खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कराई नष्ट, छत्तीसगढ़-कांकेर की तीन होटलों में मिली कीड़ेयुक्त मिठाई

कांकेर. दीपावली और अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को ध्यान में रखते हुए होटलों व रेस्टोरेंटों में लगातार दबिश देकर मिठाइयों व अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिले के पखांजूर में विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग होटल एवं रेस्टोरेंट में दबिश देकर जांच की गई। इस दौरान मेसर्स ओम स्वीट्स पखांजूर में 10 किलोग्राम से अधिक मात्रा में खराब व बरसाती कीट लगे मिठाइयों को नष्ट कराया गया। साथ ही रसगुल्ला और खीर कदम के नमूने, राधा गोविंद मिष्ठान भंडार पखांजूर से लगभग पांच किलो  बरसाती कीट लगे रसगुल्लों को मौके पर ही नष्ट कराया गया और सैंपल के लिए पेड़े का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया। इसी तरह साहा स्वीट्स पखांजूर से तीन किलो अमानक एवं गुणवत्ताविहीन चमचम नष्ट कराया जाकर रसगुल्ला और काला जामुन का नमूना जांच के लिए लिया है। इस प्रकार तीन फर्म से लगभग 18 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी। recent visitors 41

पैसे लेकर आरोपी को दी थी जगह, राजस्थान-केकड़ी में किशोरी से दुष्कर्म पर कैफे संचालक गिरफ्तार

केकड़ी. केकड़ी शहर थाना पुलिस ने किशोरी से बलात्कार के करीब डेढ़ माह पुराने मामले में आरोपी को जगह उपलब्ध करवाने के आरोप में कैफे संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 7 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि ब्यावर रोड केकड़ी निवासी हर्ष वैष्णव ने स्कूल में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग पुत्री से पहले सोशल साइट इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर उसे फुसलाना शुरू कर दिया। दोस्ती करने के बाद आरोपी हर्ष वैष्णव किशोरी को बहला फुसला कर कार में अपने साथ ले गया तथा अजमेर रोड स्थित कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया तथा आरोपी वैष्णव के खिलाफ अपराध साबित होने के बाद उसे गत 12 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि कैफे संचालक तीतरिया हाल केकड़ी निवासी भंवर सिंह राजावत ने अतिरिक्त शुल्क लेकर आरोपी को पहली मंजिल पर कमरा उपलब्ध करवाया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की तथा जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी भंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, कांस्टेबल तेजमल व दिनेश कुमार शामिल हैं। recent visitors 52

28 किलो गांजा बरामद, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

कबीरधाम. कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई एमपी-सीजी बॉर्डर स्थित चिल्फी पुलिस ने की है। खासबात यह है कि आरोपी पुलिस चेकिंग से बचने के लिए गांजा वाहन के सामने कार दौड़ता हुए जा रहे थे। चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया कि को सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार क्रमांक MP 07 CK 0182 में गांजा रखकर कवर्धा चिल्फी के रास्ते जबलपुर की तरफ जा रहे हैं। उक्त गाड़ी के सामने एक व्यक्ति कार क्रमांक MP 07 ZP 2654 से जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा NH-30 आबकारी चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी कर चेकिंग किया। कार क्रमांक MP 07 ZP 2654 व उसके पीछे एक कार क्रमांक MP 07 CK 0182में घाटी की तरफ से आते दिखा। पुलिस टीम द्वारा रोका गया, जो पुलिस चेकिंग को देखकर धवईपानी की ओर भाग गया। पीछे आ रही स्वीफ्ट कार को रोका गया। इसमें प्रमोद जाटव पिता मेहरबान सिंह (35) निवासी डबरा थाना डबरा जिला ग्वालियर (एमपी), शैलेंद्र दुबे पिता राजेंद्र दुबे  (47) गुब्बारा फाटक के पास थाना जनक गंज जिला ग्वालियर (एमपी) बैठे थे। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस चेकिंग से बचने के लिये पायलटिंग गाड़ी होना बताए। इसमें बैठे व्यक्ति का राघवेंद्र श्रीवास निवासी भिटारी जिला दतिया (एमपी)बताया, जिसे पकड़ने तुरंत एक टीम रवाना की गई। वहीं, कार से 20 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा 28.500 किलो, दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुआ। पायलटिंग कार को पीछा कर पकड़ा गया। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ 20(ख )(ii)(ग) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। recent visitors 61

पुलिस ने एमवी एक्ट में पकड़ा, राजस्थान-अजमेर में स्कॉर्पियो में विधायक का स्टीकर लगाकर रौब झाड़ रहा था युवक

