Sunday, July 5, 2026 11:16 pm

न्यूयॉर्क में लाइव कॉन्सर्ट करते समय स्टेज से गिरीं सिंगर बिली एलिश

न्यूयॉर्क अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर बिली एलिश से जुड़ी खबर सामने आ रही है। लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते वक्त उनके साथ हादसा हो गया। वो स्टेज से नीचे उतरते समय सीढ़ियों से गिर गईं। गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन फिर भी जांघों पर काला निशान पड़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल की सिंगर बिली एलिश हाल ही में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म कर रही हैं। वो मंच से नीचे उतर रही थीं, तभी सीढ़ियों से उतरते वक्त कम रोशनी के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधे जमीन पर गिर गईं। उनके पैर पर चोट लगी है, जिसके कारण काला निशान पड़ गया है। बिली एलिश का पूरा नाम बिली इलिश पाइरेट बेयर्ड ओ'कोनेल है। उनका जन्म 18 दिसंबर 2001 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूएस में हुआ था। वो 22 साल की हैं। साल 2015 में उन्हें डेब्यू सिंगल Ocean Eyes से पहचान मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी की इतनी कम उम्र में वो 2 ऑस्कर अवॉर्ड झटक चुकी हैं। यौन शोषण का हो चुकी हैं शिकार! बिली ने एक बार खुलासा किया था कि जब वो 11 साल की थीं, तब उन्हें टॉरेट सिंड्रोम का पता चला था। उन्हें सिन्थेसिया नाम की बीमारी भी थी। वो डिप्रेशन से भी गुजर चुकी हैं। एक और दर्दनाक खुलासा ये भी किया था कि वो बचपन में यौन शोषण झेल चुकी हैं। बाइसेक्शुअल हैं बिली! रिपोर्ट्स बताती हैं कि बिली बाइसेक्शुअल हैं। वो रैपर Brandon Adams, एक्टर Matthew Tyler Vorce और सिंगर Jesse Rutherford को डेट कर चुकी हैं। साल 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया था। recent visitors 145

स्मलिंग कर लाई जा रही नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने की जब्त

अनूपपुर    पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप के स्मलिंग एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों  की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में सतना जिले से एक कार में बड़ी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली कोडिन युक्त कफ सीरप अनूपपुर में खपाये जाने हेतु लाये जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा आने जाने वाले रास्तों पर चेकिंग एवं घेराबंदी की गई जो देर रात करीब 04.00 बजे पुलिस की चेकिंग एवं घेराबंदी को देखते हुए नेशनल हाईवे  – 43 से गुजर रही कार भागते वक्त ग्राम बिजौडी में एक मकान से टकराकर छतिग्रस्त हो गई जो पीछा करते हुए पहुंची कोतवाली पुलिस ने छतिग्रस्त कार मारूती एक्सप्रेसो MP65ZA7445 से ले जाई जा रही कुल 271 नग शीशी जिसमें प्रत्येक शीशी 100 ML अवैध मादक पदार्थ कोडीनयुक्त ONREX कप सीरप का लेबल लगा हुआ | कुल 108400 रूपये एवं 350,000 कीमती कार मौके पर से जप्त की गई। सतना जिले से लाई जा रही उक्त नशे की सामाग्री को लाने वालो की पतासाजी कर मौके से फरार हुए अविनाश विक्टर पिता अनिल विक्टर उम्र 37 साल निवासी वार्ड न. 09 न्यायालय के सामने अनूपपुर एवं  नशा कारोबार में शामिल अंकित द्विवेदी पिता राजीव द्विवेदी उम्र 29 साल निवासी अमरकंटक तिराहा के पास वार्ड न. 13 अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मौके पर से फरार हुए आरोपी कोमल उर्फ दरोगा राठौर निवासी ग्राम बर्री अनूपपुर एवं रविशंकर पाण्डेय निवासी अनूपपुर की तलाश पतासाजी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 464/24 धारा 8बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा की गई आरोपियों से पूछताछ       बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों अविनाश विक्टर एवं अंकित द्विवेदी से गहन पूछताछ की गई एवं स्मलिंग कर अनूपपुर जिले में अवैध कफ सीरप की खेप लाने वाले अपराधियों, अवैध कफ सीरप को जिले में बेचने वाले एवं जिले में कफ सीरप का नशा करने वालो के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। कफ सिरप का नशा करने वालों को चिन्हित कर  कफ सिरप  नशा मुक्ति के लिए कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।  नशा तस्करो को पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका      नशे के कारोबार के विरूद्ध अनूपपुर जिले में उक्त बड़ी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के सक्रिय एवं सतत् निर्देशन में  टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं राठौर, आरक्षक प्रवीण भगत, राजेश बड़ोले, गुपाल यादव, अनूप पुषाम, प्रकाश तिवारी, सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट की उल्लेखनीय भूमिका रही। recent visitors 76

