Saturday, July 4, 2026 2:49 pm

खेत में पानी देते समय लगा करंट, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में पंचायत सचिव संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की मौत

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज पंचायत सचिव संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम रूप मरकाम कल अपने गृह ग्राम पशुपतिपुर में खेत में पानी पटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका आज इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर पंचायत सचिव संघ ने दुख व्यक्त किया। मिली जानकारी के अनुसार राम रूप मरकाम अपने गृह ग्राम पशुपति पूर्व में रविवार के दोपहर खेत मे पानी पटा रहे थे इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया जिसके बाद उन्हें वाड्रफ नगर अस्पताल ले जाया गया जहां आज इलाज के दौरान आज उनकी सुबह 9 बजे के करीब मृत्यु हो गई। पंचायत सचिव राम रूप मरकाम पंचायत सचिव के हक के जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ाई लड़ी थी।सौम्य स्वभाव,मिलनसार एवं पंचायत सचिव के हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद करने वाले राम रूप मरकाम के आकस्मिक निधन की खबर खेलते ही पूरे प्रदेश के पंचायत सचिवों में शोक की लहर दौड़ गई। recent visitors 67

कार्यक्रम में टकराने पर केस दर्ज, राजस्थान-अलवर में विधायक के बेटे और पूर्व एमएलए के समर्थकों में झड़प

अलवर. बहरोड़ के मांडण क्षेत्र में बहरोड़ के विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के बेटे मोहित यादव और पूर्व विधायक बलजीत यादव के समर्थकों में झड़प हो गई। मामले की सूचना लगते ही मांडण पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी में सामने आया है कि दोनों ही क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। मांढन में दोनों की गाड़ियों का आमना-सामना हुआ। बलजीत यादव के चालक ने मोहित यादव की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। दोनों नेताओं के समर्थकों में मारपीट हो गई। उसके बाद मांडन पुलिस थाने में बीजेपी नेता मोहित यादव पहुंचे और मामला दर्ज कराने के लिए एफआईआर दर्ज कराई। बहरोड़ के वर्तमान विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव पर बलजीत यादव के विधायक रहने के दौरान अभद्र टिप्पणी और जसवंत सिंह यादव के बेटे पर जानलेवा हमला करवाने की रंजिश चली आ रही है। करीब तीन साल पहले बर्दोद के बाद बहरोड़ के पूर्व विद्यायक बलजीत यादव ने अपने समर्थकों से मोहित यादव पर जानलेवा हमला करवाया था, जिसके बाद बहरोड़ की राजनीति गरमा गई थी। रविवार की शाम को दोनों ही नेताओं के समर्थक आमने- सामने हो जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। मांडन थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि रविवार शाम को बहरोड़ के भाजपा नेता मोहित यादव और पूर्व विधायक बलजीत के समर्थकों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पहुंच कर मामले की जानकारी ली। साथ ही घटना के दौरान मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला क्या है ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। recent visitors 99

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक, मयाली नेचर कैंप का 10 करोड़ से होगा कायाकल्प

रायपुर प्रकृति की गोद से सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित है, जिसमें शामिल होने खड़सा व्यू प्वाइंट पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मयाली डैम में बोट से सभी अतिथियों के साथ मयाली नेचर कैंप की खूबसूरती को निहारते हुए बैठक स्थल तक पहुंचे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक में शामिल होने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, राम प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एसपी शशिमोहन सिंह भी पहुंचे हैं. पर्यटन स्थल मयाली का 10 करोड़ से होगा कायाकल्प नेचर कैंप से एक ओर डैम की खूबसूरती तो दूसरी ओर विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ का विहंगम दृश्य और दिखाई पड़ता है। चारों ओर फैली हरियाली इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। मयाली नेचर कैंप को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने के साथ ही पर्यटन विभाग ने मयाली के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। मयाली नेचर कैंप- प्रकृति का अनुपम उपहार जशपुर की सुरम्य पहाड़ियों की गोद में स्थित है प्रकृति का अनुपम उपहार मयाली। यहां मयाली नेचर कैंप जिले के कुनकुरी ब्लॉक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे के करीब स्थित है। डेम के किनारे, हरियाली से भरे हुए प्राकृतिक स्थल पर परिवार के साथ भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। वीकेंड के दिनों में मयाली में लोगों की भीड़ ज्यादा जुटती है। मयाली नेचर कैंप में बोटिंग की भी सुविधा है। recent visitors 51

