17 नवंबर को डॉक एनवाईसी में होगा टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई, डाक्यूमेंट्री फिल्म टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर डॉक एनवाईसी 2024 में 17 नवंबर को होगा। ’टर्टल वॉकर' डॉक्यूमेंट्री के लिए टाइगर बेबी और इमाहो फिल्म्स ने ऑस्कर विजेता एचएचएमआईटैंगल्ड बैंक स्टूडियोज से हाथ मिलाया है।यह फिल्म 17 नवंबर को डॉक एनवाईसी प्रीमियर होने वाली है, जिसमें इंडिया के फादर ऑफ सी टर्टल कंजरब्ल्वेशन की प्रेरणा दायक कहानी बताने वाली है। टर्टल वॉकर ताइरा मालनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म को ज़ोया अख्तर, रीमा कागती, अंगद देव सिंह, विक्रम मालनी और ताइरा मालनी ने प्रोड्यूस किया है। जबकि, कृष मखीजा एसोसिएट डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफी के हेड हैं। फिल्म को सैम रोजर्स ने को – राइटर और एडिट किया है, जबकि, इसाबेल कॉउचर, जेम्स रीड, जेरेड लिपवर्थ, सीन बी. कैरोल और निकिता मामिक इसके एक्सरक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। टर्टल वॉकर ने हाल ही में जैक्सन वाइल्ड मीडिया अवॉर्ड्स में दो बड़े अवॉर्ड्स जैसे "कंजर्वेशन" और "ग्रैंड टेंटों" अवॉर्ड्स भी जीता है। यह अवॉर्ड प्रकृति और वाइल्डलाइफ फिल्म मेकिंग के सबसे बड़े सम्मान है जो अक्सर इस फील्ड के ऑस्कर्स कहे जाते हैं। टाइगर बेबी और इमाहो फिल्म्स ने एचएचएमआई टैंगल्ड बैंक स्टूडियोज के साथ मिलकर अपनी नवीनतम फिल्म टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर अनाउंस किया है, जो डॉक एनवाईसी 2024 में रविवार, 17 नवंबर को होगा। ताइरा मालनी द्वारा निर्देशित टर्टल वॉकर, उनकी डेब्यू फिल्म है। जिसमें समुद्री कछुओं के संरक्षण में आगे रहने वाले भारतीय सतीश भास्कर की कहानी को खूबसूरती से बताया गया है। जिन्होंने अपना जीवन इन खूबसूरत लेकिन खतरे में पड़े जानवरों को बचाने में बिताया है। 1970 के अंत में, सतीश भास्कर ने भारत के सुंदर तटों पर इस खास यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने अनोखे सी टर्टल्स के साथ रहने की कोशिश की और इन समुद्री प्राणियों को बचाने के लिए कदम उठाए।शुरुआत में यह फिल्म इंडिया में गोवा के एक छोटी इंडिपेंडेंस टीम द्वारा बनाई गई थी। आखिरी सात सालों में यह एक इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन बन गई है, जिसमें दुनिया भर के अवॉर्ड विनिंग पार्टनर्स हैं। इमाहो फिल्म्स की फाउंडर ताइरा मालनी ने कहा, सतीश भास्कर को समुद्री दुनिया के प्रति गहरी जिज्ञासा थी।इंसान होने के नाते, हम स्वाभाविक रूप से चीजों की खोज करना चाहते हैं। यह जिज्ञासा हमें सवाल पूछने, सीखने और अपने आस-पास की दुनिया की सराहना करने के लिए प्रेरित करती है। सतीश की कहानी को दुनिया भर में पेश करके, हम अपने महासागरों के बारे में जरूरी बातचीत को प्रेरित करने और लोगों को उनकी रक्षा और खोज में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की उम्मीद करते हैं। जोया अख्तर ने कहा,टाइगर बेबी में हमें ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो हमारे दिलों को छू जाती हैं। टर्टल वॉकर जिसे ताइरा मालनी ने निर्देशित किया है, वह सतीश भास्कर की कमाल की कहानी बताती है। उन्होंने भारत के समुंद्री किनारो पर जाकर, लगभग हर जगह चलकर समुंद्री टर्टल्स के नेटिंग की जगहों को ढूंढा है, ताकि वह उन्हें सुरक्षित कर सकें।उनकी दृढ़ भावना ने इन रहस्यमय प्राणियों को लुप्त होने से बचाने में मदद की है, साथ ही हमें उन्होंने याद दिलाया कि हमारा ग्रह कितना मूल्यवान है। रीमा कागती ने कहा,यह प्रोजेक्ट भारत से प्रेरणादायक, अनकही कहानियों को दुनिया के साथ साझा करने के हमारे सपने से मेल खाता है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिल्म का प्रीमियर एचएचएमआई टैंगल्ड बैंक, सेरेस और एमाहो के साथ पार्टनरशिप में डॉक एनवाईसी में होगा। recent visitors 70

