नोडल अधिकारी विश्वदीप ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

रायपुर, दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में आज मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी विश्वदीप ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ दक्षिण विधानसभा के विभिन्न मार्गों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, जिला समन्वयक के.एस. पटले, जिला परियोजना अधिकारी एवं स्वीप की सहायक नोडल अधिकारी डॉ कामिनी बावनकर, जिला सहायक परियोजना अधिकारी चुन्नी लाल शर्मा उपस्थित थे। recent visitors 39

प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनने पर जयश्री हरिकरण को मिल रहीं बधाईयां

  भोपाल बैरसिया विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रही श्रीमती जयश्री हरिकरण पिछले 20 वर्षों से बैरसिया के लगभग 467 गांव मे घर घर घूम कर कांग्रेस पार्टी का कार्य और पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करती आ रही है‌। कांग्रेस में सक्रीय राजनैतिक भागीदारी और निरंतर कार्य करते रहने पर वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही बैरसिया विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसीलों से लगातार बधाईयां मिल रही हैं। उल्लेखनीय है कि इन्हें 2 बार युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और दोनों बार ही एलेक्टेड होकर क्षेत्र मे हजारों युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़कर उनका प्रतिनिधित्व किया और कांग्रेस पार्टी की आवाज को, किसानो की आवाज को, महिलाओं और बेरोजगारों की आवाज को बुलंद करते हुए किसान आंदोलन, गेहूं खरीद मे हो रही गड़बड़ी को लेकर आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन,  खराब हुई फसलों के सर्वे को लेकर, महिलाओं और अबोध बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर धरना प्रदर्शन, आंदोलन करते आ रही है साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष जिला भोपाल ग्रामीण, और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए महिला कांग्रेस मे सक्रीय भूमिका निभाती रही तथा बैरसिया विधान सभा मे कार्यकर्ता सम्मेलन,महिला कांग्रेस सम्मेलन, युवा कांग्रेस सम्मेलन अनेको बार किया है, जिससे क्षेत्र के किसान आज भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इनके पास जरूर आते है और चाहे बेरोजगार हो, चाहे  किसान हो, चाहे महिला हो, चाहे युवा हो, चाहे क्षेत्र का और प्रदेश का वरिष्ठ नेत्रत्व हो सभी के साथ मिलकर दी गयी जिम्मेदरियों का श्रीमती जयश्री हरिकरण द्वारा बखूबी निर्वहन किया गया है आज ऐसी ही एक अनोखी प्रतिभा को देश मे मजबूत विपक्ष के रूप मे बैठी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने ऐसी कर्मठ जुझारू और लगनशील महिला नेता को सम्मान देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मे महासचिव का पद दिया है। श्रीमती जयश्री  हरिकरण को क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फोन के माध्यम से, एवं सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम बधाई एवं शुभकामनाये प्रेषित किया। इस अवसर पर श्रीमती जयश्री हरिकरण ने राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्रीय नेताओं को आभार व्यक्त किया करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी हे उसे निभाते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करुंगी। recent visitors 113

रमीज राजा ने शान मसूद विवाद पर खुलकर की बात, ‘पाकिस्तान जिंदा ही सोशल मीडिया पर है’

