कार ने खाई पलटी, मौसी ने भांजे को बाहर फेंककर बचाई जान

खरखौदा रविवार की देर रात को टायर फटने से कार ने कई पलटे खाए। कार सवार महिला ने मौत को सामने देख गोद में लिए छह माह के भांजे की जान बचाने को उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया। कई पलटे खाने के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसे भगवान का चमत्कार ही कहा जाएगा कि सड़क पर गिरा बच्चा व कार सवार पति-पत्नी व बच्चे की मौसी सकुशल बच गए। मामूली चोटें आने पर परिवार को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे गई। महिला ने पूरी घटना एंबुलेंस चालक को बताई, इसके बाद परिवार गुरुग्राम के लिए रवाना हो गया। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा यह हादसा रविवार की रात को केएमपी एक्सप्रेस-वे पर साढ़े ग्यारह बजे हुआ। कार सवार एक परिवार जिसमें युवक, उसकी पत्नी, उसका छह माह का बेटा और उसकी साली उत्तराखंड से केएमपी होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे। पिपली पहुंचने पर पर कार का टायर फट गया। इससे कार ने कई पलटे खाए। recent visitors 62

विराट कोहली का जन्मदिन के अवसर पर अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की

नई दिल्ली अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, आज (5 नवंबर) विराट कोहली का जन्मदिन है। ऐसे में अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में विराट के साथ अकाय और वामिका भी नजर आ रहे हैं। यहां देखिए तीनों की मजेदार फोटो। अनुष्का का कैप्शन अनुष्का फोटो के कैप्शन में दिल और नजर वाला इमोजी लगाया है। कुछ लोग अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट कर विराट को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ अकाय और वामिका पर प्यार लुटा रहे हैं। एक ने लिखा, ‘किंग अपने प्रिंस और प्रिंसेस के साथ।’ दूसरे ने लिखा, ‘नजर न लगे।’ तीसरे ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय हीरो।’ चौथे ने लिखा, ‘वामिका कितनी बड़ी हो गई है।’ पांचवें ने लिखा, ‘बहुत समय से इस फोटो का इंतजार था।’ लंदन में हुआ था बेटे का जन्म बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। अनुष्का ने बेटी के जन्म के बाद उनका चेहरा न रिवील करने का निर्णय लिया। हालांकि, क्रिकेट मैदान में विराट को जब अनुष्का चीयर कर रही थीं तब उनकी बेटी का चेहरा कैमरे में कैद हो गया। ऐसे में जब अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं तब वह लंदन चली गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बेटे को लंदन में ही जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा। recent visitors 87

जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी पर केस दर्ज

जयपुर. जल जीवन मिशन घोटाले में राजस्थान की राजनीति में एक फिर हलचल हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी और 22 अन्य अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। यह केस एसीबी के एडिशनल एसपी बिशनाराम बिश्नोई की ओर से दर्ज किया गया है। इसमें महेश जोशी के साथ जल जीवन मिशन से जुड़े उच्चाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। एफआईआर में वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा, तत्कालीन मुख्य अभियंता आरके मीणा और दिनेश गोयल का नाम भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरुण श्रीवास्तव, रमेश चंद मीणा, परितोष गुप्ता, अधीक्षण अभियंता निरिल कुमार, विकास गुप्ता, महेंद्र प्रकाश सोनी, भगवान सहाय जाजू, जितेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, और पदमचंद जैन, संजय बड़ाया जैसे प्रमुख अधिकारी भी नामजद किए गए हैं। ACB का यह कदम राज्य में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते यह केस दर्ज किया गया है। recent visitors 96

अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव का लम्बी बीमारी के बाद निधन

अटेली हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नरेश यादव का मंगलवार (5 नवंबर) को निधन हो गया। नरेश यादव 61 साल के थे। लंबे समय से पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से उनका गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक के दोस्त राकेश प्रधान ने बताया कि आज 2 बजे के करीब उनके पैतृक गांव राताकलां में उनका अंतिम संस्कार होगा। नरेश यादव का जन्म 1 फरवरी 1963 को हुआ था। वह हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी थे। 2005 में उन्होंने कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। उनके साथी एडवोकेट मुकेश कुमार व टीलू सरपंच ने कहा कि नरेश यादव वैसे तो कांग्रेसी नेता थे, लेकिन उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल का साथ दिया था।   recent visitors 126

सरकार ने विकीपीडिया से पूछा: आपको माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों न माना जाए

नई दिल्ली  केंद्र ने विकीपीडिया को पत्र लिखकर उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी में पूर्वाग्रह और अशुद्धियों का उल्लेख किया है तथा पूछा है कि उसे सूचना प्रदान करने वाले एक माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र में कहा गया है, ऐसा विचार है कि एक छोटा समूह इसके पृष्ठों पर संपादकीय नियंत्रण रखता है। विकीपीडिया खुद को एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश के रूप में विज्ञापित करता है जहाँ हस्तियों, मुद्दों या विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवक पेज बना या संपादित कर सकते हैं। जानकारी का यह लोकप्रिय ऑनलाइन स्रोत कथित तौर पर गलत एवं मानहानि युक्त सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर भारत में कानूनी मामलों में उलझा हुआ है।   recent visitors 69

तखतपुर में कुकर फटने से रसोइया घायल

तखतपुर मिडिल स्कूल लमेर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाने के दौरान कुकर फट गई. इस हादसे में रसोइया तितरी बाई पटेल को गंभीर चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया. उप स्वास्थ्य केंद्र लमेर में डॉक्टर की लापरवाही भी सामने आई है. रसोइया को अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी में तैनात डॉक्टर हॉस्पिटल से गायब थे. निरीक्षण में पहुंचे खंड चिकित्सा अधिकारी उमेश साहू ने घायल महिला का ईलाज किया. बीएमओ ने ड्यूटी से गायब दो RHO को जमकर फटकार लगाई और काम में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया. recent visitors 52

शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 4 आरोपितों को 72 घंटे के अंदर पंजाब पुलिस ने दबोचा

लुधियाना शिव सेना (हिंद) के एक नेता के आवास पर पेट्रोल बम हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दो नवंबर को शिव सेना (हिंद) नेता हरकीरत सिंह खुराना के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। एक आरोपी अभी भी फरार मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनीष को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित कट्टर आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी से निर्देश मिल रहे थे। बाकी तीन आरोपियों की पहचान रविंदरपाल सिंह, अमित और जसविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी लवप्रीत सिंह फरार है। पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को करना चाहते थे खराब चहल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 16 अक्टूबर को शिव सेना (हिंद) नेता योगेश बख्शी के आवास पर पेट्रोल बम फेंकने में भी शामिल थे। कमिश्नर के मुताबिक इन घटनाओं के पीछे का मकसद पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना था। आरोपियों ने बख्शी और खुराना को निशाना बनाना चुना क्योंकि वे दोनों आतंकवाद के खिलाफ बहुत मुखर हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। recent visitors 72