Friday, July 3, 2026 9:07 pm

राबड़ी देवी आवास पर आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे को दिलाई पार्टी की सदस्यता

पटना दिवगंत आरजेडी नेता और सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और उनकी पत्नी हिना शहाब ने आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सदस्यता ग्रहण की. पटना स्थित राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे. लालू और तेजस्वी ने दिलायी सदस्यता पटना स्थित राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित समारोह में ये सदस्यता कार्यक्रम संपन्न हुआ. माना जा रहा है कि ओसामा और हिना शहाब के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सिवान के लोगों के बीच पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा. गिरिराज सिंह की यात्रा पर जेडीयू नेता खालिद अनवर का बयान आरजेडी में ओसामा और हिना शहाब के शामिल होने से पार्टी को सिवान क्षेत्र में राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है, जहां शहाबुद्दीन परिवार का व्यापक प्रभाव माना जाता है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे सिवान और आसपास के क्षेत्रों में आरजेडी का समर्थन बढ़ेगा. इससे पहले भी शहाबुद्दीन परिवार का आरजेडी से गहरा नाता रहा है, और अब उनके बेटे और पत्नी का पार्टी में शामिल होना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है.   ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे जेडीयू में होंगे शामिल दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो रहे हैं. जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दोपहर 3 बजे प्रणव पांडे को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी. प्रणव पांडे के जेडीयू में शामिल होने से पार्टी को उनके समर्थकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है. जेडीयू नेताओं का मानना है कि प्रणव पांडे की पार्टी में उपस्थिति से पार्टी के लिए एक सकारात्मक संदेश जाएगा. उनके साथ कई अन्य समर्थकों के भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है, जिससे आगामी चुनावों में जेडीयू को बढ़त मिल सकती है. प्रणव पांडे के शामिल होने के मौके पर जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी को हर क्षेत्र से मजबूत करने के लिए नए लोगों का स्वागत किया जा रहा है. माना जा रहा है कि ईशान किशन के पिता के जुड़ने से पार्टी को बिहार के युवाओं के बीच एक अच्छा संदेश मिलेगा. recent visitors 84

गुलाबी नगर के हैरिटेज की मिलेगी झलक, राजस्थान-जयपुर एयरपोर्ट का 11 बाद टर्मिनल-1 फिर शुरू

जयपुर. करीब 11 साल इंतजार के बाद जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 फिर से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार गांव की शोभा खेत बता देता है। वैसे ही जयपुर शहर की शोभा यह टर्मिनल-1 बता देगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की विकास यात्रा में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल-1 का लोकार्पण हमारे प्रदेश के विकास और उन्नति का प्रतीक है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाएगा और राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाएगा। शर्मा ने कहा कि जयपुर हवाई अड्डे की मौजूदा यात्री क्षमता लगभग 65 लाख है जो आने वाले समय में बढ़कर 3 करोड़ 80 लाख हो जाएगी। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेरिटेज लुक वाला टर्मिनल-1 जयपुर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को प्रदेश की सुंदर संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाएगा। शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसम्बर को होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पूरी दुनिया से मेहमान जयपुर आएंगे तो इस सुंदर टर्मिनल का अनुभव लेंगे।  शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट की अंतरराष्ट्रींय मीट के दौरान उन्होंने संबंधित देशों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने एअरलांइस की जयपुर से डायरेक्ट फ्लाइट की व्यवस्था करें। टर्मिनल-1 पर विकास और विरासत का संगम आधुनिक और हेरिटेज स्वरूप वाला टर्मिनल-1 विकास और विरासत का संगम है। यहां प्रस्थान क्षेत्र में 10 तथा आगमन क्षेत्र में 14 इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं। साथ ही 10 चेक-इन काउंटर भी होंगे। इसके अलावा ड्यूटी फ्री आउटलेट्स, मेडिकल रूम, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा तथा लाउंज जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। recent visitors 107

एक हाई प्रोफाइल छापेमारी में फॉर्महाउस पर रेव पार्टी करते हुए 35 लोगों को हिरासत में लिया, हुआ खुलासा

