हिन्दू संगठनों ने लगाया धर्मान्तरण का आरोप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव पर बवाल

जगदलपुर। शहर में 8 से 10 नवंबर के बीच आयोजित ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव को लेकर विवाद पैदा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा आयोजित इस प्रार्थना सभा में पॉल दिनाकरन और उनका परिवार हिस्सा लेगा. हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि आयोजन समिति द्वारा धर्मांतरण के उद्देश्य से प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भोले-भाले आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जाएगा. इस कार्यक्रम का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन धर्मांतरण के आरोपों के बीच आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की मांग की है. ईसाई प्रचारक हैं पॉल दिनाकरन बता दें कि पॉल दिनाकरन एक प्रसिद्ध भारतीय ईसाई प्रचारक और शिक्षक हैं. वे जीसस कॉल्स (Jesus Calls) नामक एक अंतरराष्ट्रीय प्रार्थना मंत्रालय के अध्यक्ष हैं, जो लोगों के लिए प्रार्थना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है. recent visitors 92

एयर क्वालिटी इंडेक्स में दिल्ली को पछाड़ा, राजस्थान-भिवाड़ी देश का सबसे प्रदूषित शहर

भिवाड़ी. राजस्थान में भिवाड़ी जिले की हवा देश में सबसे ज्यादा जहरीली है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार, भिवाड़ी में प्रदूषण का स्तर मंगलवार सुबह 10 बजे एक्यूआई लेवल 348 रहा। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली भिवाड़ी के बाद एयर पॉल्यूशन में दूसरे नंबर पर है। दिवाली से पहले ही राजस्थान की हवा खराब होने लगी है। राजस्थान की हवा जहरीली हो चली है। प्रदेश में दिल्ली और हरियाणा की सीमा से लगने वाला भिवाड़ी जिला वायु प्रदूषण के मामले में देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित है। मंगलवार 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 348 तक पहुंच गया। इसके साथ ही यहां पीएम 10 का स्तर 447 पहुंच गया। वायू प्रदूषण का स्तर यहां विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से तय मानकों से 19.9 गुना ज्यादा पाया गया है। इसमें सबसे ज्यादा प्रदूषित रीको इंडस्ट्रीय एरिया है। राजस्थान के ज्यादातर शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स में पूअर श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। इनमें बीकानेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, पाली, सीकर, टोंक और उदयपुर शामिल है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मौसम में आ रहे बदलाव के कारण वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। दिवाली के मौके पर होने वाली आतिशबाजी के कारण अभी आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण में और इजाफा होगा। सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए एनसीआर क्षेत्र में सिर्फ दो घंटे के लिए आतिशबाजी की अनुमति दी है। पटाखों की धुआं से शहरों में इसके तीन से चार गुना तक बढ़ जाने की आशंका है। recent visitors 140

अमेरिका की महिला टीम ने एकदिवसीय मैच जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया

हरारे अमेरिकी महिला टीम ने जिम्बाब्वे को हराया हरारे। चेतना पज्ञद्याला (नाबाद 136) की शानदार बल्लेबाजी से अमेरिका की महिला टीम ने पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे की महिला टीम को सात विकेट से हरा दिया। हालांकि पांच मैचों की सीरीज जिम्बाब्वे ने 3-2 से जीत ली। जिम्बाब्वे के छह विकेट पर 246 रन के जवाब में अमेरिका की चेतना और दिशा ढींगरा (34) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए (116) रन जोड़े। चेतना ने पारी में 18 चौके लगाए। इनके अलावा सिंधु श्रीहर्ष (नाबाद 36) ने भी शानदार बल्लेबाजी की जिससे टीम ने 44.2 ओवर में तीन विकेट पर 249 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। जिम्बाब्वे की ऑड्रे मजविशाया, लोरीन फिरी और ओलिंडर चारे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।   recent visitors 73

