नकली बीज कारोबारी दुकान पर पुलिस का छापा, 57 पैकेट और 4 पैकेट खाली किये बरामद

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनवारी में फर्जी बीज पैकेजिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है जहां मनवारी में दिनेश साहू बीज दुकान में पायनियर कंपनी की सरसों की नकली बीज पैकेजिंग कर बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुकान से एक किलो मात्रा की 57 भरी पैकेट पायनियर कंपनी की नक़ली सरसों बीज और 4 पैकेट खाली पैकेट जप्त किया है। पायनियर कंपनी के सरसों का नकली बीज पैक कर बेचने मामले में पुलिस ने की कार्यवाही। केल्हारी थाना प्रभारी टिकेश्वर यादव ने बताया कि केल्हारी क्षेत्र में फर्जी सरसों बीज बेचने की सूचना मिलने पर एमसीबी पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ठाकुर के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेकर एवं एसडीओपी अलेकि्सयुस टोप्पो के मार्गदर्शन पर थाना केल्हारी पुलिस द्वारा फर्जी सरसों बीज बेचने वाले दुकानदार दिनेश साहू पिता रामगोपाल साहू उम्र 33 वर्ष मनवारी स्थित दुकान में पायनियर कंपनी के दो अधिकृत व्यक्ति के साथ संयुक्त रूप से चेक करने से पायनियर कंपनी के नकली सरसों बीज के 57 भरी पैकेट और 4 खाली पैकेट मिला है। पायनियर कंपनी में अधिकृत व्यक्ति जीवन कुमार की शिकायत पर दिनेश साहू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), कापी राइट अधिनियम 63, 65, ट्रेडमार्क अधिनियम 102,103,104 के तहत् कार्यवाही की गई है। कई मल्टीनेशनल कंपनियों के नकली बीज पैकेजिंग कर बना मालामाल। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दिनेश साहू कई बड़ी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के नकली बीज पैकेजिंग कर बेचता है। पुलिस की कार्यवाही के दौरान कई कंपनियों के खाली पैकेट पाए गए हैं। सूत्रों का कहना है नकली बीज के इस गोरखधंधे में दिनेश साहू बीते कई सालों से लगातार लगा हुआ है और करोड़ों की संपत्ति भी इस कारोबार से बना ली है। मल्टीनेशनल कंपनियों के नकली बीज पैकेजिंग करने के लिए लिए मशीन का उपयोग करता था। हालांकि अभी तक पुलिस ने मशीन को जप्त नहीं किया है। उम्मीद है पुलिस इस मशीन को भी जप्त करेंगी जिससे इसके काले कारोबार पर लगाम लग सके। आखिर कृषि विभाग ने अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं की..! स्थानीय सूत्रों के अनुसार दिनेश साहू बीते कई वर्षों से नकली बीज पैक कर बेचने का काम कर रहा हैं। कृषि विभाग इस पर रोक लगाने में उदासीन बना हुआ था। किसान भी इस दुकान से बगैर प्रमाणित बीज खरीद कर धोखा खा रहें हैं। कृषि विभाग का आजतक इस दुकानदार पर कार्यवाही ना करना कही ना कही संदेह को जन्म देता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

सब इंस्पेक्टरभर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 959 उम्मीदवारों का हुआ चयन

रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद ये रिजल्ट जारी हुआ है। यह भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था। तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब भर्ती बोर्ड द्वारा फाइनल नतीजे घोषित किए गए हैं। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वह cgpolice.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा बता दें कि 6 साल बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं। पिछले 6 सालों से अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार था। कुछ 975 पदों के लिए 1436 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ था। रिजल्ट के बाद 959 अभ्यर्थियों का चयन SI के पद के लिए हुआ है। पिछले 1 साल से अभ्यर्थी लगातार सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को जारी करने की कर रहे थे मांग। कोर्ट ने भी राज्य सरकार को जल्द नतीजे जारी करने का आदेश दिया था। अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री से भी मुलाकात की थी। छत्तीसगढ़ पुलिस में SI समेत 341 पदों पर निकली भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पुलिस विभाग के 341 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर तक सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है।   