नमामि नर्मदा सेवा अभियान

मंडला जिला मंडला मुख्यालय के महाराजपुर के मां नर्मदा जी के विभिन्य घाटों में साफसफाई का अभियान शनिवार को चलाया जाता है जिसमे अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि सभी वर्ग के लोग शामिल होते है इसी तारतम्य में आज भी अभियान चलाया गया जिसमे जिला के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,जिला सी ओ,अन्य अधिकारी गण, जिला सदस्य शैलेश मिश्रा जी, जय दत्त झा जी,एवम अन्य अधिकारी,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

बस्तर आईजी ने सभी की शिनाख्त का किया दावा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सली मारे गए

जगदलपुर. नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर बसे नेंदूर-थुलथुली मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इस बात की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं, बताया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर दो करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। तीन अक्तूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की आसूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च पर निकली थी। मुठभेड़ में 31 माओवादियों के शव हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। साथ ही सभी सुरक्षाबल सुरक्षित ऑपरेशन से वापस लौटे थे। भाकपा माओवादी (पूर्वी बस्तर डीविजन कमेटी) द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार अन्य सात माओवादी के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि मुठभेड में एक डीकेएसजेडसी, एक सी.वाय.पी.सी. कमांडर, चार डीवीसीएम, 18 पीएलजीए कंपनी नंबर छह सदस्य, दो डीकेएसजेडसी गार्ड, नौ एरिया कमिटी सदस्य तथा एक एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य, दो जन मिलिशिआ कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादियों के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। पहचान किए जा चुके 38 माओवादियों की सूची — 1. नाम – नीति उर्फ उर्मिला उम्र – 45 वर्ष पद – डीकेएसजेडसीएम, पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी सचिव, 25 लाख इनामी, निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर। नीति उर्फ उर्मिला के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डागांव में कुल 60 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 20, कैम्प अटैक- 2, आईईडी ब्लास्ट- 6, आगजनी- 3 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही, जिसमें कुल- 6 आम नागरिक की हत्या, 13 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 7 जवान बलिदान व 9 जवान घायल हुये थे। 2. नाम – नंदू मण्डावी पद-सी.वाय.पी.सी. सदस्य, कंपनी नंबर 6 कमाण्डर पष्चिम बस्तर डिवीजन, 10 लाख इनामी, निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। नंदू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-04, कैम्प अटैक-01, जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 1 आम नागरिक की हत्या, सुरक्षा बल के दो जवान बलिदान व एक जवान घायल हुये थे। 3. नाम – सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर। सुरेश सलाम उर्फ जानकू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डगांव में कुल 38 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-11, कैम्प अटैक- 1, आईईडी ब्लास्ट- 3, पोलिंग बूथ पर हमला-01, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा, जिसमें कुल- 5 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 6 जवान बलिदान व 3 जवान घायल हुये थे। 4. नाम – मीना नेताम उम्र – 44 वर्ष पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर। मीना नेताम के खिलाफ जिला नारायणपुर में कुल  7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड- 3, आईईडी ब्लास्ट- 1, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही जिसमें कुल- 2 आम नागरिक घायल हुये थे। 5. नाम – महेश मण्डावी पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा। महेश मण्डावी के खिलाफ जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर एवं बस्तर में कुल 8 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 3, कैम्प अटैक- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 3 आम नागरिक की हत्या हुई थी। 6. नाम- मुरली मातलामी पद – डीव्हीसीएम ,पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी ग्राम मण्डानार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर। मुरली मातलामी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 13 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 6, पोलिंग बूथ पर हमला- 2, आईईडी ब्लास्ट- 2, एम्बुश- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 2 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 3 जवान बलिदान व 1 जवान घायल हुये थे। 7. नाम – बुधराम मड़काम पद – पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, 8 लाख इनामी, निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर 8. नाम – बसंती वड़द्दा पति साकेत उम्र – 30 वर्ष पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 9. नाम-जगनी वड्डे उम्र – 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर 10. नाम – सोमे दुग्गा उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य,08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 11. नाम- जुगनी कावड़े उर्फ अनिता पद- पी.पी.सी.एम.पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या ,08 लाख ईनामी , ग्राम किलेनार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर 12. सुषील उर्फ धन्नी कोवाची पद- पी.पी.सी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, ग्राम काकड़ीपदर थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव 13. नाम – दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर 14. नाम – मासे उर्फ शकीला पिता स्व- बुडता उम्र – 26 पद- पी.एल.जी.ए.कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंर जिला नारायापुर 15. नाम – सोमारू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र – 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छ0ग0) 16. नाम- मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर 17. नाम – अर्जुन उर्फ रंजीत नेताम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, वन प्लाटून सचिव/कमांडर , 08 लाख ईनामी, ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छ0ग0 18. नाम – सुन्दर उर्फ कमलू कलमू पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 पार्टी सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 19. नाम – मोहन मण्डावी पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा … Read more

