10 लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ऑक्सीजन सिलेंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़

दुर्ग. दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी करने वाले गिरोह के 10 लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहा है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 103 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी जामुल में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफलिंग की कंपनी है। जहां से पिछले कई महीने से लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी हो रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में कंपनी का एक कर्मचारी ड्राइवर घटना में शामिल है। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने कर्मचारी, ड्राइवर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियो ने पुलिस को बताया कि कंपनी से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने के बाद बाजार से कम कीमतों पर रायपुर के व्यापारी ज्ञानेन्द्र गुप्ता उरला रायपुर को बेचते थे और व्यापारी चोरी के सिलेंडर को अस्पतालों में खपाता था। आरोपियो ने पिछले तीन महीने से धीरे-धीरे करके सिलेंडर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। लेकिन आरोपी कर्मचारी और ड्राइवर ने कंपनी से एक दिन अचानक 17 सिलेंडर स्टॉक से गायब हो गए। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में ज्ञानेन्द्र गुप्ता, पंचराम यादव, चैन सिंह देवांगन, रविशंकर यादव, नकुल विश्वकर्मा, मुन्नालाल मारकंडे, अरुण पटेल, नरेश कुमार, राकेश पाल और सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास चोरी के 103 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए है। जिसकी कीमत 2 लाख 32 हजार बताई जा रही गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा 10 हजार के सिलेंडर को महज 200 रुपए में बेचते थे और व्यापारी के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर में अधिक कीमतों पर अस्पतालों को किराए पर देता था। पकड़े गए आरोपियों ने अब तक 2 लाख से अधिक रुपए कमाए थे। recent visitors 78

चेहरे और त्वचा की देखभाल के लिए आज़माएं बेस्ट सीरम

Amazon Great Indian Festival Sale 2024 की डील से आप टॉप फेस सीरम ले सकती हैं। अगर आप डलनेस, डार्क स्पॉट्स, रिंकल्स, फाइन लाइन्स और अन्य प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं, तो फेस सीरम आपके लिए काफी बढ़िया उपाय हो सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही Best Serum For Face लाए हैं, इसके इस्तेमाल से आपको इन परेशानी से छुटकारा मिलने के साथ ही ब्राइट, रेडिएंट और काफी क्लीन स्किन टोन भी मिल सकता है। Biggest Sale On Amazon की ये डील बचत के लिए काफी बढ़िया मानी जाती है। इस सेल में आपको फेस सीरम पर 30% तक का धाकड़ डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अच्छे फेस सीरम के लिए आप इस खास लिस्ट को भी चेक कर सकती हैं। SkinInspired Aqua Pump 10% Niacinamide Face Serum: इस Niacinamide Face Serum को हाई परफॉर्मेंस वाले एक्टिव को मिलाकर बनाया गया है, जिसमें 2% अल्फा अर्बुटिन, 10% नियासिनामाइड, 1% सीसा और 0.6% जिंक PCA को इस्तेमाल किया गया है, जिससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। यह सीरम स्किन के हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के साथ ही एजिंग साइन घटाने में भी काफी मदद करती है। यह स्किन के एक्ने को भी खत्म कर सकती है। LuxaDerme Korean Ultra Brightening Face Serum: अगर आप कोरियन जैसा ग्लो पाना चाहती हैं, तो इस Brightening Face Serum का इस्तेमाल आपके लिए काफी बढ़िया हो सकता है। यह UV डैमेज से भी प्रोटेक्शन पाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इस फेस सीरम को स्किन ब्राइटनेस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह डार्क स्पॉट्स रिमूव इवेन टोन भी दे सकती है। इसमें 91% तक नेचुरल इंग्रेडिएंट्स को शामिल किया गया है, जो आपको बेहद अच्छे रिजल्ट दे सकती है। CETAPHIL Bright Healthy Radiance Brightening |Glow Serum: हेल्दी रेडियंस ब्राइटनिंग के लिए आप इस Face Glow Serum को ट्राय कर सकती हैं। यह फेस सीरम लगभग सभी स्किन टाइप के लिए सूटेबल हो सकती है। यह फेस सीरम महिलाओं के साथ ही पुरुषों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इस फेस सीरम से डार्क स्पॉट्स कम होने के साथ ही डलनेस की प्रॉब्लम भी बेहद कम हो सकती है। इस फेस सीरम को यूजर्स ने भी काफी पसंद किया है। Alpha Mortal Advanced Face Serum with Niacinamide: त्वचा से हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए आप इस Face Serum with Niacinamide का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह फेस सीरम डार्क स्पॉट्स कम करके स्किन को ब्राइटेन टोन देने में मदद करती है। यह नियासिनामाइड, लीकोरिस एक्सट्रैक्ट, ग्लूटाथिओन और कोजिक एसिड की खूबियों के साथ आ रहा है, जिससे आपकी त्वचा हेल्दी और काफी ब्राइट भी हो सकती है। यह 30ml के पैक में आ रही है। Blue Nectar 24k Gold Serum for Glowing Skin | Kumkumadi Oil Serum: इस टॉप ब्रैंडेड 24k Gold Serum for Glowing Skin को यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी ब्राइट और फ्लोलेस ग्लो पाना चाहती हैं, तो यह फेस सीरम आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस फेस सीरम में 24K गोल्ड के गुण भी हैं, जो आपको सोने जैसी चमकती हुई त्वचा दे सकती है। इस फेस सीरम में 24 हर्ब्स को मिलाया गया है। Amazon Sale से आप इस फेस सीरम को 88 रुपये की EMI पर भी ले सकती हैं। recent visitors 97