2018 में हुई थी परीक्षा उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2018 में SI भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। लेकिन 6 साल बाद भी कोई भी परिणाम जारी नहीं किया गया था। फाइनल रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर युवाओं ने कई आंदोलन, धरना प्रदर्शन किए। इसी के साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसी के तहत आज सरकार ने इसका फाइनल रिजल्‍ट जारी किया। बता दें कि 2018 की भर्ती प्रक्रिया का पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ, तभी से कैंडिडेट्स फाइनल रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे थे। वर्ष 2021 में बढ़ गई थी पदों की संख्या 6 साल पहले एसआई भर्ती हुई थी। तब करीब साढ़े 600 पद थे। बाद में 2021 में संशोधित विज्ञापन आया। तब पदों की संख्या बढ़कर 975 हो गई। शारीरिक मापतौल, लिखित परीक्षा के बाद पिछले साल साक्षात्कार हुआ। इसमें 1378 शामिल हुए। जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के निर्देश पर 370 अतिरिक्त पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया। यह परीक्षा 9 जुलाई 2024 को हुई। इस आधार पर जुलाई में ही 58 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इस तरह 975 पदों के लिए 1436 दावेदार हैं। CG SI Bharti 2018 Result: SI अभ्यर्थियों ने करवाया था सामूहिक मुंडन छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर 2018 भर्ती के रिजल्ट को लेकर 17 अक्टूबर गुरुवार को अभ्यर्थियों ने अपना सामूहिक मुंडन करवाया। अभ्यर्थी राजधानी रायपुर स्थित तेलीबांधा तालाब पहुंचे और मुंडन करवाया। मुंडन के बाद सभी अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात किए। अभ्यर्थियों का कहना थाकि, तारीख नहीं मिलने पर युवतियां भी अपना मुंडन करवाएंगी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द परिणाम जारी करने की मांग भी की थी। गृहमंत्री के बंगले का किया था घेराव परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से नाराज छत्तीसगढ़ SI भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले तक पहुंच गए थे। डिप्टी सीएम से मुलाकात करने पर अड़ गए थे। डिप्टी सीएम से मुलाकात‌ नहीं होने पर वहीं रात गुजारी थीं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

लोगों की सहूलियत के लिए चलाई गईं ट्रेनें, दिवाली और छठ पूजा पर बढ़ जाती है भीड़, आज से शुरू हुआ रिजर्वेशन

नईदिल्ली /लखनऊ  दीपावली और छठ पूजा के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इनमें आज (सोमवार) से रिजर्वेशन शुरू हो गया है। इन ट्रेनों में सभी श्रेणी में टिकट उपलब्ध हैं। आज शुरू हो रहे रिजर्वेशन वाली ट्रेनें जयनगर, पुणे, मुंबई, सूरत, पटना, सिकंदराबाद, भागलपुर से चलाई जाएंगी। दीपावली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग घरों को जाते हैं। इसको देखते हुए यह फैसला रेलवे ने लिया है।     07175 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन सिकंदराबाद से 29 अक्टूबर, 5 और 12 नवंबर को 21:00 बजे से चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 23:15 बजे पहुंचेगी। सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।     07176 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 7 और 14 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 8:10 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन 15:05 बजे पहुंचेगी।     04036 नई दिल्ली-भागलपुर स्पेशल ट्रेन:यह ट्रेन 30 अक्टूबर, 2 और 5 नवंबर को 12 बजे चलेगी। उसी दिन 18:50 बजे कानपुर पहुंचेगी। दूसरे दिन 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी।     04035 भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन: 31 अक्टूबर, 3 और 6 नवंबर को 13:00 बजे भागलपुर से चलेगी। 18:35 पर पटना पहुंचेगी। 5:35 बजे दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल ट्रेन पहुंचेगी। नई दिल्ली 11:40 बजे पहुंचेगी।     01019 स्पेशल ट्रेन सीएसटीएम मुंबई से 28 अक्टूबर से 28 अक्टूबर को 14:30 बजे चलकर दूसरे दिन 14:50 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। 23:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।     01020 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 30 अक्टूबर की रात 00:45 बजे से चलकर 8:10 बजे कानपुर पहुंचेगी। 31 अक्टूबर को 10:35 बजे मुंबई पहुंचेगी।     04034 स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 30 अक्टूबर, 2 और 5 नवंबर को जयनगर के लिए चलेगी। यह 23:45 बजे दिल्ली से चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 6:05 बजे पहुंचेगी। रात 23:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।     04033 स्पेशल ट्रेन जयनगर से 1, 4 और 7 नवंबर को सुबह 4:00 बजे चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल स्टेशन 19:30 बजे और दूसरे दिन दिल्ली 3 बजे पहुंचेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 30 घंटे से ज्यादा डिजिटल अरेस्ट करके होटल के कमरे में रखा, कॉल ड्रॉप से बचा

हैदराबाद  फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने की धमकी देकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 24 घंटे से ज्यादा डिजिटल अरेस्ट रखा गया। 44 साल के इंजीनियर से लाखों की ठगी हो जाती लेकिन उसकी सूझबूछ से वह बच गया। उसने पुलिस की मदद मांगी और रविवार की सुबह बिना कोई पैसा गंवाए साइबर अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रहा। इन 24 घंटे पर एक लॉज में कैद भी रहा। जालसाजों ने उसे कहा था कि जब तक मामला सुलझ न जाए, तब तक वह घर से चला जाए, ताकि उसके परिवार को इसमें शामिल न किया जाए। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने मियापुर में अपने घर से 15 किलोमीटर की दूरी बाइक से तय की और अमीरपेट में एक लॉज में गया, जबकि धोखेबाजों के निर्देशानुसार वह लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर था। शुक्रवार देर रात से यूं शुरू हुई परेशानी शुक्रवार देर रात को तकनीकी विशेषज्ञ की परेशानी टेक्स्ट मैसेज से शुरू हुई, जिसे उसने पहले स्पैम समझकर अनदेखा कर दिया। लेकिन शनिवार को सुबह करीब 3 बजे उसे फेडएक्स कूरियर एजेंट और फिर मुंबई पुलिस के रूप में धोखेबाजों की ओर से पहला कॉल आया, जिन्होंने उसे बताया कि उसका आधार नंबर मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा हुआ है। होटल में बॉस संग मीटिंग की बात कहकर निकला जालसाज कॉलर्स ने इंजीनियर के खिलाफ केस और गिरफ्तारी की धमकी दी। उसे अपने खाते के सत्यापित होने तक वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर बने रहने के लिए कहा। एक साइबर क्राइम अधिकारी के अनुसार, जालसाजों के निर्देशों का पालन करते हुए, वह सुबह 4 बजे के आसपास मियापुर में अपने घर से निकले और अपनी पत्नी और छोटे बेटे से कहा कि उन्हें एक होटल में अपने बॉस के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग करनी है और अगले कुछ घंटों तक वह बिजी रहेगा। परिवार को फंसाने की दी धमकी पुलिस ने कहा कि जालसाजों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके परिवार को कानूनी परेशानी में डाल दिया जाएगा। पुलिस ने कहा, 'उन्होंने उनसे कहा कि यह प्रक्रिया सोमवार तक जारी रहेगी जब बैंक परिचालन के लिए खुलेंगे। फिर वह सत्यापन के लिए अपने खाते से RTGS भुगतान कर सकते हैं और रिहा हो सकते हैं।' 30 घंटे तक लगातार न सोया ना कुछ खाया यह रविवार सुबह करीब 4 बजे तक जारी रहा, जब अचानक कॉल ड्रॉप हो गई और वह हैदराबाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन 8712665171 पर कॉल करने में कामयाब रहा। कॉन्स्टेबल मोकथला गणेश ने कॉल रिसीव की। उन्होंने उन्हें एक घंटे से ज़्यादा समय तक फ़ोन पर व्यस्त रखा, जब तक कि उनके परिवार के लोग लॉज नहीं पहुंच गए और उन्हें बचा नहीं लिया। कॉन्स्टेबल ने इस तरह की मदद कॉन्स्टेबल गणेश ने बताया, 'जब मैंने उनकी आवाज़ सुनी तो मुझे एहसास हुआ कि वह साइबर अपराधियों के जाल में फंस गए हैं। वह बहुत डरे हुए थे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह टूट न जाएं या कोई चरम कदम न उठा लें, मैं उनसे अपने निजी मोबाइल पर बात करता रहा। मैंने उनके पड़ोसी का नंबर भी लिया और सुनिश्चित किया कि कोई उनके परिवार से संपर्क करे। मैंने तभी कॉल काटा जब उनके परिवार के लोग लॉज पहुंच गए और उन्हें ले गए।' लगातार फोन चार्जिंग पर भी लगा रहा बाद में, कॉन्स्टेबल का शुक्रिया अदा करते हुए पीड़ित ने पुलिस को बताया कि यह सिर्फ़ उनकी (गणेश) मदद और मार्गदर्शन की वजह से ही संभव हुआ कि उन्हें पैसे नहीं गंवाने पड़े। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका फोन लगातार चार्जर से लगा रहता था और उसे एक सेकंड के लिए भी वीडियो डिस्कनेक्ट करने की अनुमति नहीं थी, यहां तक कि जब वह टॉइलट गया, तब भी वह लगातार लाइन पर रहा। 'हालांकि कॉल दो बार डिस्कनेक्ट हो गई, लेकिन धोखेबाजों ने वापस कॉल किया। रविवार की सुबह ही मैं साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क कर पाया,' उन्होंने कहा। साइबर क्राइम एसीपी आरजी सिवा मारुति और शहर के अन्य पुलिसकर्मियों ने समय पर हस्तक्षेप करने के लिए गणेश की सराहना की। सिवा मारुति ने कहा, 'हम ऐसी घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और पीड़ितों की सहायता करते हैं। हम लोगों से भी आग्रह करते हैं कि वे ऐसे धोखेबाजों की मांगों के आगे न झुकें और सतर्क रहें।' डिजिटल गिरफ्तारी के हालिया मामले अक्टूबर 2024– बेगमपेट का एक पायलट, जो एक निजी एयरलाइन में कार्यरत था, डिजिटल गिरफ्तारी योजना का शिकार हो गया, जिससे उसे ₹7 लाख का नुकसान हुआ। मई 2024– एक महिला आर्किटेक्ट को डिजिटल गिरफ्तारी के तहत रखा गया था, लेकिन घोटालेबाजों को ₹60 लाख का भुगतान करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। मार्च 2024- आईआईटी हैदराबाद के एक पीएचडी स्कॉलर को डिजिटल गिरफ्तारी के बाद 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 81

डॉ. ज़ीशान अहमद : अनियमित खानपान बन रहा हृदय गति के लिए घातक नियमित जांच अवश्य कराएं

Dr. Zeeshan Ahmed: Irregular eating habits are becoming fatal for heart rhythm. Be sure to get regular checkups done. भोपाल। अचानक हृदय गति रुकने से होने वाली मौतों के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, खासकर युवा लोगों में। इसके पीछे मुख्य कारण क्या हैं? इस संदर्भ में डॉ. ज़ीशान अहमद ने कई चौकाने वाले बिंदु बताए हैं। डॉ. ज़ीशान अहमद से, जो हृदय रोग विशेषज्ञ और भोपाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालघाटी के निदेशक हैं। डॉ. ज़ीशान को हृदय रोगों और आंतरिक चिकित्सा के क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है और उन्होंने अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से कई जटिल मामलों को सफलतापूर्वक हल किया है। आज के इस साक्षात्कार में हम उनसे अचानक हृदय गति रुकने (सडन कार्डियक अरेस्ट) के बढ़ते मामलों, खासकर युवाओं में, और COVID-19 वैक्सीन के प्रभावों के बारे में चर्चा करेंगे। सवाल :- डॉ. ज़ीशान, हाल के दिनों में अचानक हृदय गति रुकने से होने वाली मौतों के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, खासकर युवा लोगों में। इसके पीछे मुख्य कारण क्या हैं? जवाब :- जी हां, यह एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। अचानक हृदय गति रुकने (सडन कार्डियक अरेस्ट) के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें सबसे प्रमुख है हृदय की न्यूरल सर्किट में गड़बड़ी, जिससे हृदय की धड़कन असामान्य रूप से तेज या धीमी हो जाती है। इसके अलावा, हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज (कोरोनरी आर्टरी डिजीज), हाइपरटेंशन और हृदय की मांसपेशियों की कमजोरी (कार्डियोमायोपैथी) भी मुख्य कारण हो सकते हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब युवा लोगों में यह मामले बढ़ते जा रहे हैं। सवाल :- क्या यह वृद्धि युवा पीढ़ी की जीवनशैली से जुड़ी है? जवाब :- आजकल की जीवनशैली में अत्यधिक तनाव, जंक फूड का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी, और धूम्रपान व शराब का अधिक सेवन युवा लोगों में दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही, नींद की कमी और मोटापा भी इन रोगों में योगदान कर रहे हैं। आधुनिक जीवनशैली में कई युवा अत्यधिक व्यस्त रहते हैं और अपने स्वास्थ्य पर उतना ध्यान नहीं देते। सवाल :- क्या COVID-19 