Tuesday, July 7, 2026 12:38 pm

अवैध कॉलोनी में रहने वालो के लिए सरकार ने सुगम विद्युत योजना बनाई, परमानेंट बिजली कनेक्शन मिलेगा आसानी से

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए बड़ी खबर है. अब अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोग भी परमानेंट बिजली कनेक्शन ले सकेंगे. हालांकि, उन्हें सरकार को इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट देनी होगी. ये कीमत वे किश्तों में दे सकते हैं. इससे पहले इन कॉलोनी के रहवासियों के लिए परमानेंट बिजली कनेक्शन लेना आसान नहीं था. उन्हें इसके लिए बहुत बड़ी कीमत एक साथ देनी होती थी. इस वजह से वे इस तरह का बिजली कनेक्शन नहीं ले पाते थे. ऐसे लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने इन लोगों के लिए सुगम विद्युत (सुविधा) योजना बनाई है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए ही यह योजना लाई गई है. यह योजना दो साल तक लागू रहेगी. इस योजना का लाभ लेने वाले लोगों को इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट देनी होगी. वे इस कॉस्ट को किश्तों में दे सकेंगे. दो साल बाद इस योजना का रिव्यू किया जाएगा. उसी के आधार पर फैसला किया जाएगा कि इस योजना को जारी रखें या नहीं. भोपाल से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सरकार की इस योजना में नए ग्राहक भी शामिल हो सकते हैं. जिन लोगों की कॉलोनियां रेरा में रिजस्टर्ड नहीं हैं वे भी इसका लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा वे लोग भी लाभ ले सकते हैं जो एक साथ इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट नहीं दे सकते. दो साल में चुकाना होगा सारा रुपया सूत्रों ने बताया कि इस योजना में लोग व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से शामिल हो सकते हैं. यह योजना हाउसिंग सोसायटी, बिल्डर और कॉलोनाइजर के लिए नहीं है. लोगों को योजना की शुरुआत में आवेदन के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट का 25 फीसदी रुपया देना होगा. उनका बिजली कनेक्शन चालू होने के बाद उन्हें बिल के साथ-साथ ब्याज भी देना होगा. उन्हें दो साल में सारा रुपया सरकार को चुकाना होगा. recent visitors 71

वन स्टॉप सेंटर से मिली जीविका उपार्जन की राह

सफलता की कहानी वन स्टॉप सेंटर से मिली जीविका उपार्जन की राह भोपाल बालाघाट जिले में इन दिनों सड़कों पर एक महिला ई-रिक्शा चलाती नजर आती है। यह है वारासिवनी की 24 वर्षीय रश्मि बसेने (परिवर्तित नाम)। रश्मि के विवाह के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। दहेज को लेकर पति ने शराब के नशे में मार-पीट करना शुरू कर दिया था। इसी बीच रश्मि गर्भवती भी हो गई लेकिन पति के साथ ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित होती रही। प्रताड़ना से रश्मि मानसिक तौर पर टूट गई थी। कुछ दिन बाद रश्मि तंग आकर अपने मायके आ गयी। उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में आवेदन किया। पुलिस द्वारा उसको वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी मिली। मार्च 2023 को रशिम को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। बालाघाट के वन स्टॉप सेंटर में रश्मि का पंजीयन किया गया और उनकी कई बार काउंसलिंग की गई। सेंटर में परामर्श मिलने के बाद रश्मि को मानसिक संबल मिला। जुलाई 2023 में उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर वारासिवनी थाने में दर्ज की गई। वन स्टॉप सेंटर द्वारा न्यायालयीन एवं नि:शुल्क अधिवक्ता सहायता लेकर घरेलू हिंसा का प्रकरण न्यायालय में दर्ज कराया गया। वन स्टॉप सेंटर द्वारा रश्मि को आर्थिक रूप से सशक्त करने एवं जीविका उपार्जन के लिये ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। अब रश्मि ई-रिक्शा चलाती है और उससे होने वाली आय से अपना और अपनी बच्ची का भरण-पोषण कर रही है। वह कहती हैं कि वन स्टॉप सेंटर की मदद से पीड़ित जरूरतमंद महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ स्व-रोजगार से जुड़ने के लिये विभिन्न विभाग और एनजीओ के समन्वय से विविध कौशल में प्रशिक्षण भी प्राप्त करती हैं।   recent visitors 64