भारतीय सड़क कांग्रेस भोपाल में सड़क और पुल निर्माण की नवीन तकनीकों पर मंथन, CM मोहन यादव और नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ

भोपाल केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और सीएम मोहन यादव ने शनिवार, 19 अक्टूबर को भोपाल के विकास का विजन साझा किया। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और सुंदरलाल पटवा से जुड़ा रोचक किस्सा सुनाते हुए कहा कैसे उनके एक निर्णय से देश 6 लाख गांवों में क्रांतिकारी बदलाव आया है। भोपाल के रवींद्र भवन में सड़क और पुल निर्माण की नवीन तकनीकों पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया है। इसके शुभारंभ समारोह में केंद्रीय मंत्री गड़करी ने कहा, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क वाला देश है। यहां 16 लाख किलोमीटर सड़कों बड़ा नेटवर्क है। सेमिनार में सड़क और पुल निर्माण की नई तकनीक, सामग्री और एग्रीमेंट प्रोसेस से जुड़े पहलुओं पर एक्सपर्ट्स अपने अनुभव और सुझाव साझा कर रहे हैं। यहां एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें सड़क और पुल निर्माण में लगने वाली नई मशीनरी समेत अन्य सामग्री का प्रदर्शित की गई हैं। सेमिनार में विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से आए हुए विशेषज्ञ नई तकनीकों, निर्माण सामग्रियों और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) एग्रीमेंट प्रक्रिया की चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे। लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने कहा- लोक निर्माण से लोक कल्याण हमारी टैगलाइन है, जिसका उद्देश्य केवल संरचनाओं का निर्माण करना भर नहीं है बल्कि ऐसी परियोजनाओं का विकास करना है जो समाज के सतत विकास में अपना योगदान दें। इसलिए हमारा लक्ष्य है कि भविष्य की सभी परियोजनाएं, इफेक्टिव मैनेजमेंट, कम लागत और समयबद्ध कार्य की दृष्टि से आदर्श बने। मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि इस दो दिवसीय सेमिनार से मध्य प्रदेश के अवसंरचना विकास को नई ऊर्जा मिलेगी और यह आयोजन राज्य की निर्माण परियोजनाओं में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। सेमिनार में विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से आए हुए विशेषज्ञ नई तकनीकों, निर्माण सामग्रियों और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंध निष्पादन की चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार में लोक निर्माणमंत्री राकेश सिंह सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। पहले दिन प्रमुख चर्चा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई तकनीकों का कार्यान्वयन, पुल निर्माण में नई मशीनरी का उपयोग और सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली नई सामग्रियों पर फोकस रहेगा। सड़क सुरक्षा, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी तकनीकों का उपयोग और सीमांत सामग्रियों के उपयोग पर भी गहन मंथन किया जाएगा। आखिरी दिन रविवार को ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंधों की संरचना शेड्यूलिंग, अनुबंध निष्पादन में ठेकेदारों की भूमिका और सहायक अभियंताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें अनुबंधों से जुड़े विवादों और चुनौतियों के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। समापन सत्र में विभिन्न विशेषज्ञ और प्रतिनिधि पैनल चर्चा के माध्यम से सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार का उद्देश्य प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता को बढ़ाने और नवीनतम तकनीकों से समयबद्ध और टिकाऊ अवसंरचना का विकास सुनिश्चित करना है। recent visitors 79

