विधि विभाग को भेजा प्रतिवेदन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वाहनों के फिटनेस पर शुरू की सुनवाई

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने वाहनों के फिटनेस को लेकर स्वतः संज्ञान मामले में सुनवाई शुरू कर दी है। आज सुनवाई के दौरान शासन ने बताया कि परिवहन सचिव ने इस बारे में एक प्रतिवेदन राज्य के विधि विभाग को भेज दिया है। कोर्ट ने परिवहन विभाग को 15 दिन का समय देकर विस्तृत जवाब पेश करने का निर्देश के दिया है। बिलासपुर के आरटीओ ऑफिस में फिटनेस जांचने वाली मशीन खराब हो चुकी है। इस वजह से बड़े वाहनों, बसों और एंबुलेंस की भी फिटनेस जांच नहीं हो रही है। अभी ऐसी कई गाड़ियां कतार में हैं, जिनका फिटनेस लंबित है, कुछ वाहन अन्य राज्यों के भी हैं। बीते दिनों इससे संबंधित समाचार स्थानीय मीडिया में प्रकाशित हुआ था। बताया गया कि शहर में व्यावसायिक वाहन जिनमें ट्रक, बस, वैन आदि शामिल  हैं। सभी बिना फिटनेस जांच कराए ही लंबे समय से चल रहे हैं। इनमें मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने वाली एंबुलेंस के अलावा बड़ी संख्या में स्कूल बसों की है। खतरनाक स्थिति में चलाई जा रही इन बसों में नौनिहालों को जान खतरे में  पड़ रहा है। रास्ते में कभी भी कोई अप्रिय स्थिति आ सकती है। आज बुधवार को शासन ने बताया कि प्रदेश के परिवहन सचिव ने इस बारे में एक प्रतिवेदन तैयार करने के बाद उसे विधि विभाग को भेज दिया है। शासन ने आज कोर्ट से समुचित कार्रवाई के लिए चार सप्ताह का समय मांगा। इस पर डीबी ने सिर्फ 15 दिन का समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई दीपावली अवकाश के बाद निर्धारित की है। recent visitors 64

वनडे सीरीज का दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

पल्लेकेले श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पल्लेकल में खेला गया। इस मैच को श्रीलंकाई टीम ने पांच विकेट से जीता। बारिश की वजह से इस मुकाबले को 44 ओवर का कर दिया गया था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम 36 ओवर में 189 रन पर सिमट गई थी। जवाब में श्रीलंका ने 38.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। महीश तीक्षणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वेस्टइंडीज की पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही थी। ब्रैंडन किंग 16 रन, एलिक एथनाजे एक रन, केसी कार्टी छह रन और कप्तान शाई होप पांच रन बनाकर आउट हुए थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने इसके बाद एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 82 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। रोस्टन चेज आठ रन, रोमारियो शेफर्ड चार रन, हेडन वॉल्श एक रन और अल्जारी जोसेफ एक रन बनाकर आउट हुए। आखिर में गुडाकेश मोती ने 61 गेंद पर एक चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। वहीं, जेडन सील्स पांच रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट लिए। वहीं, तीक्षणा और असिथा फर्नांडो को तीन-तीन विकेट मिले। श्रीलंका की पारी 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। अविष्का फर्नांडो नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे थे, जबकि कुसल मेंडिस तीन रन बना सके थे। इसके बाद निशान मदुशंका और सदीरा समरविक्रमा ने 62 रन की साझेदारी निभाई। निशान 44 गेंद में छह चौके की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, समरविक्रमा ने 50 गेंद में छह चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान असलंका ने एक छोर संभाले रखा। वह 61 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे। जानिथ लियानागे 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कामिंदु मेंडिस 11 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट लिए। वहीं, मोती और चेज को एक-एक विकेट मिला।   recent visitors 61

जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद कैरेबियाई दौरे के लिए इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया

लंदन विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और गेंदबाजी ऑलराउंडर रेहान अहमद को 31 अक्टूबर से एंटीगा में शुरू होने वाले कैरेबियाई दौरे के लिए इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया है। कॉक्स ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था, वह कैरेबियाई दौरे में शामिल होने से पहले रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन के अंत के बाद यूके के लिए उड़ान भरेंगे। उम्मीद है कि वह तीनों वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उसके बाद के टी20 चरण के लिए नहीं, क्योंकि वह न्यूजीलैंड के अगले टेस्ट दौरे की तैयारी करेंगे। रेहान, जो पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल हैं, मैच के अंत में व्हाइट-बॉल टीम में शामिल होंगे। नियमित कप्तान जोस बटलर की अनुपस्थिति में, जो पिंडली की चोट से उबरने में थोड़ी परेशानी के कारण मैच से बाहर हो गए हैं, ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम: जोस बटलर (कप्तान, केवल टी20), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन (वनडे कप्तान), साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, जॉन टर्नर।   recent visitors 118

गुस्साए दोस्त ने पेट्रोल डालकर जलाया, छत्तीसगढ़-जशपुर में दोस्तों ने नशे में दुकान के सामने किया पेशाब

जशपुर. जशपुर जिले के डुडुगजोर गांव में एक नाबालिग द्वारा नशे की हालत में एक मूकबधिर युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की गंभीर घटना सामने आई है। झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान जशपुर शशिमोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि 17 अक्टूबर प्रेमसाय राठिया अपने नाबालिग दोस्त के साथ कथित रूप से शराब पिया और नाटक देखने के बाद अपने रिश्तेदार के घर रुका था। दूसरे दिन सुबह  को शराब के नशे में उसने नाबालिग दोस्त के दुकान के सामने पेशाब कर दिया और वहीं सो गया। इस पर नाबालिग आरोपी ने गुस्से में आकर दुकान से पेट्रोल निकाला और अपने दोस्त के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।जिसे पत्थलगांव से ईलाज के लिए रायपुर मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया।जहां आज 23 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।पीड़ित के भाई प्रकाश राठिया की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ विधि अनुकूल अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। recent visitors 70

गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 30 अक्टूबर तक

भोपाल भारतीय हस्तशिल्प द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 30 अक्टूबर तक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ त्रिलंगा रोड पुरानी माखनलाल यूनिवर्सिटी केम्पस, भोपाल में यह बाजार लगाया गया है। संपूर्ण भारत के हस्त-शिल्पियों की उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही स्वयं हस्त-शिल्पियों द्वारा बिक्री भी की जा रही है। बाजार में लगभग सौ स्टॉल्स लगाये गये हैं।   recent visitors 111

मीर हमजा कराची में पुनर्वास के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर

मुल्तान पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज मीर हमजा को कराची में पुनर्वास जारी रखने की अनुमति देने के लिए अपनी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट के पहले दिन यह घोषणा की। हमजा अपने दाहिने ग्लूट में दर्द से जूझ रहे थे। तीसरे टेस्ट से पहले वे टीम के किसी भी सत्र में प्रशिक्षण का हिस्सा नहीं थे और मंगलवार को उन्हें पाकिस्तान टीम के फिजियोथेरेपिस्ट के साथ बैंड पुनर्वास अभ्यास करते देखा गया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पहले और अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन श्रृंखला के दौरान किसी भी समय प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। पाकिस्तान के लिए उनका आखिरी प्रदर्शन रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में था। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 42.08 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। शुरुआत में पाकिस्तान ने तीन तेज गेंदबाजों- नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और आमिर जमाल को खिलाया। हालांकि, बाद में उन्होंने तीन विशेषज्ञ स्पिनरों और एक तेज गेंदबाज जमाल को चुना, ताकि स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों का सामना किया जा सके। अन्य तेज गेंदबाजों की तुलना में जमाल की बेहतर बल्लेबाजी क्षमता ने हमजा को लाइनअप से बाहर कर दिया, लेकिन एक छोटी सी चोट के कारण उन्हें अंतिम टेस्ट से बाहर होना पड़ा।   recent visitors 108

हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की सुरक्षा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता : राज्यमंत्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की सुरक्षा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की मृत्यु या विकलांगता होने पर आकस्मिक बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष के हितग्राही ले सकते हैं। राज्यमंत्री जायसवाल ने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख एवं स्थायी आंशिक विकलांगता पर एक लाख रूपये का बीमा कवरेज मिलता है। योजना में सिर्फ 20 रूपये का प्रीमियम जमा होता है, जिसे भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। वर्ष 2023-24 में 275 हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों ने योजना का लाभ उठाया है।   recent visitors 39