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का निधन, टूटा दुखों का पहाड़

नई दिल्ली यूएई में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का निधन हो गया है। इसके चलते उन्हें बीच टूर्नामेंट से वापस घर लौटना पड़ा है। पाकिस्तान के बचे हुए मैच में मुनीबा टीम की कप्तानी कर सकती हैं। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा के पिता का गुरुवार को कराची में निधन हो गया। पिता के अचानक निधन के कारण फातिमा सना टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर वापस अपने देश लौट गई हैं। टीम पूर्व कप्तान निदा डार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्हें अपने संदेश में दुख जाते हुए कहा कि पूरी टीम इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है।   महिला टी20 वर्ल्ड कप की हैं सबसे युवा कप्तान गौरतलब हो कि फातिमा सना पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की बागडोर संभाल रही हैं। फातिमा सना इस टी20 वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमों में सबसे युवा कप्तान भी हैं। इनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया था। ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर है पाकिस्तान बता दें क महिला टी20 वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो ग्रुप-ए में पाकिस्तान 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों ही मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाले हैं। ऐसा है फातिमा का क्रिकेट करियर अगर बात करें फातिमा सना की तो इस 22 साल की युवा क्रिकेटर ने अब तक 41 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं। फातिमा ने वनडे में 482 रन और टी20I में 359 रन बनाए हैं। वह मीडियम पेसर भी हैं। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने वनडे में 51 तो टी20I में 35 विकेट लिए हैं। recent visitors 145

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय मे बुधवार की दोपहर नगर निगम की महापौर एवं कांग्रेस के 15 से अधिक पार्षदों ने लम्बे समय से राज्य सरकार के द्वारा महापौर एवं  पार्षद निधि से रूपये नहीं देने से नाराज होकर निगम परिसर मे ही एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया इस दौरान नारेबाजी भी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों को पार्षद निधि नही देने को लेकर आज कांगे्रस के 15 से अधिक पार्षदों ने महापौर जानकी काटजू के नेतृत्व में निगम परिसर में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। आंदोलन कर रहे कांग्रेसी पार्षदों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगरीय निकाय मंत्री सहित वित्त मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए लंबे समय से वार्डो में विकास के लिये सरकार की तरफ से दी जाने वाली पार्षद निधि नही दिये जाने को आरोप लगाते हुए जल्द यह राशि देने की मांग की। वैसे तो रायगढ़ नगर निगम मे कुल 48 वार्ड आते हैं लेकिन आज के कांग्रेस पार्षदों के इस धरना प्रदर्शन मे भाजपा के पार्षद नदारद रहे। रुके हुए हैं कई विकास कार्य – बीते एक साल से राज्य सरकार द्वारा पार्षदों को दी जाने वाली पार्षद निधि निगम पार्षदों को नही मिल रही है और अब चुनाव पास आते ही सभी पार्षद इस बात को लेकर सक्रिय हो गए हैं वार्डो में पार्षद निधि से मिलने वाली राशि से कई विकास कार्य किये जाते थे पर अब एक साल से यह राशि नही मिलने से वार्डो में कामकाज नही हो पा रहे हैं। पहले मार्च-अप्रैल मे ही हो जाती थी जारी – इस संबंध में निगम महापौर जानकी काटजू ने आरोप है कि आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पार्षदों के द्वारा किया जा रहा है चूंकि राज्य सरकार के द्वारा अभी तक महापौर निधि के अलावा पार्षद निधि जारी नही की गई है जबकि पूर्व में मार्च अप्रैल में ही कर दी जाती थी। आम जन की जो समस्या होती है उसे इसी निधि के पैसे पूरा किया जाता है। पूरे प्रदेश में महापौर निधि और पार्षद निधि को रोक दिया गया है जिसे शहर विकास विरोधी भी कहा जा सकता है। आने वाले समय में अगर राशि जारी नही की जाती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। recent visitors 54

