अदार पूनावाला ने 1000 करोड़ में खरीदी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की हिस्सेदारी

मुंबई  कोविड वैक्सीन बनाने वाली बहुचर्चित कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला अब फिल्म इंडस्ट्री के जाने-जाने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ हाथ मिला रहे हैं. खबर है कि अदार पूनावाला की कंपनी सीरीन प्रोडक्शन्स 1000 करोड़ रुपये में धर्मा प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सा खरीदने वाली है. आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर आई है और इसमें बताया गया है कि फिल्ममेकर करण जौहर के पास धर्मा प्रोडक्शन्स की बाकी 50 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी और वो कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहेंगे. इसके साथ ही अपूर्वा मेहता कंपनी की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर बनी रहेंगी.   कौन हैं अदार पूनावाला? अदार पूनावाला को सबसे ज्यादा सीरम इंस्टीट्यूट के जरिए भारत में कोविड वैक्सीन के निर्माण के लिए जाना जाता है. कोविड के संकटकाल में जब देश में कोविशील्ड के जरिए सभी को वैक्सीन दी गई, उस समय से अदार पूनावाला पूरी तरह लाइमलाइट में आ गए. 1997 में शुरू हुआ था धर्मा प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन्स को साल 1997 में यश जौहर ने शुरू किया था और उनके निधन के बाद उनके बेटे करण जौहर ने साल 2004 में कंपनी की बागडोर संभाली. इस फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान, केसरी, सिंबा, धड़क, ये जवानी है दीवानी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है जिनमें से कई फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं. करण जौहर अदार पूनावाला के दोस्त हैं अदार पूनावाला द्वारा संचालित सिरीन प्रोडक्शन और धर्मा प्रोडक्शन्स अब अलग-अलग तरह के कंटेट का निर्माण साझा रूप से करेंगे. अदार पूनावाला के सिरीन प्रोडक्शन्स के आकलन के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शंस का वैल्यूएशन 2000 करोड़ रुपये है. इस लिहाज़ से अदर पूनावाला ने 1000 करोड़ रुपये में धर्मा प्रोडक्शन के 50 फ़ीसदी हिस्से को खरीदा है. करण जौहर अदार पूनावाला और उनकी पत्नी नताशा पूनावाला के काफी करीबी दोस्त हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 91

पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बेटी के जन्मदिन चल रही थी तैयारी

जगदलपुर. जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक वकील ने अपने बच्चे के जन्मदिन के दिन अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को रात को लगी, जिसके बाद सूचना कोतवाली थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर मेकाज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ऋषि तिवारी (40) पेशे से वकील थे। साथ ही अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ निवास करते थे। रविवार को बेटी के जन्मदिन होने के कारण घर में तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक पत्नी व ऋषि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ऋषि गुस्से में आकर अपने कमरे में दोपहर को चला गया। पत्नी व मां ने इस ओर ध्यान न देते हुए अपने काम में लग गए। रात तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजे पर दस्तक दी। लगातार दस्तक के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा गया, जहां ऋषि फंदे में लटका हुआ था। इसके बाद शव को उतारने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद का कहना है मामले की जानकारी लगते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 80

रोहिणी ब्लास्ट पर दिल्ली पुलिस एक्शन में, टेलीग्राम ऐप को लिखा लेटर, मांगी ये जानकारी