20 अक्टूबर को अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर उस दिन अंबिकापुर में मौजूद रहने का आग्रह किया है। नायडू ने अपने पत्र में कहा है कि एएआई ने 225 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ रीवा, सरसावा और अंबिकापुर हवाई अड्डों पर नए टर्मिनल भवनों का विकास पूरा कर लिया है। ये अवसंरचनात्मक प्रगति क्षेत्रीय हवाई संपर्क को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए तैयार है, साथ ही स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देगी, जिससे संबंधित क्षेत्रों और पूरे राष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। नव विकसित टर्मिनल भवनों को सालाना 10 लाख यात्रियों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो यात्री हैंडलिंग क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि को दशार्ता है। recent visitors 82

पंजाब और हरियाणा सरकारों को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई, पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी

नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुधवार को कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पराली जलाने की घटनाओं के लिए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया है और उन्हें 23 अक्टूबर को अदालत में पेश होकर अपनी सफाई पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि दोनों राज्य प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पराली जलाने वाले लोगों पर मामूली जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ दिया जा रहा है। यही वजह है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में कोई मदद नहीं मिल रही है। कोर्ट ने आगे कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। कोर्ट ने एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन को निर्देश दिया है कि वह उन अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें जो अदालत के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। नोएडा ग्रेटर, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर एक्यूआई 300 के आंकड़े को पार कर चुका है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम यानी ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया है। ग्रैप के पहले चरण के तहत पूरे दिल्ली एनसीआर में आतिशबाजी, होटल रेस्टोरेंट में कोयला और लकड़ी जलाने के उपयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही खुले में कूड़ा फेंकना और कचरा जलाना भी पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया है।   recent visitors 68

पत्नी को लेने जा रहे पति आया ट्रेन की चपेट में, जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हुई

फरीदाबाद फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में फोन पर बात करते समय ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और पहचान के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में तो रखवा दिया, लेकिन पुलिस मृतक के परिजनों को खोजने में नाकामयाब रही। पत्नी को लेने के लिए जा रहा था मृतक गौरतलब है कि मृतक के परिजन खुद उसे ढूंढते हुए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि उसकी मौत बीते रविवार को ट्रेन हादसे का शिकार होकर हो गई थी। मृतक की पत्नी अनु ने बताया कि उनके पति फोन पर बात करते हुए उसे लेने के लिए आ रहे थे। अनु के मुताबिक उसकी शादी 2017 में हुई थी, उनकी तीन बेटियां हैं। रात के समय पकड़नी थी ट्रेन अनु कोलकाता में अपनी मौसी के घर पर गई हुई थी। बीते रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे उसके पति रोशन ने फोन करके कहा था कि मैं तुम्हें लेने के लिए आ रहा हूं, तुम रेडी रहना मेरा तुम्हारे और बच्चों के बिना मन नहीं लग रहा। इसके बाद उन्हें रात को 10:40 बजे ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन इस दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया। इसके बारे में उन्हें पता ही नहीं चला। कुछ देर बाद जब उसने रोशन पर फोन मिलाया तो रोशन का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। काफी फोन मिलाने के बाद रोशन का फोन नहीं मिला, तब उसने फरीदाबाद में अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी और वह भी ट्रेन पकड़कर रोशन को खोजते हुए फरीदाबाद आ गई। उसने पुलिस में भी जाकर शिकायत की, लेकिन कहीं कोई सुहाग नहीं लगा। उसके बाद बीके अस्पताल पहुंचे। अंतिम बार की थी बच्चों तो वीडियो कॉल उन्होंने शक जताते हुए मॉर्च्युरी में भी रोशन के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्हें पता चला कि बल्लभगढ़ में बीते रविवार की रात लगभग 10 बजे ट्रेन हादसे में एक युवक की मौत हुई थी। जिसके शव को उन्हें जब दिखाया गया, तब उन्होंने रोशन के हाथ पर नाम को देखकर उसे पहचान लिया। अनु ने रो रो कर बताया कि रोशन ने अंतिम बार वीडियो कॉल करके अपने बच्चों और उन्हें देखा था और बात की थी। recent visitors 63