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने इंग्लैंड पर पाकिस्तान की 2-1 टेस्ट सीरीज जीत के बाद टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद को मैच के बाद की गई अपनी टिप्पणियों से जुड़े विवाद पर बात की। राजा की टिप्पणियों, विशेष रूप से पाकिस्तान की लगातार छह हार के बारे में उनके सवाल ने प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना की जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी शामिल थे, जिन्होंने उनके व्यवहार में अधिक सम्मान और पेशेवरता की मांग की। 62 वर्षीय राजा ने पाकिस्तान की सीरीज जीत के बाद कप्तान शान मसूद पर तंज कसते हुए विवाद खड़ा कर दिया जिसमें उन्होंने जीत का जश्न मनाने के बजाय पूछा, 'आपने लगातार 6 हार कैसे हासिल की?' राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अपने सवालों का बचाव करते हुए कहा कि उनका इरादा टीम की उपलब्धि को कमतर आंकना नहीं था, बल्कि यह पता लगाना था कि उन्होंने हाल के संघर्षों को कैसे दूर किया। राजा ने कहा, 'मैंने कुछ सवाल पूछे और मेरा लक्ष्य किसी को नीचा दिखाना या पाकिस्तान की जीत को नकारात्मक रूप में पेश करना नहीं था। एक कमेंटेटर के तौर पर पाकिस्तान जितना ज़्यादा जीतता है, क्रिकेट के पारिस्थितिकी तंत्र में हम सभी के लिए उतने ही ज़्यादा अवसर खुलते हैं।' उन्होंने सोशल मीडिया परिदृश्य के हिस्से के रूप में इस प्रतिक्रिया को खारिज करते हुए कहा, 'पाकिस्तान जिंदा ही सोशल मीडिया पर है।' उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि लोग उनकी टिप्पणियों को कैसे गलत तरीके से समझते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर मैं अपना जीवन सोशल मीडिया की कहानियों के आधार पर जीता, तो मैं इस क्षेत्र में नहीं होता। ऐसे कई लोग हैं जो क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन विशेषज्ञों की तरह व्यवहार करते हैं।' राजा ने यह भी रेखांकित किया कि उनका इरादा शान मसूद की कप्तानी पर सवाल उठाने का नहीं था और उन्होंने इस बात पर अविश्वास व्यक्त किया कि बातचीत कितनी जल्दी विवाद में बदल गई। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, 'जब बांग्लादेश ने 2-0 से जीत हासिल की, तो मैंने किसी को हटाने के लिए नहीं कहा। मैं सीरीज जीतने के बाद शान की कप्तानी पर सवाल क्यों उठाऊंगा?' इससे पहले मोहम्मद आमिर ने राजा की टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी, जिसमें कहा गया था कि पूर्व अध्यक्ष को पिछली विफलताओं को सामने लाने के बजाय सीरीज जीत का जश्न मनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था। एक वायरल वीडियो में आमिर ने टिप्पणी की, 'आपको सीरीज जीत का जश्न मनाना चाहिए। आपके बगल में एक सीरीज जीतने वाला कप्तान बैठा है। आपको उससे जीत और अगली योजनाओं के बारे में पूछना चाहिए था। लेकिन आप उसका मजाक उड़ा रहे हैं। थोड़ा सम्मान करें। आप पढ़े-लिखे लोग हैं और आपको भी वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। जहां श्रेय देना है, आपको देना चाहिए। मुझे शान के लिए बहुत बुरा लग रहा था। रमीज इतने लंबे समय से ऑन-एयर ड्यूटी कर रहे हैं और उन्हें नहीं पता कि जीतने वाले कप्तान से क्या पूछना है।' recent visitors 93