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने Telegram को एक पत्र लिखकर 'Justice League India' नामक चैनल से संबंधित जानकारी मांगी है. यह कार्रवाई रोहिणी में हुए ब्लास्ट के बाद की गई है. कल शाम, इस टेलीग्राम चैनल पर धमाके का सीसीटीवी फुटेज अपलोड किया गया, जिसमें इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली गई थी. हालांकि, Telegram की तरफ से अभी तक दिल्ली पुलिस को कोई जवाब नहीं मिला है. रोहिणी ब्लास्ट की जांच जारी है, लेकिन अभी तक किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है. पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है. रविवार सुबह साढ़े सात बजे हुआ था ब्लास्ट बता दें कि रविवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब जब दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार में ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी तो इससे इलाके में दहशत फैल गई. इसके लगभग 20 मिनट बाद ही जैसे-जैसे एरिया में बड़ी-बड़ी जांच एजेंसियों का पहुंचना शुरू हुआ तो फिर इस मामले ने और भी चिंता बढ़ा दी. हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि ब्लास्ट कैसे हुआ? क्यों हुआ? किसने किया? मकसद क्या था? लेकिन इस ब्लास्ट ने त्योहारी सीजन में माथे पर बल ला दिए हैं. 2 किमी दूर तक सुनाई दी ब्लास्ट की आवाज धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. घटनास्थल से 'व्हाइट पाउडर' बरामद किया गया है, और जांच के लिए पहुंची जांच एजेंसियों ने इस धमाके को 'मिस्टीरियस ब्लास्ट' यानी 'रहस्यमयी धमाका' करार दिया है. जांच एजेंसियों ने धमाके को इसलिए 'मिस्टीरियस ब्लास्ट' कहा है, क्योंकि मौके से किसी तरह का टाइमर, डेटोनेटर या कोई मेटल या फिर कोई इनेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं मिला है. अब सवाल ये है कि फिर विस्फोटक में ऐसा क्या ट्रिगर हुआ कि जोरदार धमाका हुआ? इसकी जांच की जा रही है. CCTV फुटेज खंगाल रही दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस ब्लास्ट साइट के आस-पास के कई किलोमीटर तक के CCTV फुटेज को खंगाल रही है, जिससे जानकारी मिल सके कि बम किसने रखा था. ब्लास्ट के आस-पास का मोबाइल का डंप डेटा भी कलेक्ट किया जा रहा है, जिसके जरिए ब्लास्ट पर संदिग्ध फोन नंबर जो एक्टिव थे उसका पता लगाया जा सके.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

करवा चौथ पर पति ने पत्नी को दिया जीवन किडनी का अनमोल उपहार

जबलपुर किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रही पत्नी को करवा चौथ पर अपनी किडनी उपहार में दिया। करवा चौथ के पल काे अपने जीवन में विशेष बनाते हुए दूसरे के लिए एक उदाहरण बन गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने सर्जरी की दंपती अब स्वस्थ्य है पति की किडनी की पत्नी में सफल प्रत्यारोहपण की प्रक्रिया बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल में हुई। जहां, विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने सर्जरी की। यह दंपती अब स्वस्थ्य है। दो वर्ष से गंभीर पीड़ा और शारीरिक समस्या से जूझ रही थी लालमाटी निवासी नीना प्रमानिक किडनी रोग से पीड़ित थी। दो वर्ष से गंभीर पीड़ा और शारीरिक समस्या से जूझ रही थी। डायलिसिस पर थी। पति ज्ञानदीप प्रमानिक, पत्नी को पीड़ा में नहीं देख पा रहे थे किडनी प्रत्यारोपण से उनका जीवन बेहतर हो सकता था। पति ज्ञानदीप प्रमानिक, पत्नी को पीड़ा में नहीं देख पा रहे थे। उन्होंने उसे अपनी किडनी देने का निर्णय किया। सपने को अस्पताल के कुशल चिकित्सकों ने पूरा कर दिया प्रत्यारोपण के लिए दिन चुना करवा चौथ का, ताकि अपनी पत्नी को एक अनमोल उपहार दे सकें। उसकी पीड़ा को हर सकें। बेहतर जीवन प्रदान कर सकें। उनके सपने को अस्पताल के कुशल चिकित्सकों ने पूरा कर दिया। करवा चौथ के दिन दंपती के चेहरे पर खुली लौटाई नेफ्रोलाजिस्ट डा. विशाल बडेरा, सर्जन डा. राजेश पटेल की टीम ने सफल सर्जरी की। करवा चौथ के दिन दंपती के चेहरे पर खुली लौटाई। पूनम की रात में चांद से खिल उठे चेहरे रविवार करवाचौथ के दिन महिलाओं ने सुबह सरगी से दिन की शुरुआत की। तो वहीं शाम को सामूहिक पूजन में महिलाएं शामिल हुई। जहां एक ओर पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की, तो वहीं हसबैंड ने वाइफ को सरप्राइज गिफ्ट दिए। पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर व्रत किया करवाचौथ के अवसर पर कालोनी, सोसाइटी में चहल-पहल रहीं। होटल में हसबैंड ने वाइफ को डिनर कराया। महिलाओं ने रात को चांद का दीदार करके व्रत खोला। करवाचौथ का पूजन ग्रुप में किया मदनमहल निवासी जसमीत कौर ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी करवाचौथ का पूजन ग्रुप में किया। करवाचौथ स्पेशल अंदाज में मनाया। करवाचौथ पर पारंपरिक परिधान पहनें। मैंने शादी का लहंगा, हसबैंड ने शेरवानी पहनी थी हसबैंड और मैने मैचिंग के कपड़े पहनें, मैंने शादी का लहंगा पहना, वहीं हसबैंड ने शेरवानी पहनी थी। करवाचौथ पर्व पर सोलह-श्रृंगार खास होता है। हाथ में मेहंदी लगाई थी। जिसमें हसबैंड का नाम भी लिखा है। पहले करवाचौथ को लेकर रहा उत्साह सोनाली ने बताया कि पहले करवाचौथ को लेकर बहुत उत्साह रहा। दिन में ही पूजा की तैयारी कर ली थी। करवाचौथ के लिए घर पर ही पकवान बनाए। रात में चांद का दीदार किया। चांद निकलते ही चंद्रमा को अध्र्य दिया, और पतिदेव ने पानी पिलाया। पति ने मुझे सुंदर ड्रेस गिफ्ट में दी। इसके बाद हम दोनों ने फोटोसेशन किए। सभी फोटो इंटरनेट मीडिया में अपलोड भी किए। माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने मनाया पर्व सुख,समृद्धि,आनंद और श्रृंगार के साथ माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने करवाचौथ पर्व मनाया। जिसमें अनीता जेठा, नेहा जेठा, दीप्ति दरक, पूजा माहेश्वरी, दीप्ति जेठा, प्रियंका माहेश्वरी, गीता जेठा, शीतल, तारा, चंचल, रूचि, जेठा, निधि भट्टर, खुशबू जेठा, मान्या दरक, दिया माहेश्वरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

