छात्र छात्राओं में पुरातात्त्विक विरासत को संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना है : डॉ. विनोद पाण्डेय

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी इंटेक कोरिया चैप्टर द्वारा प्रश्नोत्तरी परीक्षा का किया गया आयोजन भारतीय संस्कृत निधि इंटेक के तत्वाधान में परीक्षा शहर के  दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेद्रगढ़ में आयोजित की गई कार्यक्रम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्र छात्राओं में पुरातात्त्विक विरासत को संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना है। इंटेक के तत्वाधान में आयोजित यह प्रतियोगिता दो चरणों में संचालित की गई पहले चरण में सभी प्रतिभागियों ने लिखित परीक्षा दी, जो की 45 मिनट की थी एवं बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, चुने गए आठ विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में सम्मिलित हुए इस चरण में शिक्षकों द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया था एवं छात्रों को बजर दबाकर उत्तर देना था, इन दोनों चरणों की परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मनेंद्रगढ़ के विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बाजी मारी और प्रथम स्थान अर्जित किया तथा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा द्वितीय स्थान अर्जित किया गया, गौरतलब है कि 2 वर्ष पूर्व भी आयोजित इस परीक्षा में विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया था और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामांकित हुए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीईओ अजय कुमार मिश्रा थे इनके अलावा कोरिया अध्याय के संयोजक एवं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रमेश चंद्र सिंह, सहसंयोजक  अशोक जायसवाल, प्रमुख अतिथि मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, डॉ विनोद पांडे प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह, प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी, एवम् डॉ नरेश चावड़ा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, सभी विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम के मध्य में स्वल्पाहार का आयोजन किया गया था एवं परीक्षा उपरांत प्रमाण पत्र दिया गया तथा चयनित 8 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र भी दिया गया, कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के शिक्षकों की भी सहभागिता रही तथा संस्था की ओर से सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। जिला स्तर पर विजेता छात्र-छात्राओं को 5 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने रायपुर भेजा जाएगा। recent visitors 60

सरकार कर रही द्वेषपूर्ण कार्रवाई, छत्तीसगढ़-दुर्ग जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव के परिवार से मिले युकां अध्यक्ष उदय भानु

दुर्ग. बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव के परिवार से मिलने आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु भिलाई पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माता पुष्पा यादव, पत्नी श्रुतिका यादव और बड़े भाई धर्मेंद्र यादव सहित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने विधायक देवेंद्र माता को ढांढस बंधाया और जल्द ही जेल से बाहर आने की बात कही. मीडिया से मुखातिब होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव की लोकप्रियता और उनके बढ़ते कद को देख भाजपा सरकार ने यह पूरी कार्रवाई द्वेषपूर्ण की है. विधायक के खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है और यही वजह है कि आज 60 दिन से ज्यादा हो गए पुलिस अपना चालान प्रस्तुत नहीं कर सकी है. इस मौके पर विधायक देवेंद्र की माता ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु संविधान की एक प्रति भी भेंट की. इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े सहित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी एवं प्रदेश युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे. recent visitors 157

छानबीन में जुटी पुलिस, बिहार-पटना में युवक के पैर की नस काटकर हत्या

पटना. पटना के खगौल में अपराधियों ने एक युवक की पैर का नस काटकर निर्मम हत्या कर डाली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए खगौल थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की देर रात खगौल थाना क्षेत्र के आर्य नगर कॉलोनी में अपराधियों ने युवक के पैर की नस काटकर उसके घर के नजदीक छोड़ दिया गया। परिवार के लोगों ने आननफानन में इलाज के लिए युवक को पटना के एम्स में भर्ती कराया। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खगौल थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृत व्यक्ति की पहचान विजय कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है जो खगौल के आर्य नगर का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। खगौल थानेदार इस मामले को हत्या का मामला बता रहे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से भी इस मामले में विस्तार से छानबीन कर रही है। recent visitors 77

70 लाख का फर्जी चेक थमाने पर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में 7 गांव के किसानों से खरीदी थी धान