Hit and Run in Indore: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर… लर्निंग लाइसेंस पर ही दौडाई कार

इंदौर कैफे संचालक ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए एबी रोड पर सड़क किनारे दुकान लगाए पति-पत्नी और उनके तीन साल के बेटे को टक्कर मार दी। पति कार में फंस गया, जिसे कार चालक करीब एक किमी तक घसीटता ले गया। चीखने-चिल्लाने पर भी उसने कार नहीं रोकी। पीछा करने पर उसने तेज कार चलानी शुरू कर दी। लोग सड़क पर बिखरे चिथड़े देखकर उसके पीछे-पीछे आते गए। आखिर में आरोपित चौराहा पर फंसा और कार रोकनी पड़ी। राजेंद्रनगर टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक आरोपित आदर्श गुर्जर के पास लाइसेंस नहीं था। उसने कुछ समय पूर्व ही लर्निंग लाइसेंस बनवाया था। बावजूद जाम गेट तक कार ले गया और व्यस्ततम मार्ग पर कार दौड़ाने लगा। पुलिसकर्मियों ने आदर्श से पूछताछ की तो बहाने बनाने लगा। उसने कहा कि एमराल्ड हाइट्स स्कूल के समीप कुछ चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी। मामा-मामी के सामने ही टक्कर मारी थी उसने सपना को टक्कर मारने से भी मना कर दिया। राहुल कार में फंसा था, यह भी कार रुकने पर पता चला। राहुल के भानजे सुनील के मुताबिक वह घटनास्थल पर मौजूद था। मामा-मामी को उसके सामने ही कार ने टक्कर मारी थी। मामी को देखने गया तो मामा गायब मिले। लोगों ने बताया कि मामा तो कार में फंसे हैं दोपहिया चालकों ने बताया मामा तो कार में ही फंसे हैं। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि लोग देखते रह गए। सड़क पर खून व शरीर से गिरे चिथड़े देख रेती मंडी तरफ गए व कार को बाइक आगे कर रोका। टीआई राजपाल यादव के मुताबिक आदर्श पर सदोष मानव वध के प्रयास का केस दर्ज किया है। रईसजादों की लापरवाही ले रही बेगुनाहों की जान बेलगाम रफ्तार और रईसजादों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। बड़ी घटनाएं युवाओं की मौज मस्ती से घटी हैं। महालक्ष्मीनगर में पिछले महीने मर्सीडिज कार के चालक गजेंद्रसिंह ने स्कूटर सवार लक्ष्मी व दीक्षा को टक्कर मार दी। recent visitors 56

शिवपुरी बस स्‍टैण्‍ड पर चाकू की नोंक पर किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म

शिवपुरी शिवपुरी के बस स्टैण्ड पर एक आरोपित ने आठ साल की मासूम के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआत में आरोपित की पहचान नहीं हुई थी। लेकिन बाद में बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक शिवपुरी बस स्टैण्ड पर भितरवार क्षेत्र के मजदूर रुके हुए हैं। इन्हीं मजदूरों के परिवार की एक 8 वर्षीय बालिका बस स्टैंड पर ही थी। तभी बसों की सफाई करने वाले युवक ने चाकू की नोक पर बालिका को एक तरफ ले गया और उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत खराब हो गई। आरोपित मौके से फरार हो गया।  स्वजनों ने गंभीर हालत में बालिका को पहले पुलिस के पास फिर अस्पताल ले गए। बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पहले आरोपित का पता नहीं चला। लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को दबोचा और बच्ची के सामने उनकी परेड कराई। तब बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। recent visitors 99

