माता के इस चमत्कारी मंदिर में घी या तेल से नहीं पानी से जलता है दीपक

कालीसिंध नदी के किनारे एक ऐसा माता का मंदिर स्थित है जिसमें घी या तेल से नहीं बल्कि पानी से दीपक जलता है। अपनी अनोखी विशेषता के कारण यहां हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है। इस मंदिर में आपको घी, तेल की जरुरत नहीं पड़ती। यह क्रम आज से नहीं बल्कि पिछले 6 सालों से चल रहा है। इस मंदिर को गड़ियाघाट वाली माता के नाम से जाना जाता है। मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी ने बताया कि इस मंदिर में पहले हमेशा तेल का दीपक जला करता था। परंतु आज से लगभग 6 साल पहले माता ने सपने में मुझे दर्शन दिए और कहा कि तुम अब पानी का दीपक जलाओ। माता का आदेश मानकर मैने पानी से दीपक जलाया जो कि जल उठा। तब से मां के चमत्कार से यह दीपक ज्यों का त्यों जल रहा है। इस दीपक को जलाने के लिए कालीसिंध नदी से पानी लाया जाता है। इस मंदिर का यह दीपक सिर्फ बरसात के मौसम में नहीं जलता क्योंकि कालीसिंध नहीं में जल का स्तर बढ़ जाने के कारण ये मंदिर पानी में डूब जाता है। जिसके कारण दीपक बंद हो जाता है। इसके बाद ज्योत को पुनः शारदीय नवरात्र के पहले दिन जला दिया जाता है, जो कि अगली बारिश तक जलता रहता है। यह मंदिर अपनी इस विशेषता के कारण बहुत प्रसिद्ध हो चुका है और यहां दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। अगर आप भी इस चमत्कार को देखना चाहते हैं तो एक बार इस मंदिर में जाकर माता के दर्शन अवश्य करें। (इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)   recent visitors 162

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास सतत रूप से जारी

रायपुर : गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के लिए बेहतर सुविधा – स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बलौदाबाजार के जिला अस्पताल में 9 महीने में हुए 462 सिजेरियन सहित 1 हजार 800 से अधिक प्रसव  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास सतत रूप से जारी रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इस वर्ष जनवरी 2024 से माह सितंबर तक 9 माह में कुल 1816 सफल प्रसव कराए गए हैं। उक्त प्रसव में से 1354 सामान्य प्रसव तथा 462 सिजेरियन शामिल है। सिजेरियन में आकस्मिक और पूर्व नियोजित दोनों ही सम्मिलित हैं। जिला अस्पताल बलौदाबाजार के सिविल सर्जन डॉक्टर के. के. टेम्भूरने ने बताया कि अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ कुशल प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ अपनी सेवाएं देते हैं। यहाँ आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसव कक्ष स्थापित है। प्रसव के बाद नवजात शिशु के देखभाल हेतु विशेष एस.एन.सी.यू. भी स्थापित है। उक्त कुल प्रसव में 161 बच्चों को उक्त एस.एन.सी.यू. में भर्ती कर उनकी विशेष देखभाल भी की गई। ग्राम खैरा से माह सितंबर में अपनी 23 वर्षीय पत्नी को प्रसव पीड़ा पर जिला अस्पताल लेकर आएं नोहर पटेल ने बताया कि अस्पताल में आने पर उन्हे बताया गया कि फीटल डिस्ट्रेस की स्थिति है जिसमें भ्रुण तक ऑक्सीजन पहुँचने में दिक्कत होती है और बच्चे की धड़कन बढ़ती है। ऐसे में ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ जिसमें मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं। इसी प्रकार प्रोलांग लेबर (देर तक प्रसव पीड़ा) की स्थिति में आये हुए गिरौदपुरी के पास स्थित ग्राम खोसड़ा के रहने वाले महेंद्र पैकरा ने बताया कि 28 वर्षीय उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा काफी देर से हो रही थी जिस कारण जिला अस्पताल लेकर आया तथा यहाँ ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ। अस्पताल में दवाई और अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्राप्त हुई। इस प्रकार के ऑपेरशन का निजी अस्पताल में काफी पैसा खर्च होता, जो बच गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार जिला अस्पताल एन.क्यू.ए.एस. प्रमाण पत्र धारी संस्था है। यह प्रमाण पत्र उच्च गुणवत्त्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के कारण राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के बाद प्राप्त हुआ है। अस्पताल में प्रसव की इस सुविधा को लगातार बेहतर से और बेहतर करने का प्रयास जारी है, जिससे आम जनता को इसका लाभ प्राप्त हो सके। recent visitors 68

