Tuesday, July 7, 2026 10:59 am

गुरुग्राम: में 4 युवक जिंदा जले:तारों में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, कमरे में सो रहे थे; एक घूमने आया था

गुरुग्राम दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ी अनहोनी घटना सामने आई है। यहां शॉर्टसर्किट से मकान में आग लग गई। इस घटना में चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में बने मकान में देर रात हुई। दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाकर चारों शवों को बाहर निकाल कर मॉर्चरी में रखवाया दिया है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक गारमेंट्स कंपनी में काम करते थे। बिहार के रहने वाले थे सभी गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों की पहचान हो गई है। इसमें नूर आलम, मुस्ताक, अमन और साहिल की मौत हुई है। ये सभी बिहार के रहने वाले थे। यहां इस मकान में किराए से रहते थे। इन सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। पीएनजी पाइप लाइन में लगी आग उधर, ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र एरिया के सेक्टर 83 एम ब्लॉक के पास बुधवार रात करीब 9 बजे पीएनजी पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। इस पर वहां से निकलने वाले राहगीरों ने डायल 112 पर कॉल करके इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल 112 की टीम ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाया। बुधवार रात करीब रात 9 बजे किसी ने फोन कर पुलिस को बताया कि सेक्टर 83 में एम ब्लॉक के पास पीएनजी पाइपलाइन में आग लगी है। किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं इस सूचना पर बीपीटीपी थाने से दो पुलिस कर्मी पहुंच गए। जिन्होंने लोगों को वह से अलग कर फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आग से किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गैस लाइन की पाइप लीक हो रही थी, लीकेज में आग कैसे लगी कि यह किसी को नहीं पता। आग बुझने के बाद गैस कंपनी ऑफिस में सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अदानी कंपनी की तरफ से सुपरवाइजर ने अपने कर्मचारियों के साथ लीकेज को बंद कर दिया। recent visitors 62

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री डेका ने स्मृति चिन्ह किये भेंट

रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।   recent visitors 50

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के साथ राजभवन परिवार ने कराई फोटोग्राफी कराई फोटोग्राफी

रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और उसके लिए राज्यपाल रमेन डेका और प्रथम महिला रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु एवं राज्यपाल डेका के साथ राजभवन परिवार की सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई। recent visitors 45

अफगानिस्तान ए, भारत ए को हराकर इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में

  अल अमीरात इंडिया-ए की टीम इमर्जिंग एशिया कप 2024 से बाहर हो गई है। शुक्रवार को मस्कट के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में अफगानिस्तान-ए ने भारत को सेमीफाइनल में 20 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। अब 27 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान-ए का सामना श्रीलंक-ए से होगा। एक अन्य सेमीफाइनल में श्रीलंका-ए ने पाकिस्तान-ए को हराकर फाइनल में जगह बनाई। रमनदीप ने 64 रन बनाए टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने लगातार विकेट खोए। एक समय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 100 रन था। यहां से रमनदीप सिंह ने पारी को संभाला और तेज बैटिंग की। लेकिन उनकी पारी भारत को मैच नहीं जिता सकी। रमनदीप ने 34 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं आयुष बडोनी ने 31 और निशांत सिंधु ने 23 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्ता-ए की ओर से अल्लाह गजनफर और अब्दुल रहमान ने दो-दो विकेट चटकाए। अफगानिस्तान की ओर से दो अर्धशतक लगे पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान-ए के लिए जुबैद अकबरी और सेदिकुल्लाह अटल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 137 रन बनाए। अटल ने 52 गेंदों पर 83 रन बनाए। वहीं अकबरी ने 41 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। करीम जनत ने भी 41 रनों का योगदान दिया। भारत-ए की ओर से रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। भारत ग्रुप-बी में टॉप पर रहा इंडिया-ए ने ग्रुप स्टेज में खेले गए अपने सभी तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान और श्रीलंका ने दो-दो खिताब जीते ACC मेंस इमर्जिंग एशिया कप का यह छठा सीजन है। इस बार छह टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप-ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग थे। वहीं ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE शामिल थे। पाकिस्तान और श्रीलंका ने दो-दो खिताब जीते हैं। वहीं भारत ने एक बार जीता है। भारत ने 2013 में पाकिस्तान को हराकर टाइटल जीता था।   recent visitors 59

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मंदिर सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर जाना हाल-चाल

रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्टजनों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी स्थित महाप्रभु भगवान जगन्नाथ के पांव छत्तीसगढ़ के सोंढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित प्रयाग नगरी राजिम में पड़े थे, जिसे वर्तमान में भगवान कुलेश्वर मंदिर के रूप में आज लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इसी की याद में गायत्री नगर में भी महाप्रभु भगवान जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया है। recent visitors 57

इजरायल का बड़ा हमला, ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त , श‍िया देश शुरू करेगा पश्‍चिम एशिया में एक नया युद्ध

