Wednesday, July 8, 2026 10:21 am

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर्व पर निवास में धन्वंतरि पूजा कर दिन की शुरुआत की

धनतेरस सबके जीवन में खुशहाली और संपन्नता लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सबके आरोग्य की कामना के साथ धन्वंतरि जयंती पर किया पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर्व पर निवास में धन्वंतरि पूजा कर दिन की शुरुआत की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर्व पर निवास में धन्वंतरि पूजा कर दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान धनवंतरि को समर्पित धनतेरस पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना की तथा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि "यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली व संपन्नता लेकर आए तथा सबके यश एवं वैभव में निरंतर वृद्धि होती रहे, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि से यही प्रार्थना है।"   recent visitors 50

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ 13 दिसंबर को होगी रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विधु विनोद चोपड़ा ’12वीं फेल’ की सफलता के बाद फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म ’12वीं फेल’ का प्रीक्वल है।विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘जीरो से रीस्टार्ट’ का मोशन पोस्टर शेयर हुआ है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘आपने 12वीं फेल देखी और उसे पसंद किया, अब उस कहानी की खोज करें कि कैसे यह लगभग कभी नहीं बनी और एक दृढ़ निश्चयी फिल्ममेकर जिसने कभी हार नहीं मानी! विधु विनोद चोपड़ा प्रस्तुत करते हैं, जीरो से रीस्टार्ट।जीरो से रीस्टार्ट 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में। ‘जीरो से रीस्टार्ट’ फिल्म के बारे में विधु विनोद ने कहा कि, ‘मेरे लिए यह ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने और शून्य से शुरू करने जैसा है। मैं इस कहानी को उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं, जिन्होंने कभी अपने जीवन में बाधाओं का सामना किया है। मैं उन्हें कभी हार न मानने और प्रयास करते रहने के लिए कहना चाहता हूं! जैसा कि हम कहते हैं लगे रहो।   recent visitors 78

स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करें और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें- राज्य मंत्री लोधी

स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करें और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें- राज्य मंत्री लोधी राज्य मंत्री लोधी ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने प्रदेशवासियों को धनतरेस की शुभकामनाएं दीं है। राज्य मंत्री लोधी ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करें और मिट्टी के दियों का उपयोग करें। साथ ही चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दें।   recent visitors 74

मंत्रालय राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी

भोपाल अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।      शपथ में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।       इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एस.एन.मिश्रा, मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला, राघवेन्द्र सिंह, सचिव संजय गोयल, ओ.पी. श्रीवास्तव सहित मंत्रालय, विंध्याचल,सतपुड़ा तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   recent visitors 49

देश से विदेश तक धमाके की जगह मुंह में घोलती है मिठास, राजस्थान-जोधपुर की पहचान बनी पटाखा मिठाई

जोधपुर. कोई अगर आपको हाथ में पटाखा देकर कहे कि इसे खा लीजिए, तो आप इसे मजाक समझ सकते हैं। लेकिन अगर आप राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर में हैं, तो इसे मना मत कीजिए। क्योंकि यहां दिवाली पर पटाखा मिठाई की खूब मांग रहती है। देश भर में मिठाइयों के लिए मशहूर जोधपुर में कुछ सालों से यह खास मिठाई बनाई जा रही है। यह पटाखा मिठाई ड्राई फ्रूट्स से बनती है, जिसे जोधपुर के लोग बड़े चाव से खाते हैं और विदेशों में भी इसे खूब पसंद किया जाता है। दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे बाजार में रौनक आ रही है। खासकर मिठाई की बिक्री की बात करें तो सबसे ज्यादा बाजार में इसी की मांग हो रही है। ऐसे में अब उन पटाखों का विकल्प जोधपुर के मिठाई विक्रेताओं ने ढूंढा है। जो पटाखे व दीपक आप स्क्रीन पर देख रहे हैं, उन्हें आप जला तो नहीं सकते पर इन्हें खाया जरूर जा सकता है। ये पटाखों के पैकेज में मिठाई है, जिसका क्रेज बाजारों में देखते ही बन रहा है। दरसअल, जोधपुर के मिठाई विक्रेता एक नया प्रयोग करते हुए अलग- अलग पटाखे जैसे कोटा, सुतली बम और दीपक जैसे आकार में बना रहे हैं और यह लोगों को लुभा भी रहे हैं। यह मिठाई स्वाद के साथ-साथ दिखने में भी आकर्षक है। ऐसे में इसकी मांग भी सबसे अधिक है। पटाखों के साथ दीपक के आकार में भी यह मिठाई है। इनकी बनावट इतनी सुंदर है कि देखने वाले को एक बार असली पटाखे होने का भ्रम जरूर देती है। सुतली बम और दीपक वाली मिठाई में तो जलाने के लिए बांट भी दी गई है। मिठाई विक्रेता का कहना है कि हमने भी हमारी तरफ से यह मिठाई बना कर प्रयास किया है कि लोग पटाखे तो खरीदे पर मिठाई के रूप में खरीदे। साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एक अच्छा और हम प्रयास है। साथ ही जिस तरीके से बच्चे पटाखे और फुलझड़ियों से आकर्षित होते हैं तो कहीं न कहीं इस मिठाई को देखकर बच्चे भी खासे आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर दीपावली पर इस तरह के पटाखे तैयार करते हैं, न बल्कि सिर्फ दीपावली पर। होली, रक्षाबंधन पर भी विभिन्न तरह की मिठाईयां तैयार की जाती हैं। वहीं, विक्रेता का कहना है कि जब से मिठाईयां वाले पटाखे के रूप में तैयार की गई है। तब से लगातार उनके पास डिमांड बढ़ती जा रही है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए वह इस पटाखे वाली मिठाई को और तेजी के साथ ज्यादा तादाद में बनाने के ऑर्डर भी मिल रहे हैं। आपको बता दें कि शहर में वैसे तो हर गली मोहल्ले चौराहे पर पटाखे की दुकान सड़कों पर नजर आ जाएगी। लेकिन मिठाई वाले पटाखे कुछ ही दुकानदार तैयार कर रहे हैं, जिससे ग्राहक आकर्षित भी हो रहे हैं। recent visitors 191