महामारी और उसके बाद दिए गए टीकों का इससे कोई संबंध हो सकता है? जवाब :- इस बारे में कई अध्ययन किए जा रहे हैं। हालांकि, COVID-19 संक्रमण ने निश्चित रूप से हृदय स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। जो लोग गंभीर रूप से संक्रमित हुए, उनमें मायोकार्डिटिस (हृदय की मांसपेशियों की सूजन) और हृदय की क्षति के मामलों में वृद्धि देखी गई है। जहां तक टीकों का सवाल है, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कुछ मामलों में COVID-19 टीकों से भी मायोकार्डिटिस के हल्के मामले हो सकते हैं, खासकर युवा पुरुषों में। लेकिन यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि टीकाकरण से होने वाले लाभ कहीं ज्यादा हैं। टीकाकरण से गंभीर COVID-19 संक्रमण और उससे जुड़ी जटिलताओं से बचाव होता है, जो खुद हृदय के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सवाल :- फिर युवा लोग टीकाकरण को लेकर चिंतित क्यों हैं? जवाब :- यह स्वाभाविक है कि किसी भी नए टीके के बारे में चिंताएं हों। शुरुआती कुछ मामलों में, कुछ युवा पुरुषों में हल्के मायोकार्डिटिस की रिपोर्ट की गई थी। लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि यह समस्या बेहद दुर्लभ है और अधिकतर मामलों में यह पूरी तरह से ठीक हो जाती है। टीकाकरण के बाद के लाभ, विशेष रूप से गंभीर COVID-19 संक्रमण से बचाव, कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, हृदय संबंधी समस्याओं का मुख्य कारण अब भी COVID-19 संक्रमण ही है, न कि टीका। सवाल :- आखिर युवा लोग विशेष रूप से इस स्थिति से क्यों प्रभावित हो रहे हैं? जवाब :- यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। युवा लोग आमतौर पर स्वस्थ माने जाते हैं, इसलिए जब उनके साथ ऐसा कुछ होता है, तो यह अधिक चिंताजनक हो जाता है। अचानक हृदय गति रुकने का एक प्रमुख कारण है अनुवांशिक कारक। कई बार युवाओं में हृदय की संरचनात्मक समस्याएं या विधुत प्रणाली की अनियमितताएं होती हैं, जो आमतौर पर बिना लक्षणों के होती हैं। इसके अलावा, मायोकार्डिटिस या कोविड-19 के प्रभाव जैसी स्थितियों ने भी हाल के वर्षों में युवाओं को प्रभावित किया है। तीव्र शारीरिक गतिविधियां, खासकर बिना उचित प्रशिक्षण या मेडिकल जांच के, हृदय पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। सवाल :- इस समस्या को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं? जवाब :- सबसे महत्वपूर्ण है नियमित स्वास्थ्य जांच। विशेष रूप से अगर परिवार में हृदय रोग का इतिहास है, तो नियमित ईसीजी और अन्य हृदय जांचें कराना आवश्यक है। इसके साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है – जैसे संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव को नियंत्रित रखना। अगर कोई शारीरिक गतिविधि या खेल शुरू कर रहा है, तो उसे पहले हृदय संबंधी जांच जरूर करानी चाहिए। सवाल :- क्या आपको लगता है कि COVID-19 संक्रमण के बाद कार्डियक जांच आवश्यक है? जवाब :- COVID-19 के बाद हृदय स्वास्थ्य की जांच करवाना जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो गंभीर संक्रमण का सामना कर चुके हैं। संक्रमण के बाद, अगर किसी को थकान, सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई या अनियमित धड़कन जैसी शिकायतें हो रही हैं, तो उन्हें तुरंत हृदय विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए। यह जरूरी है कि लोग संक्रमण के बाद भी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लें। सवाल :- बहुत-बहुत धन्यवाद, डॉ. ज़ीशान, इतनी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए। जवाब :- आपका धन्यवाद। यह विषय महत्वपूर्ण है और हमें इस पर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है ताकि हृदय स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखा जा सके और युवाओं को इस गंभीर समस्या से बचाया जा सके। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया … Read more

पीएम मोदी… ‘यह फैक्ट्री भारत-स्पेन संबंधों को मजबूती देने के साथ ही…

