Saturday, July 4, 2026 7:02 am

वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षविद डॉ. गुरदीप सिंह अरोरा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

बिलासपुर  वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षविद और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गुरदीप सिंह अरोरा का रविवार रात निधन नौ बजे हो गया. 84 वर्षीय डॉ अरोरा कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर एक बजे मधुबन श्मशान दयालबंद में होगा।      नगर पालिका स्कूल में शिक्षक के रुप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले डॉ अरोरा एक बेहद जिंदादिल इंसान थे।सेवा निवृति के पश्चात् होम्योपैथिक चिकित्सक के रुप में सेवा भाव से वे लोगों का इलाज करते। साथ ही जी टी बी कॉलेज की स्थापना की। वे प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रहे। वे श्रीमती दर्शन कौर के पति,सातविंदर सिंह (मिल्की ) व रुपिन्दर कौर के पिता थे। अपने पीछे भरा पूरा परिवार और दोस्तों को छोड़ गए। recent visitors 72

दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

कोंडागांव. कोंडागांव के केशकाल थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। आरोपियों के कब्जे से सभी चोरी किए गए मोबाइल और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। जिला कप्तान के निर्देश पर गठित टीम द्वारा केशकाल पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से इस मामले में तेजी से कार्रवाई की गई। प्रकरण में केशकाल थाना अंतर्गत बोरगांव निवासी प्रार्थी जितेंद्र गांधी ने 2 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई कि 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि में अज्ञात चोर ने उनकी मोबाइल दुकान से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल और करीब 20,000 रुपए नकदी चोरी कर ली है। शिकायत मिलने पर थाना स्टाफ ने घटनास्थल का मुआयना कर अपराध पंजीबद्ध किया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। अज्ञात चोरों की पहचान के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल और जिला सायबर सेल के प्रभारी अधिकारी की टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से तफ्तीश शुरू की। संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और चोरी किए गए मोबाइल की IMEI नंबरों का उपयोग करते हुए आरोपियों का सुराग पाया। जांच के दौरान पता चला कि संदेही सोनू उर्फ गोपाल यादव, जो पिछले तीन वर्षों से केशकाल में किराए के मकान में रह रहा था, इस घटना में शामिल है। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसने अपने साथी संतोष विश्वकर्मा के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने सोनू यादव से 3 मोबाइल और नकद 6708 रुपए बरामद किए, वहीं संतोष विश्वकर्मा के पास से 3 मोबाइल और नकद 10860 रुपए मिले। कुल मिलाकर 1,60,728 रुपए की संपत्ति बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। recent visitors 60