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट वाली याचिका हुई खारिज, कहा- यह सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स वाली याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में दावा किया गया था कि कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद से इंसानों के ऊपर साइड इफेक्ट्स (रक्त का थक्का जमना, हार्ट अटैक) दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर यूके की एक कोर्ट में भी मुकदमा दायर किया गया है। चीफ जस्टिस डीवाई चन्द्रचूड़, जस्टिस जे बी पादरीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए है। हमें उस स्थिति के बारे में भी सोचना चाहिए कि अगर वैक्सीन ना ली जाती तो क्या साइड इफेक्ट्स होते। जस्टिस पादरीवाला ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि क्या आपने वैक्सीन ली है? आपको कुछ हुआ है, जिस पर याचिकाकर्ता के वकील ने वैक्सीन लेने की बात को स्वीकार किया लेकिन किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से इंकार किया। इस पर बेंच की तरफ से कहा गया कि यह याचिका केवल सनसनी फैलाने का प्रयास लग रही है, इसलिए हम इसे खारिज कर रहे हैं। प्रिया मिश्रा और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर की गई इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने मांग की गई थी कि वह मेडिकल विशेषज्ञों की एक समिति से एस्ट्राजेनेका की कोविडशील्ड वैक्सीन और उसके साइड इफेक्ट और जानलेवा जोखिम की जांच करवाएं। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सामने यह मांग की रखी गई थी कि इस समिति में दिल्ली एम्स के निदेशक और रिटायर सुप्रीम कोर्ट के जज हों ताकि वैक्सीन के जोखिमों का अध्ययन किया जा सके। इसके अलावा याचिका में यह भी मांग की गई थी कि इस वैक्सीन से जिन लोगों को भी नुकसान हुआ है उनके लिए वैक्सीन डैमेज पेमेंट सिस्टम स्थापित किया जाए, जिसमें मुआवजे की व्यवस्था हो। दरअसल, कोविड वैक्सीन बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अप्रैल में कोर्ट में माना था कि वैक्सीन से इंसानों को ऊपर खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। उन्होंने माना कि वैक्सीन से रक्त के थक्के और प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है, हालांकि इसके चांसेज बहुत कम हैं। भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ने भी जो कोविडशील्ड वैक्सीन बनाई थी वह एस्ट्राजेनेका के फॉर्मूला पर ही आधारित थी। इसी वैक्सीन की करीब 175 करोड़ से ज्यादा खुराकें तो भारत में दी जा चुकी हैं और करोड़ों की संख्या में यह विदेशों को भी भेजी जा चुकी हैं। recent visitors 64

आज कोर्ट में होगा पेश, छत्तीसगढ़-रायपुर आधी रात को लाया गया झारखंड का गैंगस्टर अमन साहू

रायपुर। कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को आधी रात कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड से रायपुर लाया गया. इस ऑपरेशन में झारखंड और छत्तीसगढ़ के 30 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल के साथ कड़ी सुरक्षा में रायपुर लाया गया. अमन साहू को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है और फिलहाल उसे रायपुर क्राइम ब्रांच के ऑफिस में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. अमन साहू को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी. अमन साहू पर रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर गोलीबारी कराने का आरोप है. इस मामले में पहले ही पुलिस ने गैंग की एक महिला सदस्य समेत 12 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अमन साहू को आज कोर्ट में पेश करेगी और उसकी रिमांड की मांग करेगी, जिससे गोलीकांड में और भी जानकारी हासिल की जा सके. झारखंड में अमन के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों मामले – अमन के खिलाफ झारखंड में दर्जनों मामले दर्ज हैं. हर दूसरे-तीसरे दिन झारखंड के अलग-अलग कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई होती है. इसके साथ ही वह हार्डकोर अपराधी है. इस लिहाज से गिरिडीह जेल प्रशासन अमन की पेशी और सुरक्षा का हवाला देकर अमन को प्रोटेक्शन वारंट में भेजने से बचती है. यह है पूरी घटना — तेलीबांधा थाने के पास स्थित कंट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर 13 जुलाई 2024 को करीब 11 बजे पल्सर बाइक सवार दो शूटरों ने दफ्तर के बाहर पार्किंग एरिया में फायरिंग की. वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर कार में बैठे कारोबारी के ड्राइवर और कर्मचारी घबरा गए और जान बचाकर ऑफिस के अंदर भागे. फायरिंग की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग में 2 से 3 राउंड गोली चलाई. घटना के बाद नकाबपोश शूटर्स मौके से फरार हो गए. जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की. वहीं गोली चलाने वाले युवकों की बाइक JH 01 DL 4692 को तेलीबांधा क्षेत्र से बरामद किया गया. गोलीकांड मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झारखंड और पंजाब में स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई की. इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों राज्यों से अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. recent visitors 64

