Sunday, July 5, 2026 10:21 pm

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या

राजनांदगांव. राजनांदगांव. राजनांदगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. इस वारदात को अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया है, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. कोतवाली थाना राजनांदगांव की पुलिस की जांच के बाद ही पूरे हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा. पुराना रेस्ट हाउस के पास हत्या : राजनांदगांव कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि कोतवाली थाना को सूचना मिली कि पुराना रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है. जिसके बाद तत्काल पेट्रोलियम टीम पहुंचकर व्यक्ति को पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस : राजनांदगांव के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियार से हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. धारदार हथियार से कई बार कर युवक की हत्या की गई है. फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि किन कारणों से युवक की हत्या की गई. पूछताछ की जा रही है. – घटनाक्रम के समय दो लोग थे, ऐसी जानकारी सामने आ रही है. इसी संबंध में जांच की जा रही है. घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. – एमन साहू, टीआई, कोतवाली थाना recent visitors 65

मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे, राजस्थान-अलवर के रामगढ़ उप चुनाव में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

अलवर. रामगढ़ उप चुनाम में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल कर दिए। इस उप चुनाव में भाजपा ने सुखवंत सिंह और कांग्रेस ने आर्यन जुबैर खान को ऊना प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार निर्धारित समय पर अपने-अपने नेताओं के साथ उप खंड मजिस्ट्रेट के कार्यालय गए और sdm के समक्ष अपना नामांकन पेश किया। इस अवसर पर दोनों उम्मीदवारों को sdm ने शपथ भी दिलाई। इसमें भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के समय जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा के अलावा विधायक महंत योगी बालक नाथ ओर अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित रहे। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महसचिव और असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पार्टी केवजील अध्यक्ष योगेश मिश्रा, विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे। बिगड़ी हुई हालत का सबको पता इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी अभी आने वाले हैं। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन में घोटाला, सड़कें नहीं बनी और कानून व्यस्था की बिगड़ी हुई हालत का सबको पता है। ये चुनाव इन्हीं मुद्दों पर होगा। दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जुबेर का इस क्षेत्र से एक पारिवारिक रिश्ता था। पूरा रामगढ़ उनका परिवार था। इस विधान सभा क्षेत्र में जो भी काम हुए वह जुबेर जी की ही देन हैं। भाजपा तो यहां धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ती रही। जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम सबके साथ नामांकन भर रहे हैं, जबकि भाजपा बड़े बड़े नेताओं को यहां ला रही है। जनता उनसे यह पूछने वाली है कि दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया। कुल मिलाकर भाजपा यहां विचलित है और तभी बड़े नेताओं को यहां ला रही है। recent visitors 94

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा का फोकस नगर निकाय चुनाव

पंचकूला हरियाणा निवास में निकाय अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सैनी और साथ में हैं मंत्री विपुल गोयल। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा का फोकस नगर निकाय चुनाव हैं। इस चुनाव में भाजपा जीतकर ग्राउंड स्तर तक शहरों में अपनी पैठ बनाना चाहती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अभी से एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। पार्षदों और विधायकों तक के एजेंडों पर की गई मंत्रणा इस बैठक में 14 से अधिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में ज्यादा जोर शहरी साफ-सफाई, बेसहारा पशु को पकड़ने और प्रॉपर्टी टैक्स सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि सभी नगर निकाय का सोशल मीडिया अकाउंट बनाया जाए। अकाउंट को रेगुलर अपडेट किया जाए। इसमें निकायों द्वारा किए जा रहे काम और पब्लिक से जुड़ी सूचनाएं अपडेट की जाएं। इन एजेंडों पर की गई चर्चा शपथ लेने के बाद सीएम सैनी ने पहली बैठक नगर निकायों की बुलाई है। एजेंडे में सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत व इसकी सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, लाल डोरा क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट, प्रॉपर्टी बंटवारे के मामले, 22 अक्टूबर से शुरू समाधान शिविर, निकायों के सोशल मीडिया अकाउंट, 100 दिन का कार्यक्रम, विधायकों द्वारा दिए गए इंजीनियरिंग व विकास कार्य, स्वामित्व स्कीम, पीएम स्वनिधि में लोन के मामले, वैध और अवैध कॉलोनियां और नई स्वीकृत कॉलोनियों के विकास कार्य पर चर्चा की गई। recent visitors 60