शाकिब अल हसन बांग्लादेश लौटेगा, बोले- ‘‘मैं आपकी जगह होता तो मैं भी दुखी होता’’

नई दिल्ली  बांग्लादेश के महान क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने पदच्युत प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ नागरिक अशांति के दौरान खामोश रहने के लिये माफी मांगी है जिससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश में उनके विदाई टेस्ट खेलने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। शाकिब 21 अक्टूबर से मीरपुर में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के बाद इस प्रारूप से विदा लेना चाहते हैं। चटगांव में दूसरा टेस्ट भी होगा लेकिन माना जा रहा है कि वह पहला मैच खेलकर अमेरिका चले जायेंगे जहां वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। शाकिब ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘मैं उन सभी छात्रों को श्रृद्धांजलि देता हूं जिन्होंने पक्षपात विरोधी आंदोलन की अगुवाई की और अपनी जान गंवा दी या घायल हो गए।’’ बांग्लादेश में हत्या के एक मामले में आरोपी शाकिब ने कहा ,‘‘प्रियजनों को खोने की क्षति की कोई भरपाई नहीं कर सकता। बच्चे या भाई को खोने की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। इस नाजुक दौर में मेरी खामोशी से आहत हुए लोगों से मैं क्षमायाचना करता हूं।’’ शेख हसीना सरकार में संसद सदस्य रहे शाकिब ने कहा, ‘‘मैं आपकी जगह होता तो मैं भी दुखी होता।’’ भारत में टेस्ट श्रृंखला के दौरान 37 वर्ष के शाकिब ने आखिरी टेस्ट बांग्लादेश में खेलने की इच्छा जताई थी बशर्ते मौजूदा सरकार उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराये। भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद वह यूएई चले गए क्योंकि वह जून में टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप को अलविदा कह चुके हैं। उन पर प्रदर्शनों के दौरान एक छात्र की हत्या का आरोप है लेकिन शाकिब उस समय कनाडा में एक टी20 लीग खेल रहे थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नये अध्यक्ष फारूक अहमद ने शाकिब के अनुरोध को खारिज करते हुए कहा था कि बीसीबी कोई सुरक्षा एजेंसी नहीं है और उन्हें सुरक्षा कवर की गारंटी नहीं दे सकती। सरकार के खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने हालांकि कहा कि अपना राजनीतिक नजरिया अगर वह स्पष्ट कर देते हैं तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी ने स्पष्ट किया कि बतौर राजनीतिज्ञ उनका एकमात्र लक्ष्य उनके शहर मागुरा का विकास है। शाकिब के सार्वजनिक माफीनामे के बाद अब लगता है कि वह मीरपुर के शेर ए बांग्ला स्टेडियम पर अपना आखिरी टेस्ट खेल सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी को पता है कि मैं जल्दी ही अपना आखिरी मैच खेलूंगा। मैं आप सभी के सामने विदा लेना चाहता हूं। विदाई के समय उन लोगों से हाथ मिलाना चाहता हूं जिनकी शाबासी ने मुझे बेहतर खेलने के लिये प्रेरित किया।’’ उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा, ‘‘मैं उन लोगों से आंख मिलाना चाहता हूं जिन्होंने मेरे अच्छा खेलने पर तालियां बजाई और खराब खेलने पर उनकी आंखें भर आई। मेरा मानना है कि विदाई की इस बेला में आप सभी मेरे साथ होंगे। हम सभी मिलकर उस कहानी का समापन करेंगे जिसके नायक मैं नहीं, बल्कि आप सभी हैं।’’     recent visitors 83

