाल हामिह तलाल हामिह को तलाल होस्नी हामिह, इस्मत मजरानी या अबू जाफर के नाम से भी जाना जाता है. वह हिज्बुल्लाह के बाहरी संचालन का इंचार्ज है, जिसे यूनिट 910 के नाम से भी जाना जाता है, जो दुनिया भर में गुप्त अभियानों की देखरेख करता है. तलाल हामिह को हिज्बुल्लाह की पहली पीढ़ी का हिस्सा माना जाता है, जो 1980 के दशक के मध्य में संगठन से जुड़े. तलाल उन कुछ लोगों में शामिल हैं, जिनका हसन नसरल्लाह से सीधा संपर्क था. अबु अली रिदा हिज्बुल्लाह के लड़ाके जिस तीसरे शख्स की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं, उसका नाम है अबु अली रिदा. अबु हिज्बुल्लाह की बदर डिवीजन का कमांडर है. इजरायल की सेना उसका पता लगाने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रही है, लेकिन उसका ठिकाना किसी को नहीं पता है. बताया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह के टॉप कमांडर पर एक के बाद एक होते हमले को देखते हुये, वह किसी अज्ञात ठिकाने पर छिपा हुआ है. अमेरिका इन लड़ाकों को IDF ने किया ढेर > हसन नसरल्लाह: इजरायल ने सीक्रेट बंकर में छिपे हिज्बुल्लाह चीफ को एयरस्ट्राइक कर ढेर कर दिया था. > हाशिम सफीद्दीन: हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन को भी हवाई हमलों में मार गिराया. > इसके अलावा इब्राहिम अकील (ऑपरेशन हेड), मोहम्मद कबीसी (मिसाइल और रॉकेट यूनिट हेड), फौद शुक्र (हिज्बुल्लाह का सर्वोच्च कमांडर), अली कराकी (साउथ फ्रंट कमांडर) को भी मार गिराया. > इजरायल ने हिज्बुल्लाह की दूसरी पंक्ति के नेताओं में विसम अल तवील (रादवां फोर्स कमांडर), अबू हसन समीर (रादवां फोर्स का ट्रेनिंग हेड), मोहम्मद हुसैन सरौर (एरियल कमांड कमांडर), सामी तालेब अब्दुल्लाह (नासेर यूनिट कमांडर) और मोहम्मद नासेर (अजीज यूनिट कमांडर) को हवाई हमले में ढेर कर दिया था.   recent visitors 74

दमोह में भीषण सड़क हादसे में दो की मृत्यु, यादव की राहत राशि की घोषणा

दमोह मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'दमोह जिले अंतर्गत चैनपुरा में ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो अनमोल जिंदगियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।' उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को हादसे में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी करने के निर्देश दिए हैं। सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। दमोह जिले के चैनपुरा में कल एक ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों में से कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। recent visitors 112