अजमेर. अजमेर ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो को एमवी एक्ट में जब्त किया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला के निर्देश पर अजमेर के फव्वारा सर्किल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल गिरिराज ने बिना नंबरी, काली फिल्म लगी और पुलिस का सायरन (हूटर) लगी सफेद स्कॉर्पियो को आते देखा तो उसे रोका गया। इस पर स्कॉर्पियो मालिक विधायक का रौब झाड़ते हुए ट्रैफिक दीवान से उलझने लगा। ट्रैफिक पुलिस के दीवान ने जब एमबी एक्ट में कार्रवाई करने की बात कही तब जाकर वाहन मालिक ने अपने तेवर ढीले किए। ट्रैफिक पुलिस ने जब्त व्हाइट कलर की स्कॉर्पियो से 15वीं विधानसभा का स्टीकर हटाया और कार को एमवी एक्ट में जब्त कर लिया। फर्जी तरीके से एमएलए के स्टीकर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अजमेर ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसको लेकर (पीएचक्यू) ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अजमेर के ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला की कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए राजस्थान के अन्य शहरों के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भी इस तरह की कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला अब तक 10 से अधिक विधायक के स्पीकर लगे वाहनों को जब्त कर वाहन मालिकों को सबक सिखा चुके हैं, जिसके चलते अजमेर ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीकाराम काला की हर कोई सराहना कर रहा है। स्कॉर्पियो में सवार परिवार की महिलाएं हुई शर्मिंदा ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बिना नंबर स्कॉर्पियो में वाहन चालक का परिवार भी बैठा था। इसमें तीन महिलाएं थीं। इस कार्रवाई के बाद परिवार की महिलाएं शर्मिंदा हुईं और मीडिया कर्मियों से नजर छिपाते हुए ट्रैफिक पुलिस की गुमटी में जाकर बैठ गईं। वहीं, कुछ समय बाद वाहन चालक ने दूसरा अन्य वाहन मंगाकर परिवार को लेकर रवाना हो गया। जारी रहेगी कार्रवाई ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला ने बताया कि यातायात पुलिस एमएलए का स्टीकर लगाकर घूमने वाले वाहनों, काली फिल्म चढ़े वाहनों, पुलिस का सायरन (हूटर) लगाने वालों के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों पर आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी। recent visitors 52

बीजेपी नेता का भाई था मृतक, छत्तीसगढ़-रायपुर में एसी फटने से कारोबारी और महिला कर्मचारी की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एसी फटने से कारोबारी और बीजेपी नेता के भाई समेत दो की मौत हो गई। घटना देवेंद्र नगर सेक्टर-1 के रेजिडेंशियल-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की है। शनिवार की रात लगभग आठ बजे अचानक एसी के फटने से बड़ा धमाका हुआ। आसपास में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत बताया। मिली जानकारी के अनुसार, जब धमाका हुई तब ऑफिस में दोनों मौजूद थे। उन्हें बचाने के लिए आसपास के लोगों ने कोशिश की, लेकिन दरवाजा ऑटोमेटिक सिस्टम से लॉक होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। ऑफिस के अंदर पहुंचने पर पूरा ऑफिस धुआं से भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि ऑफिस के अंदर आरिफ मंजूर और उनकी महिला कर्मचारी मशरत खान बेहोशी के हालत में थे। मौके पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के शरीर पर जलने के निशान थे। ऑफिस में भरे धुएं की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजतालाब कालीनगर निवासी मृतक कारोबारी आरिफ मंजूर खान इवेंट मैनेजमेंट का काम करते था। मृतक के बड़े भाई मखमूर खान छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं। recent visitors 43

कलेक्टर ने सस्पेंड करने का भेजा प्रस्ताव, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में जनसमस्या निवारण शिविर में शराब पीकर पहुंचे बीईओ