नगर निगम की पाईप लाइन डैमेज, हजारों लीटर पानी बर्बाद

रायपुर राजधानी रायपुर के फाफाडीह चौक में अचानक पाइप लाइन फूट गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया. अब भी पानी का तेज बहाव जारी है. यह घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. बीते एक घंटे से लगातार पानी बर्बाद हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम का पाईप लाइन डैमेज होने से हजारों लीटर पानी चौक से बिलासपुर सड़क की ओर बहकर बर्बाद हो रहा है. वहीं इस पानी के बहाव से पहले भारी प्रेशर के कारण सड़क अचानक फूलने लगी थी, जिससे आस-पास के लोग इसे देखकर डर गए. जब सड़क फटने से पानी बाहर आने लगा, तब समझ आया कि ऐसा क्यों हो रहा. प्रत्यक्ष दर्शियों ने घटना की सूचना निगम को दी है, लेकिन 1 घंटे बाद भी अब तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है और पानी का तेज बहाव जारी है. recent visitors 55

पंजाब के मुख्यमंत्री डोडा में धन्यवाद रैली को संबोधित किया, कहा- सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा

डोडा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को मिली जीत के बाद डोडा में धन्यवाद रैली को संबोधित किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक को मिली जीत पर जनता का आभार जताया। सीएम भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डोडा विधानसभा का नाम जम्मू-कश्मीर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अब यहां भी ईमानदारी की राजनीति शुरू हो गई है। यहां के लोगों ने जो चमत्कार किया है, वह असाधारण है। यहां विकास और बदलाव की राजनीति शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा, ”केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं हैं, वह एक विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने गरीबों के हित में काम करने के लिए आयकर आयुक्त की नौकरी छोड़ दी। दिल्ली। के रामलीला मैदान में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन शुरू किया था, वह अब फल दे रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने लगातार तीन बार दिल्ली में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। साल 2022 में हमने पंजाब में 117 में से 92 सीटों के साथ सरकार बनाई थी। हमारे पास गुजरात में पांच और गोवा में दो विधायक हैं। अब, हमने जम्मू-कश्मीर में भी अपना खाता खोला है। आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेजी से बढ़ती पार्टी है, जो केवल 10 साल में एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से भाजपा चिंतित है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले आम लोग विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनते हैं। हमारी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जैसे पारंपरिक दलों में आम लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, वे केवल स्थापित नेताओं और उनके परिवारों को ही मौका देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने दिल्ली और पंजाब में काम किया है। दोनों राज्यों में लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है, मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं और सरकारी अस्पतालों की हालत सुधर रही है। सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। भाजपा की करीब 20 राज्यों में सरकारें हैं, लेकिन एक भी राज्य मुफ्त बिजली या अच्छे अस्पताल नहीं देता। उनका एकमात्र काम लोगों के बीच संघर्ष भड़काना है। recent visitors 65

दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए ये 4 बदलाव

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। मेंस सिलेक्शन कमिटी ने फाइनल इलेवन का चयन किया है। बाबर आजम को पहले ही ड्रॉप किया जा चुका है और इसके बाद पहली बार प्लेइंग इलेवन चुनी गई है। इस टीम में कुल 4 बदलाव देखने को मिले हैं। बाबर आजम की जगह कामरान गुलाम को मौका दिया गया है, जिनको कुछ ही मैचों का अनुभव है। इसके अलावा भी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। गेंदबाजी में 3 बदलाव देखने को मिले हैं और हैरान करने वाली बात ये है कि अब टीम के पास सिर्फ एक ही पेसर है। शाहीन शाह अफरीदी पहले टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन मुल्तान में ही खेले जाने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए वे उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि बाबर आजम के साथ-साथ शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सरफराज अहमद को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में शाहीन शाह अफरीदी की जगह दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नोमान अली को रखा है। उनके अलावा भी दो और स्पिनर टीम में रखे गए हैं। इनमें एक साजिद खान और दूसरे जाहिद मेहमूद हैं। नसीम शाह और अबरार अहमद टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्पिनर अबरार बुखार के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद मेहमूद मुल्तान टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी हो गया है। वहां, बेन स्टोक्स की वापसी हुई है और मैथ्यू पॉट्स भी उनके साथ मैदान पर उतरेंगे। इंग्लैंड ने अपने दो तेज गेंदबाजों को आराम दिया है। इनमें क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन का नाम शामिल है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्राइडन कार्स, मैट पॉट्स, जैक लीच और शोएब बशीर   recent visitors 88