भोपाल के वीआईपी रोड से युवक गमले में पेशाब करते हुए वीडियो सामने आया

 भोपाल वीआईपी रोड पर गमले में पेशाब करते हुए एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहु प्रसारित हुआ । इस वीडियो में युवक को गमले के पास पेशाब करते साफ देखा जा सकता है। यह घटना राहगीरों द्वारा कैमरे में कैद की गई और कुछ ही समय में वीडियो इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर बहु प्रसारित हो गया । घटना के वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई । कोहेफिजा थाना पुलिस अब वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि घटना के वीडियो में एक मोटरसाइकिल भी देखी गई है, जिसका नंबर छत्तीसगढ़ का है। मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 एएल 8896 है । पुलिस फिलहाल इस नंबर के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि इसी तरह की घटना 26 सितंबर को भी सामने आई थी, जब एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में बहु प्रसारित हुआ था, जिसमें वह बड़े तालाब में पेशाब कर रहा था । उस घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने युवक की पहचान उसकी कार के नंबर से की और कार मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। नगर निगम भोपाल के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि तालाब या सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। निगम वीडियो के आधार पर युवक के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

रतलाम : महालक्ष्मी मंदिर का ताला सुबह 8.15 बजे खुला, श्रीमाली ब्राह्मण समाजजनों ने मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना की

