Monday, July 6, 2026 12:52 am

पंजाब की पूर्व विधायक ड्रग्स तस्करी के आरोप में अरेस्ट, भाजपा ने पार्टी से निष्कासित किया

फिरोजपुर फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सत्कार कौर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सत्कार कौर को बीते रोज बुधवार को मोहाली के खरड़ के पास 100 ग्राम हेरोइन सप्लाई करते गिरफ्तार किया गया था। उसे नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खड़क के सनी एनक्लेव की मार्केट में ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया था। पूर्व विधायक सतकार कौर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने खरड़ सन्नी एनक्लेव स्थित उनके घर की तलाशी ली। पुलिस ने वहां से 28 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। साथ ही एक लाख 56 हजार की नकदी भी बरामद हुई। ये पैसे छोटे-छोटे पैकेट में रखे गए थे। इसे देखकर साफ पता चल रहा था कि ये नशे का पैसा है क्योंकि 1000 और 500 रुपये के पैकेट थे। माैके से कुछ सोना भी बरामद किया गया है। फिलहाल पूर्व विधायक और उनके ड्राइवर के खिलाफ मोहाली के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के थाने में केस दर्ज किया गया है। सत्कार कौर 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। आय से अधिक संपत्ति मामले में पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके भाजपा नेता पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को गिरफ्तार किया था। एसएसपी विजिलेंस गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि फिरोजपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान आय से ज्यादा संपत्ति बनाई है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। मेरी पत्नी ऐसा काम नहीं कर सकती है : पति इस मामले में सतकार कौर के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ऐसा काम नहीं कर सकती। नशे के कारोबार में उसका ड्राइवर शामिल हो सकता है, वह नहीं। सतकार की कॉल वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक कांग्रेस की विधायक रही थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गई थी। सतकार कौर के पति का कहना है कि उनकी पत्नी को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। recent visitors 54

कार और स्कार्पियो के बीच हुई जोरदार टक्कर में दंपति की मौत, तीन बच्चे घायल

औरंगाबाद बिहार में औरंगाबाद जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र में कार और स्कार्पियो के बीच हुयी टक्कर में दंपति की मौत हो गयी तथा तीन बच्चे घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बैराव गांव निवासी धीरज मेहता (38) अपनी पत्नी ज्योति देवी (35) और तीन बच्चों के साथ देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे।इस दौरान घेऊरा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो से कार की टक्कर हो गयी। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने कार पर सवार सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपति को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर जमुहार रेफर कर दिया। सूत्रों ने बताया कि दंपति को जमुहार ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। इस दुर्घटना में घायल धीरज मेहता की दोनो बेटी शिवन्या और सुहानी तथा बेटा आदित्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।   recent visitors 75

वन विभाग ने किया अलर्ट, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में तेंदुआ दिखने से फैली दहशत

गरियाबंद. गरियाबंद मुख्यालय में एक बार फिर तेंदुए की आमद ने लोगों की नींद हराम कर दी है. बीती रात तेंदुआ गरियाबंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में घूमता रहा और स्थानीय आवारा पशुओं का शिकार करता रहा. तेंदुए की मौजूदगी सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. वन विभाग ने लोगों से तेंदुए को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. खासकर बच्चों और बढ़ों को अकेले में ना घूमने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना देने के लिए कहा है. वन विभाग को इन नंबरों पर करें सूचित — 0- वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद- 8871 850 621, 0- सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद-7803 919831 0- बीट फॉरेस्ट ऑफिसर गरियाबंद- 7354 212601. सूत्रों के अनुसार, तेंदुआ हाइवे किनारे स्थित पहाड़ के खोह में पिछले कई महीनों से डेरा जमाए हुए है. हालांकि, वन विभाग ने तेंदुए की उपस्थिति को दर्शाने वाले चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत है. वहीं स्थानीय पार्षद संदीप सरकार ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आम लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तेंदुए को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है. recent visitors 69

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में खनिज परियोजनाओं और अधोसंरचना के लिए महत्वपूर्ण राशि की गई स्वीकृत

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में विभिन्न खनिज परियोजनाओं और अधोसंरचना के लिए महत्वपूर्ण राशि स्वीकृत की गई. 300 करोड़ की स्वीकृति बैठक में डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए भू-अर्जन और प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई. इसके अलावा, संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के खनिज अन्वेषण और खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए 83 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई. वृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खनिज विकास निधि सलाहकार समिति के पूर्व निर्णयों और राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने निधि में उपलब्ध राशि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में वृहद अधोसंरचना निर्माण की परिकल्पना पर विचार करने के निर्देश दिए. विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं बैठक में राज्य में खनिज राजस्व में वृद्धि की संभावनाओं के अध्ययन और खनन क्षेत्र में सुधार हेतु विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं लेने के लिए 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया. खनिज विकास निधि का महत्व गौरतलब है कि खनिज विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्राप्त होने वाले कुल खनिज राजस्व की 5% राशि खनिज विकास निधि मद में आरक्षित रहती है. यह निधि सलाहकार समिति की अनुशंसा अनुसार विभिन्न आवश्यक परियोजनाओं के लिए राशि प्रदान की जाती है. इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद, राहुल भगत, सचिव वित्त शारदा वर्मा, संचालक खनिज सुनील जैन, संयुक्त संचालक खनिज अनुराग दीवान एवं खनिज संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. recent visitors 47

ब्रिटानिया वेफर बिस्किट बनाने वाली उत्तर भारत की पहली यूनिट बनेगी ग्वालियर की यह इकाई

 ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में ग्वालियर में गत अगस्त माह में हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में किए गए वायदे के अनुरूप जेबी मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ग्वालियर में निवेश बढ़ाने जा रही है। इस सिलसिले में जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मुलाकात कर उन्हें निवेश के बारे में जानकारी दी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का हिस्सा बन चुकी मंघाराम कंपनी के प्रबंधन ने जानकारी दी कि ब्रिटानिया उत्तर भारत में ग्वालियर स्थित अपनी इकाई में वेफर बिस्किट निर्माण के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। ब्रिटानिया इस बिस्किट का निर्माण अभी केवल दक्षिण भारत में करती है। वेफर बिस्किट बच्चों के सबसे पसंदीदा बिस्किट में शामिल हैं। मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्वालियर इकाई में होने जा रहा नया निवेश महिलाओं के लिये समर्पित रहेगा। इकाई में वेफर बिस्किट निर्माण का काम पूरी तरह महिला विंग करेगी। इससे ग्वालियर अंचल की महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण होगा। साथ ही उनके परिवारों में भी खुशहाली आयेगी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन को आश्वस्त किया कि राज्य शासन व जिला प्रशासन से उन्हें फैक्ट्री के विस्तार में हर संभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी। आउटसोर्स कर्मचारियों का भी बीमा करायेगी जेबी मंघाराम फैक्ट्री ग्वालियर में निवेश बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन से चर्चा के लिये कलेक्ट्रेट पहुँचे जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य बीमा सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा। फैक्ट्री प्रबंधन ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया और कहा कि फैक्ट्री में आउटसोर्स से लगभग 700 से 800 कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी के स्वास्थ्य और टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम कंपनी भरेगी, जिससे सभी का बीमा हो सके।   recent visitors 100

केंद्र की तरफ से प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है, जल्द मिल सकता है जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा

जम्मू-कश्मीर जम्मू और कश्मीर का जल्द ही राज्य का दर्ज बहाल हो सकता है। खबर है कि केंद्र की तरफ से प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। बुधवार शाम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई है। सरकार बनाने के बाद पहली ही बैठक में एनसी सरकार ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केंद्र जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, 'आधे घंटे तक चली बैठक काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में रही। जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करने का गृहमंत्री ने नई सरकार को भरोसा दिया है।' अब्दुल्ला ने बाद में कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को जम्मू-कश्नीर की स्थिति से अवगत कराया और राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भी चर्चा की। जम्मू-कश्मीर के वर्ष 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से पुलिस बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अब्दुल्ला कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और संभावना है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिल सकते हैं। 90 सीटों वाली जम्मू और कश्मीर विधानसभा में एनसी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें केंद्र सरकार से राज्य का दर्ज बहाल करने का अनुरोध किया गया है। पीटीआई भाषा के अनुसार, एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 'गुरुवार को अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य का मूल दर्जा बहाल कराने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।' प्रवक्ता ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करना सुधार प्रक्रिया की एक शुरुआत होगी, जिससे संवैधानिक अधिकार पुन: बहाल होंगे तथा जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान की रक्षा होगी। बुलाया जाएगा विशेष सत्र प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने चार नवंबर को श्रीनगर में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का निर्णय भी लिया है और उपराज्यपाल से सत्र आहूत करने तथा उसे संबोधित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले सत्र के लिए विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण का मसौदा भी मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा गया, जिसके बाद मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया कि इस पर विचार किया जाएगा। राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को कहा था कि प्रस्ताव में केवल राज्य का दर्जा देने का जिक्र है जबकि अनुच्छेद 370 का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने इस प्रस्ताव को 'पूरी तरह आत्मसमर्पण' और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुख के विपरीत बताया। recent visitors 70

सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से मांगनी चाहिए माफी : अनूप जलोटा

मुंबई गायक और संगीतकार अनूप जलोटा ने कहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। जलोटा ने कहा कि वह वह नहीं चाहते कि उनके दोस्तों या परिवार को कोई नुकसान पहुंचे। बता दें कि सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। बिश्नोई समुदाय हिरण को पवित्र मानता है। यह घटना 1998 में राजस्थान के जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस घटना को लेकर सुपरस्टार को कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं। राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सुपरस्टार को मिल रही धमकियों के बारे में बात करते हुए जलोटा ने आईएएनएस से कहा 'सलमान खान को सबसे पहले पहली फ्लाइट लेकर बिश्नोई मंदिर जाना चाहिए और समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि उनके दोस्तों या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचे। इसलिए माफी मांगना ही सही काम है। जलोटा ने कहा 'माफी मांगने से व्यक्ति बड़ा बनता है, इसलिए सलमान खान को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अनूप जलोटा से जब सलीम खान के बयान के बारे में पूछा गया कि सलमान मामले से बरी होने के बाद माफी नहीं मांगेगे, तो जलोटा ने कहा 'सलीम खान साहब जो कहेंगे, वो बिल्कुल सही है। उनका विचार, उनके हिसाब से सही है और मेरा विचार मेरे हिसाब से। 12 अक्टूबर की रात को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तीन हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी थी। मुंबई के बांद्रा इलाके में बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर हमला किया गया था। हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने दावा किया कि सलमान खान ने बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी, लेकिन ब्लैकबक घटना के बाद उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। इस बीच सलमान खान के पेशेवर काम की बात करें, तो वह रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' में दबंग के चुलबुल पांडे की कैमियो में नजर आएंगे। सूत्र ने बताया कि सलमान खान सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे के कैमियो में नजर आएंगे। सुरक्षा कारणों से स्टूडियो का नाम नहीं बताया जा सकता। सूत्र ने बताया कि मुंबई पुलिस और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से फिलहाल शूटिंग न करने की सलाह दी है, लेकिन रोहित को दी गई अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए उन्होंने आज 120 व्यक्तिगत सुरक्षा गार्डों और 30 पुलिस अधिकारियों के बीच शूटिंग करने का फैसला किया है।   recent visitors 74