Wednesday, July 8, 2026 5:54 pm

मोदी ने यूनान के प्रधानमंत्री से व्यापार, रक्षा और शिपिंग में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ फोन पर बातचीत की तथा व्यापार, रक्षा और शिपिंग में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। श्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “कल प्रधानमंत्री मित्सोताकिस के साथ सार्थक बातचीत हुई। भारत-यूनान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जतायी गयी। हमारा लक्ष्य व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी में अपने सहयोग को गहरा करना है। यूनान यूरोपीय संघ के भीतर भी भारत के लिए एक मूल्यवान भागीदार है।” यूनान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि श्री मित्सोताकिस ने निकट भविष्य में भारत में मुंबई और बैंगलोर में अपने देश द्वारा दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने पर चर्चा की। उन्होंने 2025-2026 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में ग्रीस के कार्यकाल के संदर्भ में दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी चर्चा की।   recent visitors 73

एक करोड़ का घोड़ा बिकने को तैयार, राजस्थान-पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय पशु मेला शुरू

अजमेर. राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाले सबसे बड़े पशु मेले की शुरुआत आज यानी शनिवार से हो चुकी है। इसी के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पुष्कर के रेतीले धोरों पर पहुंचे हैं। मेले की शुरुआत होने के साथ ही पशुओं की चौकियां लगना शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में बिकने के लिए बड़ी संख्या में पशुपालक अपने जानवरों को लेकर मेले में पहुंचे हैं। देश के सबसे बड़े पशु मेले में करोड़ों रुपये के पशुओं की खरीद-फरोख्त होगी। इस बार भी पुष्कर पशु मेले में अजमेर के बड़लिया स्थित टंडन स्टड फॉर्म हाउस से एक करोड़ रुपये का घोड़ा मेले में बिकने के लिए तैयार है। घोड़े के मालिक मयंक टंडन ने बताया कि यह शिवनाथ नाम का घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है, जिसके पिता का नाम सप्ताश और माता का नाम अभिजीत है। इस घोड़े की खासियत इसकी ब्रीड है, जो इसको इतना कीमती बनाती है। यह घोड़ा खाने के रिचका, चना, चापड़, मूंगफली और दलिया सहित अन्य खाना खिलाया जाता है। घोड़े शिवनाथ की उम्र साढ़े पांच साल है। मयंक टंडन ने बताया कि जब यह दो साल का था, तब इसे लेकर अपने फॉर्म हाउस आए थे। इसकी देखभाल के लिए छह लोगों का स्टॉफ है, जो इसका पालन पोषण करते हैं। टंडन स्टड फॉर्म के मयंक टंडन ने बताया कि वह 14 घोड़े मेले में लाए हैं। वह हर साल पुष्कर मेले में अपने घोड़े को लेकर आते हैं और इस साल भी उन्हें उम्मीद है कि उनके घोड़े मेले में आए खरीदारों को पसंद आएंगे। recent visitors 204

इजरायल ने हमास के एक और कमंडर को मारा, इजरायली हमलों में गाजा में 25, लेबनान में 13 लोग मारे गए