भारी बारिश और पटरियों में जलभराव के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने तीन एक्सप्रेस रद्द की

चेन्नई भारी बारिश और पटरियों में जलभराव के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने बुधवार को ट्रेन सेवाओं के पूर्व निर्धारित समय में बदलाव की घोषणा की। इसके अलावा चेन्नई से चलने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारी बारिश के बाद बेसिन ब्रिज और व्यासरपदी रेलवे स्टेशनों के बीच जलभराव के कारण यातायात के निलंबन के कारण आज चेन्नई से रवाना होने वाली तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 06.00 बजे रवाना ट्रेन संख्या 12007 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूर शताब्दी, तिरुपति से सुबह 10.10 बजे रवाना होने ट्रेन संख्या 16054 तिरुपति – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से अपराह्न 14.25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 16053 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुपति एक्सप्रेस शामिल है। विज्ञप्ति के अनुसार कई ट्रेनों को बीच में ही रोकने की भी घोषणा की है। ट्रेन संख्या 22650 इरोड – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल यरकौड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 21.00 बजे इरोड से रवाना हुई थी) पेरम्बूर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन पेरम्बूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22640 अलपुझा – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 15.20 बजे अलपुझा से रवाना हुई थी) अवाडी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन अवाडी और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12602 मंगलुरु सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल ( जो कल 13.55 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना हुई थी) तिरुवल्लूर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन तिरुवल्लूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12674 कोयंबटूर – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल चेरन सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 22.50 बजे कोयंबटूर से रवाना हुई थी) वह तिरुवल्लूर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन तिरुवल्लूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12624 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल (जो कल 15.00 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना हुई थी) वह अरक्कोणम में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन अरक्कोणम और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22159 मुंबई सीएसटी – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जो कल 12.45 बजे मुंबई सीएसटी से रवाना हुई थी, अरक्कोणम में समाप्त हो जाएगी। ट्रेन अरक्कोणम और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसने कुछ ट्रेनों के टर्मिनेशन में बदलाव की भी घोषणा की। ट्रेन नंबर 22652 पलक्कड़ – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जो कल 16.10 बजे पलक्कड़ से रवाना हुई थी, चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन नंबर 12672 मेट्टुपालयम – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नीलगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 21.20 बजे मेट्टुपालयम से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन नंबर 16022 मैसूरु – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कावेरी एक्सप्रेस, (जो 15.10.2024 को 21.00 बजे मैसूरु से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन संख्या 12686 मंगलुरु सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 16.55 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 12696 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 17.15 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त होगी। विज्ञप्ति में कुछ अन्य ट्रेनों के आरंभिक स्टेशन में भी बदलाव की घोषणा की। ट्रेन संख्या 22160 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मुंबई सीएसटी (जो आज 13.15 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 14.25 बजे अरकोनम से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 20677 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (जो आज 05.30 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 05.30 बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12675 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो आज 06.10 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 08.10 बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22625 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस (जो आज डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 07.25 बजे रवाना होने वाली है) वह चेन्नई बीच से 07.25 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12639 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु बृंदावन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज सुबह 07.40 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह सुबह 07.40 बजे चेन्नई बीच से चलेगी। ट्रेन संख्या 22601 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – साई नगर शिरडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज सुबह 10.20 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह सुबह 10.30 बजे चेन्नई बीच से चलेगी। ट्रेन संख्या 22637 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस, जो आज सुबह 13.25 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह दोपहर 14.05 बजे तिरुवल्लूर से चलेगी। ट्रेन संख्या 12695 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज दोपहर 1520 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह दोपहर 15.45 बजे अवादी से चलेगी। recent visitors 78

भरे कॉन्सर्ट से भागे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, ख़तरे में है सिंगर की जान?

