फिर बिगड़ेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 3 संभागों में दो दिन बारिश-बादल के आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

भोपाल मध्यप्रदेश में मानूसन की विदाई के बाद भी बाारिश का दौर जारी है। रविवार को बैतूल, नर्मदापुरम और ग्वालियर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में पानी गिरने की संभावना जताई है। बताया, अगले 2 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। 25 अक्टूबर से रात में ठंड का असर बढ़ेगा। कुछ शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, अरब सागर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। जो मध्यप्रदेश के दक्षिणी जिलों में असर दिखा रहा है। पिछले 6 दिन से यहां बारिश का दौर जारी है। रविवार को ग्वालियर, बैतूल और नर्मदापुरम में पानी गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नर्मदापुरम में दिन का तापमान 27.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दिन में बैतूल, रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा रविवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी और बैतूल सबसे ज्यादा ठंडे रहे। पचमढ़ी में रात का तापमाान 16 डिग्री सेल्सियस और बैतूल में दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो औसत से 5.3 डिग्री कम है। दिन में बैतूल, रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा पचमढ़ी में रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। रविवार को बैतूल में दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां रात और दिन के तापमान में 5.3 डिग्री का ही अंतर रहा। मानसून की हो चुकी विदाई प्रदेश से 15 अक्टूबर को मानसून लौट चुका है लेकिन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ में बारिश दर्ज की गई। दो दिन सिस्टम के सक्रिय रहने से ऐसा ही मौसम रह सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79

त्योहार से सप्ताह पूर्व से दिल्ली, इंदौर, रायपुर से आने वाली फुल, जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची

जबलपुर दीपावली से ठीक एक दिन पूर्व 30 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 130, थर्ड एसी इकोनोमी में 65, थर्ड एसी में 85, सेकेंड एसी में 52 एवं फस्र्ट एसी में 17 है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के कारण कई गाड़ियों को रद्द किया गया है। मुंबई से प्रतिदिन 14-16 ट्रेनों का संचालन होता है सीएसटीएम-जबलपुर के मध्य सीधी चलने वाली एक मात्र गरीबरथ एक्सप्रेस में 27 अक्टूबर को टिकट की प्रतीक्षा सूची 299 पर पहुंच गई है। मुंबई से प्रतिदिन 14-16 ट्रेनों का संचालन होता है, जो जबलपुर से होकर गुजरती हैं। जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची हैं जबलपुर से प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर, पटना, भागलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें तो दीपावली के पहले से लेकर छठ तक फुल हैं। दिल्ली, इंदौर, रायपुर, जयपुर से जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची हैं। इनमें प्रतीक्षा सूची लंबी होना आरंभ हो गया है। मुंबई से आने वाली ट्रेनों में स्थिति….     24 अक्टूबर : 14 में से पांच ट्रेन में थर्ड एसी में नोरूम।     24 अक्टूबर : गरीबरथ एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची 152।     25 अक्टूबर : 16 में से दो ट्रेन में नोरूम।     25 अक्टूबर : अन्य छह के थर्ड एसी व सात ट्रेन के सेकेंड एसी में नोरूम।     26 अक्टूबर : 14 में से पांच ट्रेन में नोरूम।     26 अक्टूबर : अन्य छह के थर्ड एसी, चार ट्रेन के सेकेंड एसी में नोरूम।     27 अक्टूबर : 15 ट्रेन में से चार ट्रेन में नोरूम।     27 अक्टूबर : कुछ अन्य ट्रेनों के स्लीपर और एसी में भी नोरूम।     28 अक्टूबर : 16 में नौ ट्रेन में नोरूम।     29 अक्टूबर : 16 में से आठ ट्रेन में नोरूम।     30 अक्टूबर : 14 में से 11 ट्रेन में नोरूम।     31 अक्टूबर : 16 में से पांच ट्रेन में नोरूम। जबलपुर आने वाली यह ट्रेने भी फुल….     दिल्ली से : तीन-चार ट्रेन प्रतिदिन। 25-30 अक्टूबर तक।     जयपुर से : एकमात्र ट्रेन संचालित। 23-30 अक्टूबर तक।     रायपुर से : दो ट्रेन का संचालन। 23-30 अक्टूबर तक। नोट: रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवरण। तत्काल टिकट लेने की तैयारी महानगरों में रहकर नौकरी, पढ़ाई करने वाले आसपास के जिलों के लोग भी जबलपुर तक रेल यात्रा करके पहुंचते हैं। जो लोग पहले टिकट आरक्षित कराने से चूक गए हैं, वह अब तत्काल टिकट लेने की तैयारी कर है। तत्काल टिकट के लिए भी सबसे अधिक मांग गरीबरथ, महानगरी, काशी, पवन, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, मप्र संपर्क क्रांति, दयोदय जैसी ट्रेनों में है। महंगे किराये वाली गाड़ी भी खाली नहीं त्योहार पर घर पहुंचने के लिए यात्री महंगा किराया भी चुका रहे है। रेलवे की ओर से कुछ विशेष गाड़ियां आरंभ की है। अधिक किराया वाली यह ट्रेनें अभी से फुल हो गई है। एलटीटी-समस्तीपुर विशेष ट्रेन के स्लीपर श्रेणी की प्रतीक्षा सूची 150 पर पहुंच गई है। रायपुर, जयपुर जैसे नगरों से रेल यातायात के सीमित विकल्प भी त्योहार पर आने वाले लोगों के लिए समस्या बन रहे है। मनमाड़ से जबलपुर के लिए रवाना हुई गरीब रथ मुंबई रेल मंडल के कसारा स्टेशन पर पटरी की मरम्मत के चलते गरीबरथ एक्सप्रेस को मुंबई ले जाया सका। शनिवार शाम को जबलपुर से रवाना हुई गरीब रथ ट्रेन को रविवार सुबह मनमाड़ स्टेशन पर ही रोक दिया गया। ट्रेन यहां से वापस जबलपुर के लिए रवाना हुई। जबलपुर से मुंबई जाने वाले यात्री परेशान हुए गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी- जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस को रविवार शाम 5:55 मिनट पर जबलपुर के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन सीएसएमटी-मनमाड के बीच आंशिक निरस्त थी। हालांकि इस दौरान जबलपुर से मुंबई जाने वाले यात्री परेशान हुए। यात्री मानवाड़ से ट्रेन और टैक्सी के जरिए मुंबई पहुंचे इसके लिए भी उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों को ट्रेन में आरक्षण नहीं मिला तो वे अन्य ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर मुंबई पहुंचे। वहीं टैक्सी में उन्हें ज्यादा किराया देकर गंतव्य तक जाना पड़ा। आज रद्द रहेगी इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के कारण कई गाड़ियों को रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 11755 इतवारी से रीवा एक्सप्रेस 21 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11756 रीवा से इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से रविवार को रद्द रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