बेरूत मिडिल ईस्ट में हमास और हिजबुल्लाह के खात्मे की कसम खाने के बाद इजरायल कई मोर्चे पर जंग लड़ रहा है। इस बीच शुक्रवार को गाजा और लेबनान पर इजरायल का कहर एक साथ टूटा। ताजा हमलों में दोनों जगहों पर दर्जनों नागरिकों की मौत हो गई है। इजरायल ने लेबनान के उत्तरपूर्वी गांवों को निशाना बनाया जिनमें कम से कम 52 लोग मारे गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं उत्तरी गाजा में लोगों के घरों को निशाना बना कर किए गए हमलों में 84 लोगों के मारे जाने की खबर है। गाजा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को गाजा में मारे गए लोगों में 50 से अधिक बच्चे शामिल हैं। इन हमलों में जबालिया शरणार्थी शिविर में कई लोग मारे गए हैं। इस बीच लेबनान में इजरायल ने कई बिल्डिंगों को निशाना बनाया जिसके बाद कई लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से लेबनान में 2,897 से अधिक लोग मारे गए हैं और 13,150 घायल हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों में एक चौथाई महिलाएं और बच्चे थे। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों का अनुमान है कि लेबनान पर इजरायल के आक्रमण के बाद 1.4 मिलियन लोग विस्थापित हो चुके हैं। हमास का एक और वरिष्ठ अधिकारी ढेर इजरायली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने खान यूनिस में हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ अधिकारी इज अल-दीन कसाब को मार डाला। फिलिस्तीनी समूह ने एक बयान में कसाब की मौत पर शोक व्यक्त किया, और कहा कि वह एन्क्लेव में उनकी कार पर एक इजरायली हमले में अयमान आयश नामक शख्स हमास के एक अन्य अधिकारी के साथ मारा गया था। हमास के सूत्रों ने रॉयटर को बताया कि कसाब गाजा में एक स्थानीय समूह का अधिकारी था, लेकिन उसके निर्णय लेने वाले राजनीतिक कार्यालय का सदस्य नहीं था। वहीं इजरायल ने कहा है कि उसने हमास के बुनियादी ढांचे और नुसेरात शरणार्थी शिविर के पास सक्रिय एक आतंकवादी को निशाना बनाया है। एक अलग घोषणा में इजरायली सेना ने कहा कि गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक वाहन पर हवाई हमले में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के एक बड़े नेता इज़ अल-दीन कसाब और उनके सहायक अयमान अयेश की मौत हो गई। हमास ने अपने नेता की मौत की पुष्टि की है। गौरतलब है कि अयमान अयेश हमास के आखिरी बचे हुए बड़े नेताओं में से एक था। recent visitors 90

हिंदुओं का बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा , सड़कों पर उतरे हजारों, उठाई ये मांग