मुंबई, बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास इस समय एक अलग वजह से चर्चा में हैं। उनके कॉन्सर्ट का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निक हॉलीवुड में एक लोकप्रिय गायक के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में एक कॉन्सर्ट में उन्हें परफॉर्मेंस छोड़कर स्टेज से भागना पड़ा। कई वीडियो सामने आ रहे हैं। कॉन्सर्ट में निक जोनास का वीडियो वायरल निक जोनस इस समय अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट वर्ल्ड टूर कर रहे हैं। हाल ही में जोनास ब्रदर्स का एक शो आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी। निक को तुरंत एहसास हुआ कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान किसी ने उन्हें लेजर लाइट से निशाना बनाया है और वह तुरंत कॉन्सर्ट से भाग गए। निक जोनास ने अपने साथ मौजूद सुरक्षा गार्डों को सचेत किया और मंच से उतरकर बाहर की ओर भागे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि कैसे निक को लेजर लाइट से निशाना बनाया गया। निक जोनास को इस तरह कॉन्सर्ट छोड़कर जाने के बाद उनके फैंस ने सिंगर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अब फैंस के साथ-साथ नेटिजन्स भी निक जोनास की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना के बाद जोनास ब्रदर्स को अपना शो तुरंत बंद करना पड़ा। इसके बाद जब सुरक्षा गार्डों ने तलाशी ली तो पता चला कि दर्शकों में से एक शख्स ने निक के सिर पर लेजर लाइट मारी थी। उस व्यक्ति को कॉन्सर्ट से बाहर ले जाया गया और थोड़ी देर बाद कॉन्सर्ट फिर से शुरू हुआ। recent visitors 68

भारतीय सड़क कांग्रेस और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से शिविर का आयोजन

भोपाल सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन रवीन्द्र भवन भोपाल में 19 और 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसमें सड़क और पुल निर्माण की नवीनतम तकनीकों, सामग्रियों और अनुबंध निष्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) और मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहयोग से होगा। सेमिनार के पहले दिन 19 अक्टूबर को उद्घाटन-सत्र में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से आए हुए विशेषज्ञ नई तकनीकों, निर्माण सामग्रियों और ईपीसी(EPC इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन)) अनुबंध निष्पादन की चुनौतियों पर अपने विचार साझा करेंगे। पहले दिन की प्रमुख चर्चाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई तकनीकों का कार्यान्वयन, पुल निर्माण में नई मशीनरी का उपयोग, और सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली नई सामग्रियों पर फोकस रहेगा। सड़क सुरक्षा, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी तकनीकों का उपयोग, और सीमांत सामग्रियों के उपयोग पर भी गहन मंथन किया जाएगा। दूसरे दिन 20 अक्टूबर को ईपीसी (EPC इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन)) अनुबंधों की संरचना शेड्यूलिंग, अनुबंध निष्पादन में ठेकेदारों की भूमिका और सहायक अभियंताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें अनुबंधों से जुड़े विवादों और चुनौतियों के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। समापन सत्र में विभिन्न विशेषज्ञ और प्रतिनिधि पैनल चर्चा के माध्यम से सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार का उद्देश्य प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता को सुधारने और नवीनतम तकनीकों के माध्यम से समयबद्ध और टिकाऊ अवसंरचना का विकास सुनिश्चित करना है। सरकारी और निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर अनुभवों और नवाचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रदेश की अवसंरचना परियोजनाओं को नई दिशा और मजबूती मिल सके। इस दो दिवसीय आयोजन से मध्यप्रदेश के अवसंरचना विकास को नई ऊर्जा मिलेगी और यह आयोजन राज्य की निर्माण परियोजनाओं में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सहायक साबित होगा।   recent visitors 77