सेना ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया, एक को मार गिराया, गोला-बारूद और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

 बारामुला जम्मू कश्मीर के बारामुला में सेना की एक संयुक्त टीम ने हथियारों से लैस आतंकी को मार गिराया। इसके साथ ही सेना ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान यहां पर गोला-बारूद और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। सेना के बयान में कहा गया है कि इस जखीरे को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी युद्ध की तैयारी के लिए सामान जुटाया जा रहा है। मारे गए आतंकी के पास एक एके 47 राइफल, दो एके मैगजीन, 57 एके राउंड, दो पिस्टल मैगजीन के अलावा कई अन्य खतरनाक हथियार थे। इससे पहले आर्मी के चिनार कोर ने बताया कि घुसपैठ के खिलाफ इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। बयान के मुताबिक घुसपैठ को लेकर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस ने एलओसी के करीब स्थित उरी और बारामुला में यह अभियान चलाया। संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद सेना की चौकन्नी टुकड़ी ने चुनौती दी। इसके बाद सामने से फायरिंग होने लगे। जवाब में जवानों ने भी गोलियां बरसाईं। इससे पहले गांदरबल इलाके में आतंकी हमले में दो मजदूरों की हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रविवार शाम को हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इन हमलों की निंदा की है और इन्हें कायराना कृत्य बताया है। उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा कि गैर-स्थानीय मजदूरों पर सोनमर्ग इलाके के गगनगीर इलाके में कायराना हमला हुआ है। यह लोग इलाके में एक बेहद अहम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। आतंकी हमले में दो की हत्या की गई है, दो-तीन घायल हैं। अब्दुल्ला ने लिखा कि मैं इस हमले की निंदा करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रेषित करता हूं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार शाम को हुए आतंकी हमले में एक स्थानीय डॉक्टर सहित सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गगनगीर के पास एक शिविर में हुआ जहां स्थानीय और गैर-स्थानीय मजदूर 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग परियोजना के निर्माण पर काम कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार दो आतंकवादियों ने मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके कारण दो गैर-स्थानीय मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में एक स्थानीय डॉक्टर सहित नौ अन्य घायल हो गए। डॉक्टर सहित पांच घायलों ने बाद में दम तोड़ दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