डीस्ट्रीब्युटर बनाने के बहाने ठगे थे 36 लाख, छत्तीसगढ़-धमतरी में धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी. कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि निशीत पेटल निवासी बस्तर रोड धमतरी  ने 8 जनवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल 2023 को सिल्वेलाईन पावर स्टेशन प्राइवेट लिमिटेड ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जिला सोनीपत हरियाणा के डायरेक्टर सत्यानंद पाणीग्रही, सह डायरेक्टर रजनीकांत लंका और मैनेजर शुभम शर्मा के द्वारा धमतरी में ई-व्हीकल का डीस्ट्रीब्युटरशीप देने का प्रलोभन देकर 36 लाख 1 हजार रुपये का धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी जिला जेल छपरा बिहार में बंद होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस द्वारा सत्यानंद पानीग्रही निवासी ईस्ट मुंबई और शुभम शर्मा निवासी झारखण्ड को 28 अक्तूबर को जिला न्यायालय में प्रोड्क्शन वारंट के जरिये पेश किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं, धोखाधड़ी के मामले में एक अन्य आरोपी रजनीकांत लंका फरार है, जिसकी पता तलाशी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के ऊपर कई राज्यों में धोखाधड़ी के अपराधो में संलिप्तता होने के कारण हरियाना, सोनीपत, छपरा बिहार, श्रवस्ती, गोंडा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्यों के न्यायालय से प्रोडक्सन वारंट जारी है। recent visitors 76

मैथ्यू वेड ने लिया संन्यास, अब आगामी श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कोच के रूप में नजर आयेंगे

सिडनी विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के लेने की घोषणा की है। वह पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कोच के रूप में नजर आयेंगे। वेड ने कहा, “मुझे पता था कि टी-20 विश्वकप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा समय समाप्त होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास और कोचिंग की भूमिका के संबंध में पिछले छह महीनों से मेरी जॉर्ज (बेली) और एंडर्यू (मक्डॉनल्ड) से चर्चा हो रही थी। पिछले कुछ वर्षों से मैं कोचिंग के बारे में सोच रहा था और मैं इस नई भूमिका के लिए काफी उत्सुक और आभारी भी हूं।” वेड ने इससे पहले मार्च में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जून में हुए टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर वेड को ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं मिली। वेड बीबीएल और अन्य फ्रैंचाइजी टी-20 टूर्नामेंट खेलते रहेंगे। वह बीबीएल में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में आंद्रे बोरोवेक की अगुवाई वाले कोचिंग दल का हिस्सा होंगे। अनौपचारिक रूप से वह एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग दल से जुड़े रहेंगे। वहीं एंडर्यू मक्डॉनल्ड की अगुवाई वाला कोचिंग दल भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेगा। वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2011 से 2024 के बीच कुल 36 टेस्ट, 97 एकदिवसीय और 92 टी-20 मैच खेले। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऑस्ट्रेलिया की टी-20 विश्वकप जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।   recent visitors 69

सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत को कमजोर करने की कोशिशें की गई हैं: अमित शाह

नई दिल्ली हर साल लौह पुरुष के नाम से मशहूर देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जाती है। लेकिन इस साल 31 अक्टूबर से दो दिन पहले, यानी 29 अक्टूबर को दिल्ली में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। इस खास कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया। यह दौड़ सरदार पटेल की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण को उजागर करने के लिए आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना और सरदार पटेल के योगदान को याद करना था। पटेल की विरासत को मिटाने का प्रयास किया… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत को कमजोर करने की कोशिशें की गई हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय तक भारत रत्न से वंचित रखा गया। पटेल की जयंती से पहले आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के पहले गृह मंत्री की दूरदर्शिता के कारण 550 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय हुआ। भारत रत्न से वंचित रहन अमित शाह ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान कहा, "सरदार पटेल की विरासत को मिटाने और कमजोर करने का प्रयास किया गया। उन्हें भारत रत्न से भी वंचित रखा गया।" हालाँकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में पटेल की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापित की, जिससे उन्हें उचित सम्मान मिला। मरणोपरांत मिला भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को 1950 में उनकी मृत्यु के 41 साल बाद, 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि आज लोग एकजुट हैं और उन्होंने 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उनका यह संकल्प देश की समृद्धि और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। दीपावली के कारण समय परिवर्तन अमित शाह ने बताया कि 'रन फॉर यूनिटी' आमतौर पर सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जाती है। लेकिन इस साल, दीपावली के कारण यह कार्यक्रम दो दिन पहले, यानी 29 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। यह बदलाव त्योहार की खुशी और एकता के संदेश को जोड़ने के लिए किया गया है। धनतेरस के अवसर पर दौड़ उन्होंने यह भी कहा कि आज धनतेरस है, और इस शुभ अवसर पर दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। मोदी सरकार 2014 से 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाती आ रही है, जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत किया जा सके। आपको बता दें कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था। वे भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री बने। उन्हें 550 से अधिक रियासतों को भारत संघ में विलय करने का श्रेय दिया जाता है। अमित शाह ने कहा कि 2047 तक भारत सभी मापदंडों में दुनिया का अग्रणी देश होगा। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, हम सरदार पटेल की विरासत को सहेजने और उनके योगदान को याद करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस तरह, सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी भूमिका और योगदान को याद किया जा रहा है।   recent visitors 87