धूमधाम से मना विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन

बैरसिया भोपाल से बैरसिया तक जगह-जगह हुआ स्वागत, मिष्ठान्न वितरण, दी बधाइयां भोपाल। दीप पर्व की बेला के बीच विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन (3 नवम्बर 2024) को प्रात: काल उनके निवास से लेकर सम्पूर्ण बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा। सर्वप्रथम उनके निवास पर क्षेत्र की जानीमानी हस्तियों के साथ पंचायत सचिव, सरपंच और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर ढोल ताशे के साथ कार्यकर्ता हाथों में पुष्प गुलदस्ता, पुष्पमालाओं के साथ पहुंचे और अपने प्रिय, लाडले विधायक को जन्मदिन की कामना की। निज निवास पर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन की बधाई स्वीकारने के बाद विधायक विष्णु खत्री भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत, फलों से तुलादान करने का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें शामिल होने के लिए निकल पड़े और सर्वप्रथम मीना चौराहे पर कोमल मीणा और भारतीय जनता पार्टी पिछड़ावर्ग अध्यक्ष अमीत चौहान की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे और बधाई स्वीकार की। ग्राम हज्जाममपुरा में जनपद उपाध्यक्ष मलखान सिंह ठाकुर ने केले एवं फलों से तोलकर किया स्वागत बैरसिया विधानसभा से विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन के अवसर पर जनपद पंचायत फंदा के उपाध्यक्ष मलखान सिंह ठाकुर ने ग्राम हज्जामपुरा में केले एवं फलों से तोलकर भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले विधायक विष्णु खत्री ने हज्जामपुरा मंदिर में दर्शन कर बच्चों को मिष्ठान वितरीत की। और सभी की बधाइयां स्वीकार की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ईटखेड़ी में रमेश मीणा बाबूजी, अंकित शर्मा, शुभम माली के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत इसी क्रम में विधायक विष्णु खत्री का काफिला ईंटखेड़ी स्थित माली डेरी पहुंचा जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के रमेश मीणा बाबूजी, मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा, शुभम माली के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया एवं केक कटवाकर लड्डू वितरित किए गए। इस अवसर पर परवलिया मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। गोलखेड़ी में बीनापुर सरपंच भूपत मीणा के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत इसी क्रम में ग्राम गोलखेड़ी चौराहे पर बीनापुर सरपंच प्रतिनिधि भूपत सिंह मीणा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुष्पमाला पहनाकर प्रिय विधायक विष्णु खत्री एवं साथ में आए भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कैदारसिंह मंडलोई सहित वरिष्ठ  पदाधिकारियों को भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही निपानिया जाट में सरपंच हिम्मतसिंह जाट के नेतृत्व में भव्य स्वागत कर मिष्ठान खिलाई गई। वहीं रायपुर सरपंच दारासिंह सिलावट के नेतृत्व में विधायक विष्णु खत्री का भव्य स्वागत किया गया और मिष्ठान्न वितरित की गई। दुपाडिय़ा में गब्बर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में केले से तोलकर किया स्वागत ग्राम दुपाडिय़ा में पूर्व सरपंच गब्बरसिंह ठाकुर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। परवलिया मंडल के अंतिम ग्राम में परवलिया मंडल सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया और मिष्ठान्न वितरित की गई। इस अवसर पर भाई गब्बरसिंह ठाकुर, रीतेश चौकसे,   अजय कुशवाह, भूपत मीणा, परवलिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुशवाह सहित गणमान्य जनों द्वारा विधायक विष्णु खत्री के वजन को केले से तोला गया एवं केलों को वितरित किए गए। प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और गणमान्यजन ने दी बधाई विधायक विष्णु खत्री को जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष कैदारसिंह मंडलोई, जनपद पंचायत बैरसिया अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेरसिंह गुर्जर, कुबेरसिंह जाट, सर्जन सिंह ठाकुर, तीरथसिंह मीणा, मध्यप्रदेश पंचायत सचिव कल्याण संगठन के दशरथ वैष्णव सहित पंचायत सचिव, कार्यकारी अध्यक्ष बृजेशसिंह भदौरिया, ओमप्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत गुराडिय़ा सरपंच प्रतिनिधि राकेश करारिया, ग्राम पंचायत चांदपुर के सरपंच प्रतिनिधि भारत सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक मीना सहित गणमान्य जनों ने स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी। सेवा दिवस के रूप में मनाया विधायक विष्णु खत्री का जन्मदिन,हितग्राही लाभ वितरण बैरसिया। विधायक विष्णु खत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए हितग्राही लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक विष्णु खत्री ने कहा जन्म दिन तो एक बहाना है। हमे तो हमारे दिव्यांगजनों को, हमारी लाडली बहनों को, लखपति बहनों को और हमारे बुजुर्गों को उपहार देना था। हमने दिव्यांगजनों के लिए जो शिविर लगाए थे। उसकी परिणीति यह थी कि हमे जरूरतमंदों को लाभ पहुंचना था। हमने 22 दिव्यांगजनों को मोटराइज सायकिल और कुछ को कृत्रिम अंगों का वितरण किया है। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को 22 मोटराइस सायकिल 5 रोलेटर, 4 हाथ चलित सायकिल, 8 व्हील चेयर, 9 अन्य उपकरण सहित 50 उपकरणों का वितरण किया गया है। इसके अलावा  70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इसके साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना  की पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र एवं स्व सहायता समूह की लखपति लाडली बहनों को लाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम से पहले रास्ते में विधायक विष्णु खत्री का जगह-जगह हार, फूल से स्वागत कर क्षेत्रवासियों ने उन्हें जन्म दिवस की बधाइयां दी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों ने जन्मदिन की बधाइयां दी। कार्यक्रम के उपरांत विधायक विष्णु खत्री ने देव बरखड़ी में भाई दूज मेले में पहुंच कर देवनारायण भगवान के आगे मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। recent visitors 175

लोकगायक अनुज शर्मा गीतों से बांधेंगे समां, छत्तीसगढ़-कवर्धा में कल होगा राज्योत्सव

कवर्धा. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को जिले में कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। विधायक पंडरिया भावना बोहरा उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला स्तरीय एक दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिनसे लोगों को राज्य की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे कबीरधाम जिले के स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक नृत्य से होगी, जो कि छह बजे तक चलेगा। इसके बाद 6 से 6:20 तक "क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा" के अंतर्गत तुलेश्वर शर्मा द्वारा "सुनहरी यादें" की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंचेगी। 6:20 से 6:40 बजे छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोकधुनों की मिठास दर्शकों को सुनाई देगी। शाम 6:40 बजे मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल के मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और राज्योत्सव की शुभकामनाएं देंगे। कार्यक्रम का समापन रात 9:30 से 11:30 बजे तक होगा। जिसमें प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगायक पद्म अनुज शर्मा का विशेष लोकसंगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अनुज शर्मा अपनी आवाज में छत्तीसगढ़ी गीतों की मिठास से समां बांधेंगे और राज्योत्सव की रौनक को और भी बढ़ाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं और विविध परंपराओं का प्रदर्शन होगा, जो स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आए दर्शकों को भी आकर्षित करेगा recent visitors 153