अब तक 10 FIR दर्ज, छत्तीसगढ़-मुंगेली में धान खरीदी में ढाई करोड़ का गबन

मुंगेली। जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन का डंडा चल रहा है, जिससे सहकारिता विभाग में हड़कंप मच गया है. दरअसल जिले में धान शॉर्टेज के नाम पर गबन का जो खेल है वो कोई नया नहीं बल्कि पुराना है. कुछ समितियों में कुछ हद तक वास्तविकता में शॉर्टेज की स्थिति निर्मित होती है, जो प्राकृतिक रूप से होता और यह भौतिक सत्यापन में क्लियर भी हो जाता है कि धान में कमी कैसे आई, लेकिन कुछ समितियों में शॉर्टेज के नाम पर जानबूझकर लाखाें-करोड़ों रुपए का धान गबन कर व्यारा न्यारा कर दिया जाता है. जानकारों का कहना है कि जिला स्तर पर विभागीय अफसरों द्वारा जब दोषियों पर कार्रवाई की जाती है तो संभागीय कार्यालयों या फिर कोर्ट से राहत पा जाते हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह है धान खरीदी को लेकर शासन स्तर पर बनाई गई गाइडलाइन और अनुबंध, जिसे समय और परिस्थितियों के अनुसार न सिर्फ बदलने की जरूरत है बल्कि टाइट करने की भी जरूरत है, ताकि दोषी कर्मचारियों को बचने का मौका न मिल सके. बताते हैं कि धान खरीदी में त्रिस्तरीय अनुबंध लचीला होने के चलते शॉर्टेज की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन मुंगेली जिले में इस बार जिस तरीके से प्रशासन और पुलिस का धान खरीदी में आर्थिक रूप से अनियमितता करने वालों पर डंडा चल रहा है उससे हड़कंप मचा हुआ है. पहले एफआईआर तक ही मामला सीमित रहता था और कोर्ट के सहारे मामले शिथिल हो जाते थे, लेकिन इस बार कलेक्टर राहुल देव ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का डंडा इस कदर चलाया कि दोषियों को जेल भी जाना पड़ रहा है. दरअसल जिले के 60 से ज्यादा धान उपार्जन केंद्रों में करीब 60 हजार क्विंटल धान अब भी रिकॉर्ड में धान उपार्जन केंद्रों में रखा हुआ है, जो भौतिक सत्यापन में नजर नहीं आ रहा है. यह धान खरीदी कार्य में अनियमितता की पराकाष्ठा पार है. इधर 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने को है. ऐसे में प्रशासनिक एक्शन की रफ़्तार काफी तेज हो गई है. अब पढ़िए सिलसिलेवार धान अनियमितता का मामला और उस पर हुई कार्रवाई. 55 लाख रुपए का धान गबन धान उपार्जन केन्द्र विचारपुर, जुनवानी और सिंघनपुरी धान खरीदी केंद्र में 55 लाख रुपए से अधिक राशि के गबन के मामले में कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. संबंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 420 और 409 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासन को वित्तीय क्षति पहुंचाने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्त है. नियमानुसार वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धान खरीदी में गबन के मामले में संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. भौतिक सत्यापन में क्या मिल रहा ? गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी में किसी तरह की अनियमितता होने से रोकने के लिए कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर खरीदी केंद्रों की समय-समय पर जांच/भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें विचारपुर धान उपार्जन केंद्र में केंद्र प्रभारी वेदप्रसाद गबेल द्वारा 18 लाख 72 हजार रुपए से अधिक राशि के लगभग 604 क्विंटल मोटा धान का गबन किया गया. इसी तरह पथरिया विकासखंड के धान खरीदी केंद्र जुनवानी में खरीदी वर्ष 2023-24 में किसानों से कुल 69,797 क्विंटल धान खरीदी की गई, जिसमें से 52,331 क्विंटल धान का परिदान हुआ. भौतिक सत्यापन करने पर उपार्जन केंद्र में केवल 17,109 क्विंटल धान बचा हुआ था, शेष लगभग 356 क्विंटल धान का केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा द्वारा हेराफेरी करते हुए गबन किया गया, जिसकी कीमत 11 लाख रुपए से अधिक है. लालपुर थाना अंतर्गत उपार्जन केंद्र सिंघनपुरी में खरीदी केंद्र प्रभारी होरीलाल जायसवाल के द्वारा 25 लाख 37 हजार रूपए से अधिक की राशि के लगभग 818 क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया. सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग हितेश श्रीवास ने बताया कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मैनेजर और सुपरवाइजर द्वारा धान खरीदी में गबन के मामले पर तीनों केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में अब तक ढ़ाई करोड़ से अधिक की राशि का धान के गबन के मामले पर कार्रवाई की जा चुकी है. धान खरीदी में अनियमितता के मामले में पिछले वर्ष और इस वर्ष मिलाकर अब तक कुल 10 एफआईआर कराया जा चुका है. छटन और गुरूवाईनडबरी में भी धान खरीदी में गबन मामले में कार्रवाई हुई थी. बता दें कि एक माह के भीतर लोरमी विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र गुरूवाइनडबरी एवं मुंगेली विकासखण्ड के छटन में भी अनियमितता के मामले में भी बड़ी कार्रवाई की गई थी. गुरूवाईडबरी में आरोपी रामदास बंजारे ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए फर्जीवाड़ा कर शासन को लगभग 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाने पर गिरफ्तार किया गया. रामदास बंजारे द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान बेईमानीपूर्वक 25 सौ क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया था. इसके साथ ही किसानों से खरीदे गए धान में से 600 बोरी धान को बेईमानीपूर्वक बिक्री करने के लिए श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 2108 में लोड कराया गया था. इसी तरह धान उपार्जन केंद्र छटन में 49 लाख 04 हजार रुपए से अधिक कीमत का कुल 1582 क्विंटल धान कम पाया गया था. जांच में खरीदी प्रभारी पूर्णेंद्र यादव द्वारा गबन एवं धोखाधड़ी करते हुए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया, जिसके बाद फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई. recent visitors 66