आइस फैक्ट्री के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, राजस्थान-अजमेर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में की हत्या

अजमेर. अजमेर इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई मजदूर की हत्या के मामले में अजमेर एसपी वंदिता राणा ने खुलासा किया है। ब्लाइंड मर्डर मामले में आरोपी मौसेरे भाई ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का शक मृतक युवक के साथ होने के चलते उसको मौत के घाट उतारा था। बता दें कि गेगल इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित जय झूलेलाल बर्फ फैक्ट्री में गत पांच अक्तूबर को पलंग पर जली हालत में मृत मिले मजदूर लवकुश की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तलाशने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मंगलवार को अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मजदूर की हत्या उसके ही मौसेरे भाई ने गमछे से गला घोंटकर की थी। पुलिस के अनुसार, लवकुश ने ही रणवीर को बर्फ फैक्ट्री में काम पर लगवाया था। उसके बाद रणवीर अपनी पत्नी के साथ यहां रहने लगा था, जबकि लवकुश अविवाहित था। रणवीर को अपनी पत्नी और लवकुश बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी हुई थी। शक के चलते रणवीर ने अपने गांव रसूलपुर में अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। लेकिन उसकी भाभी को शक होने पर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। बाद में उसने लवकुश को जान से मारने की साजिश रची। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि साजिश के तहत रणवीर फरीदाबाद में अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, ताकि उसकी लोकेशन ट्रैस न हो और फिर गेगल एरिया पहुंच गया। उसे अच्छी तरह मालूम था कि फैक्ट्री में कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए वह कैमरों की जद से बचने के लिए खेतों के रास्ते बर्फ फैक्ट्री में दाखिल हुआ। लवकुश हमेशा अपने गले में गमछा लपेटे रहता था। उसी गमछे से रणवीर ने उसका गला घोंट दिया। फिर मृतक लवकुश पर पलंग पर लेटाकर फैक्ट्री में पड़ा थिनर छिड़क कर आग लगा दी। वारदात अंजाम देने के बाद रणवीर वापस फरीदाबाद पहुंचा और फिर अपना मोबाइल फोन चालू कर लिया। हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए लाश को पलंग पर डालकर उस पर थिनर डालकर जला दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी ओरैया (यूपी) निवासी रणवीर उर्फ रंजीत को रसूलपुर (मैनपुरी) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में रंजिश के चलते शातिराना तरीके से हत्या की वारदात अंजाम दी थी। रणवीर के मोबाइल फोन बंद कर लेने से लोकेशन ट्रैस नहीं होने पर पुलिस की जांच वारदात के बाद कई दिशाओं में चली। हत्या की वारदात के बाद लौटते समय एक फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे में रणवीर का चेहरा उजागर हो गया। लंबी तफ्तीश के बाद पुुलिस रसूलपुर जा पहुंची और आरोपी रणवीर को गिरफ्तार कर लिया। recent visitors 77