Sunday, July 5, 2026 8:15 pm

बीजेपी ने अनुजेश को करहल से उतारकर इस सीट पर मुलायम परिवार के बीच मुकाबला कर दिया

 मैनपुरी यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. मैनपुरी की जिस करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया था, उस सीट पर बीजेपी ने उनके ही जीजा अनुजेश यादव को उतार दिया है. अनुजेश को उतारकर बीजेपी ने इस सीट पर मुलायम परिवार के बीच मुकाबला कर दिया है क्योंकि अखिलेश यादव ने इस सीट पर अपने भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है. अनुजेश यादव मुलायम परिवार के दामाद हैं. वह मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव की बेटी संध्या यादव के पति हैं. संध्या यादव, आजमगढ़ से सांसद धर्मेद्र यादव की सगी बहन हैं. संध्या यादव मुलायम परिवार की पहली बेटी हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था. इतना ही नहीं वो मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. संध्या और अनुजेश को समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद दोनों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. घिरोर से विधायक रह चुकी हैं अनुजेश की मां उर्मिला अनुजेश यादव का परिवार शुरू से ही राजनीति में है और समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है. उनकी मां उर्मिला यादव मैनपुरी की घिरोर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर विधायक रह चुकी हैं.    लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसी चर्चाएं थीं कि बीजेपी मुलायम परिवार के ही किसी सदस्य को डिंपल यादव के सामने उतार सकती है. इनमें दो नाम आगे चल रहे थे. पहला नाम था अपर्णा यादव का, जोकि मुलायम परिवार की बहू हैं. वो मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. जबकि दूसरा नाम था अनुजेश यादव का. अनुजेश ने मैनपुरी में हुए उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था. हालांकि बाद में डिंपल के सामने यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को उतारा गया था, लेकिन इस सीट पर बीजेपी जीत हासिल नहीं कर पाई थी.   विधानसभा का नंबर विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम 29 कुंदरकी श्री रामवीर सिंह ठाकुर 56 गाजियाबाद श्री संजीव शर्मा 71 खैर श्री सुरेंद्र दिलेर 110 करहल श्री अनुजेश यादव 256 फूलपुर श्री दीपक पटेल 277 कटेहरी श्री धर्मराज निषाद 397 मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या   बीजेपी ने किन सीटों पर उतारे उम्मीदवार? करहल पर अनुजेश यादव के साथ ही बीजेपी ने गाजियाबाद सदर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है. इसके अलावा खैर (अजा) सीट से सुरेंद्र दिलेर, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया गया है.   recent visitors 62

Mahalakshmi Mandir Ratlam दीपोत्सव में नोट, सोने-चांदी के आभूषण, हीरे-मोती आदि से होने लगी सजावट

रतलाम  दीपोत्सव के लिए शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में सजावट का सिलसिला तेज हो गया है। बड़ी संख्या में भक्त सजावट के लिए सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, मूर्तियां, हीरे-मोती, नोट, तिजोरी आदि देने पहुंच रहे हैं। अब तक 400 से अधिक भक्त मंदिर में सजावट के लिए नगदी सहित तरह-तरह की सामग्री दे चुके हैं। मंदिर में सजावट के लिए 28 अक्टूबर तक सामग्री ली जाएगी। वर्तमान में मंदिर में नोटों से सजावट की जा रही है। सजावट का कार्य पूर्ण होने के बाद पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खोले जाएंगे। धनतेरस से भाईदूज तक होंगे दर्शन दीपोत्सव में नोट, सोने-चांदी के आभूषण, हीरे-मोती आदि से होने वाली सजावट को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए अनेक स्थानों से भक्त पहुंचेंगे। धनतेरस से शुरू होने वाले विशेष शृंगार के दर्शन श्रद्धालु भाईदूज तक लगातार कर सकेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को सामग्री लौटाने का सिलसिला प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि माणकचौक महालक्ष्मी मंदिर में भक्तजन अपनी इच्छा से नगदी, सोने-चांदी के जेवर, सिल्ली, हीरे-मोती आदि सामग्री शृंगार के लिए देते हैं। इस सामग्री से होने वाले विशेष शृंगार को लेकर मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। बांसवाड़ा से भी आए भक्त पूर्व में कुछ ही लोग सामग्री देते थे, लेकिन वर्ष 2008 के बाद से सामग्री देने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे शृंगार का स्वरूप भी विस्तृत कर दिया गया है। रतलाम के अलावा बांसवाड़ा, दाहोद, पीथमपुर सहित अन्य जिलों से भी भक्त सामग्री देने रतलाम पहुंच रहे हैं। दी जाने वाली सामग्री को रजिस्टर में दर्ज कर श्रद्धालु को टोकन दिया जा रहा है। इसी टोकन से सामग्री वापस लौटाई जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में पुलिस जवान की तैनाती कर दी गई है। त्योहार पर भीड़ बढ़ने के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिस्प्ले पास में स्थित माणकचौक थाने पर रहता है। वहां से मंदिर परिसर में होने वाली सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाती है। 28 अक्टूबर तक भक्तों से सामग्री ली जाएगी। अब तक 400 से अधिक भक्त तरह-तरह की सामग्री दे चुके हैं। बुधवार को कई भक्तों ने सजावट के लिए सोना-चांदी के आभूषण, रजत श्रीफल, सोने का बिस्किट, चांदी का पासा आदि सामग्री दी। भाईदूज के बाद रजिस्टर में दर्ज फोटो, टोकन आदि के आधार पर सामग्री संबंधित को लौटाई जाएगी। मान्यता है कि मंदिर में सजावट के लिए दी गई सामग्री को घर-प्रतिष्ठान की तिजोरी आदि जगह रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसीलिए श्रद्धालु भी दीपावली पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। recent visitors 114