उप राष्ट्रपति धनखड़ होंगे अलंकरण समारोह में शामिल, छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में आएंगे एमपी के सीएम मोहन यादव

रायपुर। प्रदेश स्थापना के उपलक्ष्य में नया रायपुर में चार से छह नवंबर तक राज्योत्सव मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे, वहीं अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी सौगात मिलने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी सौगात मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भवन बनकर तैयार है. योग और नेचुरोपैथी के सेंटर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं हैं. इसके साथ दीपावली, अन्नकूट और छठ महापर्व की अग्रिम बधाई दी है. recent visitors 82

‘खाली हाथ घर लौटने से बेहतर था कांस्य पदक जीतना’: जूनियर पुरुष हॉकी कप्तान आमिर अली

बेंगलुरु मलेशिया में सुल्तान ऑफ जोहोर कप में कांस्य पदक जीतने के बाद, टीम की भावनाओं को दोहराते हुए, कप्तान आमिर अली ने कहा, “गोल अंतर के कारण फाइनल में चूकने के बाद हम बहुत निराश थे। लेकिन एक टीम के रूप में, हमने फैसला किया कि हम जो बेहतर कर सकते थे, उस पर पीछे मुड़कर देखने का कोई मतलब नहीं है। हमने कांस्य पदक मैच पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया और खुद से कहा कि हम खाली हाथ घर नहीं लौट सकते।” भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने रोमांचक प्ले-ऑफ मैच में न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम जापान (4-2), ग्रेट ब्रिटेन (6-4), मलेशिया (4-2) और न्यूजीलैंड (3-3) के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन के साथ पूरे टूर्नामेंट में अंक तालिका में शीर्ष पर रही। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-4 से हार, जिसने टूर्नामेंट जीता, ने भारत को बहुत नुकसान पहुंचाया। जीबी ने भारत से आगे रहते हुए मात्र एक गोल के अंतर से फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, टीम के नए कोच, दिग्गज पीआर श्रीजेश द्वारा प्रज्ज्वलित की गई जुझारू भावना ने उन्हें तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने में मदद की। अली ने कहा, “टीम में कम से कम 12 खिलाड़ी पहली बार कोई बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे थे। वे पहले टेस्ट सीरीज़ खेल चुके थे, लेकिन वे टूर्नामेंट के लिए नए थे। श्री भाई (श्रीजेश) हमारे लिए सबसे अच्छे मेंटर हैं। उन्होंने लगातार हमसे कहा कि हम बिना किसी दबाव के खेले गए मैचों का आनंद लें। यही कारण है कि हम गोल खाने के बाद भी वापसी करते हैं और उन मैचों में जीत भी हासिल करते हैं। ” अली ने कहा ,”वह हमसे मैच में कदम-दर-कदम आगे बढ़ने के बारे में बात करते थे और हाफ-टाइम ब्रेक के दौरान भी, जब हम स्कोरलाइन में पीछे होते थे, तो वह हमें बताते थे कि हम दबाव में आए बिना कैसे आगे बढ़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ वह मैच जिसमें हम बड़े अंतर से हार गए थे, उसकी कीमत हमें चुकानी पड़ी। अब, टीम राउंड-रॉबिन लीग की प्रकृति को समझती है और हर गोल कितना मायने रखता है।” बेंगलुरू के साई में काम पर वापस आते हुए, टीम ने अपना ध्यान जूनियर एशिया कप खिताब जीतने पर केंद्रित कर दिया है। यह टूर्नामेंट एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है, जो 26 नवंबर को मस्कट, ओमान में शुरू होगा। “हम वापस कैंप में हैं और जूनियर एशिया कप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अगले कुछ महीने हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हम घरेलू धरती पर जूनियर विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं।” उन्होंने कहा,”सीनियर टीम के साथ एक ही कैंपस में होने से हमें बहुत मदद मिलती है। यहां तक कि व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी, सीनियर टीम के साथ खेलने से मुझे जो अनुभव मिला है, उससे जूनियर टीम में नए खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने में मदद मिली है। मैंने हरमनप्रीत सिंह और मनप्रीत से बहुत कुछ सीखा है।” जब उनसे पूछा गया कि टीम अपने नए कोच श्रीजेश को क्या कहना पसंद करती है, क्या यह ‘सर या भाई’ है, तो आमिर ने हंसते हुए कहा, “हम सभी ने उनसे पूछा कि क्या हमें अब उन्हें ‘सर’ कहना चाहिए क्योंकि वे हमारे कोच हैं। उन्होंने हमसे कहा कि हम जो भी चुनें, हम उसे चुनें और हमने श्री भाई चुनने का फैसला किया।”   recent visitors 106

फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, राजस्थान-जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत

जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं आपके माध्यम से आप सबको आपके सभी दर्शकों को और सभी मारवाड़वासियों व देशवासियों को धनतेरस की बहुत सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आज भगवान धन्वंतरि का दिवस है। जो आयुष के और स्वास्थ्य के देवता हैं, मैं आप सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए। क्योंकि आज लक्ष्मी के पूजन का दिन भी है। आप सबके घर में स्थाई रूप से लक्ष्मी का वास हो, ऐसी भगवान से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह जो एयरपोर्ट का विकास गति से हो रहा है। तीन-चार महीने में हमारा नया टर्मिनल विकसित हो जाएगा और उसके बाद में बहुत सारी चुनौतियां सोचते हैं, जो हमारे पास में है वह समाप्त होगी। जोधपुर की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। आज जोधपुर अहमदाबाद से हैदराबाद से चेन्नई से कोलकाता से और जोधपुर जयपुर, मुंबई और दिल्ली इन सब शहरों से जुड़ा है। कुछ समय में टर्मिनल विकसित होने के बाद में जोधपुर देश के अन्य बड़े शहरों के साथ जुड़ने के साथ-साथ में दुनिया के शहरों से भी जुड़े और इससे जोधपुर के टूरिज्म सेक्टर को जोधपुर की इंडस्ट्री सेक्टर को दोनों को ही बहुत बड़ा लाभ होगा। हैंडी क्राफ्ट, स्टील इंडस्ट्री है और टूरिज्म इंडस्ट्री इन तीनों इंडस्ट्रीज को बहुत बड़ा लाभ होगा। वहीं, लगातार फ्लाइट को बम से उड़ने की धमकी मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह दुर्भाग्यपूर्ण है, यह सुनियोजित रूप से गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन सरकार सजक है। इस पर पूरी गंभीरता से जांच और कार्रवाई दोनों की जा रही है। सच में मजाक नहीं करो आपकी कसम पिछले कई दिनों से लगातार फ्लाइट को बम से उड़ने के थ्रेड मिल रहे हैं। लेकिन थ्रेड कहां से आ रहा है, अभी इसकी जांच की जा रही है। तमाम एजेंसी लगी हुई है, लेकिन फिर भी एक दिन छोड़कर दूसरे दिन सेट मिल रहा है और इसको लेकर के जो पुलिस और प्रशासन के साथ तमाम एजेंसी है, वह एयरपोर्ट पहुंचती है। कार्रवाई करती है, लेकिन जब वहां पहुंचती है तो कुछ भी नहीं मिलता यानी थर्ड झूठ निकलता है। अब इसको लेकर के सरकार जो है, गंभीरता से ले रही है और इस पूरे मामले को लेकर गंभीरता के साथ इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटी। उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए तीन-चार महीने में हमारा नया टर्मिनल विकसित हो जाएगा और उसके बाद में बहुत सारी चुनौतियां हैं। जो हमारे पास में है, वह समाप्त होंगे। आज जोधपुर अहमदाबाद से हैदराबाद से चेन्नई से कोलकाता से और जोधपुर जयपुर मुंबई दिल्ली इन सब शहरों से टर्मिनल विकसित होने के बाद में जोधपुर देश के अन्य बड़े शहरों के साथ जोड़ने के साथ-साथ जोधपुर के इंडस्ट्रीज सेक्टर को दोनों को बहुत बड़ा लाभ होगा। recent visitors 94