रोमांचक हुई WTC फाइनल की जंग, भारत की बादशाहत बरकरार!जानें बाकी टीमों का हाल

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही रोहित ब्रिगेड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी गंवा दी. पुणे टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में भी झटका लगा. पुणे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के 68.06 प्रतिशत अंक थे. जबकि पुणे में हार के बाद उसके अंकों का प्रतिशत 62.82 रह गया. WTC टेबल में भारत अब भी पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है. हालांकि कौन सी दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी, ये कहना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी क्योंकि 5 टीमें गणितीय रूप से फाइनल की रेस में अब भी बनी हुई हैं. केवल वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और बांग्लादेश ही फाइनल की रेस से आउट हुए हैं. यदि कोई टीम 60 प्रतिशत अंकों पर अपना अभियान समाप्त करती है तो उसके फाइनल में पहुंचने के आसार रहेंगे. भारत ने पिछली बार 58.8 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. तब फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. टॉप पर काबिज भारतीय टीम के अब तक 13 मैचों में 8 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ से 98 अंक हैं. वहीं दूसरे नंबर पर काबिज कंगारू टीम के 12 मैच में 8 जीत, तीन हार एवं एक ड्रॉ से 90 अंक हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (2023-25) के मौजूदा ​​चक्र में अब सिर्फ 20 टेस्ट मैच बचे हैं, ऐसे में हार या जीत से टीमों के समीकरण बदलते नजर आएंगे. आइए सभी 9 टीमों की मौजूदा स्थिति पर एक नजर डालते हैं… 1. भारत (62.82 प्रतिशत): भारतीय टीम के लिए समीकरण साफ है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच जीतना होगा. फिर ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-2 से जरूर हराना होगा. यानी उसे छह में चार मैच जीतने होंगे. इससे उसके 64.04% अंक हो जाएंगे. अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट हार जाती है तो उसे ऑस्ट्रेलियाई धरती पर चार जीत और एक ड्रॉ की आवश्कयता होगी. यदि भारत अपने बाकी छह में से तीन ही मैच जीत पाता है और तीन में उसे हार मिलती है तो उसका अंक प्रतिशत 58.77 होगा, जो क्वालिफिकिशेन की पूरी गारंटी नहीं देगा. ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, साउथ और न्यूजीलैंड का अंक प्रतिशत भारत से ज्यादा हो सकता है. 2. ऑस्ट्रेलिया (62.50 प्रतिशत): न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सीरीज हार ने ऑस्ट्रेलिया के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बढ़ा दिया है. भारत के खिलाफ 3-2 से सीरीज जीतने और श्रीलंका में 1-0 की जीत से उसका स्कोर 62.28% होगा, जो उसे भारत से आगे रखेगा. दूसरे परिणामों पर निर्भर रहे बिना फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अपने बाकी सात मैचों में से पांच में जीत की आवश्यकता होगी. ऑस्ट्रेलिया को अपनी धरती पर भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं, वहीं श्रीलंका टूर पर उसे दो टेस्ट मैच खेलने हैं. 