कबीरधाम. पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पंडरिया के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) ने ही समस्या बढ़ा दी। बीईओ धनश्याम प्रसाद बेनर्जी शराब के नशे में ही शिविर में पहुंच गए थे। इसके बाद आबकारी उपनिरीक्षक पंडरिया द्वारा पुलिस स्टेशन आबकारी वृत्त पंडरिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर सीएससी के समक्ष मुलाहिजा कराया। मेडिकल ऑफिसर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में हाई एल्कोहलिक होने की पुष्टि हुई। इसे देखते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बीईओ को सस्पेंड करने दुर्ग कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा है। भेजे गए पत्र में लिखा है कि बीईओ द्वारा किए गए इस कृत से शासन की छवि धूमिल हुई है। इस प्रकार श्री बेनर्जी का यह कृत्य प्रथम दृष्टया सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम वर्गीकरण अपील 1966 के नियम 9 (1) के प्रावधान अनुसार विपरीत पाया गया है। उक्त कृत्य के कारण इन्हे निलंबित किया जाना प्रस्तावित है। वहीं ग्राम बाघामुड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 354 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन का जांच कर शिविर स्थल पर ही 145 आवेदन का निराकरण किया गया। शेष 209 आवेदन का त्वरित जांच कर नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 55, राजस्व विभाग के 54, विद्युत विभाग के 35, सहकारिता विभाग के 3, खाद्य विभाग के 14, समाज कल्याण विभाग के 1, पीएमजीएसवाय विभाग के 3, परिवहन विभाग के 138, नगर पालिका के 1, श्रम विभाग के 34, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 9, शिक्षा विभाग के 1, महिला एवं बाल विकास विभाग के 2, लोक निर्माण विभाग के 2 और जल संसाधन विभाग के 2 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं किसान हैं और किसानों की समस्या को न केवल समझते हैं, बल्कि उन्हें महसूस भी करते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाना है, ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें। कलेक्टर वर्मा ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से प्रशासन आपके द्वार पर आया है, क्योंकि सभी लोग जिला कार्यालय नहीं आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभागों के स्टॉल द्वारा अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते है। उसका निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारी भी मौजूद है, जिन्होंने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे ध्यान से सुनें और योजनाओं का लाभ उठाएं। recent visitors 48

एसएचओ. डीएसपी और आईपीएस अधिकारी मिलाकर हनीट्रैप और सेक्स रैकेट चलाते हैं: महिला पुलिसकर्मी

जींद हरियाणा के जींद में महिला पुलिसकर्मियों का पत्र सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल होने के बाद आरोपी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। राज्य में बीजेपी चीफ मोहन लाल बडोली ने कहा कि सरकार इस मामले की ठीक से जांच करवाएगी। सोनीपत में रिपोर्टर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर एसपी सुमित कुमार दोषी पाए जाते हैं तो उनपर कड़ी कार्रवाई होगी। 7 महिला पुलिसकर्मियों ने लगाए थे गंभीर आरोप सात महिला पुलिस कर्मियों ने ईमेल के जरिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, एडीजीपी और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखे थे। महिला पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया था कि एसएचओ. डीएसपी और आईपीएस अधिकारी मिलाकर हनीट्रैप और सेक्स रैकेट चलाते हैं। ये एसएचओ और डीएसपी दोनों ही महिलाएं हैं। इस मामले को संभावने वाली फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी ने कहा कि 19 महिला पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जां पुरी होने के बाद रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। पत्र में महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि एक महिला एसएचओ, डीएसपी और एक एसपी अश्लील गतिविधि में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसकी एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) खराब कर दी जाती है। पत्र में यह भी दावा किया गया कि एसएचओ और आईपीएस अधिकारी के बीच अवैध संबंध हैं। उन्होंने का कि एसएचओ महिला पुलिसकर्मियों को लेकर आईपीएस के पास जाती हैं और उनको सौंप देती हैं। पत्र में कहा गया, एक विधवा महिला अधिकारी को जींद विधायक कृष्णा मिधा के हस्तक्षेप के चलते बचा लिया गया। हालांकि उसका भी एसीआर खराब कर दिया गया। पत्र मं बताया गया कि आईपीएस अधिकारी की नजर सुंदर दिखने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर रहती है। एसपी की पत्नी और बच्चे दूसरे जिले में रहते हैं। एक दिन एसएचओ मुझे लेकर एसपी के आवास पर गई। मुझसे चाय बनाने को कहा गया लेकिन जब मैं चाय लेकर लौटी तो मैडम एसएचओ वहां से गायब थीं। वहां केवल एसपी थे। उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती की तो किसी तरह कमरे से बाहर भाग पाई। गैंग चलाते हैं पुलिस अधिकारी पत्र में आगे बताया गया कि कैंप ऑफिस पहुंचने के बाद जब एसएचओ से पूरी घटना बताई तो उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि उन्हें अधिकारी के साथ सहयोग करना होगा। इसके बाद रोते हुए महिला पुलिसकर्मी ने सारी बात डीएसपी को बताई। उन्होंने कहा कि प्रोमशन चाहिए तो सहयोग करो। इसके बाद एसएचओ ने उत्पीड़न शुरू कर कर दिया और एसीआर खराब करने की धमकी देने लगी। महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर इस तरह की गतिविधियों पर विराम ना लगाया गया तो वे खुदकुशी कर लेंगी। पत्र में बताया गया कि एसएचओ, डीएसपी और अन्य मिलकर गैंग चलाते हैं और अमीर घरानों के लड़कों को फंसाते हैं और उनसे उगाही करते हैं। recent visitors 45