रायपुर
राजधानी रायपुर के फाफाडीह चौक में अचानक पाइप लाइन फूट गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया. अब भी पानी का तेज बहाव जारी है. यह घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. बीते एक घंटे से लगातार पानी बर्बाद हो रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम का पाईप लाइन डैमेज होने से हजारों लीटर पानी चौक से बिलासपुर सड़क की ओर बहकर बर्बाद हो रहा है. वहीं इस पानी के बहाव से पहले भारी प्रेशर के कारण सड़क अचानक फूलने लगी थी, जिससे आस-पास के लोग इसे देखकर डर गए. जब सड़क फटने से पानी बाहर आने लगा, तब समझ आया कि ऐसा क्यों हो रहा. प्रत्यक्ष दर्शियों ने घटना की सूचना निगम को दी है, लेकिन 1 घंटे बाद भी अब तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है और पानी का तेज बहाव जारी है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