3 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड में 8 करोड़ का सोना जब्त

रायपुर. पुलिस ने आकस्मिक चेंकिग के दौरान अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना मिला है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि पुलिस ने आकस्मिक चेंकिग के दौरान बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में तीन तस्करों से लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना मिला  है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बस स्टैंड भाठागांव में आकस्मिक चेकिंग किया। चेकिंग दौरान बस स्टैंड में यात्री लिंगराज नायक, हितेश तांडी और शुभम पात्रों के बैंगो की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को 12 किलो 800 ग्राम का सोना मिला। इस मौके पर पुलिस ने तीनों से सोने के संबंध में पूछताछ की। इस पर तीनों ने गोल-मटोल जवाब देने लगे। पुलिस ने सोने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की। इस पर किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं दिया गया। जिसके कारण बरामद सोने की सामग्री को सीललबंद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए आयकर विभाग को सौपी गई है। पुलिस ने 12 किलो 800 ग्राम का सोना जब्त कर लिया है। इसकी कीमती आठ करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी – 0- लिंगराज नायक 34 साल, निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर 0- हितेश तांडी 27 साल, निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर 0- शुभम पात्रों 28 साल, निवासी थाना टिकरापारा रायपुर Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

03 वर्षों से चोरी के मामले में फरार ईनामी वारण्टी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर            थाना कोतवाली अनूपपुर के गृहभेदन एवं नकबजनी के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 232/18 धारा 380,454 भा.द.वि. में आरोपी रामखिलावन सिहं गोविन्द सिहं उम्र 19 साल निवासी ग्राम कोलमी अनूपपुर लम्बे समय से फरार होने के कारण माननीय न्यायालय आरती सिहं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर द्वारा दिनांक04.12.2021 को आरोपी का स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा 2000 रूपये का नगद ईनाम उदघोषित किया गया है।                टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, आरक्षक गुपाल यादव, संजय सिहं, प्रवीण भगतएवं राजेश बड़ोले के द्वारा पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामखिलावन सिहं को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोलमी के पास जंगल से पकड़ा जाकर गिरफ्तार किया गया है जिससे चोरी एवं नकबजनी के अन्य मामलो में भी कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 57

दस्तावेज का 21 से सत्यापन, छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण अधिकारियों व छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका की हो रही भर्ती

रायपुर. छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर में होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चरण के लिए रिक्त और संभावित रिक्त पदों के खिलाफ लगभग तीन से पांच गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। अभ्यर्थी उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन का बैंक की ओर से सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखें। दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक व्यापम की ओर से जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

मुरैना में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, फैक्ट्री हुई धराशाई, मकान गिरे, 5 मकानों में आई दरार

मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री पूरी तरह से धराशाई हो गई। वहीं आस-पास के 4 से 5 मकानों में भी दरारें आ गई। बताया जा रहा है कि हादसे में की लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। फिलहाल, राहत कार्य जारी है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।जहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री पूरी तरह से धराशाई हो गई। वहीं आस-पास के 4 से 5 मकानों में भी दरारें आ गई। बताया जा रहा है कि हादसे में की लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। फिलहाल, राहत कार्य जारी है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। विस्फोट में मकान के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस व नगरनिगम का अमला रेस्क्यू करने में लगा हुआ है। अभी यह भी साफ नहीं हुआ है कि विस्फोट किस वजह से हुआ है। हालांकि मोहल्ले के कुछ लोगाें का कहना था सिलेण्डर में विस्फोट हुआ है। लेकिन कुछ लोगाें का कहना है कि मकान में पटाखे बनाए जाते थे और उन्हें स्टोर कर रखा हुआ था। उनमें आग लगने से विस्फोट हुआ। घटनाक्रम के मुताबिक इस्लामपुरा में रहने वाले गजराज राठौर के मकान में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे विस्फोट हो गया। जिससे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गजराज के बगल के दोनो घर व पीछे बना घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ लोगाें का कहना है कि मकान गैस सिलेण्डर में आग लगने से विस्फोट हुआ है तो लोगों का यह भी कहना था कि गजराज सिंह पटाखे बनाने व स्टोर करने का काम करता था। पटाखों में आग लगने की वजह से विस्फोट हुआ। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। महिला व एक बच्चे सहित कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका विस्फोट के बाद मकान के मलबे में महिला व एक बच्चे सहित और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस व नगरनिगम के कर्मचारी मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक मलबे से किसी को भी निकाला नहीं जा सका था। प्रशासन ने एसडीआरएफ को भी बुलाया है जिससे रेस्क्यू आपरेशन में तेजी लाया जा सके। धमाका इतना तेज कि कांप गया मोहल्ला, मकानों में आई दरार इस्लामपुरा में मकान के धमाका इतना तेज था कि पूरा मोहल्ला कांप गया। लोगाें का कहना था कि धमाका इतना तेज था कि लगा जैसे भूकंप आ गया हो। कई मकानों में धमाके की वजह से दरारें भी आ गई हैं। पहले भी इस्लामपुरा में हो चुके हैं विस्फोट पहले भी इस्लामपुरा में आतिशबाजी में विस्फोट होने की कई घटनाएं हो चुकी है। जिसमें आतिशबाजी बनाने वाले लोग न केवल जल गए थे, बल्कि मकान के मलबे में भी दब गए थे। इसके बाद भी इस्लामपुरा में पटाखे बनाने का काम लगातार जारी रहा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