3. श्रीलंका (55.56 प्रतिशत): श्रीलंकाई टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीत हासिल की थी, जिसके चलते वह फाइनल की रेस में बनी हुई है. श्रीलंका को चार मैच और खेलने हैं. यदि वे उन सभी मैचों में जीत हासिल करते हैं तो 69.23% पर समाप्त होंगे और फाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगे. यदि श्रीलंकाई टीम एक मैच हार जाती है और तीन में जीत हासिल करती है, तो वह 61.54% पर समाप्त होगी. ऐसे में उसे बाकी परिणामों पर निर्भर रहना होगा. श्रीलंका को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से दो-दो टेस्ट मैच खेलने हैं. 4. न्यूजीलैंड (50.00 प्रतिशत): भारत के खिलाफ लगातार दो जीत से न्यूजीलैंड की उम्मीदें भी परवान चढ़ गई हैं. अगर कीवी टीम बाकी के चारों टेस्ट में जीत हासिल करती है, तो वह 64.29% पर समाप्त करेगी. हालांकि ये 4 जीतें उसे क्वालिफिकेशन की गारंटी नहीं देगी, लेकिन निश्चित रूप से उसे रेस में बनाए रखेगी. हालांकि अगर न्यूजीलैंड की टीम एक भी मैच हार जाती है तो उसका प्रतिशत गिरकर 57.14 हो जाएगा. न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है. फिर उसे अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की मेजबानी करनी है. 5. साउथ अफ्रीका (47.62 प्रतिशत): अगर साउथ अफ्रीका बाकी के पांचों टेस्ट जीत जाता है तो 69.44% पर खत्म करेगा, जो फाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त होगा. चार जीत और एक ड्रॉ की स्थिति में साउथ अफ्रीका 63.89% पर समाप्त करेगा, जबकि पांच जीत और एक हार की स्थिति में उसके अंकों का प्रतिशत 61.11 रह जाएगा. इस स्थिति में उसे दूसरे परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा. बता दें कि अफ्रीकी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ उसके घर में एक और टेस्ट मैच खेलना है. जबकि वह श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर पर दो-दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगी. 6. इंग्लैंड (40.79 प्रतिशत): पाकिस्तान के खिलाफ 1-2 से सीरीज हार के चलते इंग्लैंड फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो गया. इंग्लैंड अगर अपनी आखिरी सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा भी देता है, तो भी वह अधिकतम 48.86% अंक हासिल कर सकता है. इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों मुकाबले उसके घर पर खेलने हैं. 7. पाकिस्तान (33.33 प्रतिशत): पाकिस्तान ने इंग्लैंड को अपने घर पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया. देखा जाए तो पाकिस्तान गणितीय रूप से अब भी रेस में है, लेकिन उसकी फाइनल खेलने की संभावनाएं काफी कम है. पाकिस्तान यदि अपने बाकी के चारों मैच जीत लेता है, तो भी वह 52.38 प्रतिशत तक ही पहुंच पाएगा. ऐसे में उसे बहुत सारे दूसरे परिणामों पर निर्भर रहना होगा, जिसमें कुछ ड्रॉ भी शामिल हैं जो कई टीमों को अंक हासिल करने से वंचित कर सकते हैं. पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैच खेलने हैं.   8. बांग्लादेश (30.56 प्रतिशत): बांग्लादेशी टीम फाइनल की रेस से बाहर चुकी है. भारत के खिलाफ 2-0 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की हार से बांग्लादेश को बहुत नुकसान हुआ. एक समय बांग्लादेश का अंक प्रतिशत 45.83 था, जो अब 30.56 हो चुका है. अगर वे अपने बचे हुए तीन टेस्ट जीत भी जाते हैं, तो वह 47.92% तक ही पहुंच पाएंगे. बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक और वेस्टइंडीज के विरुद्ध दो टेस्ट मैच खेलने हैं. 9. वेस्टइंडीज (18.52 प्रतिशत): वेस्टइंडीज की टीम ने पहले ही चार सीरीज खेल ली है और उसके महज 18.52 प्रतिशत अंक हैं. अगर वह अपने अंतिम चार टेस्ट जीत लेता है, तो भी वह 43.59% अंकों पर ही समाप्त … Read more