झगड़े में दोस्तों ने चाकू से गला रेता, छत्तीसगढ़-दुर्ग में हत्या के मामले में जेल से बाहर निकला युवक

दुर्ग. दुर्ग में भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक हत्या के मामले से बिलासपुर जेल से बाहर आते ही हत्या हो गया। हत्या मृतक के ही दोस्त ने किया है। मृतक गौरा-गौरी पूजा के दौरान धीरज महानंद (25) और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मृतक धीरज ने अपने दोस्त पर चाकू से पहले हमला कर दिया जिसके बाद अन्य दोस्तों ने मृतक को पकड़े के दौड़ाए जिसके बाद कचरे के ढेर में छिप गया जहां उन लोग भी वहां पहुंचे और मृतक को पकड़कर मारपीट किए और एक दोस्त ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 -16 वार कर दिया।आस-पास मौजूद लोगों की मदद से धीरज का अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की पूरी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिलाई नगर एएसपी सुखनंदर राठौर ने बताया कि गौतम नगर सुपेला निवासी धीरज महानंद उर्फ टकला (25 वर्ष) लक्ष्मी नगर पुरानी देशी शराब दुकान के पास शनिवार देर शाम अज्ञात आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। इसके बाद उसे मरणासन्न अवस्था में मौके पर छोड़कर भाग। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेसिंक की टीम घटना पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गए थे जिससे पुलिस ने कुम्हारी के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। recent visitors 71

दोस्त के घर जाने रात में निकला था बारहवीं का छात्र, छत्तीसगढ़-कोरबा में अधजली लाश की हुई पहचान

कोरबा. ग्राम हुंकरा की पहाड़ी से लगे इलाके में मिली अधजली लाश की पहचान उसके साइकिल के माध्यम से हो गई है। मृतक की शिनाख्त कोरबा जिला मुख्यालय में समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ ADPO, कटघोरा निवास के.जी. भारद्वाज के पुत्र अभिषेक के रूप में हुई है। 18 वर्षीय अभिषेक कक्षा 12 वीं का छात्र था। शनिवार की रात कथित तौर पर दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकला था। फिर लौटा नहीं। मृतक अभिषेक भारद्वाज का इकलौता पुत्र था। इस घटना ने भारद्वाज परिवार को शोक में डुबा दिया है। परिजनों सहित सहकर्मियों, ग्रामवासियों में शोक व्याप्त है। बता दें कि बीते रविवार सुबह कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम हुंकरा की पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी। कटघोरा पुलिस को मौके से एक जोड़ी चप्पल व गियर वाली साइकिल मिली। साइकिल पर दुकान का नाम लगा था। जिससे संपर्क पर साइकिल की फ्रेम नम्बर के आधार पर खरीदार का नाम हासिल किया गया। उसके बाद घर पहुंचकर जानकारी लेने पर अभिषेक के घर से गायब रहने की बात पता चली। साइकिल व चप्पल को परिजन पहचान गए। घटनास्थल पर जांच में फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर प्रारम्भिक तौर पर मामला आत्मदाह का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की माने तो रोज की तरह किसी दोस्त के साथ घूमने जाने के नाम से निकला हुआ था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद खोजबीन भी की गई। लेकिन पता नही चला। किसी घटना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस व परिजनों को है। recent visitors 63

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, Sensex 1100 पॉइन्ट धड़ाम

मुंबई भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 4 नवंबर 2024 (सोमवार) को बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सोमवारो को शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकाक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nfity) बुरी तरह फिसल गए। सेंसेक्स 665.27 अंक की गिरावट के साथ 79,058.85 अंक पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी 229.4 अंक टूटकर 24,074.95 अंक पर खुला। लेकिन बाजार खुलने के बाद भी गिरावट जारी रही। और सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स करीब 1150 से ज्यादा अंक तक गिर गया और 78,550 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 भी 382 पॉइन्ट गिरकर 23,923 पर आ गया। दिवाली के बाद और महंगा हुआ गोल्ड, दिल्ली-मुंबई में कितना हुआ सोने का भाव? यहां चेक करें अपने शहर का रेट सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाइटन, मारुति और एनटीपीसी के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार (1 नवंबर 2024) को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 211.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। RIL, Adanin Port, sunpharma, Tata Motors जैसे हैवीवेट शेयर 3 फीसदी तक गिर गये. इस क्रम में इंडियन ऑयल के शेयर 5 फीसदी, बजाज ऑटो के शेयर 4.30 फीसदी, हीरोमोटोकॉर्प के शेयर 3.8 फीसदी गिरे हैं.  हिंदुस्‍तान जिंक 4 फीसदी, HPCL के शेयर 3.82 फीसदी और PVR 6%, चेन्‍नई पेट्रो कॉर्प 5.49 फीसदी और ब्‍लू स्‍टार 5 फीसदी गिरे. recent visitors 94