विदिशा : त्योंदा में बस हादसा, अंधे मोड़ पर स्लीपर बस पलटी, 6 से अधिक यात्री घायल

विदिशा विदिशा जिले के त्योंदा में हादसा हो गया। यहां की सरकारी अस्पताल के पास अंधे मोड पर स्लीपर बस पलट गई। इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्होंने त्योंदा अस्पताल में उपचार कराया। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 से 3.30 के बीच की है। हादसे की जानकारी मिलने पर त्योंदा थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में घायल यात्रियों को घटना स्थल 100 मीटर दूर स्थानीय त्योंदा के ही शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल यात्रियों का उपचार किया गया। उपचार के बाद यात्री दूसरी बस में बैठकर चले गए। इंदौर से टीकमगढ़ जा रही थी बस बता दें कि महाकाल ट्रेवल्स की स्लीपर नाइट बस रात्रि में इंदौर से चलकर त्योंदा होते हुए टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान त्योंदा शासकीय अस्पताल के पास अंधे मोड पर यात्रियों से भरी बस पलट गई।जिसमें आधा दर्जन से अधिक सवार यात्री घायल होना बताए गए। हादसे में किसी काे ज्यादा हानि नहीं हुई है। हादसे में यह लोग हुए घायल अस्पताल से बताया है कि बस पलटने से 6 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिनमें बस का क्लीनर टीकमगढ़ के जतारा तहसील के ग्राम खरोई निवासी रज्जन सिंह ठाकुर (40 ) इनके अलावा बस में सवार यात्री विरोरा निवास गुलजरी विश्वकर्मा (35), अंशुल विश्वकर्मा (12) , प्रकाश विश्वकर्मा (48) और राजगढ़ निवासी मुन्नी बाई (35), टीकमगढ़ निवासी शुभम मिश्रा (30) घायल हुए हैं। इनके अलावा अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों में कुछ व्यापारी भी शामिल हैं जो इंदौर से सामान खरीद कर टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे।   recent visitors 191

सिंगरौली : सरकारी स्कूल में शराबी हेडमास्टर की हरकत, कार्रवाई की तैयारी

Drunk headmaster's actions in government school, preparation for action The villagers made a video of this

Drunk headmaster’s actions in government school, preparation for action सिंगरौली ! Drunk headmaster’s actions in government के नशे में पहुंचा. इसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया. अब इस मामले में शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है. मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल से शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. सिंगरौली जिले के ग्रामीण क्षेत्र बिंदुल संकुल केंद्र, पुरा गांव के प्राथमिक स्कूल में एक टीचर शराब के नशे में धुत नजर आया. शराब पीकर स्कूल आने की वजह भी शिक्षक ने बताई. उसने कहा कि मेरा मोबाइल गुम हो गया, दिमाग डिस्टर्ब है, इसलिए थोड़ी बहुत शराब पीकर आया हूं. स्कूल में सिर्फ एक टीचरपुरा गांव में सरकारी स्कूल में तैनात इस टीचर का नाम अर्जुन सिंह है. इसी प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर भी है, जो लंबे समय से इसी स्कूल में है और अक्सर स्कूल में शराब के नशे में ही आता है. इस प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ यही एक शिक्षक है. ग्रामीणों ने बनाया वीडियोरोजाना की तरह बुधवार (16 अक्टूबर) को जब शराबी हेडमास्टर स्कूल पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाया और पूछा कि आप शराब पीकर क्यों आये हो? तो जवाब भी ऐसा दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. शराबी हेडमास्टर ने कहा कि मेरा मोबाइल गुम गया है, इसलिए शराब पीकर स्कूल आया हूं. शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?ग्रामीणों ने नशे में धुत्त शराबी हेडमास्टर का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी एसबी सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही. Read More : https://mysecretnews.com/chhatarpur-and-khajuraho-opposition-targeted/ recent visitors 206