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, फाइनल में श्रीलंका टीम को हराकर पहलीबार जीता इमर्जिंग एशिया कप

अल अमीरात अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. यह सीनियर टीम ने नहीं, बल्कि ए टीम ने उपलब्धि हासिल की है. अफगानिस्तान की ए टीम ने ACC इमर्जिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. उसने पहली बार यह खिताब जीता है. अफगानिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका की ए टीम को 7 विकेट से हराया. अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में इंडिया ए को हराया था. जबकि श्रीलंका ए ने सेमीफाइनल 1 में पाकिस्तान ए को हराया था. बता दें कि 2023 में पाकिस्तान टीम ने खिताब जीता था. तब भारतीय-ए टीम रनरअप रही थी. जबकि भारतीय टीम ने 2013 का खिताब जीता था. इनके अलावा श्रीलंका 2017 और 2018 का खिताब जीत चुकी है. 18.1 ओवरों में ही फाइनल अपने नाम किया अफगानिस्तान ए टीम को 134 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम ने 3 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य 18.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. अफगानिस्तान की तरफ से जीत के हीरो सेदिकुल्लाह अटल रहे जिन्होंने 55 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन ठोके. सेदिकुल्लाह अटल वही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार 5 मैचों में 50+ स्कोर बनाया है. अफगानिस्तान ए की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जुबैद अकबरी बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि इसके बाद क्रीज पर टीम के कप्तान दरविश रसूली आए. श्रीलंका ए का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया उन्होंने अटल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 43 रन पहुंचाया, लेकिन तभी उन्हें हेमंथा ने 24 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद करीम जनत ने कमाल दिखाया और 3 छक्के ठोक 27 गेंद पर 33 रन ठोक दिए. हालांकि इशान मलिंगा ने उन्हें आउट कर दिया. दूसरे छोर से सेदिकुल्लाह डटे रहे. आखिर में आए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक डटे रहे औऱ टीम के जीत दिलाई. मैच में श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 7 विकेट गंवा कुल 133 रन ठोके थे. श्रीलंका ए का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया था और 15 रन पर ही टीम के 4 विकेट गिर गए थे. लेकिन पवन रत्नायके, सहन अरचिगे, निमेष विमुक्ति के 20, 64 और 23 रन की बदौलत टीम 133 रन बनाने में कामयाब रही. अफगानिस्तान की तरफ से अल्लाह मोहम्मद घजनफर ने 2, बिलाल समी ने 3 विकेट लिए.   recent visitors 71

जयपुर रेंज में तड़के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 729 ठिकानों पर छापे मारे गए.

 जयपुर राजस्थान (Rajasthan) में दीपावली से पहले पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़ा कैंपेन चलाया है. पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन सक्रिय बदमाशों पर भी नकेल कस दी है, जिनकी वजह से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता है. इसके लिए जयपुर पुलिस ने  तीन दिन का अभियान चलाकर आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों के करीब 500 सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और हथियार तस्कर  को पकड़ा है. दरअसल, दीवाली पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ  चेन स्नेचिंग और पर्स स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों को देखते हुए जयपुर रेंज में रविवार तड़के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 729 ठिकानों पर छापे मारे गए. इस कार्रवाई के लिए 1031 पुलिसकर्मियों की 185 टीमों ने तड़के 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 500 संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा गया, जिनमें 37 हथियार और 24 मादक पदार्थ तस्कर भी शामिल हैं. इनके अलावा 30 स्थायी वारंटी और एक इनामी बदमाश पकड़ा गया. पुलिस ने क्या कहा? अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम कुवंर राष्ट्रदीप ने बताया, "पुलिस का ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय' की भावना जनता में साकार हो और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार कोशिशों में लगी हुई है. इसी सिलसिले में जयपुर पुलिस द्वारा आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की पकड़ने के लिए दीपावली पर तीन दिन का अभियान चलाया है, जिसके तहत सक्रिय अपराधियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया." अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि अपराधियों के खिलाफ कानून के मुताबिक अग्रिम कार्रवाई कर उन पर पाबंदी लगाई जाएगी.   recent visitors 105