वडोदरा वडोदरा पहुंचे स्पेन के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्लेक्स का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि यह आपके विज़न की एक और जीत है. वहीं उन्होंने कहा कि आपका विज़न भारत को एक औद्योगिक शक्ति और निवेश और व्यापार के लिए एक आकर्षण बनाना है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि यह फैक्ट्री भारत-स्पेन संबंधों को मजबूती देने के साथ ही मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड, इस मिशन को भी सशक्त करने वाली है…” प्रधानमंत्री मोदी के विज़न की एक और जीत : पेड्रो सांचेज़ वडोदरा में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा, आज हम न केवल एक अत्याधुनिक औद्योगिक सुविधा का आधिकारिक उद्घाटन कर रहे हैं। आज हम यह भी देख रहे हैं कि कैसे दो प्रतिष्ठित कंपनियों के बीच एक असाधारण परियोजना वास्तविकता बन जाती है। प्रधानमंत्री मोदी, यह आपके विज़न की एक और जीत है। आपका विज़न भारत को एक औद्योगिक शक्ति और निवेश और व्यापार के लिए एक आकर्षण बनाना है। एयरबस और टाटा के बीच यह साझेदारी भारतीय एयरोस्पेस उद्योग की प्रगति में योगदान देगी और अन्य यूरोपीय कंपनियों के आगमन के लिए नए द्वार खोलेगी। यह परियोजना दो दुनियाओं की सर्वश्रेष्ठता को एक साथ लाती है। टाटा शायद भारतीय औद्योगिक शक्ति का सबसे अच्छा प्रतिपादक है. ‘भारत और स्पेन की पार्टनरशिप को नई दिशा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज से हम भारत और स्पेन की पार्टनरशिप को नई दिशा दे रहे हैं। हम C-295 एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन की फैक्ट्री का शुभारंभ कर रहे हैं। यह फैक्ट्री भारत-स्पेन संबंधों को मजबूती देने के साथ ही मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड, इस मिशन को भी सशक्त करने वाली है…” मोदी और सांचेज जब वडोदरा में ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ केंद्र की ओर आगे बढ़े तो भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न कलाकारों ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता एक द्विपक्षीय बैठक के लिए ऐतिहासिक लक्ष्मी विलास पैलेस जाने से पहले ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ केंद्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ द्वारा सी-295 विमानों के निर्माण के लिए यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। समझौते के तहत वडोदरा के इस परिसर में 40 विमानों का निर्माण किया जाएगा। भारत में इन 40 विमानों के निर्माण की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को दी गयी है और यह परिसर भारत में सैन्य विमानों के लिए पहली निजी क्षेत्र की अंतिम असेंबली लाइन है। इसमें विमानों के निर्माण से लेकर उनके पुर्जों को जोड़ना और उनका परीक्षण शामिल होगा। साथ ही विमानों के रखरखाव की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। टाटा के अलावा रक्षा क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां जैसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनेमिक्स के साथ ही निजी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इस कार्यक्रम में योगदान देंगे। मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा अंतिम असेंबली लाइन की नींव रखी थी। ‘भारत में डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम नई ऊंचाइयों को छू रहा’ उन्होंने कहा कि जैसे ही हम अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पहला कदम उठाते हैं, रास्ते अपने आप बनते चले जाते हैं। आज भारत में डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अगर हमने 10 साल पहले ठोस कदम न उठाए होते, तो आज इस मंजिल तक पहुंचना असंभव होता। तब कोई सोच भी नहीं सकता था कि भारत में इतने बड़े पैमाने पर डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग हो सकती है। उस समय प्राथमिकता और पहचान सिर्फ आयात की थी। हमने नए रास्ते पर चलने का फैसला किया, अपने लिए नए लक्ष्य तय किए। आज इसका नतीजा हमारे सामने है। ‘भारत को एविएशन हब बनाने के लिए काम कर रहे’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आज के कार्यक्रम को ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के निर्माण से आगे भी देख रहा हूं। आप सभी ने पिछले दशक में भारत के एविएशन