ढाका बांग्लादेश में लगातार हो रहे हमलों और उत्पीड़न के विरोध में एक बार फिर बड़ी संख्या में हिंदू सड़क पर उतरे। इस दौरान हिंदुओं ने बड़ी रैली निकाली। करीब 30 हजार से अधिक हिंदुओं ने चटगांव में एक चौराहे पर अधिकारों की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान हिंदुओं ने कहा कि अंतरिम सरकार उनको सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है। बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद ने कहा कि चार अगस्त से हिंदुओं पर 2000 से अधिक हमले हुए हैं। हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का कहना है कि अंतरिम सरकार ने उन्हें पर्याप्त रूप से सुरक्षा नहीं दी है। हसीना के सत्ता से हटने के बाद से कट्टरपंथी इस्लामवादी तेजी से प्रभावशाली होते जा रहे हैं। वहीं अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का कहना है कि हमलों के आंकड़े को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। बता दें कि देश की लगभग 17 करोड़ आबादी में हिंदू लगभग 8 प्रतिशत हैं, जबकि मुस्लिम लगभग 91% हैं। इससे पहले 26 अक्तूबर को  अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अधिकारों की मांग को लेकर सनातन जागरण मंच ने चटगांव में एक विशाल रैली का आयोजन किया था। आठ प्रमुख मांगों को लेकर हिंदू अल्पसंख्यकों ने आवाज बुलंद की थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक बांग्लादेश की सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। हिंदुओं पर 2000 से अधिक हमले देश के प्रभावशाली अल्पसंख्यक समूह ‘बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई यूनिटी काउंसिल’ ने कहा है कि चार अगस्त के बाद से हिंदुओं पर 2,000 से अधिक हमले हुए हैं। हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का कहना है कि अंतरिम सरकार ने उनकी पर्याप्त सुरक्षा नहीं की है और हसीना के जाने के बाद कट्टरपंथी इस्लामवादी तेजी से प्रभावशाली होते जा रहे हैं। बांग्लादेश में क्या हुआ? नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया था, जो बाद में हिंसा में बदल गया। बढ़ती हिंसा को देखते हुए पांच अगस्त को हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और भारत चली गई थीं। हसीना के नेतृत्व वाली सरकार को अंतरिम सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया गया और 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को इसका मुख्य सलाहकार नामित किया गया। हालांकि, अंतरिम सरकार बनने के बाद भी अल्पसंख्यकों के घरों और धर्मस्थलों को निशाना बनाया गया।   बांग्लादेश में हजारों हिंदू सड़कों पर उतरे हैं ढाका: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के हजारों सदस्यों ने शनिवार को रैली निकालकर अंतरिम सरकार से सिलसिलेवार हमलों व उत्पीड़न से सुरक्षा देने और इस समुदाय के नेताओं के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के मामलों को रद्द करने की मांग की। लगभग 30,000 हिंदुओं ने दक्षिण-पूर्वी शहर चटगांव के एक प्रमुख चौराहे पर रैली करते हुए नारे लगाए। देश में अन्य जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन होने की सूचना मिली। हिंदू समूहों का कहना है कि अगस्त की शुरुआत में प्रधानमंत्री शेख हसीना की धर्मनिरपेक्ष सरकार के बेदखल होने और हसीना के देश छोड़कर चले जाने के बाद हिंदुओं के खिलाफ हजारों हमले हुए हैं। हसीना की सरकार के पतन के बाद नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। छात्रों का आंदोलन हिंसक होने के बाद शेख हसीना देश छोड़कर चली गई थीं। बांग्लदेश की आबादी लगभग 17 करोड़ है, जिनमें हिंदुओं की आबादी करीब आठ प्रतिशत है जबकि 91 प्रतिशत आबादी मुसलमान है। हिंदुओं पर 2000 से अधिक हमले देश के प्रभावशाली अल्पसंख्यक समूह ‘बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई यूनिटी काउंसिल’ ने कहा है कि चार अगस्त के बाद से हिंदुओं पर 2,000 से अधिक हमले हुए हैं। हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का कहना है कि अंतरिम सरकार ने उनकी पर्याप्त सुरक्षा नहीं की है और हसीना के जाने के बाद कट्टरपंथी इस्लामवादी तेजी से प्रभावशाली होते जा रहे हैं। हिंदू नेताओं पर देशद्रोह का केस शहर में 25 अक्टूबर की रैली को लेकर प्रमुख पुजारी चंदन कुमार धर समेत 19 हिंदू नेताओं के खिलाफ बुधवार को राजद्रोह के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके खिलाफ शुक्रवार को चटगांव में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। दो नेताओं की गिरफ्तारी से हिंदू समुदाय के लोग नाराज हैं।   recent visitors 74

वृंदावन के आश्रम में गर्म खिचड़ी गिरने से 10 श्रद्धालु झुलसे

मथुरा मथुरा में वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में भोजन वितरण के दौरान एक कर्मचारी का पैर फिसल जाने से गर्म खिचड़ी से भरा भगौना श्रद्धालुओं पर पलट गया जिससे पश्चिम बंगाल की 10 महिलाएं झुलस गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी महिलाओं को आश्रम की एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसीं दो श्रद्धालुओं को तुरंत आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वंदना अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ श्रद्धालुओं का एक समूह वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आया हुआ है और शुक्रवार सुबह सभी श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित गौरी गोपाल आश्रम पहुंचे जहां आश्रम के बाहर प्रतिदिन की तरह भोजन वितरण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे लेकिन तभी खिचड़ी से भरा भगौना लेकर आ रहे एक कर्मचारी का पैर फिसल गया जिससे गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान 10 महिला श्रद्धालु झुलस गईं और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। गौरी गोपाल आश्रम के संचालक एवं कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है और कर्मचारी का पैर अचानक फिसल जाने से यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में झुलसी सभी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   recent visitors 63

घर लौट रहे यात्रियों के लिए गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, राजस्थान-कोटा में त्योहारी सीजन में राहत