Stock Market में जारी गिरावट का सिलसिला थमा, Sensex में जोरदार उछला

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में जारी गिरावट का सिलसिला थम गया है.  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार शुरुआत के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) करीब 400 अंक की उछाल के साथ 79,864.74 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 80 अंक से ज्यादा चढ़कर 24,292 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. गौरतलब है कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई थी और एक झटके में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए थे.   शुक्रवार को मची थी बाजार में तबाही बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. Stock Market Crash होने से कारोबार के दौरान BSE Sensex 900 अंक तक फिसला था और निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का चूना लगा था. हालांकि, मार्केट क्लोज होते-होते ये गिरावट कुछ थमी थी, लेकिन इसके बावजूज सेंसेक्स 662.87 अंक या 0.83 फीसदी गिरकर 79,402.29 के लेवल पर क्लोज हुआ था. NSE Nifty की बात करें, तो शुक्रवार को इसमें 300 अंकों के आसपास की बड़ी गिरावट आई थी और ये 24200 के नीचे कारोबार आ गया था. शेयर मार्केट में कारोबार खत्म होने पर ये इंडेक्स 218.60 अंक टूटकर 24,180.80 के लेवल पर बंद हुआ था. आज इन शेयरों में आई तेजी कई दिनों तक गिरावट देखने वाले शेयर बाजार में तेजी के बीच सोमवार को BSE लार्जकैप में शामिल 30 में से 21 शेयर ग्रीन जोन में ओपन हुए. सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों की बात करें, तो इस सेगमेंट में शामिल ICICI Bank Share 2.72% की जोरदार उछाल के साथ 1289.65 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा SBI Share 2.04% की तेजी लेकर 796.50 रुपये पर, जबकि NTPC Share 1.55% उछलकर 405 रुपये पर ट्रे़ड कर रहा था.   मिडकैप और स्मालकैप में ये गेनर बात करें मिडकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों की, तो जोरदार तिमाही नतीजों के बाज सोमवार को Yes Bank Share 9.38% की जबर्दस्त उछाल के साथ 21.22 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. इसके अलावा Bandhan Bank Share 7.66% चढ़कर 181.20 रुपये, Hindustan Petrolium 5.02% उछलकर 291.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था. स्मालकैप कैटेगरी में सबसे ज्यादा तेजी Orient Eletric के शेयरों में आई और ये 14.29% की बढ़त लेकर 240.35 रुपये पर था. ACI Share 12.42%, Syrma Share 9.08% और Timex Share 5.32% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. recent visitors 92

जब मुख्यमंत्री मोहन यादव बन गए ‘चायवाले’! सड़क किनारे अदरक कूट बनाई चाय

  सतना सतना के चित्रकूट दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला. कामदगिरी पर्वत पर भगवान कामतानाथ की परिक्रमा के बाद मुख्यमंत्री अचानक सड़क किनारे एक चाय दुकान पर पहुंचे और चाय बनाने लगे. दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव चित्रकूट में मंदिरों में दर्शन करने गए थे. मुख्यमंत्री ने इसी बीच सड़क किनारे एक रेलिंग के पार टी स्टॉल देखी. उन्होंने रेलिंग को झुककर पार किया और स्टॉल तक पहुंचे, इसकी मालकिन राधा से बातचीत की और चाय बनाने लगे. तभी वहां खड़ी पत्नी ने पूछा कि हमें कभी चाय नहीं पिलाई बनाकर? इस पर CM यादव ने कहा, ‘‘ये मेरी बहन है, इसे पिलाऊंगा, तुम थोड़ी मेरी बहन हो.  मैं अपनी बहन (स्टॉल मालकिन का जिक्र करते हुए) के लिए चाय बनाऊंगा. इसके बाद उन्होंने चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक कूटना  शुरू कर दिया. जब यादव चाय बना रहे थे, तो उनकी पत्नी ने उनसे कहा कि ज्यादा चीनी न डालें. उन्होंने कई कप में चाय डाली और अपने साथ आए स्थानीय भाजपा विधायक, मंत्री और स्टॉल पर मौजूद लोगों को बांटी, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं. साथ ही चाय दुकान की मालकिन को चाय के पैसे भी दिए. अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपत्नीक श्री कामतानाथ मंदिर की पांच किलोमीटर की परिक्रमा भी की. इस वीडियो को मुख्यमंत्री ने 'x' पर शेयर कर लिखा, ''आज की चाय बहन नहीं, भाई बनाएगा.'' उधर, मुख्यमंत्री ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान दुकान से गर्म कपड़े खरीदे. यह भिलाला समाज की ओर से बनाए गए थे. मुख्यमंत्री ने दीपावली पर वोकल फॉर लोक को बढ़ावा दिया.   recent visitors 55