सेक्टर में अभूतपूर्व वृद्धि और परिवर्तन देखा है। हम पहले से ही भारत को एविएशन हब बनाने के लिए काम कर रहे हैं। ये इकोसिस्टम भविष्य में मेड इन इंडिया सिविल एयरक्राफ्ट का रास्ता प्रशस्त करेगा। अलग-अलग भारतीय एयरलाइन्स ने 1200 नए एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर दिया है. यानि ये फैक्ट्री भविष्य में भारत और दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए सिविल एयरक्राफ्ट के डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग में बड़ी भूमिका निभाने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, C-295 एयरक्राफ्ट की फैक्ट्री नए भारत के नए वर्क कल्चर को रिफ्लेक्ट करती है। आज किसी भी योजना के विचार से लेकर शिक्षा तक भारत किस स्पीड से काम कर रहा है, ये यहां दिखाई देता है। 2 साल पहले अक्टूबर महीने में ही इस फैक्ट्री का निर्माण शुरू हुआ था। आज अक्टूबर महीने में ही ये फैक्ट्री अब एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन के लिए तैयार है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

ईरान को दहलाया तो हिजबुल्लाह ने दे दिया इजरायल को 440 वोल्ट का झटका

लेबनान. इजराइल ने शनिवार की सुबह ईरान पर हवाई हमले करके 1 अक्टूबर का बदला ले लिया। सेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों के जवाब में ईरान के कई सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। इजराइली सेना के लड़ाकू विमानों ने उन केंद्रों को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल ईरान इजराइल पर दागी गई मिसाइल बनाने के लिए करता था। उसने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों पर भी निशाना साधा। इधर, इजरायल ईरान पर हमले के बाद अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त था, लेबनान में हिजबुल्लाह ने यहूदी राष्ट्र को 440 वोल्ट का तगड़ा झटका दे दिया। साउथ लेबनान में इजरायली सेना और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे जमीनी हमले में आईडीएफ के सैनिक लगातार मारे जा रहे हैं। ताजा हमले में 4 सैनिकों की मौत हो गई। इस तरह मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। 14 से अधिक घायल हैं। हिजबुल्लाह की गुरिल्ला फौज इजरायली सेना पर भारी पड़ रहे हैं। आईडीएफ ने रविवार को जानकारी दी कि शनिवार शाम दक्षिणी लेबनान के एक गांव में हिजबुल्लाह आतंकवादियों के साथ लड़ाई में चार इजरायली सैनिक मारे गए और 14 घायल हो गए। लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी हमले और ऑपरेशन के दौरान आईडीएफ के 33 सैनिक मारे जा चुके हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, सभी सैनिक एलन ब्रिगेड की 8207वीं बटालियन के साथ काम करते थे। वहीं, 14 घायल सैनिकों में से पांच की हालत गंभीर बताई गई है। लेबनान जमीनी हमले में इजरायल और हिजबुल्लाह के अपने-अपने दावे इजरायल का कहना है कि गोलीबारी में तीन हिज़्बुल्लाह आतंकवादी भी मारे गए हैं। आईडीएफ का कहना है कि उनकी सेना लेबनान में लगातार आगे बढ़ रही है और हिजबु्ल्लाह लड़ाकों को लगातार खदेड़ रही है। इससे उलट हिजबुल्लाह का दावा है कि इजरायली सेना का जमीनी अभियान उनकी गुरिल्ला फौज के आगे नाकाम साबित हो रहा है। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि जमीनी लड़ाई में इजरायल न सिर्फ अपने सैनिक बल्कि हथियार, गोला-बारूद, टैंक भी खो रहा है। हिजबुल्लाह ने कहा कि जल्द ही इजरायली सेना को सीमा के बाहर खदेड़ दिया जाएगा। लेबनान जंग की रिपोर्टिंग कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत दक्षिण-पूर्वी लेबनान के एक गेस्टहाउस में आराम कर रहे तीन पत्रकारों की इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई। यह एक वर्ष पहले सीमा पार से शुरू हुए युद्ध के बाद से मीडिया पर सबसे घातक हमलों में से एक है। यह उस क्षेत्र पर एक दुर्लभ हवाई हमला था, जो अब तक हवाई हमलों से बचा हुआ था और जिसका उपयोग मीडिया द्वारा युद्ध को कवर करने के लिए आधार के रूप में किया जाता रहा है। इजराइली सेना ने हमले से पहले कोई चेतावनी जारी नहीं की। बाद में उसने कहा कि वह इसकी जांच कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61