हैदराबाद तेलंगाना के साइबराबाद में रेव पार्टी का खुलासा हुआ है. एक हाई प्रोफाइल छापेमारी में फॉर्महाउस पर रेव पार्टी करते गुए 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस रेव पार्टी के तार KTR के करीबी से जुड़ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटी रामाराव (KTR) के रिश्तेदार माने जाने वाले राज पाकला के जणवाड़ा फार्महाउस पर एक हाई-प्रोफाइल छापेमारी में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है. नरसिंगी पुलिस, विशेष अभियान दल (SOT), और आबकारी अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई. बताया गया कि मकिला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इस फार्महाउस में एक रेव पार्टी की सूचना मिलने पर छापेमारी कई गई थी. देर रात हुए इस छापे में अधिकारियों ने पार्टी में मौजूद 35 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें 21 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल थीं. छानबीन के दौरान 10.5 लीटर विदेशी शराब की सात बोतलें और दस भारतीय शराब की बोतलें भी बरामद की गईं, जिनके लिए कोई लाइसेंस नहीं था. यह राज्य के आबकारी कानूनों का उल्लंघन है. अधिकारियों ने संदेह के आधार पर पार्टी में मौजूद लोगों का ड्रग टेस्ट किया, जिसमें विजय मड्डूरी नाम के एक शख्स को कोकीन पॉजिटिव पाया गया. मड्डूरी को आगे के परीक्षणों के लिए अस्पताल भेजा गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. फार्महाउस के मालिक राज पाकला पर बिना लाइसेंस के शराब परोसने के आरोप में आबकारी अधिनियम की धारा 34(A), 34(1) और धारा 9 के तहत केस दर्ज किया गया है. इस घटना के बाद फार्महाउस पर अवैध शराब आपूर्ति और मादक पदार्थों के इस्तेमाल की गहन जांच शुरू कर दी गई है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. recent visitors 130

मध्य प्रदेश: शाजापुर के राम मंदिर में नमाज पढ़ने पर विवाद, तीन भाइयों पर FIR दर्ज

Madhya Pradesh: Controversy over offering Namaz in Ram temple of Shajapur, FIR registered against three brothers मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के गांव किलोदा स्थित राम मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अकबर खान, रुस्तम खान और बाबू खान के रूप में हुई है, जो एक ही परिवार से हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जब वह पूजा की तैयारियों में लगे हुए थे, तब तीन लोग मंदिर परिसर में जबरन प्रवेश कर गए। उन्होंने मंदिर में रखे मटके का पानी लिया और हाथ-पैर धोकर परिसर में घुस गए। पुजारी और ग्रामीणों द्वारा मना करने पर भी इन लोगों ने प्रांगण में नमाज अता की, जिससे वहां उपस्थित लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस का बयानसरसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच के बाद तीनों भाइयों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है और इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मंदिर प्रांगण में लोगों की प्रतिक्रियाघटना के बाद से मंदिर के आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीण इस घटना से नाराज हैं और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक शांति का मुद्दाइस घटना ने धार्मिक सहिष्णुता और आपसी सद्भाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी धर्मों के लोगों से अपील की गई है कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें और इस प्रकार की घटनाओं से बचे ताकि समाज में शांति बनी रहे। recent visitors 166

कांग्रेस ने बताया प्रताड़ना की चाल, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में भाजपा ने मतदाता सूची में बताई गड़बड़ी

सूरजपुर. प्रदेश में आगामी दिनों में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं जिसमें दोनों ही पार्टी के भावी प्रत्याशियों में  मतदाताओं के नाम जोड़ने और काटने को लेकर जद्दोजहद शुरू हो गई है। इसी के मद्देनजर सूरजपुर जिले के नगर पंचायत भटगांव मे स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन सौंप मतदाता सूची में मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम में गड़बड़ी की आशंका पर जांच की मांग की है। इसके मद्देनजर तहसीलदार व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने वार्ड क्रमांक 10 पहुंच जांच करना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय मे काफी रोष दिखने को मिल रहा है। वही कांग्रेस अल्पसंख्यको को प्रताड़ित करने और उनमे भय पैदा करने की चाल भाजपा की बता रही है। गौरतलब यह है कि भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह के द्वारा अपने लेटर पैड में 62 मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम लिख करके भटगांव तहसीलदार को शिकायत किया एक पक्ष के द्वारा चुनाव जितने के लिए अन्य वार्ड के लोगों का नाम मतदाता सूची मे दर्ज करवा दिया जबकि ये सारे लोग यहां नहीं रहते है इसकी जाँच कर कार्यवाही किया जाए। वहीं दूसरी तरफ वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद यास्मीन बानो ने भी करीब 20 लोगों की सूची तहसीलदार भटगांव को आवेदन के साथ देकर के मांग किया गया कि द्वारा दी गईं सूची की भी जांच की जाए। विवाद इसलिए शुरू हुआ की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भटगांव तहसीलदार, नगर पंचायत कर्मी और बीजेपी कार्यकर्ताओ का दल वार्ड क्रमांक सात मे सिर्फ मुस्लिम समुदाय के घरों में जाकर जांच पड़ताल करना शुरू कर दिए। वहीं वार्ड पार्षद की शिकायत को उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दिया। इस एक तरफा जाँच पड़ताल से लोगों में आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने इसे साजिश और द्वेषपूर्वक कार्रवाई बताया कार्यवाही बताया। वही इस संबंध में नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत भटगांव की जो मतदाता सूची प्रकाशित की गई है उसमें नाम जोड़ने और कटवाने का समय अभी है। भाजपा पदाधिकारी द्वारा सिर्फ समुदाय विशेष को टारगेट करके द्वेष पूर्वक जांच पड़ताल करवाया जा रहा है जो गलत है। वही अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अफरोज खान ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि भाजपा पदाधिकारी के द्वारा सिर्फ अल्पसंख्यकों की सूची देकर जांच पड़ताल करना ये साबित करता है की उन्हें एक समुदाय से कितनी नफरत है। इनके द्वारा समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। वार्ड नंबर 7 के पार्षद की सूची पर जांच ना करना  तथा भाजपा के सूची पर ही जाँच करना ये बताता है की अधिकारियों पर बहुत दबाव है। आक्रोश को बढ़ता देख 15 वार्डों की जांच की मांग नगर पंचायत भटगांव के 15 वार्ड है जिसके निर्वाचन हेतु वर्तमान में जो मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। उसमें काफी त्रुटि है। कई लोगों के नाम दो-दो वार्ड में दर्ज हो गए हैं। कई ऐसे लोगों के नाम भी अभी भी मतदाता सूची में दर्ज है। जो यहां से रिटायर होकर चले गए हैं तथा कई ऐसे लोगों के भी नाम भी मतदाता सूची में अभी तक दर्ज है। जिनका स्थानांतरण कई वर्ष पहले यहां से हो गया है। उनके नाम को काटने अथवा विलोपित करने हेतु कोई सामने नहीं आ रहा है और ना ही विलोपित हो पा रहा है। परंतु सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोगों की सूची बना कर जांच पड़ताल करवाने से लोगों को भाजपा की नियत पर शक हो रहा है। वही सिर्फ मुस्लिम समुदाय की जांच से आक्रोश देख देर शाम भाजपा भटगांव के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर नगर पंचायत के संपूर्ण 15 वार्ड के मतदाता सूची की जांच पड़ताल घर घर जा कर करने की मांग की है। recent visitors 56