रतलाम रतलाम के माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सूतक में पंडित संजय पुजारी के पूजा-पाठ करने के बाद श्रीमाली समाज के लोगों ने विरोध जताया था। इसके बाद रविवार रात को प्रशासन ने मंदिर में ताला लगाया दिया था। प्रतिदिन सुबह 6 बजे तक खुलने वाले मंदिर के ताले सोमवार सुबह 8 बजे तक भी नहीं खुले। मंदिर के बाहर श्रीमाली समाज के लोग दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। इसके बाद नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय की मौजूदगी में मंदिर का ताला सुबह 8.15 बजे खुला। इसके पहले श्रीमाली ब्राह्मण समाजजनों ने मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना की। पंडित संजय दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। रतलाम के माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सूतक में पंडित संजय पुजारी द्वारा पूजा-पाठ करने का विवाद गहराता जा रहा है। विवाद के बीच प्रशासन ने संजय पुजारी के स्थान पर सत्यनारायण पिता दुर्गाशंकर व्यास को मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया है। पंडित संजय पुजारी से भी मंदिर में सजावट के लिए आने वाले रुपयों और आभूषणों की प्रतिदिन की जानकारी मांगी है। वहीं प्रतिदिन सुबह 6 बजे तक खुलने वाले मंदिर के ताले सोमवार सुबह 8 बजे तक भी नहीं खुले। मंदिर के बाहर श्रीमाली समाज लोग आकर एकत्र हो गए। सुबह जल्दी ताला नहीं खुलने से कई श्रद्धालुओं को बाहर से दर्शन कर जाना पड़ा। 8:15 बजे खुले ताले इसके बाद नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय की मौजूदगी में मंदिर का ताला सुबह 8.15 बजे खोला गया। श्रीमाली ब्राह्मण समाजजनों ने मंदिर के बाहर पूजा की। पूजा-पाठ करने के बाद गंगाजल और गो मूत्र से वैदिक मंत्रोचार के साथ मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। नायब तहसीलदार उपाध्याय ने बताया कि पूर्व पुजारी की शिकायत को लेकर उन्हें हटाया गया है। उनके स्थान पर अभी एक नए पंडित की अस्थाई रूप से नियुक्ति की गई है। सजावट को लेकर 10:30 बजे मीटिंग होगी, उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल मंदिर खोल दिया गया है। श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर हमारा है। समाज की सती मां का भी मंदिर में स्थान है। पुजारी को पूर्व में निवेदन किया था कि सूतक में मंदिर में ना जाएं, लेकिन वह नहीं माने। पुजारी के बड़े भाई के निधन से सूतक संजय पुजारी के बड़े भाई का इंदौर में निधन हो गया है। परिवार में सूतक होने के बावजूद वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसको लेकर शहर के श्रीमाली ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। रविवार रात को भी समाजजन मंदिर पहुंचे। संजय पुजारी को देखकर उन्होंने हंगामा कर दिया। दो दिन पहले भी समाजजनों ने प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया था। समाजजनों का कहना था कि महालक्ष्मी मां हमारी कुल देवी हैं। विवाद के बाद तहसीलदार ने संजय पुजारी के स्थान पर पूजा पाठ करने के लिए एक अन्य पंडित को अस्थाई रूप से नियुक्त कर दिया है। समाजजनों को कहना था कि नए पंडित को मंदिर में पूजा पाठ नहीं करने दिया जा रहा है। मंदिर में संजय पुजारी लगातार आ रहे हैं। इस पर समाजजनों ने आक्रोश जताया। आखिरकार प्रशासन को बीच में आकर मंदिर में रविवार रात ताला लगाना पड़ा। सजावट की जिम्मेदारी अब कौन लेगा मंदिर में दीपावली पर्व पर नोटों और आभूषणों से सजावट का कार्य भी जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुपए और आभूषण लेकर आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि रविवार रात को प्रशासन ने मंदिर में ताला लगा दिया, जिससे सजावट का कार्य भी रुक गया। पुजारी भी बदल दिया। ऐसे में अब मंदिर में सजावट की जिम्मेदारी कौन लेगा। वहीं अब तक जिन लोगों ने रुपए और आभूषण दिए हैं, उनकी देखरेख कौन करेगा। हालांकि तहसीलदार ने संजय पुजारी को पत्र जारी कर सजावट के लिए प्रतिदिन आने वाले रुपयों और आभूषणों की जानकारी मांगी है। मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुलिस जवान भी तैनात किए हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 150