मिकी आर्थर रंगपुर राइडर्स के मुख्य कोच नियुक्त

ढाका दक्षिण अफ्रीका के पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर को रंगपुर राइडर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और वह 26 नवंबर से शुरू होने वाली ग्लोबल सुपर लीग में टीम की अगुआई करेंगे। वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी रंगपुर टीम का प्रबंधन करेंगे। 56 वर्षीय आर्थर, जिनके पास कोचिंग का व्यापक अनुभव है, उन्होंने कई वर्षों तक पाकिस्तान और श्रीलंका की सीनियर पुरुष टीमों का प्रबंधन भी किया है, वह दुनिया भर की कई टी20 फ्रेंचाइजी से भी जुड़े रहे हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग में दांबुला ऑरा के साथ काम किया और वर्तमान में डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के क्रिकेट निदेशक हैं। रिपोर्ट में रंगपुर टीम के निदेशक शानियान तनीम के हवाले से कहा गया, “हमने इस साल जीएसएल और बीपीएल के लिए मिकी आर्थर को साइन किया है।” “यह एक साल का करार है। वह इस साल इन दो टूर्नामेंटों के लिए हमारी देखभाल करेंगे। वह हमारी टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह स्थानीय खिलाड़ियों को कोचिंग देने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं। हम जीएसएल और बीपीएल की टीम बनाने के लिए पिछले सात से आठ दिनों से मिकी के संपर्क में हैं। वह बहुत सक्रिय है, हमेशा खुशी-खुशी हमारी मदद करता है।” तनीम ने कहा, “मुझे लगता है कि वह रंगपुर राइडर्स की संस्कृति के लिए एकदम सही है। वह बहुत मिलनसार व्यक्ति है। वह विशेष रूप से बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। उसके पास बहुत अनुभव है। वह पहले से ही श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसे कई अंतरराष्ट्रीय देशों की देखभाल कर चुके हैं। आर्थर इससे पहले बीपीएल में भी कोचिंग कर चुके हैं, 2015 में ढाका डायनामाइट्स की टीम के साथ। ग्लोबल सुपर लीग टी20 क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) द्वारा स्वीकृत पांच टीमों की टी20 प्रतियोगिता है और गयाना सरकार द्वारा समर्थित है। दक्षिण अमेरिका का पहला स्टैंडअलोन क्रिकेट इवेंट होने वाला है, इसमें पांच अलग-अलग देशों की टीमें शामिल होंगी – कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से गयाना अमेजन वॉरियर्स, इंग्लैंड से हैमशायर हॉक्स, पाकिस्तान से लाहौर कलंदर्स, बांग्लादेश से रंगपुर राइडर्स और ऑस्ट्रेलिया से विक्टोरिया की स्टेट टीम।   recent visitors 89

गुस्साए परिजनों ने चौकी में किया हंगामा और सड़क जाम, छत्तीसगढ़-कोरबा में नहर में बहे बच्चों के नहीं मिले शव

कोरबा। ऊर्जाधानी में सोमवार को नहर में बहे बच्चों का शव अब तक मिला है. घटना के बाद शव को ढूंढने के लिए नहर का पानी कम नहीं करने पर परिजनों का गुस्सा आज सुबह फूट पड़ा और बस्तीवालों वालों के साथ सीएसईबी पुलिस चौकी में जाकर हंगामा मचाते हुए सड़क जाम कर दिया. बता दें कि सोमवार को दोपहर कोतवाली थाना अंतर्गत 15 ब्लॉक मैगजीन भांठा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपने 14 साल की बेटी सिमरन और 8 साल बेटे प्रतीक को लेकर नहर में नहाने आई थी. नहाते समय बच्चे बहने लगे, जिन्हें देखकर उनकी मां ने भी नहर में छलांग लगा दी थी. खोजबीन के दौरान सुषमा मानिकपुरी का शव तो मिल गया था, लेकिन दोनों बच्चों का शव अभी तक नहीं मिला है, जिससे परिजनों के साथ-साथ बस्तीवालों का गुस्सा चढ़ा हुआ है. परिजनों ने पुलिस पर सीमा विवाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएसईबी चौकी और कोतवाली पुलिस कार्रवाई को लेकर घुमा रहे हैं. recent visitors 45