रेलवे ने NTPC की 11000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई

रेलवे में सरकारी नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट्स और अंडरग्रेजुएट लेवल की 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे अब बढ़ी हुई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, रेलवे में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 27 अक्टूबर और ग्रेजुएट लेवल के लिए 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ग्रेजुएट लेवल के आवेदन 14 सितंबर से शुरू हुई थे और अंडरग्रेजुएट लेवल के आवेदन 21 सितंबर से शुरू हुए थे. RRB NTPC Vacancy Details: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स ग्रेजुएट लेवल चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 1736 पद स्टेशन मास्टर: 994 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732 पद कुल खाली पद: 8113   अंडरग्रेजुएट लेवल कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2022 पद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद ट्रेन्स क्लर्क: 72 पद कुल खाली पद: 3445 अंडरग्रेजुएट लेवल: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए, जबकि एसएसी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों का केवल पास होना काफी है. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें- ग्रेजुएट लेवल: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की कम से कम उम्र 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष (कोविड-19 की वजह से एक बार तीन वर्ष की छूट दी गई है) तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती नियम के आधार पर अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी/एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये और सभी महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करने होगी.   recent visitors 72

सचिन तेंदुलकर ने रतन टाटा साथ बिताए कुछ यादगार पलों को याद किया, दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की देर रात 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत खेल जगत के कई खिलाड़ियों ने इस पर दुख जताया। रतन टाटा खेलों में काफी दिलचस्पी रखते थे और वो हमेशा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया करते थे। टाटा ग्रुप ने औद्योगिक विकास के साथ-साथ भारत में खेलों को बढ़ावा देने में भी अहम योगदान दिया है। सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, सूर्यकुमार यादव, एथलीट नीरज चोपड़ा सहित कई खेल सितारों ने उनके निधन की दुखद खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। एक्स पर सचिन तेंदुलकर ने उनके साथ बिताए कुछ यादगार पलों को याद किया। उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ”अपने जीवन और निधन से, मिस्टर रतन टाटा ने देश को प्रभावित किया। मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला, लेकिन लाखों लोग, जो उनसे कभी नहीं मिले, आज उसी दुख का अनुभव कर रहे हैं। उनकी छाप ऐसी है। जानवरों के प्रति उनके प्यार से लेकर उनकी परोपकारी कार्यों तक, उन्होंने दिखाया कि सच्ची तरक्की तभी हासिल की जा सकती है जब हम उन लोगों की परवाह करें जिनके पास अपनी देखभाल करने के साधन नहीं हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले श्री टाटा। आपकी विरासत आपके जरिए बनाए गए संस्थानों और आपके जरिए अपनाए गए मूल्यों के माध्यम से जिंदा रहेगी।” भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा, ‘एक गोल्डन हार्ट व्यक्ति। सर, आपको हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिसने वास्तव में परवाह की और अपना जीवन दूसरों को बेहतर बनाने के लिए जीया।’ टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ‘एक युग का अंत। दयालु भाव के प्रतीक, सबसे प्रेरणादायक, एक अद्भुत व्यक्ति। सर, आपने बहुत से दिलों को छुआ है। आपका जीवन देश के लिए एक आशीर्वाद रहा है। आपकी जनहित सेवा के लिए धन्यवाद। आपकी विरासत अमर रहेगी। श्रद्धांजलि।’ पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “हमने भारत के एक सच्चे रतन, श्री रतन टाटा जी को खो दिया है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा रहेगा और वे हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। ओम शांति।” पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के रजत पदक विजेता और टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी रतन टाटा के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। नीरज चोपड़ा ने लिखा, ‘श्री रतन टाटा जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, और मैं उनके साथ हुई बातचीत को कभी नहीं भूल पाऊंगा। उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके चाहने वालों को शक्ति मिले। ओम शांति।’   recent visitors 66