कूनो में दीपावली तक गूंजेगी चीता शावकों की किलकारी, नेशनल पार्क से आई खुशखबरी

श्योपुर  श्योपुर कूनो नेशनल पार्क से एक रोमांचक खबर आ रही है। बाड़े में एक मादा चीता प्रेग्नेंट है! यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सोशल मीडिया पेज पर की गई है। पार्क से जल्द ही और अच्छी खबरें आ सकती हैं। कूनो में वर्तमान में 12 शावकों सहित 24 चीते हैं। दक्षिण अफ्रीका से लाए गए वीरा, जो लगभग 5 वर्ष का है और नर चीता पवन के साथ काफी समय बिता चुका है। चिता प्रोजेक्ट के निदेशक उत्तम शर्मा ने कहा कि वीरा के आने वाले दिनों में बच्चे पैदा करने की उम्मीद है। सीएम ने दी खुशखबरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कूनो में आने वाली हैं खुशियां। देश के 'चीता स्टेट' मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही मादा चीता नए शावकों को जन्म देने वाली है। यह खबर 'चीता प्रोजेक्ट' की बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया गया ये प्रोजेक्ट पारिस्थितिक संतुलन को निरन्तर बेहतर बनाने वाला सिद्ध हो रहा है। शहर के करीब पहुंच गई थी वीरा बता दें कि मई में वीरा कूनो की सीमाओं से बाहर निकल गई थी। मुरैना के जौरा और पहाड़गढ़ होते हुए ग्वालियर के बागवाला गांव में पहुंच गई थी। यह पहली बार था जब वह किसी शहर के इतने करीब पहुंची थी। पार्क के बाहर उसने बकरियों के झुंड पर हमला किया, जिसमें एक चरवाहे के सामने तीन बकरियों को मार डाला। वन्यजीव अधिकारियों ने उसकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी और उसे सफलतापूर्वक कूनो नेशनल पार्क में वापस ले आए। 6 बकरियों का किया था शिकार वीरा और एक अन्य चीता पवन, दोनों पार्क के बाहर घूमते देखे गए हैं। पवन को हाल ही में राजस्थान के करोली से वापस लाया गया था। इस साल की शुरुआत में अप्रैल में वीरा को मुरैना के जौरा, पहाड़गढ़ और कैलारस इलाकों में घूमने के बाद बचाया गया था। बाहर रहने के दौरान उसने एक नीलगाय का शिकार किया और लगभग छह बकरियों का शिकार किया। वीरा चीता गर्भवती बता दें, इस समय कूनो नेशनल पार्क में 12 वयस्क और 12 चीता शावक हैं। अगस्त महीने में प्रजनन के लिए मादा चीता वीरा के साथ बाड़े में एक नर चीता को रखा गया था। हालांकि उसका नाम स्पष्ट नहीं किया गया है। अब वीरा में गर्भ के पूरे लक्षण स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पार्क में अभी तक वीरा, निर्भा और धीरा तीन मादा चीता ऐसी हैं जो अब तक मां नहीं बनी हैं। आशा और ज्वाला बन चुकी हैं मां आशा और ज्वाला शावकों को जन्म दे चुकी हैं। ज्वाला ने तो जनवरी, 2024 में दूसरी बार शावकों को जन्म दिया था। डीएफओ थिरूकुराल आर का कहना है कि कूनो पार्क में एक मादा चीता जल्द ही मां बनने वाली है। गाइडलाइन के अनुसार हम मादा चीता का नाम स्पष्ट नहीं कर सकते। चीता प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी पर जवाब तलब नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथाेरिटी, भारत सरकार ने वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे की शिकायत पर मप्र सरकार वन विभाग से चीता प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी पर जवाब तलब किया है। कूनो नेशनल पार्क में हुई चीतों की मौत और चीता प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी के विषय को लेकर वन्य जीव जंतु एवं पर्यावरण प्रेमियों ने 7 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट का घेराव कर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नाम ज्ञापन भी दिया गया था। वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट की शिकायत पर पांच बिंदुओं पर जांच शुरू करने की मांग की गई है। ज्ञापन में चीता प्रोजेक्ट के नियमों का उलंघन कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ और सिंह परियोजना के डायरेक्टर उत्तम शर्मा पर लगाया था। एमपी के लिए मील का पत्थर वन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वह अब सुरक्षित रूप से कूनो नेशनल पार्क में वापस आ गई है, जहां उसकी गर्भावस्था चीता आबादी के लिए नई आशा लेकर आई है। नए शावकों के आगमन की प्रत्याशा के साथ, यह खबर मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67