मुंबई
फिल्म Pusha 2 की तेजी से शूटिंग की जा रही है। इसने ₹1085 करोड़ का टोटल प्री-रिलीज कलेक्शन भी कर लिया है। डायरेक्टर सुकुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कमी न रह जाए। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह दर्शकों का दिल जीत रहा है। रिलीज से पहले बिजनेस के आंकड़े भी ये दिखा रहे हैं कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर सकती है।
'पुष्पा 2' इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी
रिपोर्ट के अनुसार, थिएट्रिकल राइट्स को ₹640 करोड़ में बेचा गया है। साथ ही नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स 275 करोड़ में खरीद लिए हैं। अब फैंस अपने आइकन स्टार अल्लू अर्जुन को बड़े पर्दे पर उनके फुल स्टाइल में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज का म्यूजिक है।
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की कहानी
'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर कैटगरी में नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अल्लू अर्जुन अब एक बार फिर से पर्दे पर गर्दा उड़ाने वाले हैं। इस बार फिल्म में फहाद फासिल और एक्टर के किरदार के बीच टशन देखने को मिलेगा। वहीं, रश्मिका मंदाना से शादी के बाद उनके जीवन में उथल-पुथल भी देखने को मिलेगी। 5 दिसंबर को ये थिएटर्स में रिलीज होगी। पहले पार्ट ने तो ताबड़तोड़ कमाई की थी और कोविड-19 के बाद इंडस्ट्री को उम्मीद दी थी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