राजधानी के रिवेरा टाउन फेस-2 में पूर्व विधायक सविता दीवान के घर चोरी हो गई

 भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी के रिवेरा टाउन फेस-2 में पूर्व विधायक सविता दीवान के घर चोरी हो गई। वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थीं। वापस लौटीं तो उन्हें घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। उन्होंने घर की नौकरानी और उसके स्वजनों पर चोरी करने का संदेह जताया है। पूर्व विधायक की शिकायत पर कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। खेती और मकान निर्माण के थे रुपये कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय पूर्व विधायक सविता दीवान अपने परिवार के साथ रिवेरा टाउन फेस-2 में रहती हैं। उनके पति आरडी शर्मा अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। उनका भी निजी काम के चलते नर्मदापुरम जिले में आना-जाना रहता है। उन्होंने घर के काम के लिए कुछ समय पहले तनु शर्मा नामक महिला को रखा था। वह उनके घर खाना बनाने एवं वर्तन धोने का काम करती है। 11 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थीं। इस दौरान घर का ताला बंद करके एक चाबी खुद रखी और दूसरी घर में काम करने वाली तनु शर्मा को दे दी थी। जब वह वापस 19 अक्टूबर को पहुंचे तो उन्हें घर में ब्रीफकेस में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। ये रुपये खेती के और नर्मदापुरम के मकान के निर्माण कार्य के थे। घर में नहीं लगे सीसीटीवी पुलिस का कहना है घर का ताला व कोई दरवाजा टूटा नहीं है। सिर्फ तनु ही घर में काम करने आती थी। ऐसे में संदेह के आधार पर तनु शर्मा, उसकी बहन पलक शर्मा और तनु के पति से पूछताछ की जा रही है है। सविता दीवान के घर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस टाउनशिप के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। चोरों के निशाने पर पॉश इलाके इस घटना का गंभीर पहलू यह है कि चोरी की यह वारदात जिस सोसायटी में हुई है, वह शहर की सबसे सुरक्षित इलाकों में मानी जाती है। पिछले दिनों वीवीआईपी एरिया चार इमली में भी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी की वारदात हुई थी। ऐसे में चोरों से न तो राजधानी के रिहायशी इलाके सुरक्षित हैं और न ही नेताओं-मंत्रियों के बंगले। recent visitors 90

गेवरा खदान में डीजल चोर गिरोह के 11 सदस्य को किया गिरफ्तार, 2030 लीटर डीजल, दो बोलोरो वाहन जब्त

कोरबा गेवरा खदान में डीजल चोर सालिक और अजय के गिरोह पर शिकंजा कसा गया है। गिरोह के 11 लोगों को दीपका थाना पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया है। एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान से डीजल चोरी की शिकायत पर देर रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी डीजल चोरी पकड़ी है। खदान में चोरी करते हुए डीजल चोर सालिक राम और अजय के गिरोह के कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  11 व्यक्तियों ने खदान में खड़े वाहनों और मशीनों से 2659 लीटर डीजल चोरी कर भागने के फिराक में थे। जहां जहां दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू और पूरी टीम ने देर रात खदान में जान जोखिम में डाल छापा मारा। जिन्हें घेराबंदी कर धरदबोचा। जिनके कब्जे से बोलेरो वाहन और भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया है। जिसकी कीमत कुल कीमत 2,48,456 रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा कि दीपका पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग बोलेरो वाहनों में डीजल चोरी कर रहे हैं। जहां दीपका थाना मौके पर पहुंची और सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रहरी राकेश कुमार सिंह और सुधीर कुमार के साथ वे मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि डोजर क्रमांक 906, 194, 145 और डम्पर क्रमांक 4137, 95225 के पास डीजल बिखरा हुआ था। पहले घेराबंदी की और फिर उसके बाद आरोपियों को पकड़ा। recent visitors 84

दो साल की मासूम से दुष्कर्म पर आक्रोश, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में कैंडल मार्च निकालकर फांसी की मांग

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया था। जिससे फांसी की सजा देने की मांग करते हुए शहर के नेता जी चौक से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाली गई। विधायक व्यास कश्यप भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए। सोमवार की शाम 6.30 बजे नेता जी चौक और कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। गौरतलब है कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेक दिया था। परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। जोकि सौतेला पिता ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। शहर के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश था। जिससे लेकर विधायक व्यास कश्यप और बड़ी संख्या में शहर के लोगो ने कैंडल मार्च निकाली और वी फॉर जस्टिस के नारे के साथ पैदल चलकर कचहरी चौक में आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग रखी है। recent visitors 65