अखिलेश यादव का महाराष्ट्र प्लान: MVA में समाजवादी पार्टी की सीटों की मांग पर स्पष्टता

Akhilesh Yadav’s Maharashtra Plan: Clarity on Samajwadi Party’s demand for seats in MVA समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मालेगांव और धुले में रैली करने वाले हैं. सपा विधानसभा चुनाव में दो से अधिक सीटें एमवीए से लेने की कोशिश में है. इस समय सपा के दो विधायक हैं. MVA Seat Sharing In Maharashtra: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों मिशन महाराष्ट्र में जुटे हैं. उनकी कोशिश महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में रहकर अधिक से अधिक सीटें सपा के पाले में लाने की है. इसी के मद्देनजर अखिलेश यादव आज (शुक्रवार, 18 अक्टूबर) महाराष्ट्र पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि हरियाणा का हारा हुआ चुनाव बीजेपी ने जीत लिया, लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र INDIA गठबंधन ही जीतेगा. महाराष्ट्र में हमें महासावधान रहना पड़ेगा. अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने कहा, ”महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी से सपा की 12 सीटों की मांग बिलकुल सही है. महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीतकर आएगी. हमें उम्मीद है कि जहां सपा जीतेगी, वहां एमवीए सीट देगा. सवाल संख्या का नहीं, जीत का है. अबू आजमी लगातार कोशिश कर रहे हैं. मालेगांव और धुले में भी हमारी दावेदारी है.” अखिलेश यादव दोनों जगह रैली करने वाले हैं. कौन-कौन सी सीटें चाहती है सपा? सपा ने अमरावती के रावेर से भी चुनाव लड़ने में रुचि दिखाई है. अन्य सीटें जो सपा चाहती है वे हैं मानखुर्द शिवाजी नगर, वर्सोवा, और अनुशक्ति नगर (मुंबई उपनगरीय जिला), भायखला (मुंबई शहर), भिवंडी पूर्व और भिवंडी पश्चिम (ठाणे), मालेगांव सेंट्रल (नासिक), औरंगाबाद पूर्व (छत्रपति संभाजी नगर), करंजा (वाशिम) और धुले शहर (धुले जिला). इस समय मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आजमी विधायक हैं. वहीं भिवंडी पूर्व से सपा के रईस शेख विधायक हैं. 2019 में कैसा रहा था सपा का हाल?288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे. 2019 में समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से दो पर जीत हासिल हुई थी. अन्य पांच सीटों पर सपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई. महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन (एमवीए) में कांग्रेस, शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी और अन्य छोटी पार्टियां शामिल है. अखिलेश यादव कहते रहे हैं कि पूरी ताकत से इंडिया ब्लॉक के साथ खड़े रहेंगे. एमवीए का मुकाबला यहां महायुति से है. महायुति (एनडीए) में बीजेपी के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है. नाना पटोले ने क्या कहा? एमवीए में शामिल नेताओं का कहना है कि जल्द ही सभी सीटों पर बातचीत पूरी हो जाएगी.महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि एमवीए में 25 से 30 विधानसभा सीट को लेकर है गतिरोध, कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा. सीटों के बंटवारे पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह स्पष्ट है कि जब एक से अधिक दल गठबंधन के रूप में एक साथ आते हैं तो सीट बंटवारे को लेकर संघर्ष होगा, लेकिन यह समझना आवश्यक है कि इसे तब तक नहीं खींचा जा सकता जब तक कि यह टूट न जाए. हालांकि, मुझे लगता है कि अभी ऐसा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. हम एक या दो दिन में अपनी सीट बंटवारे की बातचीत पूरी कर लेंगे, ज्यादातर कल तक, क्योंकि यह अंतिम चरण में पहुंच गया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 216