धान खरीदी में गंभीर अनियमितता, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चावल जमा न करने पर 6.50 करोड़ की बैंक गारंटी राजसात

रायगढ़. खाद्य विभाग की टीम ने रायगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर चावल जमा नहीं करने के मामले में मेसर्स कंसल उद्योग के 6.50 करोड़ से अधिक की बैंक गारंटी राजसात करने का आदेश जारी किया है। मेसर्स कंसल उद्योग को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन पर मेसर्स कंसल उद्योग ग्राम-सांगीतराई की जांच की गई। जांच में पाया गया कि संबंधित राइस मिल द्वारा धान का उठाव तो किया गया था, लेकिन उठाव के खिलाफ कम चावल जमा किया गया। इस मामले में राइस मिल को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन मेसर्स कंसल उद्योग के संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इससे शासन को 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। कलेक्टर ने आर्थिक क्षति को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मेसर्स कंसल उद्योग द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए किये गये अनुबंध में जमा किये गये बैंक गारंटी में से 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली योग्य राशि को राजसात करने के  लिए जिला विपणन अधिकारी रायगढ़ को आदेशित किया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत राइस मिल मेसर्स कंसल उद्योग, ग्राम सांगीतराई रायगढ़ पंजीयन क्रमांक एमए 418848 भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा में रुचि नहीं लिए जाने के कारण राइस मिल का भौतिक सत्यापन 25 अगस्त को कराया गया, जिसमें अनुबंध क्रमांक एसी 012024410257 में 27948.40 क्विंटल धान का उठाव किया गया है, जिसका जमा किए जाने योग्य 18912.68 क्विंटल चावल के खिलाफ 4049.104 क्विंटल चावल जमा किया गया है। इस प्रकार अरवा एफसीआई अनुबंध में 14863.58 क्विंटल चावल जमा होना शेष पाया गया, जिसका अनुपातिक धान 22184.00 क्विंटल उपलब्ध होना चाहिए था, किंतु भौतिक सत्यापन में 1200.00 क्विंटल धान पाया गया। इस प्रकार भौतिक सत्यापन में 20984.00 क्विंटल धान कम पाया गया तथा जमा हेतु शेष चावल की मात्रा भी नहीं होना पाया गया। शासन द्वारा धान खरीदी में भुगतान किए गए 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान की राशि के आधार पर उक्त राइस मिल में कम पाए गए धान की कुल राशि छह करोड़ 50 लाख 50 हजार 400 रुपये लेना है। प्रकरण में अनावेदक को तीन सितंबर एवं 14 अक्तूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने हेतु युक्तियुक्त अवसर प्रदान किया गया। परंतु मेसर्स कंसल उद्योग के संचालक द्वारा कोई जवाब प्रेषित नहीं किया गया है। recent visitors 68

प्रशासन ने जब्त की 56 बोरी धान, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में खरीदी से पहले अवैध परिवहन

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में सरकार अब धान खरीदी शुरू करने वाली है. इससे पहले ही धान के बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं. इसी बीच वाड्रफनगर के रघुनाथनगर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से धान परिवहन किया जा रहा था, जिसपर पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 56 बोरी धान को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (क्रमांक CG 15 DB 7176) उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से 56 बोरी धान लेकर आ रही थी. कलेक्टर के निर्देश के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई और पिकअप वाहन को सीज किया गया है. जब्त की गई गाड़ी और धान को थाने में सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि आगे की जांच अभी जारी है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 53

दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा

ढाका दक्षिण अफ्रीका गुरुवार को पहले टेस्ट में बांग्लादेश पर सात विकेट से जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस जीत के साथ प्रोटियाज ने अपने अंक-प्रतिशत में सुधार करते हुए 47.62 अंक हासिल किए, जिससे उन्हें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। बांग्लादेश की हार के साथ उनका अंक-प्रतिशत गिरकर 30.56 हो गया और वे सातवें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी भी स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने अनुकूल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को मात्र 106 रन पर ढेर कर दिया। कगिसो रबाडा, वियान मुल्डर और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लिए। बांग्लादेश के स्पिनरों ने वापसी की, जिसमें तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने मिलकर सात विकेट लिए। हालांकि, काइल वेरिन के शानदार शतक और मुल्डर (54) और डेन पीट (32) के समर्थन से दक्षिण अफ्रीका ने 202 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। तीसरी पारी में, रबाडा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने एक बार फिर दबदबा बनाया और बांग्लादेश को 112/6 पर रोक दिया। मेहदी हसन (97) ने मजबूत प्रतिरोध किया और निचले क्रम के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए कुल स्कोर को 307 तक पहुंचाया। रबाडा ने 6/46 के प्रभावशाली आंकड़े के साथ मैच का अंत किया, जो एशिया में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, टोनी डी ज़ोरज़ी (41) और ट्रिस्टन स्टब्स (30*) ने उनकी मदद की और टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अक्टूबर से चटगांव में खेला जाएगा।   recent visitors 83

नवंबर 2024 में आने वाले त्योहारों के लिए रेलवे सीमाओं के भीतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई

अंबाला दिपावली, छठ पूजा और गुरुपर्व के दौरान रेलवे ट्रैक, ट्रेन, स्टेशन, पुल और रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने एडवाइजरी जारी की है। इसी कड़ी में आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा अंबाला मंडल के सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नवंबर 2024 में आने वाले त्योहारों के लिए रेलवे सीमाओं के भीतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी रहती है। इसलिए त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ट्रेन और संवेदनशील स्थानों पर असामाजिक तत्व शरारत करके तोड़फोड़ कर सकते हैं। त्योहारों के मद्देनजर पूरे मंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार की तरफ जाने वाली ट्रनों में भी अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए अपेक्षित भारी भीड़ को देखते हुए उचित सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए। लगातार जारी रहे पेट्रोलिंग रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एवं ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक ड्यूटी पर तैनात स्टाफ एवं अधिकारी पूरी तरह से आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और लगातार पेट्रोलिंग जारी रखें। रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अगर कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी निगरानी रखें और सूचना उच्चाधिकारियों को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अतिरिक्त कर्मचारी तैनात इसके अलावा ट्रेन में तैनात सुरक्षा स्टाफ को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, कहीं भी कोई शक की वस्तु व्यक्ति नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम पर साझा की जाए। वहीं, ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए भी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात रहें। स्टेशन एवं ट्रेनों की संयुक्त चेकिंग त्योहारों के दिनों में कोई अप्रत्याशित घटना नहीं होनी चाहिए और इसकी जिम्मेदारी संबधित प्रभारी की होगी। शक होने पर ट्रेन में चढ़ने व उतरने वाले और रेलवे स्टेशन पर आने वाले व्यक्तियों और उनके सामान की जांच गहनता से की जाए। त्योहारों के मद्देनजर जीआरपी, जिला पुलिस और आरपीएफ की ओर से स्टेशन एवं ट्रेनों की संयुक्त चेकिंग की जाए। इस दौरान खुफिया एजेंसियों से भी संपर्क साधा जाए ताकि यदि कोई विशेष सूचना प्राप्त हो तो तत्काल कार्रवाई करके अप्रिय घटना को रोका जा सके। भीड़भाड़ के दौरान रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे पुल यानी फुट ओवरब्रिज खाली होने चाहिएं ताकि यात्री आराम से चढ़-उतर सकें और भगदड़ की नौबत न आए। चप्पे-चप्पे की सीसीटीवी से निगरानी स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जाए और कर्मचारी लगातार इस पर नजर जमाए रहे। इस दौरान यात्रियों को जहरखुरानी व सामान चोरी की घटनाओं से बचाने के लिए लगातार जागरूक करते रहें। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर काम करने वाले कुलियों, ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों तथा सफाई करने वाले कर्मचारियों से भी संपर्क में रहें। रेलवे स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढि़यों के संचालन में कोई अवरोध उत्पन्न न हो, अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों को व्यवस्थित रूप से बैठाना तथा ट्रेन में सीट बेचने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सुरक्षा को लेकर डॉग दस्ते की भी मदद ली जाए। recent visitors 85