पांच प्रतिष्ठानों पर 22,500 का जुर्माना, राजस्थान-अजमेर में मिठाई और सूखे मेवों की जांच

अजमेर. दीपावली के त्योहार कपर मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद इत्यादि के साथ डिब्बा तौलने, कम माप-तौल एवं पैकेजिंग नियमों में तय मापदंडों के अनुसार बिक्री न करने इत्यादि कृत्यों की रोकथाम के लिए विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। पुष्कर बांसेली आदि स्थानों पर संयुक्त जांच दल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन, विधिक माप अधिकारी भावना दयाल एवं प्रवर्तन निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे। कन्जयूमर केयर अभियान के जांच दल द्वारा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। इनमें अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना राशि आरोपित की गई। महेन्द्र गुलकन्द वर्क्स पर 2500 रुपये, अजमेरा गुलकन्द पर 2500 रुपये तथा अजमेर फूड इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर 7500 रुपये अप्रमाणित कांटा रखने अर्थात कांटे पर सील नहीं लगाने पर जुर्माना किया गया। इसी प्रकार पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करने पर सिंगोदया परफ्यूमर्स पर तथा सुरूचि गुलकन्द पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विधिक माप अधिकारी भावना दयाल ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 5 प्रतिष्ठानों पर 22 हजार 500 रुपये जमा कराने के लिए राशि आरोपित की गई। प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेंचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा व वजन, उसको बनाने में काम में लिए गए उत्पाद की सूची, मूल्य इत्यादि का अंकन होना आवश्यक है। विधिक माप अधिकारी भावना दयाल ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 5 प्रतिष्ठानों पर 22 हजार 500 रुपये जमा कराने के लिए राशि आरोपित की गई। प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेंचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा व वजन, उसको बनाने में काम में लिये गए उत्पाद की सूची, मूल्य इत्यादि का अंकन होना आवश्यक है। recent visitors 94

लॉरेंस विश्नोई गैंग से है कनेक्शन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गैंगस्टरअमन साहू के चुनाव लड़ने की मांग अस्वीकारी

