Tuesday, July 7, 2026 1:53 pm

पाक में नहीं होगी चैम्पियंस ट्रॉफी? भारतीय टीम के कारण में ICC ने बनाए ये 3 प्लान

 लाहौर  पाकिस्तान में अगले साल होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय टीम के चक्कर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इस टूर्नामेंट के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. आईसीसी ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए तीन खास प्लान तैयार किए हैं. आज तक को मिली बड़ी जानकारी में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर पूरा प्लान सामने आ गया है. इसमें खुलासा हुआ है कि अब आईसीसी इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर खास तैयारी कर रहा है. इस रिपोर्ट में भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने और टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में खेले जाने समेत तमाम जानकारी शामिल है. ICC ने बनाए ये तीन बड़े प्लान दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की आधिकारिक मेजबानी पाकिस्तान के पास है. मगर BCCI ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो अपनी भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेंगे. ऐसे में पाकिस्तान समेत ICC का सिरदर्द बढ़ गया है. आज तक को मिली जानकारी के अनुसार अब ICC 3 ऑप्शन पर काम कर रही है. आइए जानते हैं क्या हैं वो 3 प्लान…     पहला ऑप्शन: पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही कराया जाए. हालांकि इसके लिए भारतीय टीम का मामला फंसता दिखाई दे रहा है.     दूसरा ऑप्शन: चैम्पियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल के आधार पर कराया जाए. इसके तहत भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल सकती है. इसके तहत सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी दुबई में होंगे.     तीसरा ऑप्शन: आखिरी विकल्प यही है कि चैम्पियंस ट्रॉफी को पूरी तरह से शिफ्ट कर दिया जाए. यानी पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर कराया जा सकता है. इसमें दुबई, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका में से किसी एक देश में चुना जा सकता है, जहां यह टूर्नामेंट कराया जा सके. आखिरी 2 ऑप्शन पर हो सकता है काम बता दें कि भारत सरकार ने अब तक BCCI को अनुमति नहीं दी है कि वो भारतीय टीम को पाकिस्तान भेज सके. ऐसे में ICC के पास आखिरी 2 ऑप्शन पर काम करने के अलावा कोई दूसरा विकल्म दिख नहीं रहा है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूरी तरह से टूर्नामेंट को अपने घर में कराए जाने पर अडिग है. जिस पर अंतिम फैसला नवंबर में आ सकता है क्योंकि एक दिसंबर से जय शाह ICC चेयरमैन का पद संभालने वाले हैं. अगले साल कब होगा ये टूर्नामेंट? ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आधिकारिक शेड्यूल अब तक सामने नहीं आया है. जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होगा और इसका फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जा सकता है.   recent visitors 65

चोरों ने घर से हीरे-सोने के जेवरात समेत नगदी चुराए, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में देवी दर्शन करने गया परिवार

बिलासपुर। शहर में दुर्गा पूजा के दौरान एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है. वंशिका विहार कॉलोनी निवासी श्रीवास परिवार दुर्गा दर्शन करने के लिए नैला और शिवरीनारायण गया हुआ था. इसी बीच अज्ञात चोरों ने मकान में धावा बोल दिया. चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे हीरा, सोने के जेवर और नगदी सहित करीब 4 लाख रुपये की चोरी की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र के घुरू वंशिका विहार निवासी पप्पू श्रीवास, जो निजी कंपनी में हेड टेक्निकल ऑफिसर हैं. वे 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे घर के दरवाजे में ताला लगाकर परिवार के साथ जांजगीर नैला और शिवरीनायण दुर्गा प्रतिमा देखने गए थे. देर रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर पूरा मकान खंगाल डाला. आलमारी का लाकर तोड़कर एक नग डायमंड का सेट, सोने का चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, सोने की दो अंगूठियां, दो लाकेट, दो फूल्ली, चांदी की 20 बिछिया, अंगूठियां, सिंदूर डिब्बा, एक जोड़ी पायजेब और 2 लाख रुपए नकद चोरी कर लिया गया है. चोरी गए सामान की कुल कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है. दूसरे दिन जब वे परिवार के साथ घर लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे और लाकर से जेवर और नकद रकम चोरी हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी. पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है. recent visitors 62

रतन टाटा की प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के पुजारी एक साथ आए, सभी धर्मों के लोग नजर आए

नई दिल्ली देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन देर रात बुधवार को हो गया। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अक्सर इलाज के लिए अस्पताल जाया करते थे।  9 अक्टूबर को रात 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है। जिसके बाद आज उनके पार्थिक शरीर को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के लॉन में रखा गया। यहां पर लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। विविधता में एकता रतन टाटा की प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के पुजारी एक साथ आए। इस समारोह में पारसी, मुस्लिम, ईसाई, सिख और हिंदू धर्म के पुजारियों ने मिलकर प्रार्थना की। यह दृश्य सच्चे भारत की झलक पेश करता है, जहां सभी धर्मों के लोग एकत्र होकर एक ही उद्देश्य के लिए प्रार्थना कर रहे थे। इस विविधता में एकता का संदेश समाज को जोड़ने का काम करता है। इस प्रकार की एकजुटता हमें यह सिखाती है कि मानवता और सम्मान का धर्म सभी से बड़ा होता है। रतन टाटा ने जीवन भर इस एकता का संदेश फैलाया, और उनकी याद में आयोजित यह प्रार्थना सभा उस मूल्य को दर्शाती है। recent visitors 60