ग्रामीण चिकित्सकीय सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Strengthening rural medical services is the government’s top priority: Deputy Chief Minister Shukla भोपाल ! उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कर फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा की और नियमों के अनुसार प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्तापूर्ण प्रदाय के लिए चिकित्सकीय मैनपॉवर का मनोबल और उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए। ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियोलॉजिस्ट सेवा प्रदाय व्यवस्था की करें व्यवस्था उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आईपीएचएस मानकों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रशासनिक औपचारिकताओं की पूर्ति में कमी से प्रक्रिया में व्यवधान न आये यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने और मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में सुधार के उद्देश्य से सोनोलॉजिस्ट की उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सोनोलॉजिस्ट (रेडियोग्राफर) की सेवा के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तकनीकी समस्याओं का निदान कर प्रक्रिया पूर्ण की जाये। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी प्रदाय और प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का करें उपयोग उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी प्रदाय और प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग महत्वपूर्ण है। डिजिटल हस्तक्षेपों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के कुशल प्रबंधन के लिए एचआरएमएस और एचएमआईएस के त्वरित क्रियान्वयन के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 105

पिकनिक स्पॉट में मना रहे थे बर्थडे पार्टी, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा की हसदेव नदी में बहे दो युवक

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी के पिकनिक स्पॉट में बर्थडे पार्टी मानने गए दो युवक हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हुए है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर 2 बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तो के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तो के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था जिसके लिए आज बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था जिसके बाद दोनों ही नदी के  तेज बहाव में बह गए। इसकी जानकारी अन्य साथियों को होने पर सूचना गांव के लोगो और पुलिस को दी गई। पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर सैनिकों के गोताखोर की टीम बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका है रात होने के कारण तलाश बंद कर दी गई है। सोमवार की सुबह से तलाश शुरू की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 127

22 लाख से ज्यादा अवैध रुपये बरामद, छत्तीसगढ़-महासमुंद में चेक पोस्ट पर दो युवक पकड़े

महासमुंद. महासमुंद में सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की। बड़ी मात्रा में नगदी रकम के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से 22 लाख 53 हजार रुपये बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल के पास दोनों पकड़े गए। ओडिशा से पैदल छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर रहे थे। रेहटीखोल चेक पोस्ट में ज्यादा मात्रा में नगदी रकम के परिवहन पर संतोषजनक जानकारी न देने और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई गई। पुलिस को अवैध शराब, गांजा व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं। जिसके तहत पुलिस दूसरे प्रांतों लगी चेक पोस्ट पर नजर रख रही है। इसी दौरान आज 20.10.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लोहराचट्टी ओडिशा की तरफ से पैदल चलकर दो पिठ्ठू बैग के साथ ग्राम रेहटीखोल की ओर आ रहे हैं। बैग मे कुछ संदिग्ध सामान रखे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा रोककर पूछताछ की गई, सही जवाब नहीं देने पर पास रखे बैग का तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी 15,42,000 रुपये और दूसरे व्यक्ति के बैग से  7,10,800 रुपये यानी कुल 22,52,800 रुपये मिले। उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिससे अपराध/धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

शरीर पर नहीं कोई चोट, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहाड़ी पर मिला अज्ञात का तीन-चार दिन पुराना शव मिला

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहाड़ी में एक अज्ञात युवक का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा-बांजीखोल रोड के पहाड़ी में अज्ञात शख्स की तीन से चार दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है और बॉडी खराब हो जाने के चलते उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि शव पुराना होने की वजह से शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। मृतक युवक के सीधे हैंड में काला धागा और ब्रेसलेट है। साथ ही नीले रंग की जींस और भूरे रंग की शर्ट पहने हुए है। रविवार दोपहर पहाड़ी में अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को जांच में लेते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64