बिलासपुर. गैंगस्टर अमन साहू की याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की मांग को अस्वीकार किया। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दायर करने की मांग को हाईकोर्ट लेकर पहुंचे थे। सुनवाई जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच में हुई। अमन साहू का लॉरेंस विश्नोई गैंग से कनेक्शन का भी मामला सामने आया है। कुख्यात गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का आरोपी अमन साहू झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगा। बड़कागांव से कांग्रेस की प्रत्याशी अंबा प्रसाद के खिलाफ अमन साहू चुनाव लड़ेगा। अमन साहू इन दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में है और वो जेल से ही चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बड़कागांव विधानसभा सीट से गैंगसटर अमन साहू की ओर से पर्चा दाखिल करने के लिए बुधवार को नामांकन फॉर्म खरीदा कया गया। अमन साहू के नाम पर अधिवक्ता विधान चंद्र और संजय घोष ने नामांकन पर्चा खरीदा। नामांकन फार्म खरीदने के दौरान अमन साहू की मां और जीजा भी मौजूद थे। कौन है अमन साहू? रांची के एक छोटे से गांव मलबे के रहने वाले अमन साहू के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। जानकारों का कहना है कि अमन पहले एक हार्डकोर माओवादी था। बाद में उसने 2013 में अपना खुद का गैंग बनाया था। करीब ढाई साल पहले कोरबा में अमन साहू के गैंग के सदस्यों ने बर्बरीक ग्रुप पर फायरिंग की थी। उस समय रायपुर के शंकर नगर इलाके में एक कंपनी के पार्टनर के घर के बाहर गोली चलाकर धमकी दी गई थी। आरोप है कि अमन साहू ने अपने कुछ शूटर रायपुर भेजे थे, और उसकी हिट लिस्ट में शहर के कई व्यापारियों के नाम शामिल थे। इस घटना के बाद रायपुर पुलिस ने इस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग अमन का कनेक्शन ? 13 जुलाई 2024 को रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक बिल्डर के कार्यालय पर फायरिंग हुई थी, जिसका आरोप भी अमन साहू गैंग पर ही लगाया गया है। बताया जाता है कि अमन साहू का फेसबुक अकाउंट ‘अमन सिंह’ नाम का व्यक्ति कनाडा से ऑपरेट करता है, जबकि एक अन्य अकाउंट ‘सुनील राणा’ नाम का व्यक्ति मलेशिया से देखता है। अमन खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता है। कहा जाता है कि वह बिश्नोई को गुर्गे सप्लाई करता था और बदले में हाईटेक हथियार प्राप्त करता था। अमन को महंगे कपड़ों का भी शौक है। माना जा रहा है कि अमन साहू से पूछताछ के बाद और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एनआईए कर चुकी है छापेमारी इसी साल जनवरी में एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में अमन साहू के रांची और हजारीबाग जिले में तीन ठिकानों पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की थी। इस दौरान एक एसयूवी, सीसीटीवी का डीवीआर और बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े कागजात जब्त किए। उस समय अमन साहू पलामू जेल में बंद था, लेकिन उसका टेरर नेटवर्क झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। हाल के महीनों में उसके गैंग से जुड़े कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की जांच के दौरान ये बात भी सामने आ चुकी है कि उसके संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हैं। recent visitors 53

मल्लिकार्जुन खरगे ने उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी, उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवार किए घोषित

नई दिल्ली कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की आज घोषणा की। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने झुंझुनूं से अमित ओला, रामगढ़ से अरयान जुबेर, दौसा से दीनदयाल बैरवा, देवली उनियारा से कस्तूर चंद मीणा, खींवसर से रतन चौधरी, सलूम्बर एसटी से श्रीमती रेशमा मीणा तथा चौरासी एसटी सीट से महेश रोवट को चुनाव मैदान में उतारा है।   recent visitors 67

आगामी राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप-चुनावों के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा की

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप-चुनावों के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की गुरुवार को घोषणा की। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के विधानसभा के आगामी उप-चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की चौरासी (अजजा) सीट से श्री कारीलाल ननोमा को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में कुंदरकी से श्री रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से श्री संजीव शर्मा, खैर (अजा) से श्री सुरेंद्र दिलेर, करहल से श्री अनुजेश यादव, फूलपुर से श्री दीपक पटेल, कटेहरी से श्री धर्मराज निषाद तथा मझवां से श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया गया है।   recent visitors 70

दो गुजराती तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-अजमेर में सूटकेस से अवैध शराब जब्त

अजमेर. अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सूटकेस में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से शराब भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों युवक अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में थे।अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के द्वारा आगामी त्योंहारों के चलते जिला अजमेर में अवैध मादक पदार्थों तस्करी कि रोकथाम व धरपकड़ अभियान हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए श्रीटाकीज के सामने बाबा गेस्ट में सूटकसों में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में दो व्यक्तियों को गिरफतार किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मे नितिन नरसी चावड़ा पुत्र नरसी चावड़ा जाति वणकर (22) निवासी वीरू भाई की दुकान के पास, दिगजाम सर्किल, खोड़ीयाल कॉलोनी, गणपति नगर पुलिस सीटी सी जामनगर गुजरात व चाणपा नरसी पुत्र हरसु भाई जाति वणकर (25) निवासी सूरज कराड़ी, मीठापुर अम्बेडकर सोसायटी पुलिस थाना मिठापुर जिला द्वारका गुजरात को गिरफ्तार कर धारा 19/54 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है । थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपियों से अंग्रेजी शराब के अधे, विस्की के पाउच, बियर की बोतलें सहित अन्य बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ मे जुटी है। recent visitors 90