भारत ए ने ओमान को छह विकेट से हराया

अल अमीरात आयुष बदोनी की 27 गेंद में 51 रन की पारी से भारत-ए ने इमर्जिंग एशिया कप में ओमान को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब अंतिम चार में उसका सामना अफगानिस्तान ए से होगा। भारत ने ग्रुप बी में सभी मैच जीते। ओमान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। ओमान के लिए मोहम्मद नदीम ने 41 और हमद मिर्जा ने नाबाद 28 रन बनाए। साई किशोर ने 21 रन पर 1 विकेट लिया। भारत ए के लिए अभिषेक शर्मा ने 34 और कप्तान तिलक वर्मा ने नाबाद 36 रन बनाए। बदोनी ने बेहतरीन शॉट्स लगाए बदोनी ने गजब का खेल दिखाया। उन्होंने स्पिनर्स पर जमकर शॉट खेले। बदोनी ने रिवर्स स्लॉग स्वीप और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से कई शॉट खेले। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में 34 रन बनाए। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 30 गेंद में 36 रन बनाए। इससे पहले कप्तान तिलक ने ओमान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इनमें से पांच गेंदबाजों को विकेट मिले। आर साई किशोर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, लेग स्पिनर राहुल चाहर ने चार ओवर में 20 रन दिए। ओमान ने मोहम्मद नदीम के 41 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 140 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और छह विकेट से जीत हासिल की। अंक तालिका का हाल इस जीत की बदौलत भारतीय टीम ग्रुप बी में तीन मैचों में तीन जीत और +2.481 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची। पाकिस्तान की टीम ने तीन मैचों में दो जीत और +3.017 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची। ग्रुप-ए से श्रीलंका पहले स्थान पर और अफगानिस्तान ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान और यूएई को हराया इससे पहले भारत ए क्रिकेट टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए एसीसी इमर्जिंग एशिया कप टी-20 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से भारत ए ने आठ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाकिस्तान ए टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना पाई। इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने यूएई को सात विकेट से हराया था।   recent visitors 57

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 92 रन बनाए

पुणे न्यूजीलैंड ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजन काल तक दो विकेट 92 रन बना लिये है। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 76 के स्कोर अपने दो विकेट गवां दिए। आठवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान टाॅम लेथम (15) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने 24वें ओवर में विल यंग (18) को अपना शिकार बनाया। भोजन कालतक डेवन कॉन्वे (नाबाद 47) और रचिन रवींद्र (नाबाद 5) रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने आज टीम में तीन बदलाव किये है। मोहम्मद सिराज की जगह आकाश दीप, केएल राहुल की जगह शुभमन गिल और कुलदीप यादव के स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है।   recent visitors 49