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रन फॉर यूनिटी को लेकर जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में 29 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों के लिए ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 29 अक्टूबर को सुबह 7:41 बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम की गेट नंबर 1 से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस कार्यक्रम में लगभग 7700 लोग हिस्सा लेंगे। इन लोग की बसों के साथ-साथ कारों में भी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की संभावना है। इसलिए सुबह 6:45 बजे से लेकर समारोह के पूरा होने तक इंडिया गेट की तरफ यातायात प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार अगर आप गेट नंबर एक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से बायें तरफ बढ़ेंगे तो तुलसी हेक्सागन शाहजहां रोड के सामने रेडियल प्रधान मीणा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा तक पहुंच सकते हैं। डायवर्सन पॉइंट्स इस तरह हैं तिलक मार्ग – भगवान दास रोड क्रॉसिंग, पुराना किला रोड- मथुरा रोड क्रॉसिंग, शेरशाह रोड – मथुरा रोड क्रॉसिंग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग- सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग, पंडारा रोड – सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग, क्यूं पॉइंट,आर/ ए मानसिंह रोड, आर /ए जसवंत सिंह रोड, केजी मार्ग- फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, आर/ए मंडी हाउस सामान्य यातायात के लिए उपलब्ध सुझाव दिए गए हैं। इन रास्तों का करें इस्तेमाल रिंग रोड- सराय काले खां, आईपी फ्लावर – राजघाट, लाला लाजपत राय मार्ग- मथुरा रोड- डब्लू -पॉइंट – ए पॉइंट, अरबिंदो मार्ग कमल अतातु मार्ग कौटिल्य मार्ग सरदार पटेल मार्ग मदर टेरेसा क्रिसेंट, आरएमएल , जनपद रफी मार्ग, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन चैंप्स फोर्ड , मिंटो रोड, इसके अलावा मंडी हाउस सिकंदरा रोड, आईपी मार्ग, प्लेस शंकर रोड, अशोक रोड, गोल डाकखाना, आरएमएल रिंग रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रानी झांसी, फ्लाईओवर, बारा पुला,एम्स धौला कुआं, केंद्रीय सचिवालय क्रॉस रोड, इम्तियाज़ खान मार्ग, केंद्रीय सचिवालय रोड, अशोक रोड गोल डाकखाना, पंत मार्ग, केंद्रीय सचिवालय, राजपथ पर करने के लिए मानसिंह रोड, जनपद और रफी मार्ग उपलब्ध है। सी हेक्सागन के आसपास के क्षेत्र में यात्रा करने वाले यात्रियों को संभावित भीड़ का सामना करना पड़ सकता है, और भी ऊपर सुझाए गए मार्गों पर विचार करना चाह सकते हैं यह राष्ट्रीय एकता का जश्न मनाने का अवसर है इसलिए दिल्ली के नागरिकों से अनुरोध है के विषय कौन के आसपास के क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने में सहयोग करें। recent visitors 77

जीतू पटवारी की कार्यकारिणी की हो रही प्रशंसा, चयन में दिखा लंबी पारी का इरादा

Jeetu Patwari’s executive is being praised, the selection shows the intention of a long innings भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी आख़िर घोषित हो ही गई। तरह तरह की अटकलों और कियासों के बाद जो लिस्ट सामने आई, उसने सब का मुँह बंद कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकारिणी में युवाओं को शामिल कर अग्रेसन, अनुभवी नेताओं को शामिल कर विजन, हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन और पीढ़ी परिवर्तन को ध्यान में रखकर भविष्य के नेतृत्व के विकल्पों की भी झलक दिखाई है।  कहा जा रहा है कि जीतू पटवारी की कार्यकारिणी अब तक की मध्यप्रदेश कांग्रेस की सबसे छोटी कार्यकारिणी है। कार्यकारिणी में पदों की बंदरबाँट की जगह सख्त चयन मापदंड की कोशिश स्पष्ट दिखाई दे रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मीडिया में भी इसकी खुलकर तारीफ़ ही हो रही है। वरिष्ठों को जगह देने के साथ साथ अनुभव को वरीयता देने की पटवारी की रणनीति काम कर गई है। विरोधी भी ख़ामोश हैं, क्योंकि वृहद् स्वरूप में सभी को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में कोई कमी नहीं नज़र आ रही है। जीतू पटवारी ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम निर्विवाद घोषित कर एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रभार देकर जीतू पटवारी ज़मीन पर कई बड़े अभियानों के साथ नज़र आयेंगे। जीतू पटवारी की तैयारी लंबी दूरी और लंबे लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सामने आ रही है। लंबे समय बात जीतू पटवारी कांग्रेस के सभी गुटों को ख़त्म कर एकजुटता के प्रयास में भी सफल होते नज़र आ रहे हैं। recent visitors 202