तेहरान ईरान यहूदी देश को गीदड़ भभकी ही देता रह गया और इजरायल ने शनिवार सुबह जोरदार हमला कर दिया। ईरान की मीडिया ेक मुताबिक तेहरान के आसपास जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। तेहरान के करीब ही एक सैन्य क्षेत्र को इजरायल ने निशाना बनाया है। इसके अलावा वह अन्य जगहो पर भी ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला कर रह है। इजरायल का कहना है कि ईरान महीनों से लगातार हमले कर रहा था और उसी का यह जवाब दिया गया है। इजरायल के इस हमले के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि इजरायल की ओर से दागे गए रॉकेट तेहरान में गिर रहे हैं। वहीं ईरान ने कुछ मिसाइलों को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन ज्यादातर मामले में फेल हो गया। ईरानी मीडिया के मुताबिक तेहरान में सेना के बेस के पास ही दो बार तेज हमले किए गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि इजरायल की ओर से आ रही मिसाइलों को रास्ते में नष्ट करने का प्रयास किया गया। कई मिसाइलों को नष्ट भी किया गया लेकिन इसके बाद भी इजरायल के इस तेज हमले को ईरान का डिफेंस सिस्टम झेल नहीं पाया। बता दें कि 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर करीब 22 मिसाइलों से हमला किया था। यह पिछले छह महीने में ईरान का दूसरा डायरेक्ट अटैक था। इजरायल ने कहा कि तेहरान की तरफ से होने वाले हमलों का जवाब देना हमारा कर्तव्य और अधिकार दोनों हैं। इजरायल की सेना ने कहा, महीने भर से चल रहे ईरानी हमले का जवाब दिया गया है और ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। वहीं अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि इस हमले में किसी परमाणु केंद्र को निशाना नहीं बनाया गया है। हमले में पूरे किए अपने उद्देश्य- इजरायल IDF प्रवक्ता ने कहा, 'कुछ समय पहले, IDF ने ईरान के कई क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों के खिलाफ लक्षित और सटीक हमला पूरा किया. हमारे सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने बेस पर लौट आए. यह हमला हाल के महीनों में ईरान में इजरायल राज्य और उसके नागरिकों के खिलाफ शासन के हमलों के जवाब में किया गया था. जवाबी हमला पूरा हो गया है और इसके उद्देश्य हासिल कर लिए गए हैं.' अगर ईरान पलटवार करता है तो हम इजरायल की रक्षा करेंगे: अमेरिका इजरायली मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि अमेरिका ने भी ईरान को पलटवार न करने के लिये कहा है. वाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि प्रतिक्रिया आनुपातिक थी. हमने ईरान को संदेश भेजा कि अगर वह जवाब देता है तो हम इजरायल की रक्षा करेंगे. ईरान में सैन्य ठिकानों पर इजरायल के हमले लक्षित और आनुपातिक प्रतीत होते हैं. अब उनके बीच गोलीबारी का अंत हो जाना चाहिए. हर तर से तैयार है इजरायल की सेना: IDF हमले के बाद इजरायली सेना ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान अब ईरान कोई प्रतिक्रिया देने की कोशिश करता है तो हम हर तरह से तैयार हैं. IDF के प्रवक्ता ने कहा,'ईरान लातार इजरायल के खिलाफ महीनों से हमले कर रहा था. इसके जवाब में अभी इजरायल ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किये हैं. दुनिया के हर दूसरे संप्रभु देश की तरह इजरायल को भी जवाब देने का अधिकार है. हमारी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं पूरी तरह से सक्रिय हैं. हम इजरायल और इजरायल के लोगों की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा करेंगे. recent visitors 50

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची में 23 नाम, देखें किसे किस सीट से मिला टिकट

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 23 नाम हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिहाज से पार्टी अब तक महाराष्ट्र में 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और यहां कांग्रेस पार्टी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंध में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) भी शामिल हैं। तीनों पार्टियां यहां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में तीनों पार्टियां 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, बची हुई 18 सीटें गठबंधन के अन्य दलों को दी जा सकती हैं। कांग्रेस के अलावा एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुके हैं। उद्धव ठाकरे के गुट की शिवसेना 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं, शरद पवार की एनसीपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में नौ नाम शामिल किए थे। जल्द ही महाविकास अघाड़ी अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा। सुनील केदार की पत्नी अनुजा सुनील केदार को टिकट सावनेर विधानसभा से सुनील केदार की पत्नी अनुजा सुनील केदार को टिकट मिला है। सुनील केदार कांग्रेस के सावनेर से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं। एनडीसीसी (नागपुर डिस्ट्रक्ट सेंट्रल कॉपरेटिव  बैंक) में 117 करोड़ के घोटाले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनील को पांच साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके साथ ही रिप्रेसन्टेशन  ऑफ पीपल्स एक्ट के तहत पांच साल तक उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई गयी थी। सुनील केदार ने हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट महाराष्ट्र चुनाव का पूरा शेड्यूल-: चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख- 22.10.2024 (मंगलवार) नामांकन करने की अंतिम तारीख- 29.10.2024 (मंगलवार) नामांकन की जांच की तारीख- 30.10.2024 (बुधवार) उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख- 04.11.2024 (सोमवार) मतदान की तारीख- 20.11.2024 (बुधवार) मतगणना की तारीख- 23.11.2024 (शनिवार) recent visitors 58