अनियंत्रित ट्रक होटल से टकराकर नाले में फंसा, राजस्थान-दौसा में रेलवे स्टेशन के पास हादसा

दौसा. दौसा शहर में शनिवार शाम हुए हादसे में एक अनियंत्रित ट्रक एक होटल से जा टकराया। हादसे में होटल का शीशा फूट गया। हादसे के चलते आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची। मामला दौसा रेलवे स्टेशन के नजदीक का है। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर बने एक होटल में अचानक रेलवे ओवर ब्रिज से उतरते हुए ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक तेज रफ्तार के साथ सीधे दुकान की तरफ मुड़ गया। गनीमत रही कि ट्रक का अगला पहिया वहां बनी नाली में फंस गया और ट्रक वही रुक गया। दुर्घटना की बाद लोगों में दहशत बन गई। हादसे के बाद लोग इकट्ठा हुए मामला जानने का प्रयास किया। उधर प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय ट्रक ने अचानक सीधे हाथ की तरफ घूम गया। वहां होटल और दुकान बनी हैं। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि चौड़े नाले में ट्रक का पहिया फंसने के बाद भी ट्रक बंद नहीं हुआ। इस सारे मामले में गनीमत रही कि ट्रक दुकान के आगे का शीशा फोड़कर फंसकर रुक गया। इस कारण अंदर से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। बता दें कि रेलवे स्टेशन के अंदर जाने वाले रास्ते पर दर्जनों टैंपो लाइन लगाए खड़े रहते हैं, जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। आज की हादसे के समय रेलवे स्टेशन के रास्ते को रोककर टैंपो खड़े हुए थे। हो सकता है उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रक को सीधे हाथ की तरफ घुमा दिया हो। जैसे ही ट्रक नाले में घुसा चालक भागने की फिराक में था, लेकिन लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। recent visitors 43

20.13 करोड़ के दिए निर्माण कार्य, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम साव ने हितग्राहियों को 7 लाख के चेक भी बांटे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर जिले के खरोरा में 20 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 30 लाख 53 हजार रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 83 लाख रुपए के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की लागत से निर्मित पौनी-पसारी हाट-बाजार और पांच लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नायकताड़ से खरोरा शहर तक 19 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर गौरव पथ का भूमिपूजन भी किया। छह कस्बों को जोड़ेगी ये सड़क यह सड़क खंड राज्य मार्ग क्रमांक-20 का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सिमगा, तिल्दा, खरोरा, आरंग, नयापारा और कुरूद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ता है। इसके निर्माण से  राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से सिमगा-तिल्दा-खरोरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-130B से जुड़ेगी जिससे बिलासपुर, सिमगा, तिल्दा की तरफ से आने वाले लोगों तथा व्यवसायिक उपयोग के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा। 11 कार्यों का भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री ने खरोरा नगर पंचायत में 36 लाख रुपए से अधिक की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के कार्य शामिल हैं। साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के विकास के लिए राज्य शासन के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। पिछले दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को करीब 2800 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता केके पीपरी, मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप और खरोरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। recent visitors 41