जब बढ़ानी हो घर की रौनक तब लगाएं ये डिजाइनर पर्दे…

अगर आप अपने घर को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो डिजाइनर और कलर्ड पर्दे का इस्तेमाल करें। यह आपके स्टाइल के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं। अगर घर में पर्दे नहीं होंगे तो एक पल में ये बात आपका ध्यान खींच लेगी। इंटीरियर विशेषज्ञ कहते हैं घर की खूबसूरती उसके फोटोजेनिक होने में पर्दों की बड़ी भूमिका होती है। लेकिन पर्दे का यूज करने से पहले कुछ जरूरी बातों पर गौर करना चाहिए, तभी घर को डिफरेंट लुक मिलता है। लेकिन घर के लिए पर्दे लेने से पहले अपनी पसंद और फैब्रिक के साथ डिजाइन का भी ख्याल रखें।   -हर मौसम में अपने घर को नए पर्दों से सजा दें। फिर देखें उसकी रंगत ही अलग नजर आती है। रंगों, टेक्सचर और स्टाइल से एक्सपेरिमेंट करें, ताकि एक ऐसा माहौल पैदा हो जाए जो कैजुअल, शानदार, ट्रेडिशनल  और कलरफुल हो। पर्दे का स्टाइल और कलर कैसा हो, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कमरा किस तरह का है और आपकी पसंद क्या है? आप अपने कमरे को क्या बैकग्राउंड देना चाहती हैं।   -पर्दे हर कलर और डिजाइन में आते हैं। साथ ही ये कई फैब्रिक्स में आते हैं, जैसे कॉटन, लिनेन, वेलवेट और टेप्स्ट्री। -पर्दों को टांगने के लिए भी बहुत सारे विकल्प हैं जैसे रॉड के साथ, सजावटी फिनियल, ऑर्नामेंटल ब्रैकेट, होल्डबैक, टाईबैक आदि। चुना गया विकल्प इस बात पर निर्भर करता है कि आप खिड़कियों को ढंकना चाहते हैं या उन्हें दिखाना भी चाहते हैं, क्योंकि वह आर्किटेक्ट के हिसाब से खिड़कियां खास होती हैं। आप प्राइवेसी चाहते हैं या छोटे कमरे को विजुअली बड़ा बनाना चाहते हैं। अगर आप कमरे के अंदर भी गार्डन को महसूस करना चाहती हैं तो फिर फूलदार छींट, हरी और लाल सिल्क, साटिन या कॉटन ब्लेंड की ओर देखें। मॉडर्न टच के लिए ठोस रंग के न्यूट्रल्स या प्लेन में ज्योमेट्रिक पैटर्न या टेक्सचर्ड शहनील, लिनेन, कॉटन या चमड़े पर फोकस करें। परंपरागत लुक के लिए ब्रोकेड, एंब्रोस, वेलवेट, दमस्क, तफेता आदि का इस्तेमाल करें। -फर्नीचर, खिड़कियों या दीवारों को भी पर्दे से बिल्कुल नयापन हासिल हो जाता है। -ऊर्जा भरे माहौल के लिए आपको चैड़े असमतल स्ट्राइप्स, बड़े अमूर्त पैटर्न या कॉटन में चमकदार ठोस रंग, कैनवस या डेनिम या जमीनी रंग की जरूरत होती है। शांत वातावरण के लिए आप ठोस रंगों या साधारण समतल पैटर्न जो प्लेन या हल्के टेक्सचर्ड फैब्रिक पर हों, का इस्तेमाल करें। धारियों वाली लिनेन, चैक या टेक्सचर्ड कॉटन, सिल्क या सफेद ब्लेंड पेस्टल्स या जमीनी टोन सभी इस बात की पूर्ति कर देंगे। -पर्दे हर कलर और डिजाइन में आते हैं। साथ ही ये कई फैब्रिक्स में आते हैं, जैसे कॉटन, लिनेन, वेलवेट और टेप्स्ट्री। -पर्दे में लाइन का इस्तेमाल ठीक से करें। जब पर्दे को इस तरह इस्तेमाल किया जाता है कि खिड़की का आकार बढ़ा हुआ प्रतीत हो, तो लाइनिंग के प्रयोग से यह नहीं मालूम होगा कि खिड़की कहां खत्म होती है और दीवार कहां शुरू होती है। लाइन के इस्तेमाल का एक बड़ा कारण यह है कि इससे सजावटी फैब्रिक फेड नहीं होते। घर की सभी खिड़कियों पर एक ही रंग का इस्तेमाल करें ताकि बाहर से देखने पर सारी खिड़कियां एक सी लगें। -अगर आप कमरे में अतिरिक्त रोशनी चाहती हैं, तो ट्रैंसोम खिड़की के पर्दों का इस्तेमाल करें। इन दो हिस्सों वाले पर्दों में शीर फैब्रिक ऊपर होता है और प्राइवेसी पैनल नीचे। टैप-टॉप पर्दों में फैब्रिक लूप ऊपर होता है, जिसमें से शेड निकाली जाती है। टैप-टॉप पर्दों में ऊपर टाई फैब्रिक पैनल होता है, जोकि रॉड से बंधे होते हैं। ग्रूमैट-टॉप पैनलों में धातु की आईलेट ऊपर होती है, जिन्हें पर्दों के रिंग के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। टैप-टॉप सबसे आधुनिक, साफ, स्टाइल भरे पर्दे हैं और आजकल के घरों में इन्हीं का इस्तेमाल हो रहा है। -पर्दे को रस्सी या ब्रैकेट या किसी अन्य चीज से बांधा जा सकता है। इसे टाई-बैक कहते हैं, यह पूर्णता का अहसास दिलाते हैं और पर्दे को अतिरिक्त आकार देते हैं। बो-टाई बनाने के लिए रिबन का इस्तेमाल करें। इसमें कुछ क्रिएटिव करने के लिए राफिया या स्ट्रिंग या लेदर या डोरनॉब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भारी पर्दा साधारण रस्सी की टाई-बैक से अच्छा लगने लगता है और पतली कमजोर फैब्रिक का पर्दा अच्छा लगेगा, जब उसे भारी चीज से बांधकर रखेंगी।   recent visitors 81