Sunday, July 5, 2026 11:42 pm

जेन्सेन हुआंग संग नजर आए अक्षय कुमार, बोले- ‘आप कितने अमेजिंग हैं’

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों से जुड़ने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह टेक जगत के चर्चित चेहरे जेन्सेन हुआंग के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘कल्पना कीजिए कि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनिया के सबसे बड़े विशेषज्ञ से मिलें और मार्शल आर्ट के बारे में बातचीत करें! आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं जेन्सेन हुआंग। अब मुझे पता चला कि एनवीडिया इतना बड़ा क्यों है।’ फोटो में अक्षय कुमार एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के साथ मार्शल आर्ट पोज में तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों हंसते नजर आ रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार के पेशेवर काम की बात करें तो उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अक्षय कुमार और करण जौहर ने अपने नए प्रोजेक्ट की हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की थी। वह भारत के टॉप बैरिस्टर सी. शंकरन नायर के जीवन से प्रेरित फिल्म में बैरिस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जलियांवाला बाग कांड पर आधारित फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर से काले कोट में नजर आएंगे। निर्माताओं ने अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘एक अनकही कहानी, एक अनसुना सच। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी करेंगे, जिसमें अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे अहम भूमिका में नजर आएंगी। अनटाइटल्ड फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन की ओर से शेयर किए पोस्टर पर लिखा है ‘एक नरसंहार के चौंकाने वाले कवर-अप पर अनटाइटल्ड फिल्म जिसने भारत के शीर्ष बैरिस्टर सी. शंकरन नायर को ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ने को प्रेरित किया। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित और रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ पर आधारित है।‘ बता दें कि ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर द्वारा वायसराय की कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य चेत्तूर शंकरन नायर के खिलाफ शुरू किए गए मानहानि मुकदमे के अगल-बगल घूमती है। सी. शंकरन नायर एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और सुधारक थे, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित आगामी कोर्टरूम-ड्रामा अक्षय कुमार पर केंद्रित है, जो स्वतंत्रता-पूर्व युग की फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे। recent visitors 71

शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राइमरी स्कूल ग्यासपुरा ब्लाक लुधियाना-1 में मुख्य अध्यापिका निशा रानी को सस्पेंड किया

लुधियाना शिक्षा विभाग द्वारा महानगर में एक अध्यापिका (Teacher) को सस्पेंड करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि  जिला शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राइमरी स्कूल ग्यासपुरा ब्लाक लुधियाना-1 में हो रही अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य अध्यापिका निशा रानी को सस्पेंड किया है।  जानकारी के मुताबिक, Teacher द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग न नहीं दिया गया, अध्यापकों का बहलाने और स्कूल रिकार्ड उपलब्ध न करवाते हुए उसे खुर्द-बुर्द करने पर उक्त एक्शन लिया गया है। Teacher निशा रानी ​​मुख्य अध्यापिका सरकारी प्राइमरी स्कूल ग्यासपुरा, ब्लॉक लुधियाना-1 (लुधियाना) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। इस  दौरान उनका हैड क्वार्टर ब्लॉक प्रइमरी शिक्षा कार्यालय रायकोट (लुधियाना) में होगा। कर्मचारी को नियमानुसार सस्पेंड भत्ता मिलेगा। recent visitors 195

एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली के बाथरुम में मिली लाश, परिजनों ने मचाया हंगामा

बलरामपुर हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली है. घटना के बाद से एक ओर जहां कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारत हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के NHM शाखा में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता है. इस बात की शिकायत गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर ही शक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. पुलिस केवल गुरुचंद ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी हिरासत में रखे हुए है. इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लाश देखने नहीं दी जा रही है. वहीं एनएचएम कर्मियों को आरोप है कि पुलिस जबरन उससे पूछताछ कर रही थी. मामले में स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम स्मृति एक्का ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. recent visitors 63

कांस्टेबल ने साथियों संग किया दो का अपहरण, एक करोड़ की मांगी गई फिरौती, घटना के बाद पुलिस एक्शन में

गुड़गांव दिन दहाड़े दो युवकों का अपहरण कर उनसे मारपीट करने व एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल व उसके साथियों ने दिया। सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई और वारदात के 12 घंटे में ही पुलिस ने कांस्टेबल सहित पांच आरोपियों को काबू कर उनके चंगुल से पीड़ित युवकों को छुड़ा लिया है। रेस्क्यू के दौरान दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी लगी हैं। मामले को 12 घंटे में ही सुलझा लेने पर पुलिस कमिश्नर ने अपराध शाखाओं की टीम की सराहना करते हुए उन्हें एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा भी की है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, कल सिविल लाइन थाना पुलिस को दो युवकों के सेक्टर-15 एरिया से दिन दहाड़े अपहरण करने की सूचना मिली थी। इस सूचना  पर थाना पुलिस हरकत में आई और अपराधा शाखा व आला अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। युवकों का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने पीड़ितों के दोस्त को फोन कर एक करोड़ रुपए की मांग की थी। जब पुलिस को यह जानकारी मिली तो पुलिस ने एक व्यक्ति के जरिए पूरा सौदा तय कर अपहरणकर्ताओं को रुपए लेने के लिए बुलाया। सोहना रोड पर जब दो युवक रुपए लेने के लिए आए तो अपराध शाखा की टीम ने इन अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। जब इन दोनों आरोपियों को काबू कर पूछताछ की गई तो सामने आया कि अपहरण करने में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के बताए गए स्थान पर रेड कर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सहित तीन अन्य आरोपियों को काबू कर अपहरण किए गए दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुनील ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवकों को सेक्टर-15 से पूछताछ के नाम पर रुकवाया था और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। तीनों उन्हें लेकर एक कमरे में पहुंचे जहां उनसे मारपीट करने के साथ ही एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। रुपए की मांग करने व फिरौती की रकम लेने के लिए आरोपियों ने दो अन्य साथियों को भेजा था जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से कुछ आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।   recent visitors 48