कोटा. राजस्थान में इस बार त्योहारी सीजन पर यात्रियों की भीड़ को दखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों का रूट बढ़ाया गया है। स्टेशनों पर आरपीएफ की नफरी बढ़ाई गई है, जो यात्रियों को लाइन में लगवाकर ट्रेन में प्रवेश करवा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा से गाड़ी सं 04723/04724 हिसार-हड़पसर (पुणे) के बीच दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी हिसार से साप्ताहिक रूप से प्रत्येक रविवार तीन, 10 एवं 17 नवंबर को और हड़पसर (पुणे) से प्रत्येक सोमवार चार, 11 एवं 18 नवंबर को चलेगी। जो कि मंडल के सवाई माधोपुर, कोटा एवं भवानीमंडी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।  इस गाड़ी में विभिन्न श्रेणी के कुल 20 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 04723 हिसार-हड़पसर (पुणे) स्पेशल रविवार को 05.50 बजे प्रस्थान होकर कोटा स्टेशन पर 16.35 बजे आगमन कर सोमवार को 11.45 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04724 हड़पसर (पुणे) हिसार स्पेशल हड़पसर (पुणे) से सोमवार को 14.15 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को कोटा स्टेशन पर 09.45 बजे आगमन कर 22.30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में हिसार-हड़पसर (पुणे) के बीच सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानीमंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, बसई रोड, कल्याण, कर्जत, लोणावला एवं पुणे स्टेशनों पर रूकेगी। कब कितनी ट्रेनें चलाई जा रहीं – 0- एक नवंबर 2024 को उत्तर मध्य रेलवे ने चार विशेष गाड़ियां चलाईं 0- दो नवंबर 2024 को तीन विशेष गाड़ी चलाई जा रही हैं 0- दो नवंबर 2024 को 38 गाड़ियां उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र से गुजरेंगी 0- दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं, जो छठ का त्योहार आते ही अपने-अपने घरों की ओर जाना चाहते हैं गाड़ी संख्या        कहां से कहां तक                                 कितने बजे प्रस्थान 04189               कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़                        07:15 बजे प्रस्थान      01924               वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हडपसर         19:40 बजे प्रस्थान 01919               आगरा कैंट से अहमदाबाद                       23:30 बजे प्रस्थान recent visitors 70

एचआईएल: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता लिली ओवस्ले दिल्ली स्थित फ्रेंचाइज से जुड़ीं

नई दिल्ली दिल्ली स्थित फ्रेंचाइज ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आगामी सीज़न के लिए इंग्लैंड की मिडफील्डर और महिला हॉकी सुपरस्टार लिली ओवस्ले की सेवाएं हासिल की हैं। लिली ओवस्ले एक बेहद प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और 2020 टोक्यो में कांस्य पदक जीता है, इसके अलावा उन्होंने कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल की हैं। ओवस्ले 28 वर्षीय डच मिडफील्डर ज़ान डे वार्ड की जगह लेंगी, जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से एचआईएल के इस सीज़न से नाम वापस ले लिया है। दिल्ली एसजी पाइपर्स महिला टीम के कोच डेव स्मोलेनर्स ने कहा, “दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक, ज़ान डे वार्ड को खोना टीम के लिए एक झटका है। लेकिन 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता लिली ओवस्ले को उनकी जगह लेने में सक्षम होना एक बड़ी राहत है।वह टीम को अपनी क्षमता तक पहुंचने में मदद करने के लिए अपने अनुभव, नेतृत्व और तेज़ गति के खेल का उपयोग करेंगी।” दो बार की ओलंपिक पदक विजेता होने के अलावा, ओवस्ले ने क्रमशः 2022 और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और रजत भी जीता है। उनके पास दो यूरोपीय चैम्पियनशिप पदक भी हैं, 2015 लंदन में स्वर्ण और 2017 एम्सटेलवीन, नीदरलैंड में कांस्य। दिल्ली एसजी पाइपर्स का स्वामित्व एसजी स्पोर्ट्स, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (एसजीएसई) के पास है, जो एपीएल अपोलो ग्रुप का एक हिस्सा है।   recent visitors 55