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में घालमेल, छत्तीसगढ़-कोरबा में ऑर्गेनिक बेसन मिला गुणवत्ताहीन

कोरबा। त्योहारी सीजन में मिलावट की मिल रही शिकायतों पर खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जियो मार्ट सहित अन्य दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे. जांच में जिओमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में विभाग जल्द आगे की कार्रवाई करने जा रहा है. खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि हाल में ही कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट हमारे पास पहुंची है, जिसमें जियोमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ और दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में कार्रवाई के लिए अगली प्रक्रियाएं जल्द की जाएगी. बिना लाइसेंस के कैफे-फैक्ट्री खाने-पीने की सामग्रियों में मिलावट का ही मामला नहीं है, शहर में ऐसे कई मिक्चर की फैक्ट्री चल रही है, जहां नियमों को तार पर रखकर काम किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के अलावा पर्यटन स्थलों पर बिना लाइसेंस के कैफे संचालित हो रहे हैं. जानकारों का कहना है कि इस पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है. recent visitors 61

मिलावटी शराब व ओवर रेटिंग की थीं शिकायतें, छत्तीसगढ़-रायपुर से आबकारी उपायुक्त सहित 34 अधिकारियों को हटाया

रायपुर। राजधानी में ओवर रेटिंग और मिलावटी शराब की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने राजधानी में पदस्थ आबकारी उपायुक्त विकास कुमार गोस्वामी को हटा दिया है. उनकी जगह अब रामकृष्ण मिश्रा को रायपुर का मुख्य उपायुक्त आबकारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही आबकारी विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है. आबकारी विभाग के इस ट्रांसफर लिस्ट में 34 उपायुक्त, सहायक आयुक्त आबकारी और जिला आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिसमें 16 उपायुक्त और सहायक आयुक्त आबकारी के अलावा 13 जिला आबकारी अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. recent visitors 57

3 मासूमों समेत 8 लोगों को काटा था, छत्तीसगढ़-बालोद में पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने मारा

बालोद. डौंडी ब्लॉक के गांवों में एक के बाद एक आठ ग्रामीणों को घायल करने वाले पागल कुत्ते को आखिरकार ग्रामीणों ने मार गिराया है. आज सुबह कुत्ते ने एक महिला को काटा था, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को खोजकर मार डाला. इस बीच कुत्ते के आतंक की सूचना मिलने पर जनपद सीईओ डीडी मांडले ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की. पागल कुत्ते ने बुधवार से वनांचल क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ था. आमाडूला, किसनपुरी, चिहरो गांव में कुत्ते ने कल शाम तक एक के बाद एक सात लोगों पर हमला कर घायल किया था, जिनमें तीन मासूम भी शामिल हैं. घायलों का आमाडुला स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है. वहीं इनमें से एक 56 वर्षीय भागवत को उपचार के लिए धमतरी स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. कुत्ता कल शाम को दिगवाड़ी गांव भाग गया था, जहां आज सुबह 45 वर्षीय महिला सोहद्री बाई को काट डाला. कुत्ते से मासूम बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी खतरे को भांपते हुए ग्रामीणों ने मिलकर पागल कुत्ते की खोजबीन की. दिगवाड़ी गांव में कुत्ता नजर आते ही उसे घेरकर पत्थर और डंडे से मार डाला. कुत्ते के मरने के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इस बीच कुत्ते के आतंक की सूचना मिलने पर जनपद सीईओ डीडी मांडले भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की. आमाडुला में बनाया अधिक शिकार — पागल कुत्ते के काटने से घायल हुए ग्रामीणों में सबसे ज्यादा आमाडुला के रहने वाले हैं. कुत्ते ने गांव के दो मासूम- 9 वर्षीय सेमुअल पिता जयंत कुमार और 8 साल की पाखी पिता किसुन ला के अलावा 45 वर्षीय हुकलाल, 57 वर्षीय आनंद, 60 वर्षीय मनोतिन बाई को काट दिया था. इनके अलावा किसनपुर में पांच वर्षीय वेदांत पिता सोहन लाल, दीघवाड़ी निवासी 45 वर्षीय सोहाद्री और चिहरो निवासी 56 वर्षीय भागवत को काट डाला था. recent visitors 60

पंचायत चुनाव से जुड़े मामले की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई टली

चंडीगढ़ पंचायत चुनाव से जुड़े मामले की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। बताया जा रहा है कि अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। कोर्ट में आज पंचायत चुनाव से जुड़े 100 से ज्यादा मामलों की सुनवाई होनी थी। सुनवाई में देरी का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि बुधवार को कोर्ट ने करीब 250 पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी पर इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक इस संबंध में आदेश जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। बता दें कि राज्य में फिलहाल 13937 ग्राम पंचायतें हैं, जिन पर चुनाव हो रहे हैं। चुनाव तक सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं चुनाव के दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।  recent visitors 58