जांजगीर चांपा. जिले मे किसानों के धान खरीदी कर लाखों रुपए के फर्जी चेक देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आशीष अग्रवाल ने 7 गांव के 22 किसानों से ग्रीष्मकाल का धान खरीदकर 70 लाख रुपए का फर्जी चेक देकर धोखा दिया था और राशि नहीं दे रहा था. पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले मे कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने प्रदेश के किसानों की ग्रीष्म कालीन फसल को भी एमएसपी दर पर खरीदने की मांग की है. recent visitors 72

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी

मुंबई भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवार और अब 25 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मालशिरस एससी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राम विट्ठल सतपुते को फिर मौका दिया है। सतपुते भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं लातूर से डॉ. अर्चना शैलेश पाटिल, वसई से स्नेहा प्रेमनाथ दुबे और वर्सोवा सीट से डॉ. भारती हेमंत को प्रत्याशी बनाया गया है। यह हैं प्रत्याशियों के नाम एनसीपी शरद छोड़कर आईं सई डहाके को भी टिकट शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से आईं सई डहाके को भाजपा ने वाशिम जिले की कारंजा सीट से मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक प्रकाश डहाके की पत्नी और कृषि बाजार समिति की सभापति सई डहाके भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। इसके अलावा बोरीवली से मुंबई भाजपा इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय को टिकट दिया गया है। पार्टी ने घाटकोपर पूर्व निर्वाचन क्षेत्रसे मौजूदा विधायक पराग शाह पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं मुर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हरीश पिंपले को भारतीय जनता पार्टी से फिर मौका मिला है। नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित भाजपा ने नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने यहां से डॉ. संतुक मारोतराव हंबर्डे को प्रत्याशी बनाया है। पहली सूची में घोषित किए थे 99 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवार और अब 25 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है। recent visitors 95

पहचान छिपाने लगाए थे फर्जी आधार कार्ड, राजस्थान-जयपुर के होटल से प्रेमियों को पुलिस ने पकड़ा

जयपुर. विश्वकर्मा थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से एक होटल में कमरा लेकर रुके प्रेमी युगल को पकड़ा है। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया था। पुलिस ने दोनों युवक-युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा थाने में पिछले दिनों एक होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जहां पुलिस टीम होटल में नक्शा-मौका बनाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान होटल रूम पहुंचने पर वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने रूम खुलवाया तो रूम के अंदर एक प्रेमी युगल ठहरे हुए मिले। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें पुलिस निगरानी में बैठाया गया और पुलिस ने होटल रूम का नक्शा-मौका तैयार कर अपनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल से उनका नाम-पता पूछा तो उन्होंने खुद को दौलतपुरा का रहने वाला बताया। होटल में रुकने के कारण के बारे में पूछने पर वे कोई जवाब नहीं दे सके। पुलिस द्वारा आईडी मांगे जाने पर उन्होंने अपनी आईडी उनके पास नहीं होना बताया। इसके बाद होटल में रूम के लिए दी गई आईडी के बारे में पूछने पर दोनों घबरा गए। पुलिस ने होटल संचालक से दोनों की आईडी के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर होटल संचालक की ओर से प्रेमी युगल द्वारा दी गई आधार कार्ड की कॉपी दे दी गई। फर्जी आधार कार्ड से होटल में रूम लेने का पता चलने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी प्रेमी युगल ने पहचान छिपाने के लिए होटल में फर्जी आधार कार्ड उपयोग करना बताया है। recent visitors 92

बाइक सवार की मौत, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

कबीरधाम. नक्सल प्रभावित जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, कवर्धा से अपने घर जा रहे युवक चंदू पटेल ग्राम सरवाही (35) को तेज रफ्तार कार क्रमांक गुजरात पासिंग GJ 18 BF 0717 ने रेंगाखार के पास अपने चपेट में लिया। इससे चंदू पटेल की मौत हो गई। वहीं, आसपास के लोगों कार को रोका। कार में तीन लोग बैठे थे। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए व तीनों युवक की धुनाई कर दी। आसपास के लोगों ने जंगल रेंगाखार थाना को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल भेजा गया। मृतक के शव को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कार चालक व अन्य लोगों को थाना में बैठाया गया। पुलिस के अनुसार कार सवार लोग कोई पत्रकार नहीं है, कार में प्रेस लिखा कर घूमने के लिए आए थे। ये तीनों दुर्ग – भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। recent visitors 59