दरवाजे के बाहर से झांक रहे थे खरगे, BJP ने शेयर किया वीडियो, कहा- दलित का अपमान

वायनाड कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। बुधवार को उनके नॉमिनेशन के लिए भव्य तैयारियां की गईं। कांग्रेस के सभी दिग्गज और राष्ट्रीय स्तर के सीनियर नेता शामिल हुए। इस दौरान एक वीडियो सामने आया है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे नॉमिनेशन के दौरान गेट के बाहर से झांकते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें अंदर एंट्री नहीं दी गई। बीजेपी अब इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा रही है। उन्होंने कहा कि खरगे को नामांकन प्रक्रिया से बाहर इसलिए रखा गया क्योंकि वह दलित हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनका पूरा परिवार नॉमिनेशन के दौरान डीएम कार्यालय में मौजूद है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे नदारद हैं। वह गेट के बाहर से जरा से खुले दरवाजे से अंदर झांक रहे हैं। वीडियो में बेबस नजर आए मल्लिकार्जुन खरगे! वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स गेट पर खड़ा है। वह उन्हें अंदर नहीं आने देता तो वह बाहर से ही यहां-वहां किसी तरह झांकने की कोशिश करते हैं। बीजेपी ने कहा कि खरगे का अपमान हुआ और सारा सम्मान गांधी परिवार को मिला। बीजेपी ने यहां तक कहा कि दलित होने के कारण प्रियंका गांधी के नामांकन में मल्लिकार्जुन खरगे को एंट्री नहीं दी गई। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस वीडियो के लेकर कहा गया कि अंदर सिर्फ 5 लोग ही जा सकते थे इसलिए मल्लिकार्जुन खरगे को कलेक्टर ऑफिस के कर्मचारी ने अंदर नहीं जाने दिया। हालांकि जब उन्हें जानकारी हुई तो खरगे को एंट्री दी गई। हिमंत बिस्व सरमा बोले- बेहद निराशाजनक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'वायनाड में आज तथाकथित होली ट्रिनिटी के मल्लिकार्जुन खरगे जैसे अनुभवी सांसद और दलित नेता के प्रति दिखाए गए अनादर को देखना बेहद निराशाजनक है। चाहे वह एआईसीसी का अध्यक्ष हो या पीसीसी, क्या परिवार उन लोगों को अपमानित करने में गर्व महसूस करता है जिन्हें वे केवल रबर स्टैंप मानते हैं?' केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने ली चुस्की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटनाक्रम पर चुस्की ली। उन्होंने लिखा, 'जब आप खरगे हों तो घर के नहीं।' प्रेम शुक्ला ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, 'बेचारे खरगे जी ! इटली वाली बाई की बेटी वायनाड से नामांकन कर रही है। कांग्रेस के जीजाजी, सासूजी, बेटा, बेटी के बेटे अंदर हैं और कांग्रेस के अध्यक्ष सुराख से झांक रहे हैं कि कोई उन्हें भी अंदर ले ले। इसीलिए बालासाहब ठाकरे कहते थे कि सोनिया के सामने हिजड़े झुकते हैं!' गौरव भाटिया ने कहा, गजब बेइज्जती बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'गजब बेइज्जती है। क्या दलित होना पाप है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी को प्रियंका वाड्रा गांधी के नामांकन के दौरान कमरे से बाहर रखा गया। सीताराम केसरी, फिर पीवी नरसिम्हा राव जी अब खड़गे जी। संदेश स्पष्ट है- अगर तुम गांधी परिवार से नहीं हो तो याद रखो गांधी परिवार के पिद्दी की हैसियत भी कांग्रेस अध्यक्ष से ज्यादा है।' recent visitors 70

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी होगा

भोपाल  बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी होगा. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है, जिससे इसका असर एमपी  में भी होगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिले में दो दिन बारिश की संभावना जताई है.  मौसम विभाग के अनुसार, दाना तूफान के असर की वजह से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज और कल यानी 24-25 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश का अनुमान है. इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सीहोर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, छिंदवाड़ा में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इधर मौसम में हुए बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह-शाम हल्की ठंड मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर होने लगा है. हालांकि, दिन के समय कड़ाके की धूप निकल रही है. रात के तापमान में हर दिन थोड़ी गिरावट हो रही है. पचमढ़ी में सुबह का तापमान भी 20 डिग्री के नीचे जा रहा है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. पचमढ़ी की रात सबसे सर्द प्रदेश में सर्दी की दस्तक के साथ ही पचमढ़ी में सबसे ठंडी रातें दर्ज की जा रही हैं. पचमढ़ी में रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रजागढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सतना, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दाना तूफान ओडिशा के राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकरा सकता है. यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर आ रहा है.  recent visitors 45

अजयगढ़ तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, 19 लाख की 380 ट्रॉली अवैध रेत जब्त

पन्ना  मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए-दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस विभाग द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे पूरे इलाके के माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, मामला अजयगढ़ क्षेत्र के उदयपुर गांव का है। जब तहसीलदार को ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थी कि सड़क किनारे अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान रेत से भरी 380 ट्रॉली जब्त की गई, जिसकी मात्रा 1000 घन मीटर बताई जा रही है। मार्केट में इसकी कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई गई है। माफियाओं में हड़कंप बता दें कि यहां पर रेत का परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है। बारिश के मौसम में इस काम को पूरी तरह से रोक दिया जाता है, लेकिन बारिश खत्म होते ही यह काला कारोबार फिर शुरू कर दिया जाता है। माफियाओं द्वारा खुलेआम पुलिस को चुनौती दी जाती है। ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें धमकाया भी जाता है। हालांकि, पुलिस भी मामले में लगातार कार्रवाई करती रहती है। फिलहाल, इस मामले में खनिज विभाग को रिपोर्ट दे दी गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। recent visitors 122