सोने-चांदी के व्यापारी के अपहरण के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया

बैतूल मध्यप्रदेश की बैतूल जिला पुलिस ने सोने-चांदी के एक व्यापारी के अपहरण के बाद तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को गंज पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर की निवासी रोशनी सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति कृष्णा सोनी का चार अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है। चारों आरोपी एक सफेद रंग की कार में दुकान पर आए थे और सोना गिरवी रखने के बहाने से जबरन कृष्णा सोनी को कार में बिठाकर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने कृष्णा सोनी के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोप है कि महिला ने तुरंत 65 हजार रुपये अपहरणकर्ताओं के खाते में ट्रांसफर किए, लेकिन उसके बावजूद भी उसके पति को नहीं छोड़ा गया। उसने पुलिस से संपर्क किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने विशेष टीम गठित की। गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की सहायता से तत्परता दिखाते हुए व्यापारी कृष्णा सोनी को नागपुर से रेस्क्यू किया और चारों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मंजेद खान और पीड़ित कृष्णा सोनी पूर्व में चंद्रपुर, महाराष्ट्र में सोना-चांदी के जेवर बनाने का काम करते थे। ये पूर्व से एक दूसरे को जानते थे तथा आरोपियों को ये पता था कि कृष्णा बैतूल में व्यवसाय कर रहा है । मंजेद खान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कृष्णा सोनी का अपहरण किया व आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मंजेद के साथ ही उसके साथियों जमीर बेग, वरुण बेट्टी और प्रतीक लल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।   recent visitors 48

ब्लैकमेलिंग पर आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शादी का झांसा देकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. दो साल तक आरोपी युवती का शारिरिक शोषण करता रहा. अब जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2024 को पीड़िता ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि 3 साल पहले 2021 में राजकिशोर नगर निवासी विधेन्दू शुक्ला (आरोपी) के साथ उसकी दोस्ती हुई. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. लगभग एक साल बाद 20.10.2022 की दोपहर आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. इस दौरान घर में दोनों के अलावा और कोई नहीं था, तब आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद से लगातार 2 साल तक यह सिलसिला चलता रहा. असलीयत तब सामने आई जब आरोपी 20 अक्टूबर 2024 को पीड़िता को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान जब पीड़िता ने उसे जल्द शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और पीड़िता की बनाई गई अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कहा कि अब जब भी बुलाउंगा, मिलने आ जाना… नहीं तो फोटो-वीडियो को वायरल कर दूंगा. इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की. अपने साथ हुए धोके और सेक्सटॉर्शन को लेकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने आरोपी विधेन्दू शुक्ला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. recent visitors 50

मेकअप आर्टिस्ट बनीं आलिया भट्ट, प्रशंसकों से पूछा मजेदार सवाल

मुंबई, फिल्म जगत की खूबसूरत और सुपरहिट फिल्मों का चेहरा बनीं आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्रियों में की जाती है। जिगरा स्टार ने अपनी ताजा पोस्ट से प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है, इसमें वह अपना हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। स्टाइल आइकन ने पोस्ट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘किसको ट्यूटोरियल चाहिए?’ साझा की गई तस्वीर में वह मेकअप आर्टिस्ट बनती नजर आ रही हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर साझा कर आलिया ने फॉलोअर्स से मजाकिया अंदाज में पूछा। ‘राजी’ अभिनेत्री खूबसूरत तस्वीर में मेकअप दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेकअप मेरे द्वारा। किसको ट्यूटोरियल चाहिए? सेल्फी में आलिया अपने मेकअप और बालों के साथ एकदम सही पोज देती नजर आ रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी सास नीतू कपूर के साथ पेरिस में अपनी छुट्टियों की कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं और लिखा ‘शीशा और यादें’। पहली तस्वीर में आलिया स्टाइलिश डेनिम ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी में वह नीतू कपूर के साथ बैठी पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दिवाली पार्टी में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अपने मेहंदी की ड्रेस को पहन रखा था। पेशेवर मोर्चे पर बात करें तो आलिया भट्ट बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग वह कश्मीर की सुंदर वादियों के बीच कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम रोल में हैं। शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। अल्फा 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट पिछली बार वासन बाला की फिल्म ‘जिगरा’ में वेदांग रैना और मनोज पाहवा के साथ नजर आई थीं। recent visitors 133